हराल वाले बाबा की पूजन
बाबा हराल वाले,
तेरा सहारा है ।
तेरी कृपा से मेरा,
चलता गुजारा है ।
यूँ ही नैया मेरी,
छू ले किनारा वो,
ज्यादा न सिर्फ इतना,
कहना हमारा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्र !
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः
(इति स्थापनम्)
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।
फिर हराल का पहले मेरे,
दिल का राजा तू ।
तेरे बिना फूल में जिसमें,
जरा भी न खुशबू ।
करना दूर न इन चरणों से,
और न अभिलाषा,
मैं तुझ पर न्यौछावर करता,
वह अम्बर, यह भू ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
जलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बाबा हराल वाले,
किरपा बरसाते हैं ।
बस देर बुलाने की,
हर हाल में आते हैं ।।
प्रभु अपने भक्तों का,
दुख देख ना पाते हैं ।।
बाबा हराल वाले,
हर हाल में आते हैं ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बाबा हराल वाले,
बस इतनी है विनती ।
सच्चे जिन भक्तों में,
कर लो मेरी गिनती ।।
मैं झूठ न बोलूँगा ।
चोरी न करूँगा मैं ।।
न कमती ही तोलूँगा ।
दुख-दर्द हरूँगा मैं ।।
मैं सुराही बनूँगा ।
भरसक कोशिश बनती ।
सच्चे जिन भक्तों में,
कर लो मेरी गिनती ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।।
हराल वाले बाबा मेरे,
एक तुम्हीं हो ।
दुखड़ा सबका सुनते हो,
दिल-नेक तुम्हीं हो ।।
सुबह तुम्हीं से मेरी,
मेरी साँझ तुम्हीं से,
बिछड़ो, मिलो करें दृग,
पद-अभिषेक तुम्हीं हो ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बाबा ओ ! हराल वाले,
तेरी निशि-वासर जय हो ।
तेरे दर्शन से मेरे,
आठों कर्मों का क्षय हो ।
मैं द्वार न दूजे जाऊँगा ।
हर रोज मनाने आऊँगा ।
तुम देर न रूठ सकोगे,
रखते माँ की भाँति हृदय हो ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बाबा हराल वाले चन्दा,
तारे हम भक्त सभी ।
छूट न चले स्वप्न में भी,
यह साँचा दरबार कभी ।।
बन्दर बाँट न यहाँ दिखावा ।
अन्धर हाट न यहाँ छलावा ।।
भर श्रद्धा भक्ति से आते ।
दौड़े नर-नार तभी ।।
छूट न चले स्वप्न में भी,
यह साँचा दरबार कभी ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बाबा हराल वाले,
दे दो जगह चरण में ।
आराध्य देव म्हारे,
ले लो मुझे शरण में ।।
बनकर चकोर तेरा,
मुख चाँद देख लूँगा ।
जब चाहे चरणों में,
सिर माथ टेक दूँगा ।।
अगणन्त गुण पिटारे ।
बाबा हराल वाले ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम जग-भर के रखवाले हो ।
नहिं किसे प्राण से प्यारे हो ।।
श्रद्धा न टूट पाये मेरी ।
किरपा बरसे यूँ ही तेरी ।।
ओ ! बाबा हराल वाले ओ !
तुम सबके तारणहारे हो ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
फलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भर लो, भर लो, भर लो ।
पुण्य सातिशय भर लो ।।
कर लो, कर लो, कर लो ।
धन्य ! जन्म यह कर लो ।।
वीतराग भगवन्तों का सिमरण ।
दृढ़ निमित्त कलिजुग सम्यक् दर्शन ।
बाबा-हराल ! श्री चरणों में,
रख यह अपना सर लो ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कल्याण अर्घ्य
छटने को घने अंधेरे ।
अब और न दूँगा फेरे ।।
विश्वास मुझे है पूरा ।
है पूरा मुझे भरोसा ।
बाबा हराल वाले जो,
हैं आराध्य देव मेरे ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
भाद्रपद कृष्ण सप्तम्यां
गर्भ कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
चौखट पे तेरी आये ।
जो चौंसठ चंवर ढुराये ।।
बेड़ा होता है पार उसका ।
बाबा हराल वाला न किसका ।।
है बाबा हराल वाला सबका ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दश्यां
जन्म कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मैं गिरूँ सँभाले वो ।
भटकूँ बुला ले वो ।।
मेरे आसपास रहता,
मेरा बाबा हराल वाला ।
‘मैं हूँ ना’ ‘रे कहता ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दश्यां
दीक्षा कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
और खातिर लेता सिसकी ।
बनाता बिन सौदे बिगड़ी ।।
एक बाबा हराल वाला,
बात उसकी है कुछ विरली ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
पौष शुक्ल दशम्यां
ज्ञान कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
न अकेले तुम्हारा है ।
न अकेले हमारा है ।।
बाबा हराल वाला ! उसका भी,
उसे जिसने दिल से पुकारा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दश्यां
मोक्ष कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जयमाला
शान्ति नाथ के श्री चरणों में,
किसे न लगता अच्छा ।
हराल वाले बाबा की जय,
बोले बच्चा बच्चा ।।
मूरत है ही इतनी प्यारी ।
दो नेत्रों से कब छक पाता,
इन्द्र बनाता नेत्र हजारी ।
कीरत अपने जैसी न्यारी ।
किया मात्र दर्शन मिलता है,
भक्तों को सुख सच्चा ।।
शान्ति नाथ के श्री चरणों में,
किसे न लगता अच्छा ।।१।।
बाबा सिंहासन पर बैठे ।
कहती नासा दृष्टि स्वयं ही,
जा भीतर कुछ गहरे पैठे ।
खड़े देव सेवा में सारे,
यानि सभी देवों में जैठे ।
बाबा सिंहासन पर बैठे ।।२।।
तीन छत्र सिर ऊपर डोलें ।
तीन लोक के हैं यह अधिपति,
झन-झन करती झालर बोलें ।
सुर, नर, नागन गायन वादन,
कानन अमरित मिसरी घोलें ।
तीन छत्र सिर ऊपर डोलें ।।३।।
चौंसठ चंवर ढुराते देवा ।
एक अकेले यही सभी की,
पार लगाते हैं जो खेवा ।
देख पीर-पर नीर बहाते,
नेत्र बनाकर गंगा-रेवा ।
चौंसठ चंवर ढुराते देवा ।।४।।
भामण्डल की छटा अनूठी ।
रवि करोड़ बेजोड़ जोड़ छवि,
आतप थोड़ बात यह झूठी ।
हाथ हाथ हर भक्त हाथ में,
एक साथ भव-सात विभूति ।
भामण्डल की छटा अनूठी ।।५।।
वृक्ष अशोक धन्य बड़भागी ।
भव-भव गाढ़ा पुण्य बटोरा,
आन विराजे छाँव विरागी ।
डाल-डाल रुक, बार-बार झुक,
ढोक निरत बन पद अनुरागी ।
वृक्ष अशोक धन्य बड़भागी ।।६।।
दुन्दुभि नाद दिशा-दश गूँजे ।
आओ यहाँ विराजे भगवन् !
जिन्हें धरा-नभ कण-कण पूजे ।
नैन पनीले, वैन सुरीले,
न सिर्फ सुन्दर, सत्, शिव दूजे ।
दुन्दुभि नाद दिशा-दश गूँजे ।।७।।
हरषा देव पुष्प बरसाते ।
कर्म निधत्ति और निकाचित,
जगा साँच श्रद्धान खिराते ।
शेष बचा भव एक बीच बस,
सातिशयी वह पुण्य कमाते ।
हरषा देव पुष्प बरसाते ।।८।।
साँझ-साँझ ध्वनि दिव्य अनोखी ।
जन मानस धन ! आनन फानन,
निधि हाथन सम्यक् रतनों की ।
विधि धारा में बह बह कर वह,
मंजिल निकट ‘निराकुल’ मोखी ।
साँझ-साँझ ध्वनि दिव्य अनोखी ।।९।।
जल चन्दन कण अक्षत शाली ।
पुष्प सुगंधित, चरु निर्मित घृत,
दीप, धूप, फल अर्घ्य पिटारी ।
भेंट न क्यूँ जाऊँ बलिहारी ।।
आप अलावा कौन दूसरा,
करे हमारी रक्षा ।
किया मात्र दर्शन मिलता है,
भक्तों को सुख सच्चा ।
शान्ति नाथ के श्री चरणों में,
किसे न लगता अच्छा ।
हराल वाले बाबा की जय,
बोले बच्चा बच्चा ।।१०।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दोहा
बाबा शान्ति हराल सा,
देव न दूजा और ।
रहता तो है मौन सा,
काम साधता दौड़ ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)
विधान प्रारंभ
अष्ट दलकमल पूजा
विधान की जय
छूते ही चौखट द्वार ।
छूटे भटकन गति चार ।।
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।
बाबा हराल की किरपा,
बरसे है छप्पर फाड़ ।।
आया हो रख विश्वासा ।
कोई न लौटता प्यासा ।।
खुशियों से आँखें चार ।
बाबा हराल की किरपा,
बरसे है छप्पर फाड़ ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्र !
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः
(इति स्थापनम्)
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।
नासा पर दृष्टि टिकाई ।
चंचलता रास न आई ।।
कीं स्वप्न न आँखें लाल ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
माथे शल एक न दीखी ।
छल ठगी न अब तक सीखी ।।
हिम श्रृंग ललाट विशाल ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ओहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
निज हाथ हाथ पे राखा ।
बढ़ गिरेवान निज झाँका ।।
डाले अबकी हथियार ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो परमोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सह बरसा, ग्रीषम, जाड़ा ।
अविचल पद्मासन माँड़ा ।।
लीं तरंग मानस मार ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
गल-शंखावर्तों वाला ।
गुण पाकर नत गुणकारा ।।
दृग गंग-जमुन जल धार ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अणंतोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
आ लगे कान काँधों से ।
खींजे जो कान भवों से ।।
की भूल स्वयं स्वीकार ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो कोट्ठ-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मुस्कान एक गहरी ली ।
परिणति जागे पहरी सी ।।
झिर भीतर शान्ति अपार ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बीय-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
अम्बर-आडम्बर रीते ।
अरि अन्दर-बाहर जीते ।।
छव सत्, शिव, सुन्दर न्यार ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
प्रभु शान्ति शान्ति अवतार ।।८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पदाणु-सारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पर पीर समझते हैं ।
हित और सिसकते हैं ।
बाबा हराल वाले,
हर दिल में बसते हैं ।।01।।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रौं ह्रः
अ-सि-आ-उ-सा नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्टदल कमल हृदयस्-थिताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
षोडश दलकमल पूजा
विधान की जय
ना…गिन कषाय टोली ।
भागी चन्दन छोड़ी ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ मयूर बोली ।।९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो संभिण्ण-सोदाराणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
काले बादल विघना ।
बरसे पल भी न सुना ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ ऐसे पवना ।।१०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सयं-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
गिर संकट दुखदाई ।
गिर सार्थ धराशायी ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ वज्जर घांई ।।११।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पत्तेय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
संकल्प मनस् उठता ।
झट पट विकल्प मिटता ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ ज्यों मण-चिंता ।।१२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बोहिय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सिर चढ़ना क्यों पैसे ।
अंधियार टिके कैसे ? ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ सूरज जैसे ।।१३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उजु-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
‘रे ठप्प पाप धंधा ।
झिर अमरित आनन्दा ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ पूनम चन्दा ।।१४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विउल-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
झलके आतम न्यारी ।
निशि मिथ्यातम हारी ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ मण दीवाली ।।१५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पद दलित भक्त माटी ।
कलशा मंगल पांती ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ शिल्पी भांती ।।१६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चउ-दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बिन माँगे आँखें नम ।
बेअसर फिकर ग्रीषम ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ सम कल्पद्रुम ।।१७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अट्ठंग-महा-णिमित्त कु-सलाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
‘मैं-लो…हा तन, मन से ।
ले टक्कर कंचन से ।।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ पारस मण से ।।१८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वि-उव्वण-इड्ढि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दें हरियाली बिखरा ।
विघटा पतझड़, दुखड़ा ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ काले बदरा ।।१९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विज्जा-हराणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
स्वर स्वर बढ़ के गीता ।
भर-भर उर भी रीता ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ झिरना मीठा ।।२०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चा-रणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
माटी न भले काली ।
फल, फूल लदी डाली ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ ज्यों वनमाली ।।२१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पण्ण-समणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
उर जगा भक्ति ज्योती ।
पानी भक्ता मोती ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ सीपी गोदी ।।२२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आयास-गामीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
धो डाली मनमानी ।
भीतरी डूब ज्ञानी ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ गंगा पानी ।।२३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आसी-विसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
टूटी फूटी नैय्या ।
तट उस छैय्या छैय्या ।
बाबा हराल वाले,
कुछ-कुछ ज्यों खेवैय्या ।।२४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दिट्ठि-वि-साणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बातें न बनाते हैं ।
करते ना वादे हैं ।
बाबा हराल वाले,
करके दिखलाते हैं ।।02।।
ॐ क्षां क्षीं क्षूं क्षें क्षैं क्षों क्षौं क्षं क्षः
नमोऽर्हते सर्वं रक्ष रक्ष हूं फट् नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
षोडशदल-कमल हृदयस्-थिताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
चतुर्विंशति दल कमल पूजा
विधान की जय
जुड़वा नाते धर्मों से ।
दें क्षमा दिला कर्मों से ।।
कान कांधों तक खिंचा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
दरबार एक सच्चा ।।२५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उग्ग-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
निकले हैं ले के नौका ।
दे हाथ किसी ने रोका ।।
बस बैठा लिया उसे ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
बेशर्त दया बरसे ।।२६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दित्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
हर वक्त काम आ जायें ।
क्यूँ पाटल-मनस न छायें ।।
संध्यावन छह घरिया ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
पर हेत नेत्र दरिया ।।२७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो तत्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दर्पणवत् झलती सृष्टी ।
हटती न हटाये दृष्टी ।।
मुखड़ा पूनम चन्दा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
वरदाता आनन्दा ।।२८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महा-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
अपना न पराया सोचा ।
‘रे कभी न हाथ सकोचा ।।
दे डाला इसे उसे ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
उर-उर कुछ धसे वसे ।।२९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
औरों के सपने बुनना ।
आता बस तुम को सुनना ।।
कहूँ आप बीति तभी ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
तुम्हें एक भाँति सभी ।।३०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर गुण-परक्-कमाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दिल रखते माँ के जैसा ।
तकते न रूप धन-पैसा ।।
मन पढ़ना है आया ।
बाबा हराल बाबा हराल,
जग ततूर, तुम छाया ।।३१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-गुणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मैं हूँ ना कह जाते हैं ।
आ दिल में रह जाते हैं ।।
ना माँगे सिंहासना ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
बरसाते नेह घना ।।३२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ऽघोर-गुण-बंभ-यारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
क्या मतलब अब गैरों से ।
पड़ निशान तुम पैरों से ।।
बतलाते राह हमें ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
शत बार प्रणाम तुम्हें ।।३३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आमो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
ना ठुकराने से नाता ।
ना छिद्र देखना आता ।।
दृष्टि एक गुण राखी ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
आदत आप कृपा की ।।३४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खेल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
इस, उसकी खेते नैय्या ।
पतझड़ भी देते छैय्या ।।
निकले तरु से आगे ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
सब देते बिन माँगे ।।३५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पूरा कर देते सपना ।
बनकर आया हो अपना ।।
निर्धन धनवान भले ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
हट करुणा हृदय पले ।।३६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विट्ठो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
देते हो भूल भुला तुम ।
लेते हो घुला-मिला तुम ।।
क्षीर नीर को जैसे ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
तुम हो इक अपने से ।।३७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मन उठी तरंग बिठा दी ।
ले नाम-जाप थिर साधी ।।
गिन साँसों के मनके ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
पूरण मन-काम सखे ! ।।३८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो मण-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दुख दर्द मेंटते सबका ।
मन हो जाता है हल्का ।।
भले सपनों में दिखें ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
कृपा अपनों पे रखें ।।३९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वचि-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मण-दीप न सिर्फ थमाते ।
मंजिल की तरफ धकाते ।।
तुम भाँत पाछी हवा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
जश अगम सहस्र जुबां ।।४०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो काय-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मन राग-द्वेष से रीता ।
जन जग अशेष चित् जीता ।।
क्या ऊरध, मध्य, अधा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
तुम भक्त सहाय सदा ।।४१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खीर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दो आँसू बस ढुलकना ।
बुदबुदा दुक्ख आ जाना ।।
चेहरे छा चले खुशी ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
विकसन भवि ! कुमुद शशी ।।४२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सप्पि-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
शत इन्द्र रचाते पूजा ।
जयकार शान्ति जय गूँजा ।।
झंकृत है दिशा-दिशा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
जग चर्चित कृपा-किसा ।।४३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महुर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भर देते साहस दूना ।
बस आकर चरणा छूना ।।
लेना सिर माथ रजा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
दें पटा कर्म करजा ।।४४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अमइ-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम चन्दा, गणधर तारे ।
हम केवल भक्त तुम्हारे ।।
हैं भले और देवा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
तुम ज्योतित स्वयमेवा ।।४५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अक्खीण-महा-णसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
रस्ते में देखें काँटे ।
हों भले कहीं आ जाते ।।
गोद में लेते उठा ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
कष्ट-दुख लेते बटा ।।४६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वड्ढमाण-बुद्धि-रिसस्स
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
अपनी तरफी से देरी ।
छटती है रात अंधेरी ।।
प्रभु श्रद्धा के भूखे ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
रहते न देर रूठे ।।४७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्व-सिद्धा-यद-णाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सुनते ही भक्ता दुखड़ा ।
दुख करके टुकड़ा-टुकड़ा ।।
सुख निराकुल थमाते ।
बाबा हराल, बाबा हराल,
इक अपनों में आते ।।४८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो भयवदो महदि महावीर वड्ढमाण बुद्धि रिसीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पूर्ण-अर्घं
मति हंस भिटा न्यारी ।
हरते परिणति काली ।।
बाबा हराल वाले,
सुखकारी ! दुखहारी ।।03।।
श्री वृषभादि वर्धमान पर्यंत
परम-देव भगवन्
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
चतुर्विंशति दल कमल
हृदयस्-थिताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
महा-अर्घं
पूरण आशा वर हैं ।
ग्रीषम छाया तर हैं ।
बाबा हराल वाले,
करुणा के सागर हैं ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
नव देव भगवन्
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्ट-चत्वारिंशद्-दलकमल
हृदयस्-थिताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
:: जाप्य ::
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथाय नमः ।।
जयमाला
सुप्रभात स्तोत्र
सुख में दुख में सिर्फ आपका,
नाम याद होवे ।
पाद मूल में नाथ आपके,
मम समाध होवे ।
आप चरण कमलों में मेरा,
विनत माथ होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।१।।
गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, मोक्ष में ।
संस्तुति जो विख्यात लोक में ।।
मधुरिम वह संगीत-मयी स्वर,
आत्मसात होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।२।।
आदि प्रथम तीर्थंकर नामी ।
अजित कीर्तिधर संभव स्वामी ।।
मेरे सिर पर नाथ आपका,
सदा हाथ होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।३।।
अभिनन्दन गुण निस्पृह नेहा ।
सुमति पद्म प्रभ तेजो देहा ।।
मेरे हृदय धरोहर सा तुम,
जुगल पाद होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।४।।
सार्थ सुपार्श्व देह दल-कदली ।
चन्द्र गौर छव सुविध रुपहली ।।
तुम सिमरण बिन गुजरा ऐसा,
दिन न रात होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।५।।
शीतल वैन, श्रेय उपकारी ।
सुत वसु पूज्य नैन अविकारी ।।
मुनियों सी मेरी भी तुमसे,
देर बात होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।६।।
परिणति विमल, जलधि सुख नन्ता ।
धर्म धुरंधर धर्म जिनन्द्रा ।।
खोलूँ मूँदूँ आंख आपका,
सदा साथ होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।७।।
शान्ति शान्ति-कर सम-रस-सानी ।
कुन्थु दयाधर, अर वरदानी ।।
तुम जैसा दिन भर चेहरे पर,
मुख प्रसाद होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।८।।
मल्ल शल्ल दल ऊरध-रेता ।
सु-व्रत सु-व्रतधर, नमि अख-जेता ।।
आप नाम जप आप आप कॅंप,
दूर व्याध होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।९।।
नेम क्षेमकर, पार्श्व गभीरा ।
वर्धमान, सन्मत, अतिवीरा ।।
आती जाती साँसों में तुम
जयति नाद होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।१०।।
नील, पीत, हरि, हिम, छव रक्ता ।
एक सौ सत्तर शिव अनुरक्ता ।।
कल पर्याय हमारी भी प्रभु !,
आप भॉंत होवे ।
सुप्रभात ! मम सुप्रभात !
मम सुप्रभात ! होवे ।।११।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दोहा
शुभ होते नक्षत्र हैं,
करके भगवत् ध्यान ।
दूर निराकुल सुख नहीं,
देखे राह विमान ।।१२।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)
Sharing is caring!
