हाईकू मिलता सुकूँ, हों रूबरू गुरु, तो होता दर्द छू ।।स्थापना।।
किसी का छीनते न हक, सो भेंटूँ उदक ।।जलं।।
तुम करते न अनुबन्धन, सो भेंटूँ चन्दन ।।चन्दनं।।
तुम न लेते सहारा दीवाल, सो भेंटूँ धाँ शाल ।।अक्षतं।।
तुम रखते न सिरहाना, भेंटूँ सो पुष्प नाना ।।पुष्पं।।
तुम लेते न वैशाखी कभी, भेंटूँ सो नैवेद्य घी ।।नैवेद्यं।।
तुम ढ़ोलते न पानी नाहक, सो भेंटूँ दीपक ।।दीपं।।
तुम हो जाते उसके अनुरूप, सो भेंटूँ धूप ।।धूपं।।
तुम दे चुके तिलांजली गहल, सो भेंटूँ फल ।।फलं।।
तुम चाहते न मोक्ष-सुरग, सो भेंटूँ अरघ ।।अर्घ्यं।।
हाईकू धीर हैं, वीर हैं, गंभीर हैं, ‘गुरु’ बेनजीर हैं
जयमाला
हैं खड़े दया से सटके । गुरु खुद जैसे कुछ हटके ।।
पारस को पड़ता छूना । लोहा तब जाकर सोना ।। गुरु दूर, गुरु का ध्याना, क्या किया हुआ कल्याणा ।। गुरु रस पारस से बढ़ के । गुरु जश पारस-से बढ़ के ।।१।।
रख लिया नाम क्या होता । नीचे कब पनपा पौधा ।। तुम सत्संगति में आके । भूला भी खुश, निधि पाके ।। बोले न स्वार्थ सिर चढ़ के । गुरु वट ‘विरक्ष’ से बढ़ के ।।२।।
बस बारी तीन उछाले । फिर, चिर निश्चिंत सुला ले ।। गुरु क्षमा करें, कह ‘गलती’ । अहसान गुरू अनगिनती ।। कब बढ़े, दोष अर मड़ के । गुरु-वर दरिया से बढ़ के ।। हैं खड़े दया से सटके । गुरु खुद जैसे कुछ हटके ।।३।।