=हाईकू= भले सबके तुम, सिर्फोर-सिर्फ तुमरे हम ।।स्थापना।।
लिये जल दे रहा ढोक, त्राहि माम् हा ! स्वार्थी लोक ।।जलं।।
लें चन्दन दे रहा ढोक, त्राहि माम् हा ! माखी लोभ ।।चन्दनं।।
ले अक्षत दे रहा ढोक, त्राहि माम् हा ! नोंक-झोंक ।।अक्षतं।।
ले पुष्प देऊँ ढोक, त्राहि माम् पड़ा पीछे हा !क्षोभ।।पुष्पं।।
ले चरु देऊँ ढोक, त्राहि माम् क्षुध् हा ! जाँ-लेवा रोग ।।नैवेद्यं।।
ले दीप देऊँ ढोक, त्राहि माम् हा ! दृग्-तरेरे क्रोध ।।दीपं।।
ले धूप देऊँ ढोक, त्राहि माम् सिर चढ़ा हा ! बोझ ।।धूपं।।
ले फल देऊँ ढोक, त्राहि माम् रहा छल हा ! मोष ।।फलं।।
ले अर्घ देऊँ ढोक, त्राहि माम् खींचे नीचे हा ! शोक ।।अर्घ्यं।।
=हाईकू= शाम, जिन्होंने की स्वात्म राम नाम, उन्हें प्रणाम
जयमाला खोते-खोते रात, मैंने होते-होते प्रात
देखा ये सपन ‘कि पखारूँ चरण ‘जि गुरु जी आपके ले आँसु आँख के
खोते-खोते रात मैंने होते-होते प्रात
देखा ये सपन करूँ ‘कि पड़गाहन ‘जि गुरु जी आपका ले मोती आँख अहा
खोते-खोते रात मैंने होते-होते प्रात
देखा ये सपन ‘कि रचाऊँ भजन ‘जि गुरु जी आपके ले स्याही आँख से खोते-खोते रात मैंने होते-होते प्रात देखा ये सपन ‘कि पखारूँ चरण ‘जि गुरु जी आपके ले आँसु आँख के ।। जयमाला पूर्णार्घं ।।