loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 664

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 
  • परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक 664

हाईकू
बनता म्हारा काम,
गुरु जी !
लेते ही थारा नाम ।।स्थापना।।

कोई श्रद्धानी न आप सा,
सो भेंटूँ जल कलशा ।।जलं।।

और स्वाभिमानी न आप सा,
सो भेंटूँ चन्दन घिसा ।।चन्दनं।।

गुण निधानी न आप सा,
सो भेंटूँ धाँ हर्षा-हर्षा ।।अक्षतं।।

जिताक्ष प्राणी न आप सा,
सो करूँ पुष्प बरसा ।।पुष्पं।।

औ’ पातृ-पाणी न आप सा,
सो भेंटूँ चरु सरसा ।।नैवेद्यं।।

कोई संज्ञानी न आप सा,
सो भेंटूँ दीप दृग्‌-लसा ।।दीपं।।

कोई सद्‌ध्यानी न आप सा,
सो भेंटूँ धूप आदर्शा ।।धूपं।।

शीतल पानी न आप सा,
सो भेंटूँ ‘फल’-प्रशंसा ।।फलं।।

और वरदानी न आप सा,
सो भेंटूँ अर्घ स्वर्ग ला ।।अर्घ्यं।।

हाईकू
गुरु जी थारी ही दया,
जीवन ‘कि नया पा गया

जयमाला
न सिर्फ दृग् से
झर झर
समाँ निर्झर
झरता सनेह
आप रग-रग से

अय ! देह इक विदेह
झरता सनेह
झर झर
समाँ निर्झर
आप रग-रग से
न सिर्फ दृग् से

तभी पराई पीर
देख कर,
तेरी दयाल आँखों में, दे दिखाई नीर
निसन्देह
अय ! देह इक विदेह
झरता सनेह
झर झर
समाँ निर्झर
आप रग-रग से
न सिर्फ दृग् से

तभी व्यथा औरन
सुन कर,
आ जाती कानों में, तेरी अँगुली फौरन
निसन्देह
अय ! देह इक विदेह
झरता सनेह
झर झर
समाँ निर्झर
आप रग-रग से
न सिर्फ दृग् से

न सिर्फ दृग् से
झर झर
समाँ निर्झर
झरता सनेह
आप रग-रग से

अय ! देह इक विदेह
झरता सनेह
झर झर
समाँ निर्झर
आप रग-रग से
न सिर्फ दृग् से
।। जयमाला पूर्णार्घं ।।

हाईकू
गुहार,
‘कि आ निकल कभी,
ख्वाबों से आओ भी द्वार

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point