पूजन क्रंमाक 651
हाईकूहै ही क्या ‘किया-धरा’ मेरा, ‘दीया’ भी ये दिया तेरा ।।स्थापना।।
हेरा-फेरी जो, वो विहँसाने आये, दृग्-जल लाये ।।जलं।।
थारी-मारी जो, वो विनशाने आये, चन्दन लाये ।।चन्दनं।।
छीटा-कसी जो, वो भुलाने आये, धाँ-अक्षत लाये ।।अक्षतं।।
ताँका-झाँकी जो, वो विसराने आये, सुमन लाये ।।पुष्पं।।
तू-तू मैं-मैं जो, वो मिटाने आये,घी व्यञ्जन लाये ।।नैवेद्यं।।
टोका-टाँकी जो, वो सिराने आये, दीपिका लाये ।।दीपं।।
काना-फूँसी जो, वो विखराने आये, सुगंध लाये ।।धूपं।।
जोड़-तोड़ जो, वो विथलाने आये, श्री फल लाये ।।फलं।।
आपा-धापी जो, वो विघटाने आये, द्यु-अर्घ लाये ।।अर्घ्यं।।
हाईकूप्रभु ने, गुरु को बनाया, शीशे में जो रूप-पाया
जयमाला
धूम मची सदलगा ग्राम-गलियों में उड़े गुलाल जाया माँ श्रीमति ने लाल ।‘कि घर मल्लप्पा हुआ निहाल ।।धूम मची सदलगा ग्राम-गलियों में उड़े गुलाल
‘कि जिसकेगोल गुलाबी सुन्दर-सुन्दर गाल ।चिकने, श्याह घने, घुँघराले बाल ।।उल्लेखित श्रुत-सामुदिक जैसा,है बिल्कुल वैसा ही उन्नत भाल ।।
‘कि घर मल्लप्पा हुआ निहाल ।जाया माँ श्रीमति ने लाल ।‘कि घर मल्लप्पा हुआ निहाल ।।धूम मची सदलगा ग्राम-गलियों में उड़े गुलाल
‘कि जिसकेमद-मृग विगलित सुन्दर नेत्र विशाल ।कटि प्रदेश करता सिंह को बेहाल ।।लक्षण-शास्त्रों में वर्णित जैसीं,पगतलियाँ कर-तलियाँ वैसीं लाल ।
।। जयमाला पूर्णार्घं ।।
हाईकू काबिल बना दें विश्वास के, गुरु जी तराश के
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.