पूजन क्रंमाक 639
=हाईकू=विनीत, होते गुरुदेव ‘रब-से सबके मीत ।।स्थापना।।
रख सकने मैत्री सब से, भेंटूँ जल कलशे ।।जलं।।
रख सकने शिशु नौ-जात मन, भेंटूँ चन्दन ।।चन्दनं।।
रख सकने निंदक आस-पास, भेंटूँ धाँ-राश ।।अक्षतं।।
रख सकने होंठो पे आप-जप, भेंटूँ पहुप ।।पुष्पं।।
रख सकने ‘मृणमै-चिन्मै’ भेद, भेंटूँ नैवेद ।।नैवेद्यं।।
रख सकने नासा नजरिया, मैं भेंटूँ घी-दीया ।।दीपं।।
रख सकने नेह-निस्पृह, भेंटूँ सुवास यह ।।धूपं।।
रख सकने भार उतार, भेंटूँ फल पिटार ।।फलं।।
रख सकने फूॅंक-फूॅंक के पग,भेंटूँ अरघ ।।अर्घ्यं।।
=हाईकू=गुरु जी दूजी माँ नजर,सभी की रक्खें खबर
।।जयमाला।।
।। सन्त ये ऐसे कैसे हैं ।।पोंछते मिलते हैं आंसू ।धकाते बन पाछी वायू ।सन्त खुद अपने जैसे हैं ।।१।।
धूप खा, खड़े तान छाते ।बदल पत्थर फल बरसाते ।।कुछ कुछ तरुवर ऐसे हैं ।सन्त खुद अपने जैसे हैं ।।२।।
दाग़ धब्बे धो डालें हैं ।तृप्त कर देने वाले हैं ।।कुछ कुछ दरिया ऐसे हैं ।सन्त खुद अपने जैसे हैं ।।३।।
।। जयमाला पूर्णार्घं ।।
=हाईकू=यही विनन्ति, पा जाऊँ आप भाँति, कच्छप-मति
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.