-हाईकू- मिले उनको आहार, मेरी भी लो सुन पुकार ।।स्थापना।।
भेंटूँ उदक, यूँ ही रोजाना पाने तेरी झलक ।।जलं।।
भेंटूँ चन्दन, यूँ ही रोजाना पाने तेरा वन्दन ।।चन्दनं।।
भेंटूँ सु-धान, यूँ ही रोजाना पाने तेरी मुस्कान ।।अक्षतं।।
भेंटूँ फुलवा, यूँ ही रोजाना पाने तेरी किरपा ।।पुष्पं।।
भेंटूँ व्यंजन, यूँ ही रोजाना पाने तेरे-दर्शन ।।नैवेद्यं।।
भेंटूँ दीपिका, यूँ ही रोजाना पाने तेरी आशिका ।।दीपं।।
भेंटूँ अगर, यूँ ही रोजाना पाने तेरी नजर ।।धूपं।।
भेंटूँ श्रीफल, यूँ ही रोजाना पाने तेरे-दो पल ।।फलं।।
भेंटूँ अशेष, यूँ ही रोजाना पाने तेरा सन्देश ।। अर्घ्यं।।
-हाईकू- ले अँगूठा लो कागज कोरे, होते गुरु ‘जी’ गो ‘रे
।। जयमाला।।
आशीषी छाँव की खातिर आ रहे बड़ी दूर से चलकर कृपा कर भी तो दो गुरुवर आप धूलि पाँव की खातिर । आशीषी छाँव की खातिर । आ रहे बड़ी दूर से चलकर कृपा कर भी तो दो गुरुवर
कर निहाल दो, नजर बस, एक डाल दो । होगा अहसान बड़ा हम पर । कृपा कर भी तो दो गुरुवर आप धूलि पाँव की खातिर । आशीषी छाँव की खातिर । आ रहे बड़ी दूर से चलकर कृपा कर भी तो दो गुरुवर
कर निहाल दो, हो कैसे ? बस, पूछ हाल लो । होगा अहसान बड़ा हम पर । कृपा कर भी तो दो गुरुवर आप धूलि पाँव की खातिर । आशीषी छाँव की खातिर । आ रहे बड़ी दूर से चलकर कृपा कर भी तो दो गुरुवर
कर निहाल दो चरणों में बस, अपने बिठाल लो होगा अहसान बड़ा हम पर । कृपा कर भी तो दो गुरुवर आप धूलि पाँव की खातिर । आशीषी छाँव की खातिर। आ रहे बड़ी दूर से चलकर कृपा कर भी तो दो गुरुवर ।।जयमाला पूर्णार्घं।।