परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित पूजन क्रंमाक 337
==हाईकू==
दिखा, तुझसे फीका, ‘देखा चाँद’ न तुझ सरीखा ।।स्थापना।।
रहे स्वप्न न सम्यक् दर्शन, भेंटूँ जल नयन ।।जलं।।
रहे स्वप्न न सदाचरण, भेंटूँ घट चन्दन ।।चन्दनं।।
रहे स्वप्न न स्वानुभवन, भेंटूँ धाँ शालि कण ।।अक्षतं।।
रहे स्वप्न न जय नयन, भेंटूँ दिव्य सुमन ।।पुष्पं।।
रहे स्वप्न न जै क्षुध् वेदन, भेंटूँ घृत व्यंजन ।।नैवेद्यं।।
रहे स्वप्न न धी हंस धन, भेंटूँ दीप रतन ।।दीपं।।
रहे स्वप्न न जै कर्म रण, भेंटूँ सुगंध अन ।।धूपं।।
रहे स्वप्न न शिव-सदन, भेंटूँ फल चमन ।।फलं।।
रहे स्वप्न न पड़गाहन, भेंटूँ अर्घ्य भगवन् !।।अर्घ्यं।।
==हाईकू==
मेरी थकान छू-मन्तर, छू एक तेरी मुस्कान
जयमाला
दे…बता जरा क्या नुस्खा है । क्यूँ आता तुझे न गुस्सा है ।
कषाय तेरी होने लगी शमन । किसी से तुझे होती नहीं जलन ।। अपने काम से, बस मतलब तुझे । है ही नहीं किसी से नफ़रत तुझे ।। देवता क्या राज इसका है ।
दया से तेरे भींगे रहते नयना । दुआ से तेरे भींगे रहते वयना ।। क्षमा मांगने से ही पहले । कर देते क्षमा, हो गलती भले ।। दे…बता जरा क्या नुस्खा है ।
दुखड़ा हर किसी का लेते सुन । तुम मोह, हर किसी का लेते मन ।। जिस किसी के पोंछ आते आंसू । मंजिल तक ठेल आते बन पाछी वायू ।। दे…बता जरा क्या नुस्खा है । ।।जयमाला पूर्णार्घं।।