मेरी सुन लो । मुझको चुन लो ।। दास अपना । न और सपना ॥ स्थापना ॥
भेंटूँ जल घट । मेंटो संकट ।। एक शरणा ! करके करुणा ॥ जलं ॥
भेंटूँ चन्दन । मेंटो क्रन्दन ।। एक शरणा ! करके करुणा ॥ चंदनं ॥
भेंटूँ अक्षत । मेंटो गफलत ।। एक शरणा ! करके करुणा ॥ अक्षतम् ॥
भेंटूँ पहुपन । मेंटो कटुपन ।। एक शरणा ! करके करुणा ॥ पुष्पं ॥
भेंटूँ व्यञ्जन । मेंटो उलझन ।। एक शरणा ! करके करुणा ॥ नैवेद्यं ॥
भेंटूँ दीपक । मेंटो धी-बक ।। एक शरणा ! करके करुणा॥ दीपं ॥
भेंटूँ कपूर । मेंटो फितूर ।। एक शरणा ! करके करुणा ॥ धूपं ॥
भेंटूँ फल-दल । मेंटो छल-पल ।। एक शरणा ! करके करुणा ॥ फलं ॥
भेंटूँ वसु-द्रव । मेंटो गारव ।। एक शरणा ! करके करुणा॥ अर्घं ॥
==दोहा==
सुन, मुँह माँगा दे रहे, आये दोड़े भाग । मेरा भी दीजे जगा, सोया चिर-से भाग ।
॥ जयमाला ॥
चाहता लखना, मन बना सपना, वो तुम्हीं हो । चाहता रखना, मन बना अपना, वो तुम्हीं हो ॥
दूज का चाँद कहो, किसको न भाता है । चौदवीं का चाँद ! चित् किसका न चुराता है ॥ हैं मगर फीके दोनों ही, आपके आगे । सिर्फ रात से अकेले, क्योंकि इनका नाता है ॥ चाहता लखना, मन बना सपना, वो तुम्हीं हो । चाहता रखना, मन बना अपना, वो तुम्हीं हो ॥
मुस्कुराना गुल का कहो, किसको न भाता है । तराना कोकिल का, चित् किसका न चुराता है | सहम सी जाती है, पल को तब बुल बुल भी । थिरकना आप होठों को, जब रास आता है ।। चाहता लखना, मन बना सपना , वो तुम्हीं हो । चाहता रखना, मन बना अपना, वो तुम्हीं हो ॥ जयमाला पूर्णार्घं
==दोहा==
यही गुजारिश अन्त में, दृग्-तारक गुरु ज्ञान । अपने सा कर लो मुझे, धन सद्-गुण धनवान॥