loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 151

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक – 151

वर्तमान ।
वर्धमान ।।
गुनि भव्या ।
मुनि विद्या।।स्थापना।।

सु-धार जल ।
सुधार कल ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।।जलं।।

युत चन्दन ।
गत क्रन्दन ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।।चन्दनं।।

युत अक्षत ।
पद अक्षत ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।।अक्षतम्।।

सयुत सुमन ।
यति सम-मन ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।। पुष्पं।।

वर व्यंजन ।
स्वर व्यंजन |।
हित दस्तक ।
नत मस्तक ।।नैवेद्यं ।।

युत दीवा ।
सुत ‘धी-ध्यां’ ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।।दीपं।।

युत धूपम् ।
ऋत अनुपम ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।।धूपं ।।

संयुत फल ।
पद अविचल ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।।फलं ।।

सयुत अरघ ।
मुकति सुरग ।।
हित दस्तक ।
नत मस्तक।।अर्घं ।।

दोहा

गुरुवर के आशीष से,
खो रातरि हो प्रात ।
गुण कीर्तिन-गुरुदेव का,
करें चलो मिल साथ ||

॥ जयमाला ॥

विद्यासागर मुकत सारथी ।
जानें कला त्रिजगत पार की ।।

क्या निगोद का कहें फसाना ।
हुआ श्वास में आना जाना ॥
पाना त्रस-पन ऋतु-बहार सी ।
विद्या सागर मुकत सारथी ।।

कृमि पिपीलिका भ्रमर कहानी ।
कहनी क्या ? न किसने जानी ॥
काया तब भू-फकत भार थी ।
विद्या सागर मुकत सारथी ।।

तनिक पुण्य फिर पल्ले आया ।
वचन तन मगर मन नहीं पाया ॥
पुनः आ गई हँसत हार थी ।
विद्या सागर मुकत सारथी ।।

पशु गति की क्या कथा बतानी ।
सिन्धु बिन्दु विद् कितना पानी ॥
हाय ! जिन्दगी दुखद द्वार थी ।
विद्या सागर मुकत सारथी ।।

वपन बीज ज्यों, त्यों तरु होगा ।
पापों का फल नरकन भोगा ॥
वहाँ रुदन वन सी पुकार थी ।
विद्या सागर मुकत सारथी ।।

फला पुण्य सुर पदवी पाई ।
पर यह क्या माला मुरझाई ॥
दीवाली दिन फकत चार थी ।
विद्या सागर मुकत सारथी ।।

मुश्किल से नर भव कर आया ।
न्याय काक तालिय फिर पाया ॥
राह दो चला, निर्विकार की ।
विद्या सागर मुकत सारथी ।।

फिर क्या फिर तो मनी दिवाली ।
खाली झोली भरी सवाली ॥
बलिहारी गुरु परुपकार की ।
विद्यासागर मुकत सारथी ।।

जानें कला त्रिजगत पार की ।
विद्यासागर मुकत सारथी ॥
।।जयमाला पूर्णार्घं।।

दोहा

यही विनय अनुनय यहीं,
सविनय निशि अरु दीस ।
बालक हूँ रखिये बना,
सदा छाँव आशीष ॥

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point