महावीर स्वामी ‘आरती’
अन्तर्यामी की ।शिवपुर गामी की ।।मैं तो आरती उतारुँ रे ।महावीर स्वामी की ।
जय जय महावीर स्वामी, जय जय जय ।आरतिया करती कर्मों का क्षय ।आरतिया हरती मृत्यु का भय ।।जय जय महावीर स्वामी, जय जय जय ।।
आरतिया पहली गर्भ समय की ।बरषा रतन ऐसी, कहीं न देखी ।।महिमा सुपन ऐसी, कहीं न देखी ।।मैं तो आरती उतारुँ रे ।महावीर स्वामी की ।।
आरतिया दूजी जनम समय की ।घट यात्रा ऐसी, कहीं न देखी ।।छवि माथे ऐसी, कहीं न देखी ।।मैं तो आरती उतारुँ रे ।महावीर स्वामी की ।।
आरतिया तीजी त्याग समय की ।दीक्षा नगन ऐसी, कहीं न देखी ।।रक्षा रतन ऐसी, कहीं न देखी ।।मैं तो आरती उतारुँ रे ।महावीर स्वामी की ।।
आरतिया चौथी ज्ञान समय की ।सम शरणा ऐसी, कहीं न देखी ।।दृग् करुणा ऐसी, कहीं न देखी ।।मैं तो आरती उतारुँ रे ।महावीर स्वामी की ।।
आरतिया अर निर्वाण समय की ।ध्याना-गिनी ऐसी, कहीं न देखी ।।अर्धां-गिनी ऐसी, कहीं न देखी ।।मैं तो आरती उतारुँ रे ।महावीर स्वामी की ।।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.