नेमि नाथ आरती
आरतिया उतारो, नेमिनाथ भगवान् की ।मूरतिया निहारो, नेमि नाथ भगवान् की ।।लगा झिर बरसे, रतन अम्बर से । सोला सुपन देख, जगदम्बा हरसे ।।आरतिया उतारो पहली गर्भ कल्याण की ।मूरतिया निहारो, नेमि नाथ भगवान् की ।।
सौधर्म आये, उतर अम्बर से ।न्हवन कराये, भर क्षीर नीर कलशे ॥ आरतिया उतारी दूजी जन्म कल्याण की । मूरतिया निहारो, नेमि नाथ भगवान् की ।।
लौकान्त आये, उतर अम्बर से । वन को चले आप, नेह तोड़ घर से ॥ आरतिया उतारो तीजी तप कल्याण की ।मूरतिया निहारो, नेमि नाथ भगवान् की ।।
देवि-देव आये, उतर अम्बर से । सभा-समशरण, धार-वचनामृत बरसे ।। आरतिया उतारो केवलज्ञान कल्याण की ।मूरतिया निहारो, नेमि नाथ भगवान् की ।।
अग्नि देव आये, उतर अम्बर से ।काफूर तन, अग्नि नख-केश झुलसे ।।आरतिया उतारो कल्याण निर्माण की ।मूरतिया निहारो, नेमि नाथ भगवान् की ।।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.