loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

चौबीस तीर्थंकर विधान  ·  तीर्थक्षेत्र पूजन

‘चिंचवड़ वाले बाबा मुनि-सुव्रत जी की पूजन’

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

‘चिंचवड़ वाले बाबा
मुनि-सुव्रत जी की पूजन’

मम आराध्य-देव मुनि-सुव्रत-नाथ ।।
करते रहते करुणा की बरसात ।
कभी न लौटाते हैं खाली हाथ ।।
मम आराध्य-देव मुनि-सुव्रत-नाथ ।।
पीछे ले लो अपना बढ़ता पाँव ।
अब न देव शनि लगने वाला दांव ।।
रहें चिंचवड़ वाले बाबा साथ ।
मम आराध्य-देव मुनि-सुव्रत-नाथ ।।
भले फेंक ले कोई मन्तर-मूठ ।
पलट पड़ेगी सिर उसके ही टूट ।।
साथ चिंचवड़ बाबा आशीर्वाद ।
मम आराध्य-देव मुनि-सुव्रत-नाथ ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्र !
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:
(इति स्थापनम्)
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।

देना नहीं किसी का मुझको कर्ज ।
रोज करूॅं अभिषेक मान के फर्ज ।।
बात कटी हो मेरी मुझे न याद ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ जल ला गंगा घाट ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
जलं निर्वपामीति स्वाहा ।।

चढ़ना पर्वत-मान गया-सा भूल ।
चन्दन से बढ़ कर प्रभु चरणन धूल ।।
काली नजर न लगा पा रही घात ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ चंदन अपने भॉंत ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।।

शून मात्र भी दृग ना उतरता खून ।
साधूॅं सिमरन सिर्फ न मावस-पून ।।
हट इक रहती ठण्डक दिल में भ्रात ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ अक्षत शालि-परात ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।।

फिरे डालती डोर न मेरी आँख ।
तुम छव अक्षर अंखियन छोड़ी राख ।।
चला निराकुलता न करें क्यों बात ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ पुष्प सुपारी-जात ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।।

धो कर हाथ न पड़ता पीछे लोभ ।
प्रभु-सी नाशा दृष्टि रही नित शोभ ।।
क्यों न राधिका दिव-शिव देखे बॉंट ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ व्यंजन थाल विराट ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

माँ-श्रुत मेरे कण्ठ विराजीं आन ।
सपने में भी टूटा कब ? प्रभु ध्यान ।।
हाथ न क्यों-कर लागे बोधि-समाध ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ गो-घृत दीपक पॉंत ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।।

महके मेरी जश खुशबू चहुं-ओर ।
चाहे जब प्रभु द्वार खड़ा कर जोड़ ।।
क्यों न रहें परिणाम सरीखे साध ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ धूप जगत् विख्यात ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।।

माया की माया चित् खाने चार ।
मनके श्वास बना सिमरूॅं ओंकार ।।
फिरे ना क्यों साता में कर्म असात ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ श्रीफल अनसंख्यात ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
फलं निर्वपामीति स्वाहा ।।

मुँदूॅं आँखें लेता निंदिया चैन ।
खोलूॅं आँखें देता बिंदिया जैन ।।
सोने जैसा दिन, चॉंदी-सी रात ।
क्यूँ न चढ़ाऊँ द्रव्य मिला सब आठ ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

कल्याण अर्घ्य

माता के अपने ।
सोलह सब सपने ।।
झिर रतनन माया ।
धनपति सुर-राया ।।
चरणों में आया ।
मेरा भी कल्याण हो, भाव यही लाया ।
चरणों में आया ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्रावण-कृष्ण-द्वितीयायां
गर्भ-मंगल-मंडिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

गिर सुमेर बाला ।
क्षीर सिन्धु धारा ।।
पुण्य उदय छाया ।
शचिपति सुर-राया ।।
चरणों में आया ।
मेरा भी कल्याण हो, भाव यही लाया ।
चरणों में आया ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
वैशाख-कृष्ण-दशम्यां
जन्म-मंगल-मंडिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

नमः सिद्ध बोला ।
ओढ़ा नभ चोला ।।
शुद्धातम भाया ।
कल-व्रति सुर-राया ।।
चरणों में आया ।
मेरा भी कल्याण हो, भाव यही लाया ।
चरणों में आया ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
वैशाख-कृष्ण-दशम्यां
तपो-मंगल-मंडिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

लागा सम-शरणा ।
उदा-हरण करुणा ।।
गीत प्रेम गाया ।
श्रुति रति सुर-राया ।।
चरणों में आया ।
मेरा भी कल्याण हो, भाव यही लाया ।
चरणों में आया ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
वैशाख-कृष्ण-नवम्यां
केवल-ज्ञान-प्राप्ताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

निरत आत्म भक्ती ।‌
कर्मों से मुक्ती ।।
निरा-कुलम् पाया ।
धन ! मति सुर-राया ।।
चरणों में आया ।
मेरा भी कल्याण हो, भाव यही लाया ।
चरणों में आया ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
फाल्गुन-कृष्ण-द्वादश्यां
मोक्ष-मंगल-मंडिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जयमाला
दोहा
कहीं और मत जाइये,
फरे केली इक बार ।
गाढ़ा होता पुण्य हैं,
यही एक वह द्वार ।।१।।
साल दूसरी कम फरे,
कह, न काट दो झाड़ ।
आम दाम में बिक चले,
फिर भी आम बजार ।।२‌।।

तारक गणधर, छव बढ़ चन्दर ।
ज्ञान समुन्दर, सत्-शिव-सुन्दर ।
नग्न दिगम्बर, बिन आडम्बर ।
सुव्रत भजो, मुनि-सुव्रत भजो ।
भक्ति सजो, जिन भक्ति सजो ।।१।।

दोष अठारह एक न जिन में ।
नन्त चतुष्टय प्रकटे छिन में ।
लागी सार्थ घात कर्मन में ।
जोर लगा परमाद तजो ।
सुव्रत भजो, मुनि-सुव्रत भजो ।
भक्ति सजो, जिन भक्ति सजो ।।२।।

दर्पण-वत् झलका जग सारा ।
छुआ विभावों ने यम द्वारा ।
हुआ पकड़ना क्या विधि धारा ।
मरने तक मर-याद जजो ।
सुव्रत भजो, मुनि-सुव्रत भजो ।
भक्ति सजो, जिन भक्ति सजो ।।३।।

दिया जगत् को हित उपदेशा ।
पहले धर्म रखो फिर पैसा ।।
मानवता बिन मानव कैसा ? ।
याद स्वयं उर दया भिंजो ।
सुव्रत भजो, मुनि-सुव्रत भजो ।
भक्ति सजो, जिन भक्ति सजो ।।४।।

प्रातिहार्य सम-शरणा साजे ।
ऊपर अंगुल चार विराजे ।
विनत खड़े राजे-महाराजे ।
तुष्ट किसी से रुष्ट न जो ।
सुव्रत भजो, मुनि-सुव्रत भजो ।
भक्ति सजो, जिन भक्ति सजो ।।५।।

आप देव आराध्य हमारे ।
हम सब केवल भक्त तुम्हारे ।।
टूटे आश न साहस हारे ।
चाह यूं हि तुम जगत् पुजो ।
सुव्रत भजो, मुनि-सुव्रत भजो ।
भक्ति सजो, जिन भक्ति सजो ।।६।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दोहा
मुनि सुव्रत भगवान जी,
करुणा दया निधान ।
कर्म निधत्ति-निकाच भी,
दर्श-मात्र अवसान ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)

विधान प्रारंभ

अष्ट दलकमल पूजा
विधान की जय

निन्यानव फेर विलाया ।
मन भाव निराकुल छाया ।।
दूॅंगा न और भव फेरे ।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।
विश्वास मुझे है पूरा ।
है पूरा मुझे भरोसा ।।
दूॅंगा न और भव फेरे ।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

सूरज सा चमके माथा ।
नख नख छव चन्दा नाता ।।
उठ चलते दिखो अंधेरे ।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ओहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

शत इन्द्र खड़े चरणों में ।
ले अश्रु खुशी नयनों में ।।
जा शनी सखा यम टेरे ।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो परमोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

छुप कभी न आंख भिजोई ।
अंगुली न उठाता कोई ।।
उपकार बहुत हैं तेरे ।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

मनमानी ने क्या घेरा ।
आ कान खींचते मेरा ।।
चेहर न खुशी क्यूॅं खेले ।।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अणंतोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

तुम चरण घेर बैठा हूॅं ।
भीतर गहरे पैठा हूॅं ।।
मैं उनका सिर्फ अकेले ।।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो कोट्ठ-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

ईर्ष्या झुक के निकली है ।
नख पैनापन नकली है ।।
रहते है दूर झमेले ।।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बीय-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

है मैत्री सबसे मेरी ।
कोई न जगत् में वैरी ।।
क्यूॅं इन मुसीबत घेरे ।।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पदाणु-सारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

आंखों से ओझल होते ।
आ सपने देर न खोते ।।
क्यूॅं जपूॅं न साँझ सवेरे ।
बाबा मुनि सुव्-व्रत मेरे ।।01।।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रौं ह्र:
अ-सि-आ-उ-सा नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्टदल कमल हृदयस्-थिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।

षोडश दलकमल पूजा
विधान की जय

रहते सदा मेरे साथ ।
दिन हो या भले हो रात ।।
बाबा चिंचवड़ वाले ।
मम आराध्य सुव्-व्रत नाथ ।
रहना रहो अँधियारे ।।
लागा हाथ मेरे प्रात ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।
रहते सदा मेरे साथ ।
दिन हो या भले हो रात ।।९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सं-भिण्ण-सोदा-राणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

खुल्ला द्वार लागा पाँव ।
दुनिया धूप तुम तरु छाँव ।।
कह चाली सिसक नीली ।
चौखट रोज की गीली ।।
टूटे ध्यान कर ताले‌ ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सयं-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

किस्से कृपा आप अमूल ।
सिंहासन बना थी शूल ।।
अपनी तरफ से देरी ।
आदत कृपा की तेरी ।।
त्रिभुवन पार जयकारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।११।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पत्तेय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

बरसे कृपा छप्पर फाड़ ।
नागों का बनाया हार ।।
मैं ना, कह रही सोमा ।
गूँजे आप जश व्योमा ।।
अपने एक बस म्हारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बोहिय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

ध्याते तुम्हें मंशा पून ।
दूजे देव किरपा शून ।।
करता रहूँ तुम सेवा ।
चरणन धुला दृग रेवा ।।
टकते चुनर शश तारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उजु-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

यारी किसी के कब वैर ।
अपना देखते कब गैर ।।
भर देते तुरत झोरी ।
धौरी धार रग दौड़ी ।।
भरते वक्त के छाले ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विउल-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

सुन दुख हाथ रखते कान ।
रखते हृदय मात समान ।।
परहित पनीले नैना ।
पूजूॅं क्यूँ न दिन रैना ।।
हरते भाव मन काले ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

सुत अंजन बजा बजरंग ।
जीवन आप भरते रंग ।।
थी सिल्ला बनी चूरी ।
मॉं रखती न शिशु दूरी ।।
अपने भक्त से हारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चउ-दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

गन्धोदक बिठा सरधान ।
कुष्ठ रहा न नाम निशान ।।
सतियों में प्रथम मैंना ।
शरणा तुम चरन जैना ।।
त्रिभुवन एक रखवाले ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अट्ठंग-महा-णिमित्त कु-सलाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

श्रृद्धा साँच राखी धीर ।
बढ़ता ही गया फिर चीर ।।
श्रीफल हाथ क्या कीने ।
पग तुमने बढ़ा दीने ।।
सारे जगत् से न्यारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वि-उव्वण-इड्ढि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

मोति बने दाने ज्वार ।
वीरा खड़े चन्दन द्वार ।।
निर्धन धनी इक भॉंती ।
और न देव इस पॉंती ।।
मीठे सिन्धु अरु खारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।१९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विज्जा-हराणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जल में बदल चाली आग ।
चरनन आप रख अनुराग ।।
शीतल सार्थ सति सीता ।
क्यों हो भक्त भयभीता ।।
न्यारे कर चलें बाड़े ।।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।२०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चा-रणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

माला में ढ़ली तलवार ।
कलि सर्वज्ञ नन्दन ग्वाल ।।
श्रृद्धा राखनी साँची ।
महिमा सौधरम वॉंची ।
दुनिया तिमिर उजियारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।२१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पण्ण-समणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

केशर हार शूकर जीत ।
धार अटूट तुम पद प्रीत ।।
निस्पृह नेह अवतारी ।।
भॉंत कुटुम्ब भू सारी ।।
बुलाते ही खड़े द्वारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।२२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आयास-गामीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जन्मा श्वान स्वर्ग विमान ।
नंदी जन्म राज-घरान ।।
सुनके मंत्र नवकारा ।
धन ! दो टूक भवकारा ।।
करने मदद झट ठाड़े ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।२३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आसी-विसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

रत कवि धनंजय गुणगान ।
चूसा सर्प ने विष आन ।।
पटका फण क्षमा मांगी ।
इक तुम भक्त बड़भागी ।।
इस उस किसे ना प्यारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।२४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दिट्ठि-वि-साणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

अम्बर-गाम अंजन चोर ।
भेंटे देव चन्दन घोर ।।
मुनि बन पात्र निर्वाणा ।
मुक्ति अटूट सरधाना ।।
तारेंगे कई तारे ।
बाबा चिंचवड़ वाले ।।02।।
ॐ क्षां क्षीं क्षूं क्षें क्षैं क्षों क्षौं क्षं क्षः
नमोर्-ऽहते सर्वं रक्ष रक्ष हूं फट् नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
षोडशदल-कमल हृदयस्-थिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।

चतुर्विंशतिदल कमल पूजा
विधान की जय

काल पंचम मोक्ष दूरी ।
कुछ करो सह लूॅं ततूरी ।।
बनें मम दृग पन्थ गामी ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत स्वामी ।।२५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उग्ग-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

भक्त कहते वही करते ।
रात दिन दुखड़े विहरते ।।
छोड़ते ना अंगुली थामी ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत स्वामी ।।२६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दित्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पढ़ न लीना मन अकेला ।
बांट लीना कष्ट मेरा ।।
एक अन्तर्याम नामी ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत स्वामी ।।२७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो तत्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

सौम्य अन्तर्मुखी मुद्रा ।
हृदय गंभीरा समुद्रा ।।
सजल लोचन आठ यामी ।
शान्ति, चन्दा, मल्लि स्वामी ।।२८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महा-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

याँचनन तरु कल्प फल दे ।
चिंततन मण चिन्त वर दे ।।
सत्य, शिव, सुन्दर ललामी ।
शान्ति, चन्दा, मल्लि स्वामी ।।२९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

फेर फिर दे चलें मौका ।
खिलाना जाना न धोखा ।।
पूर्ण मन-कामन अकामी ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत स्वामी ।।३०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर गुण-परक्-कमाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

विगत रागी विगत द्वेषी ।
एक सर्वग हितुप-देशी ।।
जगत् जन-जन हृदय धामी ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत स्वामी ।।३१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-गुणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

और हित, ले समोशरणा ।
बढ़ चले पग साध करुणा ।।
दूर अठ-दश कोश खामी ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत स्वामी ।।३२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ऽघोर-गुण-बंभ-यारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

राहु पकड़े राह अपनी ।
केतु लगती केत कॅंपनी ।।
तीन जगती एक त्राता ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।३३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आमो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

लगा ताँता भक्त ठाड़े ।
तुम सहाई वक्त आड़े ।।
दीन दुनिया आप दाता ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।३४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खेल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

समाये गुण रतन ऐसे ।
रतन माणिक सिन्ध जैसे ।।
जगत् कौन न विरद गाता ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।३५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पिण्ड ज्ञानावरण छूटा ।
अमृत निर्झर ज्ञान फूटा ।।
एक युगपत् जगत ज्ञाता ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।३६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विट्ठो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

बजा झालर देव नाँचें ।
मेव सादर सेव यॉंचें ।।
देव भेंटें पारिजाता ।।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।३७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

किया शिव पथ का विधाना ।
आप सुख-प्रद ! जग कहाँ ना ? ।।
विष्णु शिव शंकर विधाता ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।३८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो मण-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

लगा चश्मा मॉं निहारा ।
मिल चले बन चले ग्यारा ।।
रूठना तुमको न आता ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।३९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वचि-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

तुम्हें बस नासा दिखाई ।
काम इस उस का बनाई ।।
एक करना भला भाता ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत नाथा ।।४०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो काय-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

काल आश न भार सरके ।
विनय मुख-तक रखी भर के ।।
नहीं दिखाने भी दिखावा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खीर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

अस्त्र शस्त्र न वस्त्र राखे ।
सुशोभे कब तिय बिठा के ।।
वैतरण-भव काठ नाँवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सप्पि-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दिल दुखाना रहा पीछे ।
आप शिव ले चलें खींचे ।।
धूप दुनिया आप छाँवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महुर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

नहीं जिसका जगत् कोई ।
आप उसके जगत् दोई ।।
कौन मेरा तुम अलावा ।।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अमइ-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

ललाई ना आँख झलती ।
कहे भीतर शान्ति पलती ।।
दूर दाँव तनाव तावा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अक्खीण-महा-णसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

कपट से रिश्ता नहीं है ।
निकट से रस्ता नहीं है ।।
लगी गांवा समय नावा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वड्ढमाण-बुद्धि-रिसस्स
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

विभव अतिशय चार तीसा ।
नाग, नर, सुर नाम शीषा ।।
और किसका यूँ प्रभावा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्व-सिद्धा-यद-णाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

है जहाज बड़ा तुम्हारा ।
भार भी ज्यादा न म्हारा ।।
दो उतार विमुक्ति गांवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत बाबा ।।४८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो भयवदो महदि
महावीर वड्ढमाण बुद्धिरिसीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पूर्णार्घ
शान्ति इक मिलती अनूठी ।
आप छव नयनन विभूती ।।
क्यूॅं न मन से भक्त पूजे ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत दूजे ।।03।।
श्री वृषभादि वर्धमान पर्यंत
परम-देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
चतुर्विंशति दल कमल
हृदयस्-थिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।

महा-अर्घं
भक्त बगुला परम हंसा ।
मधुर वंशी ठेठ वंशा ।।
पार लाखों नाम रट के ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत हट के ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
नव देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्ट-चत्वारिंशद्-दलकमल
हृदयस्-थिताय
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

:: जाप्य ::
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनिसुव्रतनाथ तीर्थंकराय नमः ।।

जयमाला
श्वान सा मन काग आँखें ।
राख भी मल ताँक चाखें ।।
पाऊँ मुक्ति पथ कलेवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ।।१।।

नीर मैं तुम क्षीर भॉंती ।
मिलावट तुमको न आती ।।
ठाह पाये यह परेबा ।।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ।।२।।

जरा मुड़ जर्रा न देखे ।
पाप दर मन पग न टेके ।‌।
छाँव रखना सिर सदैवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ।।३।।

ग-गमन न गगन कहता ।
क्षितिज का कब छोर रहता ।।
मेंट दो दृग मन कुटेवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ।।४।।

आप शरणा मात गोदी ।
सीप गोदी नीर मोती ।।
खनखनें गुण रत्न जेबा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ।।५।।

बनें तीर्थकर ना यूॅं ही ।
मित्र करनी पड़े भू ही ।‌।
खिवैय्या जल जन्म खेवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ।।६।।

विधान के बाद की जयमाला
सौधरम स्व-धरम माने ।
देवि शचि बढ़ चली लाने ।
आंख गंगा जामुन रेवा ।
चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ।।७।।

चिंचवड़ मुनि सु-व्रत देवा ! ।
देव करते आप सेवा ।।
क्यूँ न सेवा करूॅंगा मैं,
आप मम आराध्य देवा ।।८।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री मुनि-सुव्रत-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दोहा
दृष्टि आप चरणन टिकी,
दृष्टिवान मतिमन्द ।
कृपा आप यह कृति लिखी,
पुनि पुनि धोक अनंत
(पुष्पांजलि क्षिपामि)

श्री सरसुति-मंत्र*
ॐ ह्रीम्
अर्हन् मुख कमल-वासिनि
पा-पात्म क्षयंकरि
श्रुत-ज्ञान
ज्वाला सहस्र प्रज्ज्वलिते
सरस्वति !
मत् पापम् हन हन दह दह
क्षाम् क्षीम् क्षूम् क्षौम् क्षः
क्षीरवर-धवले
अ-मृत संभवे
वम् वम् हूम् फट् स्वाहा
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे ।
ॐ ह्रीं जिन मुखोद्-भूत्यै
श्री सरस्वति-देव्यै
अर्घं निर्वपामीति स्वाहा

शांति पाठ
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री शांति-भक्ति कायोत्सर्गम् करोम्यहम्
(९ बार णमोकार )

*चौपाई*
दर्शन मात्र मेंटता दुखड़ा ।
भाँत चन्द्रमा सुन्दर मुखड़ा ।।
नासा टिके नैन मनहारी ।
करें वन्दना नाथ ! तुम्हारी ।।१।।

आप चक्रधर-पञ्चम नामी ।
वन्द्य इन्द्र शत, अन्तर्-यामी ।।
प्रभो शान्ति-जिन करके करुणा ।
करो शान्ति ! जश निरखो अपना ।।२।।

छत्र, सिंहासन, वृक्ष-अशोका ।
धुनि, दुन्दुभि, दल-चँवर अनोखा ।।
भा-मण्डल झिर-पुष्प-अनूठी ।
प्रातिहार्य-वसु आप विभूती ।।३।।

अर्चित-जगत् ! शान्ति करतारी ।
ढ़ोक करो स्वीकार हमारी ।।
प्राण-भूत, सत्, जीव समस्ता ।
पायें परिणति शान्त प्रशस्ता ।।४।।

देवों में जो देव बड़े हैं ।
चरणों में हित सेव खड़े हैं ।।
हंस-वंश वे जग उजियारे ।
करें शान्ति मण्डित जग सारे ।।५।।
(निम्न श्लोक को पढ़कर
जल छोड़ना चाहिए)

शान्ति कीजिये गाँव-गाँव में ।
विश्व लीजिये पाँव-छाँव में ।।
डूब ‘साध-जन’ उतरें गहरे ।
लहर लहर-पचरंगा लहरे ।।६।।

नृप धार्मिक बलशाली होवे ।
विकृत-प्रकृत मनमानी खोवे ।।
धर्म-चक्र-जिन सौख्य प्रदाता ।
रहे प्रवाहित यूँ हि विधाता ।।७।।

द्रव्य सुमंगल-कारी होवे ।
क्षेत्र अमंगल-हारी होवे ।।
होवे काल सुमंगल-कारी ।
होवें भाव अमंगल-हारी ।।८।।

कर्मन-घात घात मद सारा ।
सहजो सिद्ध रिद्ध परिवारा ।।
आदि आदि अर्हन् चौबीसा ।
शान्ति प्रदान करें निशि दीसा ।।९।।

*दोहा*
किया शान्ति जिन भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१०।।

*चौपाई*
पाँच सभी कल्याणक धारी ।
आठ प्राति-हारज मन-हारी ।।
अतिशय तीस चार मण्डित हैं ।
अर बत्तीस इन्द्र वन्दित हैं ।।११।।

चौ-विध संघ नखत मानिन्दा ।
राम श्याम चक्री, प्रभु ! चन्दा ।।
‘निलय-विनय’ अन-गिनत गभीरा ।
आद-आद जिन अंतिम वीरा ।।१२।।

अर्चन-पूजन-वन्दन करता ।
उनका मैं अभिनन्दन करता ।।
पीड़ा-दुक्ख-दरद-भय खोवे ।
मेरे कर्मों का क्षय होवे ।।१३।।

रत्नत्रय का मुझे लाभ हो ।
मेरी ‘गति-पंचम-उपाध’ हो ।।
मृत्यु-महोत्सव मना सकूँ मैं ।
जिन-गुण-सम्पद् कमा सकूँ मैं ।।१४।।
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री समाधि-भक्ति कायोत्सर्गम्
करोम्यहम्
(९बार णमोकार )

*चौपाई*
सदा शास्त्र अभ्यास करूँ मैं ।
सन्त समीप निवास करूँ मैं ।।
मौन धरूँ क्यूँ, गुणी दिखाये ।
गौण करूँ, यूँ दोष-पराये ।।१५।।

भावन-आत्म तत्व, नम-नयना ।
हित-मित रखूँ मधुरतम वयना ।।
जब तक राधा-मुक्ति रिझाऊँ ।
इन्हें जन्म जन्मान्तर पाऊँ ।।१६।।

तारण हारे…शरण सहारे ।
हृदय हमारे…चरण तुम्हारे ।।
चरण तुम्हारे…हृदय हमारा ।
रहे, तलक जब भव-जल-धारा ।।१७।।

स्वर-अक्षर पद मात्रा गलती ।
हुईं, चाहते बिन अनगिनती ।।
हो अपराध क्षमा यह मेरा ।
‘जैसा भी’ मैं अपना तेरा ।।१८।।

*दोहा*
किया समाधी, भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१९।।

*चौपाई*
सम्यक्-दर्शन, सम्यक्-ज्ञाना ।
सम्यक्-चारित, ताना-बाना ।।
रूप अनूप ध्यान परमातम ।
बुद्ध-विशुद्ध ज्ञान धर आतम ।।२०।।

पूजन नित वन्दन करता हूँ ।
अर्चन अभिनन्दन करता हूँ ।।
क्षय होवें दुख संकट सारे ।
क्षय हो जावें कर्म हमारे ।।२१।।

मुझे लाभ रत्नत्रय होवे ।
सुगति गमन, भय-सप्तक खोवे ।।
पाऊँ मरण-समाधी स्वामी ।
बनूँ रतन जिन-गुण आसामी ।।२२।।
‘पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्’
( यहाँ पर नौ बार णमोकार मंत्र
पढ़ना चाहिए )

विसर्जन पाठ
अञ्जन को पार किया ।
चन्दन को तार दिया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
नागों का हार किया ।।१।।

धूली-चन्दन-बावन ।
की शूली सिंहासन ।।
धरणेन्द्र देवी-पद्मा ।
मामूली अहि-नागिन ।।२।।

अगनी ‘सर’ नीर किया ।
भगिनी ‘सर’ चीर किया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
केशर महावीर किया ।।३।।

बन पड़ीं भूल से भूल ।
कृपया कर दो निर्मूल ।।
बिन कारण तारण हार ।
नहिं तोर दया का पार ।।४।।
दोहा
बस आता, अब धारता,
ईश आशिका सीस ।
कृपा निराकुल आपकी,
बनी रहे निशि-दीस ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)

आरती
आरतिया, आरतिया…
मुनि-सुव्रत भगवान की ।
करुणा-दया निधान की ।।
आरतिया, आरतिया…

सुत सुमित्र जग-पाल की ।
माँ सोमा के लाल की ।।
प्रथम गर्भ कल्यान की ।
मुनि-सुव्रत भगवान की ।।

आरतिया, आरतिया …
करुणा-दया निधान की ।।
आरतिया, आरतिया …

राजगृही अवतार की ।
हरि कुल राज-कुमार की ।।
द्वितिय जन्म कल्याण की ।
मुनि-सुव्रत भगवान की ।।

आरतिया, आरतिया …
करुणा-दया निधान की ।।
आरतिया, आरतिया …

दशमी वदि वैशाख की ।
भींजी तीजी आँख की ।।
तृतिय त्याग कल्याण की ।
मुनि-सुव्रत भगवान की ।।

आरतिया, आरतिया …
करुणा-दया निधान की ।।
आरतिया, आरतिया …

सार्थ नाम सम-शर्ण की ।
‘कूर्म’ विभूषित चर्ण की ।।
तुरिय ज्ञान कल्याण की ।
मुनि-सुव्रत भगवान की ।।

आरतिया, आरतिया …
करुणा-दया निधान की ।।
आरतिया, आरतिया …

कृष्ण द्वादशी फाग की ।
शिव-राधा बढ़-भाग की ।।
‘सहज-निराकुल’ थान की ।
मुनि-सुव्रत भगवान की ।।

आरतिया, आरतिया …
करुणा-दया निधान की ।।
आरतिया, आरतिया …

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point