loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

प्रवचन

प्रवचन – ‘घट-भी…तर-भरत’

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

‘घट-भी…तर-भरत’

‘सिर ढकना’
उसी बर्तन के होगा,
जिसमें कोई कीमती चीज हो ।
ऐसी माँ की लोरियों की झनकार,
जो अभी भी कानों में मिठास घोलती है
और अहसास कराती है…
‘के, है आस-पास ही मेरे, मेरी अपनी माँ
वैसे… लड़के ही छोड़ कर चले जाते हैं माँ को,
माँ तो लाती है, भगवान् से झगड़ के,
‘लड़-के’
हाँ ! औरों ने कहा होगा
ओ’री गोरी ! गयो कहाँ, थारो छोरो ? ‘के छोड़ो ‘री ?
पर माँ को तो, मोड़ो साँवलो भी लाल है, मोरो है
बड़ो लाड़ को जो है ना

कहती है, क्या… हानी ?
कहानी दादी-नानी पढ़ लो ना
टूट-फूट जाना, ‘के कल छूट जाना यह खिलौना

कल जीवन क्या…था ?
कहती है कथा

जीवन आप क्या…बीता ?
कहती है कविता

पा… कृपा श्री गुरु
बिना जिनके, न यात्रा भुक्ति-मुक्ति शुरु
मानस पटल पर
झिलमिल पल-पल
असरदार
एक सार्थक अक्षर कतार
‘सर बड़ा सरदार का’
करके इसका अनुकरण
वह चित-चोर जन जन चन्द्रमा
सितारों वाला स्याही साफा पहिन
बन-ठन निकला है
ऐसा लोग कहते हैं
जाने… कैसा कैसा लोग कहते हैं
बुजुर्ग लोग तो कहते हैं,
साँप के पैर, साँप को ही दिखाई देते हैं
सीधी लकड़ी,
पानी से भरी बाल्टी में, डाल कर कभी देखो तो,
टेढ़ी नजर आती है

बुराई आती होगी… देखा-सीखी
मदरसों में दाखिले लेने पड़ते हैं, भलाई सीखने के लिये
वह भी बिना कोई शपथ-पत्र भरे
‘के नौनिहाल आपका
सीख पायेगा कखहरा ?
कोई जबावदारी नहीं मेरी
देंगें ढोक
कखहरे का, क… छुआ बोलेंगे लोग
या फिर क… पड़ा ?
धौरा भी
कोरा भी, पर पानी कहाँ राख सका
कह जो चला मैं… ला
मैला हो चला
विरला
कछुआ भी.. तर
समुन्दर हाहा ! हीही ! तर
सत् शिव सुन्दर आहा भी…धी तर
यदि पूछो ? क ?…छुआ भीतर
अनुत्तर, लौट आता उत्तर
‘गूंगे का गुड़’ कछु….आ भीतर

सौर मण्डल का
सिर-मौर जो है चन्द्रमा
दिन भर तो ढ़ोते रहते हैं शेर, सिंहासन उसका
परन्तु रात होते ही, उसकी छाती पर चढ़कर बोलते हैं,
‘के चलो उठो…
राजा राम जी के जैसी फेरी लगा के आओ
तभी, अपने कुछ-कुछ उठे-से ककुद-काँधे पर,
जूट की बोरी का बोझ लिये
अपना भेष बदल कर निकल पड़ता है राजा
दिन भर के आँसू,
जो शेरों की सोहबत में, इक्कठे हो चले हैं,
उन्हें गंगा-जमुना के जैसे बहाने के लिये
यदि परजा,
प-प्रभु की रजा में रजामन्द है तो
मन्द-मन्द धारा वाले
खुशी के आँसू दो ढुरा देता है
और माँ का किरदार अदा करता है ।

और… यदि परजा
पर के पीछे जा
ऊपर ना चढ़, ‘जीने से’ नीचे जा
आशा-दृष्टि रख
नाशा-दृष्टि रखने वाले प्रभु से
‘माँग भरना’ छोड़ कर
माँग करती नजर आती है

के, हे परमात्मा !
पीले हाथ करने हैं बिटिया के,
परचून की दुकान से ही सिर्फ काम न चलेगा
खरीदनी हल्दी ही है
सारा बाजार भूरूँ,
तो भी झोली भरनी दामाद
वैतरणी तिरने जैसा है
शब्द खुद ही कुछ कुछ कर सा रहा है,
दाम…आद
मतलब दाम तो लेगा ही लेगा
जाने और क्या क्या मॉंग ले
हा ! हा ! दम भी मॉंग सकता है
बस मेरी दम तो तुम ही हो
दम न भरने लागूॅं,
न भागूॅं मैदान छोड़कर,
छोड़कर तुम्हें न कोई और मेरा….

‘कि हे प्रभो !
डॉक्टर ने,
बीच में भरी,
किनारों पर खाली,
एक पर्ची थमाई है,
मेरी बूढ़ी माँ जो बेहद बीमार है
लानी दवाई है,
पत्नी के सारे जेवरात हाथ से ही नहीं,
सन्दूक से भी निकाल कर, रख दिये तराजू पर,
पर पालड़ी है कि,
कागज का वह छोटा सा टुकड़ा भी भारी हो चला है
हल्का तुम्हें ही करना है,
मैं झलकाने आंखों का पानी
कहीं और न जाऊॅंगा,
हो न जाये मेरे विश्वास की हार,
भार सब आपके ही सिर पर है,
मैं कुछ नहीं जानता आगे,
आगे आपको ही होना है
अंगुली मुझ पर नहीं,
उठेगी तो आप पर,
सो जानवी…

‘कि हे भगवन् !
बच्चे मचल रहे हैं
खरीदने खिलोने ही हैं,
लेकिन खिलौने महंगे इतने हैं,
‘के घिनौने काम किये बिना, काम न निकलेगा
काम निकलना तुम्हें ही है,
तुम्हारे चरणों की छत्र-छॉंव से बाहर निकल,
मैं यहॉं वहॉं नामचीन धूप में,
आशाओं का छाता लगाये,
न ही कोई फबूॅंगा,
और न ही कहीं जाऊॅंगा
मैंने तो सब कुछ अपना तुमको ही माना है,
अब तलक जो निभाई,
आगे तुम्हें ही निभाना है,
वैसे मुझे पूरा भरोसा है,
तुमने नाखुश करना किसी को, जो सीखा नहीं है
सचमुच…
दुनिया में तुम्हारे जैसा, कोई दूसरा नहीं है ।

ऐसी कई अरज,
खारिज न होने पाये,
सो… मूसल धारा वाले
दुख के आँसू सिर्फ ढ़ोलता ही है,
ऐसा कदापि नहीं
तुरत पिता का किरदार अदा करता हुआ
किसी का परमात्मा,
चाहे जिस किसी का प्रभो,
तो किसी का भगवन् बनकर
ओर छोर नदारद सागर तक फैली हुई,
पृथु-पृथ्वी की खबर रखने वाले,
अम्बर-पाताल-धरती की फिकर करने वाले
परम पिता का हाथ बॅंटाता है
यानि ‘कि
नेक दिल इंसान
इस मर्त्य भूमि पर भिजाया गया,
भगवान् का प्रतिनिधि है
बाकी सभी तो विधि रूपी
सूत्रधार के हाथों की कठ-पुतलियाँ हैं

भल-मानस किसी के माँगने का रास्ता नहीं देखते हैं
औरों का लौटा देते हैं
और अपना लुटा देते हैं
भर-भर खोवा
वैसे अपना है ही क्या ?
भली-भावनाओं के सिवाय
देने वाला तो दूसरा है,
जो खोवा से नहीं,
क्विंटलों से देता है, वो भी छप्पर फाड़ के
हम ही भूल जाते है
‘के कुछ कुछ कह रही है…
बाबड़ी
खाली हुई के वा…भरी
है जरा सी बावली

अब आई…
‘के अब आई
सार्थक जश गाय
कौन ?
वह घास,
जिस पर मान हानि का दाँवा
ठोके बिना ही,
बलिहारी जाते है ‘हरी’
सो ठीक ही है,
हरी जब इस धरती पर रहते हैं,
तो ‘मर… हम मरहम बनें’
ऐसा कभी सपने में भी कहते हैं,
मैंने तो नहीं सुना,
क्या आपने सुना ?
चूॅंकि किरदार माँ का अदा करते हैं
और रहम की मिसाल होते हैं,
मतलब सीधा सीधा है
जीते जी ही, माँ का ‘म’
और पीछे जुड़ रहम,
मरहम बन दिखलाते हैं,
और सिख… लाते हैं
हम माटी-माधो रह गये
वह जो बिना कहे, सब कुछ सह गये
धन्य है वह साधो !
गैय्या इसी कतार में आती है
तभी तो कृष्ण-कन्हैया को इतनी भाती है
जिन्होंने हिस्से-बाँट में
माँ….ली
वह माली-बागवान
पत्तियों को छाँट कर
पौधों को भूल सुधार का एक सुनहरा अवसर देता है
उसी तरह से सार्थक नाम माँ…गो
आप तो बस माँगो
देने खड़ी रहती है,
हाथों में लिये जिगर भी अपना,
वैसे अतिशयोक्ति नहीं है यह
देखो ना,
अपने जिगर के टुकड़े का हक छीन कर,
मानी-मानवों के बच्चे
‘के दिल के सच्चे बन सकें
हंस-विवेकी अच्छे बन सकें
बूॅंद बूॅंद झगझगाते मोती खोती जाती है
और अपने ही पास मजबूत रस्सी से बॅंधे
अपने लाल को देख-देख रोती जाती है
रहमत कहूँ या स्वास्थ
इतने पास तो बाँधता है ‘मालिक’
‘के चाट चाट कर बाहर ही नहीं,
अन… तरंग अन्तरंग भी धोती जाती है
यूँ अपने और अपने बच्चे के परिणाम संभाल
घोर कलिकाल में भी
सद्‌-धर्म भूमि में भावी पुण्य बीज बोती जाती है
वह वेद-उपनिषद-पुराण चर्चित
‘या श्री सा गौ’
देवी-देव स्वर्ग-विमान अर्चित कामधेनू-कामगो
घास पर हास बिखराती है
दाँतों रुपी दॅंराती से
पैनी-पैनी नोकों को घिस कर
नंगे पैर खेलने आये
गरीबों के बच्चों के पैरों के अनुकूल बनाती है
ताकि बढ़ सके एक कदम और
हरी के नक्शे कदम पर
यानि कि सारी प्रकृति
पनीली आंखें ले लुटा रही है
लुटेरा सिर्फ मानव है
फैली हुई खुल्ली बाँहे ले बुला रही है
करता तेरा-मेरा सिर्फ मानव है

चन्द्रमा रखता समझ बूझ है
कदम पीछे कहलाने लगता चन्द्र‌मा दूज है
‘रे दे…बता
देवता सूर कहाँ तक करें दूर अंधेरा
चलता चलता यंत्र भी,
देर-तलक न सही, घड़ी भर तो राहत चाहता है
वैसे सूर ही भरसक प्रयास करता है
हम-तुम तो शक से भर करके
हाथ-पैर मारते हैं बस…
वो तो जुगनू है
जिसे जुग जुग जीने की दुआएँ नहीं चाहिये
लेकिन दिये बगैर कोई रहता नहीं है
उसे देख कर थोड़ी सी आश बॅंधती है हमारी,
जिसके आगे, अंधेरा दुम दबाये भाग खड़ा होता है कहीं
अँधेरे को चीरती हुई जुगनू
बुजदिलों को हौंसला थमा, थम नहीं जाती है
अथक नेकी की राह पर कदम बढ़ाती है
निढ़ाल जो बैठे हैं राहों पर
मील के पत्थर को सिरहाना किये हुये संख लोग
भारी है जिन पर
सिर्फ और सिर्फ एक शंख
यूँ ही नाम नहीं मिल जाता है,
काम भी देखा जाता है
नारायण-नारायण कहने वाले
छू भी नहीं सकते उसे, सपनों में भी
उसके अपनों में आते हैं, सिर्फ यदुवंशी
नारायण श्री कृष्ण हों,
या फिर हों अरिष्ट नेमि,
जिन्होंने जिन होने से पहले ही,
नाक से फूॅंक दिया था,
वह पाञ्च-जान्य कहते हैं जिसे
हाँ.. हाँ…
पाँच जन भी उठाने में जिसे, पसीना छोड़ते हैं
यह वही है जिसका एक साथी संयम को छोड़
सजगता से मुँह मोड़
रेत में अचेत पड़ा हैं
और यह न उठा सकने वाले,
सचेत के वेद में आशंका करने खड़ा है

भले चन्द-भर,
जर्रा सा लगाया हो
सही पीछे ही माँ को
पर लगाया तो है ना
वह चन्द्रमा आ चला है अब
सूर के पीछे कमान सॅंभालने
कुछ कहता-सा
‘के नेकी करने
अपने ही वरने
इसीलिये साथ लाया वनिता अपनी
जो बनती कोशिश साथ निभाती है
रात हो, या दिन
दिन हों, या दुर्दिन
श्री राम की सिया सी
उधड़े रिश्तों की तुरपाई करना जिसे,
भली भाँति आती है
ससूत्र सुई है,
कतरनी बनके मति कब वैतरणी चीर पाती है

लक्ष्मण की उर्मिला सी,
सर तो सरक जाता है जब कभी,
पर जिसे उर यानि ‘कि हृदय मिला है
जब तक नाल से जुड़ा है
भले जल से भिन्न है पर कमल खिला है

धृतराष्ट्र की गांधारी सी
अर्धांगिनी तो है
किन्तु जो अधिक अँगिनी नहीं है
जो सहधर्मिणी तो है
परन्तु अन्याय, अनीति, अधर्म अग्रणी नहीं है

वामा है
सिर्फ तन सुन्दर ही नहीं दिखती है
मन अन्दर सत्-रखती है, सति है
शव-माटी से परिचय कराते कराते
माटी- माधो ही नहीं बने रहने देती है
पर… चय से हटा
चिन्मय से सटा
ई-ईश्वर का रटा
शव से शिव तक की यात्रा कराती है
सिर्फ छोड़ना ‘चेल,…ना’ शिव मारग
बढ कदम श्रेणी पर चढ़ने लायक बनाती है
और तो और शाब्दिक अर्थ स्वयं ही रहा है
वाम-विपरीत
यानि ‘कि पल्टा कर देखो मेरे अक्षर
वा… मा
मा… वा
अर्थात् जलन का जल सुखा चली है जो
प्रभु लगन का जल झिरा चली है दो
नयनों से
कह ‘के हो प्रभु
मैं और मेरे प्रभु
सिर्फ और सिर्फ है आप भरोसे

दारा है
द्वारा है, प्रत्येक समस्या का
खूब जानती है,
बखूब पहचानती है
सावधान हो जाना ही, समाधान पा जाना है

शश-शिशु सा होने के बाद भी
बड़े-बड़े कान दिये हैं प्रकृति ने
‘के गाय के जैसी लम्बी पूँछ का अभाव
भाव न खाये
जाहि विधि राखे राम… ताहि विधि रह
ठाँव आ जाये
ना ‘कि इसलिए
‘के शिकारी को देखकर काँप
भरसक दौड़-भाग, हाँप
नाम सार्थ झड़ चली झाड़ी में लुक-छुप
कुछ सिकुड़ तुप
चुपचाप अपनी दोनों आंखों पर
अपने दोनों कानों को रख छोड़ा जाये
और पुनः हार का एक स्याही पन्ना जोड़ा जाये

स्त्री है
स…त्रि
मतलब कहता सा
पहला ‘स’ ‘के जो सेंधे नमक जैसी है
रसों का बेताज बादशाह है नमक
जल्द ही नम जाता है
हल्द-घी घुल-मिल जाता है
अपना वजूद खो देता है
दूसरों की पनडूब खे देता है
लवण से ही तो बना है
शब्द लावण्य
रूप-लावण्य
अनूप, अनन्य
भले चुटकी भर चाहिये
पर चाहिये नोन / लोन
सलोना
इसके बिना पत्तल
पद-तल दो… ना
सार्थक नाम न पाता
सच…
हम-तुम परस्पर कितने पूरक बनाये गये हैं
जाऊँ मैं तो, बलिहार विधाता

अब कहता सा दूसरा ‘श’
‘के जो शक्कर जैसी है
इसके बिना हर चीज फीकी है
न कि मलाई ही सिरफ
मलाई का बरफ भी
हाँ ! हाँ ! मिठाई, भले माँ…लाई
चढ़ा चाँदी का बरक ‘जी
कीमत बढ़ाना इसे
बगैर पढ़ाये मदरसे
माँ के पेट से ही आता है
धेले का नीबू
इसके साथ हाथ मिला
शरबत के ठेले वाले की,
रोजी रोटी निकाल लाता है
गुड़िया के बाल बेचने वाला
सुबह मुट्ठी भर शक्कर गला
मुट्ठे भर चिल्लर लिये,
लिये चेहरा खिला-खिला
साँझ से पहले घर लौट आता है
पता है…
इसकी चासनी का तार से नाता है
वो भी खुशियों के आँसू वाले
वाह रे वाह तारणहारे !

और कहता सा तीसरा ‘ष’
षड्
यदि हम पूछते हैं क्या ?
तो उपर बतला आये दो,
वो रस… चार मिल षड् बस
यानि कि जो
यहाँ-वहाँ ड़ोरे डालते फिरते, नैनों के
जबर… ताप ज्वर को उतारने वाली कड़वी औषधी है
जिसने
क्रोध आदि कषाय… ली है सह
गम खाना पेट भर आता है जिसे
गुस्सा पीने से भी नाता है जिसका
सो काषायली है वह
यह कुछ नया सुनो
दो ‘टाई’ होती हैं
एक पाताल में जा धसती सी
दूसरी अन्वर्थ संज्ञा
‘ख’ यानि आकाश में उड़ती ‘री
कामयाबी मिलने पर
खुशी से उछलते वक्त
मतलब
वक्त-बेवक्त
रास्ते के रोड़े रूप
नाखुश, मायूशी, बुझदिली आदि आदि करवाह‌टे
कमती करने के लिये
होश-जोश का जश लूटने वाले
छोटे-मोटे वाक्यों की कीमती खटाई घोलती जाती है
‘कि ‘मैं हूॅं ना’
भले आज नहीं,
पर कल जरूर होगा आसमान छूना
मैं नहीं करती ‘के आप मत दौड़िये
बस चिंता का बोझ अपने सिर से
उतार नीचे छोड़िये
लगाये आज जाते हैं,
पेड़-पौधों के फल, कल ही आते है,
हम भले घड़े पै घड़े ढोलते रहे
देर रात ठहरा अंधकार
सूरज की पहली किरण से ही रण हार बैठता है
देखता है भाग हमारा
भागीरथ पुरुषार्थ
भाग के रथ पर
भाग के सवार होना होता है
और हम कोई कसर तो रख नहीं रहे हैं
धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा
सच
दम्पति शब्द में
दम और कोई नहीं
उसकी अपनी पत्नी है
चूंकि…
पीछे पति शब्द तो छपा है
और छुपा है दूसरा
सचमुच
दूसरे विद्यालय की,
दूसरी ही कक्षा में पढ़ी होती है पत्नी

और जो तीखी तो है ही
तभी तो
जिस डाल पर बैठे,
वही डाल काटने वाले मूढ़-मुग्ध
गूढ़-प्रतिबुद्ध
दूर-दूर प्रसिद्ध हो गये
सच कहूँ तो…
फटकार की उतनी जरूरत
तन-मैल खाये कपड़े के लिये नहीं है
जितनी…
मन-मैल खाये
क-कुत्सित संगत में पड़े के लिये है

जाया है
नाजायज रास्तों पर ना जाया जाये
ऐसा बताने वाली चलती फिरती पाठशाला है
‘के ‘जा’
मतलब
साक्षात् मोक्षमार्ग पर जा
‘या’
मतलब या फिर परम्परा मोक्ष मार्ग पर
तुम्हारे साथ चलने मैं तैयार हूँ
तीसरा कोई सन्मार्ग नहीं
और उन्मार्ग लक्ष्य तक जाते नहीं
चूंकि मेरे
पर्याय गत कई कमजोरियाँ हैं
आपका उपादान, मेरी अपेक्षा सक्षम है
जाना चाहो तो
राजुल से पाठ सीखने मैं तैयार हूॅं
जौवन में
जो वन में गये
वो बन गये
ऐसा गठ-जोड़ के वक्त ही नहीं
पहर अठ मोड़ के वक्त भी कहती रहती है
‘के जाना चाहो तो
सति मातुल से पाठ सीखने मैं तैयार हूॅं
लेकिन इस उस से नैना जोड़ कर
यहाँ वहाँ डोरे डालन से तो
मकड़-जाल में फॅंस मरण हो जायेगा
सु…मरण खो जायेगा
जागा हुआ उत्साह तरण वैतरण सो जायेगा

नारी है
नाड़ी है
वगैर नाड़ी गैर की ही नहीं
शेर की भी मृत्यु अवश्यंभावी है ।
हाँ ! मृत्युंजय होना तभी संभव है
जब ‘यह मेरी नारी’ न पढ़ करके
यह मेरी ना…री पढ़ा जाये
सत्य कई घोर छूते हैं
अनेकान्ती कहते हैं
न…अरि
मतलब जो किसी की शत्रु नहीं है
वैसे हो भी नहीं सकती है
चूंकि आँखों में मीठा / खारा पानी जो रखती है
फबक फबक के मीठा पानी बहाना
और
खामोश दब-दुबक के खारा पानी बहाना
इसे सिखाना न पड़ता
प्रथम गुरु जो कहलाती है
अपनी गोद को झूला बनाये
रोते बच्चे को चुप कराते-कराते
निराली… आंखों की ही नहीं,
होंठों की मुस्कान वाली
दूसरी ही भाषा लिये
आलापती हुई
आऽऽऽ ईऽऽऽ ऊऽऽऽ ओऽऽऽ
सभी स्वर सिख देती है
व्यंजन नये नये बना कर
चखा नहीं देती
छक कर जिमा देती है
अनाड़ी नहीं है

हा ! हा ! बाड़ी हो है,
सत की सुरक्षा में खड़ी
ठण्ड़ी-गर्मी हो
या हो लगी पानी की झड़ी
सच… मैं तो जाऊँ बलिहारी

महिला है…
महल इसी से शोभा देता है
पूर्व की दण्ड संहिता
हा, मा, धिक्
इसलिये… ‘मा’ यानि ‘कि नहीं
अर्थात् शील जिसका सुमेरु पर्वत सा है
जिसे प्रलोभन की प्रचण्ड वायु भी
गिराना तो दूर,
हिला भी नहीं सकती है
यही तो मही यानि पृथ्वी पर शक्ति है
मातृ-शक्ति
कुछ कुछ नहीं
बहुत कुछ मात्र शक्ति
जो मही पर
‘ल’ मतलब लाने वाली है
‘धर्म’
धर्म पत्नी है
अधर्म हननी है
थमाती सुमरणी है
देर हमारी ही तरफी से है…

सार्थ नाम कान्ति बढ़ाने वाली
अपनी कान्ता चाँदनी के लिये
बिखेर देता है चन्द्रमा
गरीब अमीर का भेद किये बिना
जल में झिलमिती चॉंदनी
रंगहीन जल के लिये चाँदी वाली चूनर उढ़ाती है
वैसे अभी-अभी जल ने
सुनहरी, सोने वाली पोशाक उतारी है

सोना, चांदी में बदला
पर पारा न चढ़ा पानी का
मालूम है ना उसे
‘के मामूली नहीं पारा
अँगुली-अँगूठे को मिला कर
चुटकी बना कर
जब उठाना असंभव पारा
फिर… सिर चढ़ाना कैसे ? संभव हो सकता है
सोना, चाँदी में फिर चला
किन्तु खौला नहीं पानी
पता है ना उसे
खता ये करे कैसे ?
‘के जलने पर थोड़ी-बहुत सही
पर मिल सकती है राख
परन्तु खौलने पर तो
लगता ही नहीं अता-पता

सोना, चाँदी में पलटी रखा गया
पर पानी सुना न चला अपनी राम कहानी
खूब जानता है ना वह
‘के जनता
झिरा दृग् बिन्दु खारे
सुनती तो आप-बीति कथा
किन्तु फिर बाद में
न सिर्फ वीथी-वीथी,
जा द्वारे-द्वारे
ले चटखारे आप-रीति सुनाती भी व्यथा

सोना, चाँदी में परिणमा
परन्तु पानी ने परिणाम अपने खराब न किये
यह भली-भाँत ज्ञात है ना उसको
‘के कल खराब परीक्षा परिणाम का जिम्मेदार
ठहराऊॅंगा किसको ?
फिर पर…नाम कर हूँ क्यूँ आज
क्यूँ ना माँज माँज इसको
‘पर’ नाम करा लूँ
और फर-फर उड़ कर
जा छुऊॅं
‘निराकुल-सुख धाम’
जा जिन्होंने छुआ
उन्हें सुक-झुक
झुक, झूम
रुक, घूम मेरे लख-लख प्रणाम

कहानी-पानी
बड़ी-लासानी
राहों में पड़े,
छोटे-बड़े छिद्रों को भरे बिना
बढ़ता ही नहीं पानी
वैसे पर छिद्रों को देखने वाला
स्वयं के छिद्रों को दिखाने वाला है
यह भूल चाला है
‘के औरों के छिद्र ढ़ेर भी
बासुरी वाले हो सकते हैं
जिनसे निकल सकती है वाह सरगम
पर हमारा छिद्र एक भी
पनडुबी डुबा सकता है हमारी
और ज़ेहन से निकल सकती है आह-स्वर गम

कहानी-पानी
बड़ी-सुहानी
रास्ते में सीना तान
छूती आसमान,
खड़ी मिलती जब तब चट्टान
क्यूँ ठाने लड़ाई
झुकना जो इसे भाई
क्यूँ न अगल बगल से बना ले डगर
क्यूँ लगने दे कानों-कान किसी को खबर
‘के आती जाती पानी की प्रत्येक लहर
मार रही थपेड़े
बिना थके

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point