आ अब आपे में जाऊँ, कुछ कीजो, गंध चढ़ाऊँ ।।चन्दनं।।
सुनूँ, अब न सुनाऊँ, कुछ कीजो, सुधाँ चढ़ाऊँ ।।अक्षतं।।
अपनों को न हराऊँ, कुछ कीजो, पुष्प चढ़ाऊँ ।।पुष्पं।।
न ठगूँ , भले ठगाऊँ, कुछ कीजो, चरु चढ़ाऊँ ।।नैवेद्यं।।
देख-दुखी, दृग् भिंजाऊँ, कुछ कीजो, दीप चढ़ाऊँ ।।दीपं।।
उतर जमीं पे आऊँ, कुछ कीजो, धूप चढ़ाऊँ ।।धूपं।।
पेलने-रेत न जाऊँ, कुछ कीजो, फल चढ़ाऊँ ।।फलं।।
चाँद-सितारे छू आऊँ, कुछ कीजो, अर्घ्य चढ़ाऊँ ।।अर्घ्यं।।
हाईकू
उलझा जिया सुलझा दिया गुरुदेव शुक्रिया
जयमाला दिले संगीत ए मेरे मन के मीत जोड़ ली मैंने, जो तुझसे प्रीत ए मेरे मन के मीत
बदल ही गई, दुनिया मेरी । पड़ गई, जो रहमे-नजर तेरी ।। अब क्या, सब ही तो मिल गया । सुकूने गुल, जो खिल गया ।। दिले संगीत ए मेरे मन के मीत जोड़ ली मैंने, जो तुझसे प्रीत ए मेरे मन के मीत
खुल ही गई लॉटरी मेरी । मिल गई जो मुस्कान इक तेरी ॥ अब क्या सब ही तो मिल गया । मातमे-महल जो हिल गया । दिले संगीत ए मेरे मन के मीत जोड़ ली मैंने, जो तुझसे प्रीत ए मेरे मन के मीत
वो उड़ गई पतंग मेरी । मिल गई, जो पद-रज जरा तेरी । अब क्या सब ही तो मिल गया । हिमाला गहल पिघल गया । दिले संगीत ए मेरे मन के मीत जोड़ ली मैंने, जो तुझसे प्रीत ए मेरे मन के मीत ।।जयमाला पूर्णार्घं ।।