
श्री नव देवता भगवन् !
पूजन विधान
थी बोझ जिन्दगानी मेरी ।
पड़ते ही एक दृष्टि तेरी ।।
कल सी न रही माटी कलशी ।
धन ! धन्य ! कृपा जो तुम बरसी ।।
क्या ? तेरा दिया न पास मोर ।
तुम हाथ हमार पतंग डोर ।।
किरपा अनंत मुझ पर थारी ।
ना जाऊँ क्यूँ मैं बलिहारी ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् !
अत्र अवतर ! अवतर ! संवौषट् ! इति आह्वाननम्
अत्र तिष्ठ ! तिष्ठ ! ठ:! इति स्थापनम्
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् ! इति सन्निधिकरणम्
बिन लोरी आ जाती निंदिया ।
है घर में बाती, तेल, दिया ।।
है मुझपे तेरी कृपा बड़ी ।
जा बिगड़ी मुझसे दूर खड़ी ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा जल गगरी ।
चढ़ सका गिर पकड़, तुम छिंगरी ।।
अपने जैसा साहस भर दो ।
अपने जैसा पारस कर लो ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! जलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
धन ! सार्थक नाम ति… जोड़ी है।
दाहिने मंसा, तिल, भोंरी है ।।
तुम कृपा फाड़ छप्पर बरसे ।
ज्यादा न दूर मंदिर घर से ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा मलय-कीर्त ।
जितने सब मेरे तुम्हीं तीर्थ ।।
अपने जैसी समता भर दो ।
अपने जैसा सविता कर लो ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बस नाम, न रहते है लड़ के ।
सपने न रिसें, रिश्ते बढ़ के ।।
मुझ पर तुम कृपा निराली है।
दिन होली, रात दिवाली है ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा शालि धान ।
हो प्रश्न कोई, तुम समाधान ।।
अपने जैसे लोचन भर दो ।
अपने जैसे मोहन कर लो ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।।
चक्का न जाम, दौड़े दुकान ।
छू रहा क्षितिज, नभ लग मकान ।।
पा रहा मांगने से पहले ।
दहला न मारना, गुम नहले ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा पुष्प सभी ।
फैलाने पड़े न हाथ कभी ।।
अपने जैसी सरधा भर दो ।
अपने जैसा विरला कर लो ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।।
आँखों में धस रहती लाजा ।
अम्बर क्या धरती जश गाजा ।।
बस ध्याया तुम्हें आंख झाँपी ।
मुश्किलें दिखीं भरती हाँपी ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा चरु घृत के ।
तुम मुझे जान से भी बढ़ के ।।
अपने जैसे सद्गुण भर दो ।
अपने जैसा कंचन कर लो ।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
शल हुई माथ कब याद नहीं ।
बाकी कोई फरियाद नहीं ।।
जब तब मन-आखों से छू लूँ।
सपनों में भी न तुम्हें भूलूँ ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा दीवा घी ।
पा सन्निधि तुम में बढ़-भागी ।।
अपने जैसी सन्मति भर दो ।
अपने जैसी परिणति कर लो ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
होती न किसी से जलन मुझे ।
मिल गये पड़े पथ चरण मुझे ।।
कब आप दया का ओर छोर ।
सीखा न आपने तोर मोर ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा कस्तूरी ।
तुम दृष्टि उठी, इच्छा पूरी ।।
अपने जैसी लज्जा भर दो ।
अपने जैसा हल्का कर लो।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मन करे न, दे दो-दीप तेल ।
देखूँ जा बैठ सुदूर खेल ।।
पकडू न दौड़ खुद परछाई ।
हूँ धन्य कृपा जो तुम पाई ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा फल सारे ।
तुम काँधे बैठ छुऊँ तारे ।
अपने जैसी जागृति भर दो ।
अपने जैसा संस्कृत कर लो ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! फलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सिर पैसों की खनखन न चढे ।
मन भीतर ही भीतर न लड़े ।।
रखना यूँ ही मुझपे किरपा ।
जब तलक न लूँ मैं सिरपुर पा ।।
क्यूँ ना चढ़ाउँगा द्रव्य आठ ।
तुम कृपा सहारे ठाठ-बाट ।।
अपने जैसा विराग भर दो ।
अपने जैसा चिराग कर लो ।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
दोहा
सिद्ध स्वर्ग-शिव सारथी,
सूरि पाठि निर्ग्रन्थ ।
जैन धर्म, जिन भारती,
जिन गृह, चैत्य जिनन्द ।।
________________________________________
विधान प्रारंभ
(१)
नव देव चरण ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।
शत अभि-नन्दन ।
हित उपदेशी ।
मत खुद जैसी ।
गत रत वैषी ।
अरिहन्त शरण ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।१।।
धन ! स्वयंभुवा ।
इक समय हुआ ।
भू सिद्ध छुआ ।
प्र’सिद्ध अनगण ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।२।।
छैय्या देते ।
नैय्या खेते ।
पैंय्या ‘जै’ ते ।
आचार्य सु-मन ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ||३||
|—|—|—|
तिहु लोक नमें ।
दुख शोक गुमें ।
नत ढ़ोक तुम्हें ।
उवझाय वचन ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।४।।
‘फिर’ ध्यान किया।
उर ज्ञान ‘दिया’ ।
अर-मान तिया ।
निर्ग्रन्थ श्रमण ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।५।।
जी, जीने दो ।
माफी दे दो।
गहरे पैठो ।
जिन धर्म किरण ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।६।।
गुड़ घी मिसरी ।
जिन मुख निसरी ।
दिश् दश बिखरी ।
जिन वाणी धन ! ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।७।।
नासा निरखें ।
अन्तर् मुख हैं।
दुख ना, हरखें ।
जिन-बिम्ब रतन ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।८।।
हैं नभ चुम्बी ।
हस्ताक्षर ‘भी’ ।
भी’ तर सुर’भी ।
जिन-चैत्य सदन ।
मम लगी लगन ।
अनगिन वन्दन ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
(२) ।। नव-देव वन्दना ।।
गत-राग वन्दना ।
बड़-भाग वन्दना ।
नित् जाग वन्दना ।
शिव खेव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।१।।
शिव टेक वन्दना ।
इक नेक वन्दना ।
दिव लेख वन्दना ।
तट खेव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।२।।
प्रद दीक्ष वन्दना ।
संरक्ष वन्दना ।
जित अक्ष वन्दना ।
गुरु देव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।३।।
चल ग्रन्थ वन्दना ।
माहन्त वन्दना ।
निर्ग्रन्थ वन्दना ।
खुश दैव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।४।।
संतोष वन्दना ।
नित् होश वन्दना ।
गुण कोश वन्दना ।
बिन ऐव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।५।।
दश धर्म वन्दना ।
दृग् शर्म वन्दना ।
सद्-कर्म वन्दना ।
जन सेव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।६।।
श्रुत ज्ञान वन्दना ।
‘कल-यान’ वन्दना ।
गुण गान वन्दना ।
दृग् रेव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।७।।
चित् चोर वन्दना ।
छत-चौर वन्दना ।
बूत और वन्दना ।
जिन देव वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।८।।
जिन धाम वन्दना ।
‘अभि’ राम वन्दना ।
शुभ शाम वन्दना ।
पुन जेब वन्दना ।
नव-देव वन्दना ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
(३)
जयतु नव देव जय ।
करुणा क्षमा निलय ।
इक सर्वग ।
दय रग-रग ।
दृग जग जग ।
पुन अक्षय ।
धन ! नन्त चतुष्टय ।
जयतु अरिहन्त जय ।।१।।
अशरीरी ।
तरि तैरी ।
बस फेरी ।
जन्म न तय ।
अरि-अष्ट सभी क्षय ।
सिद्ध अगणन्त जय ।।२।।
बनते पुल ।
निर्-आकुल ।
कब ढुल-मुल ।
गण आलय ।
चारित्र हिमालय ।
जयतु आचार्य जय ।।३।।
दृग तीजी ।
मग श्री जी ।
रग ‘भी’ धी ।
प्रमाण नय ।
इक चल विद्यालय ।
जय उपाध्याय जय ।।४।।
निस्संगा ।
विद् भंगा ।
दृग गंगा ।
जित इन्द्रिय ।
मानस तरंग लय ।
जयतु निर्ग्रन्थ जय ।।५।।
दृग रेवा ।
जन सेवा ।
कृत देवा ।
सरल हृदय ।
इक अहिंसा प्रशय ।
जयतु जिनधर्म जय ।।६।।
अनक्षरी ।
अमृत झड़ी ।
कमत हरी ।
गुण संचय ।
मिथ्या तिमिर विलय ।
जय जिन आगम जय ।।७।।
शत्रु बिना ।
शस्त्र बिना ।
वस्त्र बिना ।
मुद्राभय ।
थिर नासा दृग द्वय ।
जयतु जिन चैत्य जय ।।८।।
थर मोटे ।
दर छोटे ।
स्वर लौटे ।
जय जय जय ।
ध्वज लहरे निर्भय ।
जय जिन चैत्यालय ।
करुणा क्षमा निलय ।
जयतु नव देव जय ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
(४)
प्राणों से प्यारे हैं।
इक मात्र सहारे हैं ।।
नव-देव हमारे हैं।
प्राणों से प्यारे हैं ।।
युगपत् जग जाना ।
जन-जन हित ठाना ।
अगणित गुणवाना ।
धन पुण्य पिटारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।१।।
सिर लोक विराजे ।
जग ढोक नवाजे ।
‘बाजे’ कृत-काजे ।
भव सिन्धु किनारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।२।।
इक भाग विधाता ।
जिन दीक्ष प्रदाता ।
जागृत दिन राता ।
नभ जैन सितारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।३।।
खोलें दृग तीजा ।
हैं दृग पाकीज़ा
सम्यक् दृग बीजा ।
तम जग, उजियारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।४।।
थिर आसन माड़े ।
बरसा-तप जाड़े ।
हित श्रुत नत ठाड़े ।
अपनों से हारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।५।।
दश धर्म क्षमादी ।
तप शील व्रतादी ।
विधि धार समाधी ।
सुख दिव-शिव द्वारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।६।।
कीरत वरदानी ।
तीरथ कल्याणी ।
तीर्थक जिनवाणी ।
नुति वारे न्यारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।७।।
कर पे कर धारा ।
नासिका निहारा ।
विरहित श्रृंगारा ।
नीरव जयकारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।८।।
लहरे पचरँगा ।
‘गुल’ श्रावक भंगा ।
पद चिह्न निसंगा ।
भू स्वर्ग नजारे हैं।
नव-देव हमारे हैं ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
(५)
जयवन्तो नव देवा ।
नन्तों नमन सदैवा ।
पड़े कर्म पे भारी ।
सेना मोह पछाड़ी ।
सम शरणा बलहारी ।
नन्त चतुष्टय जेबा ।
जयवन्तो नव देवा ।।१।।
कर्म छोड़ रण भागा ।
एक समय बस लागा ।
भाग मुक्ति वधु जागा ।
मुक्त इकौर परेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।२।।
अपने भांति बनाते ।
संयम नियम निभाते ।
दया ध्वजा फहराते ।
खेवटिया शिव खेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।३।।
हरें मोह अंधियारा ।
भव जल पतित सहारा ।
‘चित’ चित कोने चारा ।
शिशु गुनाह सिर लेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।४।।
ज्ञान ध्यान लवलीना ।
जागृत संध्या तीना ।
सुना, कहे क्या ‘सीना’ ।
लख पर दुख दृग रेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।५।।
क्षमा अहिंसा करुणा ।
मानस हंसा चरणा ।
सेतु प्रशंसा तरणा ।
मातृ भक्ति जन-सेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।६।।
बोधि समाधि निधाना ।
अगणित गणित पुराणा ।
संयम ताना बाना ।
पोथी सुध स्वयमेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।७।।
दृग नासा अनुरागी ।
आडम्बर परित्यागी ।
दैगम्बर बड़-भागी ।
दर्शन विहर फरेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।८।।
ध्वज नभ से जा लागे ।
मंदिर मंदिर आगे ।
भाग ढ़ोक दे जागे ।
चकनाचूर कुटेवा ।
जयवन्तो नव देवा ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
(६)
देव नव जयन्त जय ।
वीतरागी निरे ।
देव देवी घिरे ।
चतुष्टय अनन्त जय ।
देव अरिहन्त जय ।
देव नव जयन्त जय ।।१।।
बीज भव जल चला ।
जा टिके सिध शिला ।
कर्म क्षय तुरन्त जय ।
मुक्ति वधु कन्त जय ।
देव नव जयन्त जय ।।२।।
मण परस कद बड़े ।
खुद सदृश कर चले ।
उर सदय ! भदन्त जय ।
सूरि भगवन्त जय ।
देव नव जयन्त जय ।।३।।
तम तले दीप ना ।
तम मिटाते घना ।
अख विजय ! विनन्द जय ।
भूरि श्रुत-वन्त जय ।
देव नव जयन्त जय ।।४।।
ध्यान, श्रुत जुड़ चले ।
श्वान वित्ति मुड़ चले ।
मद विलय ! महन्त जय ।
सन्त निर्ग्रन्थ जय ।
देव नव जयन्त जय ।।५।।
हेत पर दृग भरे ।
सेतु परहित खड़े ।
गुण प्रशय ! वसंत जय ।
पोत सद्-पन्थ जय ।
देव नव जयन्त जय ।।६।।
अमृत जिन मुख झिरा ।
कुण्ड गणधर गिरा ।
मान नय समन्त जय ।
गंग सद्-ग्रन्थ जय ।
देव नव जयन्त जय ।।७।।
दृष्टि-नासा निरी ।
मिश्रि मनु मुख घुरी ।
मुद अभय ! सुवृन्द जय ।
चैत्य जिन-चन्द जय ।
देव नव जयन्त जय ।।८।।
द्वार छोटे बने ।
शिखर नभ तक तने ।
रज मलय सुगंध जय ।
निलय जैनेन्द्र जय ।
देव नव जयन्त जय ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
(७)
नव देवता ।
शिव दें सटा, भव दें हटा ।
दुख दें मिटा, सुख दें भिंटा ।
नव देवता ।।
झिर नन्द सुमन ।
जल गन्ध पवन ।
सिंह वृन्द हिरण ।
सुख नन्त परम ।
अरिहन्ताणम् अरिहन्ताणम् ।।१।।
सिर लोक गमन ।
वधु मोख रमण ।
दुख शोक शमन ।
शिव सौख अगम ।
श्री सिद्धाणम् श्री सिद्धाणम् ।।२।।
प्रद दीक्ष नगन ।
अध्यक्ष श्रमण ।
जित अक्ष यतन ।
संरक्ष धरम ।
आयरियाणम् आयरियाणम् ।।३।।
फिर ध्यान मगन ।
फिर ध्यान लगन ।
निर्-मान यतन ।
सरधान ब्रहम ।
उवझायाणम् उवझायाणम् ।।४।।
चल ग्रन्थ-सदन ।
जप मंत्र शरण ।
निर्ग्रन्थ श्रमण ।
सद्-पन्थ कदम ।
सव साहूणम् सव साहूणम् ।।५।।
अनुयोग चरण ।
अनुयोग करण ।
अनुयोग अनन ।
अनुयोग प्रथम ।
मॉ जिन आगम, मॉ जिन आगम ।।६।।
पर पीर हरण ।
झिर नीर नयन ।
चिर धीर वरण ।
गंभीर विनम ।
माहन्त धरम, माहन्त धरम ।।७।।
बिन इत्र सुमन ।
बिन वस्त्र नगन ।
बिन शस्त्र मदन ।
शश वक्त्र सुरम ।
प्रतिबिम्ब जिनम् प्रतिबिम्ब जिनम् ।।८।।
पचरंग गगन ।
गत संग लखन ।
मिर्-दंग झनन ।
भवि भृंग पदम ।
धन ! जिनालयम् धन ! जिनालयम् ।
शिव दें सटा, भव दें हटा ।
दुख दें मिटा, सुख दें भिंटा ।
नव देवता ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
(८)
नव-देव जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।
तट खेव ।
पुन जेब ।
दृग रेव !
नव-देव जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।
धन धन्य सम-शरण ।
जल गन्ध, झिर सुमन ।
मृग सींह धुन श्रवण ।
व्रत शील शिरोमण ।
अरिहन्त जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।१।।
इक समय शिव सदन ।
अब कर्म सब हनन ।
कब पुनः आगमन ।
दुख विघ्न विमोचन ।
सिध-नन्त जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।२।।
प्रद दीक्ष मुनि नगन ।
अध्यक्ष ऋषि-श्रमण ।
जित अक्ष ! तिह्-भुवन ।
परहित नम लोचन ।
गुरु-नन्द जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ||३||
चल न्यार श्रुत सदन ।
नवकार जप शरण ।
दृग्-धार भव तरण ।
गर्हण आलोचन ।
श्रुत-वन्त जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।४।।
संज्ञान संलगन ।
सद्-ध्यान फिर मगन ।
अख-कान वशि-करण ।
श्रुत सम्मत भोजन ।
निर्ग्रन्थ जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।५।।
पर हेत नम नयन ।
जल सेत अमि वचन ।
उध रेत ! सुम-रणन ।
धन सार्थक जो’वन ।
सद्-पन्थ जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।६।।
अनुयोग इक चरण ।
अनुयोग वस करण ।
अनुयोग धन अनन ।
समाध अर बोधन ।
सद्-ग्रन्थ जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।७।।
पचरंग ध्वज गगन ।
मिर्-दंग झन झनन ।
जिन चन्द छव सदन ।
बढ़ गन्ध गुरोचन ।
जिन बिम्ब जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।८।।
बिन वस्त्र तन नगन ।
बिन अस्त्र-शस्त्र धन !
शश वक्त्र ! मन-हरण ।
सम्यक् अव-लोकन ।
जिन-बिम्ब जपो-मन ।
तट खेव ।
पुन जेब ।
दृग् रेव !
नव-देव जपो-मन ।
नव-देव जपो-मन ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
_______________________________________
जयमाला
नव देवों के वन्दन से ।
हम छूटें भव बन्धन से ।।
धन नन्त चतुष्टय रीझे ।
चउ कर्म घातिया झीजे ।
पा लिये सुलोचन तीजे ।
अरिहन्तों के सुमरण से।
जुड़ चलें अन्त सु… मरण से ।।१।।
अर कछु… आ भीतर जागे ।
वसु कर्म छोड़ रण भागे ।
जा समय एक शिव लागे ।
सिद्धों के गुण कीर्तन से ।
छूटें पन परिवर्तन से ।।२।।
दीक्षा दैगम्बर देते ।
नौका भक्तों की खेते ।
हाथों का श्रीफल लेते ।
आचार्यों के अर्चन से ।
जुड़ चलें पुण्य अर्जन से ।।३।।
चल ग्रन्थालय कहलाते ।
परहित ठाडे छा छाते ।
जागृति से गहरे नाते ।
श्रुत-वन्तों की पूजन से ।
जुड़ते जश खुशबू धन से ।।४।।
फिर ध्यान ज्ञान रत लागी ।
फिर ज्ञान ध्यान बढ़भागी ।
रत्नत्-त्रय परिणति जागी ।
सन्तन चरणस्-परसन से ।
जुड़ते सम्यक्-दर्शन से ।।५।।
मानव सेवा से जुड़ना ।
छल-छिद्र कुटेव बिछड़ना ।
जलना न किसी से कुढ़ना ।
जिन दया धर्म पालन से ।
बच निकलें दुख दारुण से ।।६।।
इक बोधि समाधि निधाना ।
क्या वस्तु स्वरूप पिछाना ? ।
यम, संयम, नियम विधाना ।
सद्-ग्रन्थ पठन पाठन से ।
जुड़ते तीजी आंखन से ।।७।।
दृग टिका नासिका राखी ।
अंतर्मुख मुद्रा जाकी ।
सत् शिव सुन्दर लट बांकी ।
जिन प्रतिमा के दर्शन से ।
छूटें निकाच कर्मन से ।।८।।
पचरंग लहर लहराये ।
घंटा जयनाद सुहाये ।
रथ मोक्ष दूज जग छाये ।
जिन मंदिर लख नयनन से ।
बचते गति पशु नरकन से ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
________________________________________
(१०)
करुणा क्षमा भण्डारी ।
जय नव-देवता थारी ।।
कर्मन घात घात अशेष ।
सुख, बल, ज्ञान, दर्श विशेष ।।
जिन अरिहन्त सुख-कारी ।
जय नव-देवता थारी ।।१।।
कर्म अघात घात समूल ।
सहजो नाव भव-जल कूल ।।
सिद्ध अनन्त दुख-हारी ।
जय नव-देवता थारी ।।२।।
चल शिव पथ चलाते और ।
मुनि सिर-मौर भीतर गौर ।।
सार्थक सूर बलिहारी ।
जय नव-देवता थारी ।।३।।
भावी राधिका शिव-कन्त ।
पड़ते पढ़ाते सद्-ग्रन्थ ।
बहु श्रुत-वन्त गुण-धारी ।
जय नव-देवता थारी ।।४।।
फिर के ज्ञान, फिर के ध्यान ।
खुद से साधु सन्त महान ।।
मनके फिरें नवकारी ।
जय नव-देवता थारी ।।५।।
लख पर पीर दृग झिर नीर ।
बुध भिन म्यान, भिन शमशीर ।।
इक जिन धर्म शरणा’ री ।
जय नव-देवता थारी ।।६।।
जिन मुख विनिर्गत श्रुत-मात ।
ज्योत अखण्ड मण्डित स्यात् ।।
बस यह अमृत अर ना ‘री।
जय नव-देवता थारी ।।७।।
विरत कलत्र, विरहित शस्त्र ।
अपगत इत्र, विरहित वस्त्र ।।
जिन प्रति बिम्ब मनहारी ।
जय नव-देवता थारी ।।८।।
ध्वज लहरे गगन निर्बाध ।
दश दिश् गूंज घंटा नाद ।।
जश जिन गृह अहिंसा ‘री ।
जय नव-देवता थारी ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
________________________________________
(११)
नव देवों की शरणा ।।
सीपी मोती की गोदी ।
घी की ज्योति ।
मोखी चोखी तरणा ।
नव देवों की शरणा ।।१।।
धन दृग तीजी ।
दुर्गत छीजी ।
रिध-सिध सीझी ।
रीझी सिरपुर ललना ।
नव देवों की शरणा ।।२।।
खुद को ध्याया ।
अद्भुत पाया ।
सुर-पत नाया ।
जाया सुख अनगणना ।
नव देवों की शरणा ।।३।।
वृत्तिक भिक्षा ।
मौलिक शिक्षा ।
माफिक वृक्षा ।
रक्षा सम्यक् रतना ।
नव देवों की शरणा ।।४।।
चल जिनवाणी ।
पातर पाणी ।
अविचल ध्यानी ।
समरस-सानी श्रमणा ।
नव देवों की शरणा ।।५।।
अख-मन जेता ।
संयम केता ।
ऊरध रेता ।
संचेता पर रत ना ।
नव देवों की शरणा ।।६।।
मानव सेवा ।
परिणत देवा ।
परहित खेवा ।
गंगा रेवा नयना ।
नव देवों की शरणा ।।७।।
समाध बोधी ।
सुधात्म नोखी ।
प्रमाद खो धी ।
पोथी अनाद करणा ।
नव देवों की शरणा ।।८।।
नासा दृष्टि ।
मुद्रा मिष्टी ।
श्रद्धा सृष्टि ।
झिर लग वृष्टि करुणा ।
नव देवों की शरणा ।।९।।
पाथर मोटे ।
जा धुन लौटे ।
द्वारे छोटे ।
भावा खोटे फिर ना।
नव देवों की शरणा ।।१०।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्धं निर्वपामीति स्वाहा ।।
________________________________________
(१२)
तट भव खेवा ।
रट नव देवा ।
हट पुन जेबा ।
जयतु जयतु नव-देव सदैवा ।।
हित उपदेशा ।
गत रत-द्वेषा ।
विदित अशेषा ।
जयतु जयतु अरिहन्त जिनेशा ।।१।।
कर्म निकन्दा ।
शिव वधु कन्ता ।
गुण अगणन्ता ।
जयतु जयतु जय सिद्ध अनन्ता ।।२।।
जाग प्रदाता ।
राग विधाता ।
दाग न नाता ।
जयतु सूर जय भाग विधाता ।।३।।
चल विद्यालै ।
चरित हिमालै ।
नन्त गुणालै ।
जयतु जयतु आचार्य सदा जै ।।४।।
पाणन पात्री ।
पांवन यात्री ।
दामन मात्री ।
जयतु सन्त दृग श्रावण भाद्री ।।५।।
विवेक हंसा ।
और प्रशंसा ।
विवाद ध्वंसा ।
जयतु जयतु जिन धर्म अहिंसा ।।६।।
ज्योत समाना ।
गोद प्रधाना ।
बोध निधाना ।
जयतु जयतु जिन वेद पुराणा ।।७।।
विरत कलत्रा ।
विरहित वस्त्रा ।
अस्त्र न शस्त्रा ।
जयतु चैत्य जिन भाव प्रशस्ता ।।८।।
जश निकलंका ।
सम धनि रंका ।
सुदृग निशंका ।
जय जयतु जिन धाम असंखा ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
________________________________________
जयमाला
धके मेरी इक-तरफा है।
बड़ी ही तेरी कृपा है।
जेब गरमी खाती है।
हृदय नरमी थाती है।
चैन निंदिया आती है।
नफा ज्यादा, कम खर्चा है ।।
बड़ी ही तेरी कृपा है।
धके मेरी इक-तरफा है ।।१।।
सुरीली चिड़िया चहके ।
सुहानी बगिया महके ।
सुनहरी कुटिया चमके ।
न मेरे सिर पर कर्जा है ।।
बड़ी ही तेरी कृपा है।
धके मेरी इक-तरफा है ।।२।।
नजरिया कली हारी ।
मित्र है दुनिया सारी ।
चित्त चित कोने चारी ।
टूट निन्यानव फिरका है ।।
बड़ी ही तेरी कृपा है।
धके मेरी इक-तरफा है ।।३।।
लोच रहती बातों में।
लाज रहती आंखों में ।
दया रहती हाथों में।
अमृत श्री गुरु मुख बरसा है ।।
बड़ी ही तेरी कृपा है।
धके मेरी इक-तरफा है ।।४।।
दौड़ ना मृग कस्तूरी ।
पाप भावों से दूरी ।
प्रशंसा भूरी-भूरी ।
धन ! निराकुल सुख परसा है ।।
बड़ी ही तेरी कृपा है।
धके मेरी इक-तरफा है ।।५।।
ॐ ह्रीं श्री नव देवता भगवन् ! अर्घ निर्वपामीति स्वाहा ।।
दोहा
बना लिया सहजो मुझे,
और निराकुल साथ ।
बना रहे यूँ ही सदा,
सिर पर तेरा हाथ ।।
________________________________________
आचार्य श्री अर्घ्य
१. आचार्य श्री विद्यासागर जी अर्घ्य
सूरज से ज्यादा तेजस्वी ।
साधु मनस्वी, सन्त तपस्वी ।
भारत रत्न, अहिंसा गौरव,
महाश्रमण, वक्ता ओजस्वी ॥
कुन्द कुन्द गुरु ज्ञान दुलारा ।
जिन शासन अम्बर ध्रुव तारा ॥
कहाँ दूसरा और दयालू ।
आज गुपाला बड़ा कृपालू ।
हिन्दी संवर्धक, संरक्षक,
करघा, संप्रेरक पूर्णायू ॥
छोड़ सिन्धु विद्या जल खारा ।
जिन शासन अम्बर ध्रुव-तारा ॥
अक्ष विजेता, ऊरध-रेता ।
मण्डल प्रतिभास्थली प्रणेता ।
मन्दर जीर्णोद्धारक, तारक,
निध वृत, दर्शन ज्ञान समेता ।
श्रावक, श्रमणी, श्रमण सहारा ॥
जिन शासन अम्बर ध्रुव तारा ।
जय जय कारा, जय जय कारा ॥
ॐ ह्रीं श्री आचार्य विद्या सागर मुनिन्द्राय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा ॥
२. आचार्य श्री समयसागर जी अर्घ्य
श्रद्धा सुमन लिये आया हूँ,
मन पुलकित, गदगद वाणी ।
आन पधारो हृदय हमारे,
आँखों से छलका पानी ।।
शील शिरोमण ! रक्षक गोधन !
अभिनव श्रमण सूर न्यारे ।
जयवन्तो धरती पर तब तक,
जब तक गगन सूर तारे ॥
भींने भींने भाव लिये मैं,
चरण शरण में आया हूँ।
जल, गंधाक्षत, दिव्य पुष्प, चरु,
दीप, धूप, फल लाया हूँ ।।
कुन्द-कुन्द छवि ! विद्या नन्दन !,
सूरि समय सागर नामी ।
यही भावना, भव-भव मेरे,
आप बने रहना स्वामी ।।
ॐ ह्रीं श्री आचार्य समय सागर मुनिन्द्राय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा ॥
________________________________________
‘सरसुति-मंत्र’
ॐ ह्रीं अर्हन्
मुख कमल-वासिनी
पापात्-म (क्) क्षयं-करी
श्रुत (ज्)-ज्-ञानज्-ज्वाला
सह (स)-स्र (प) प्रज्-ज्वलिते
सरस्वति-मत्
पापम् हन हन
दह दह
क्षांक्षीं क्षौं क्षः
क्षीरवर-धवले
अमृत-संभवे
वं वं हूं फट् स्वाहा
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे ।
ॐ ह्रीं जिन मुखोद्-भूत्यै श्री सरस्वति-देव्यै अर्धं निर्वपामीति स्वाहा ।।
________________________________________
शांति पाठ
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री शांति-भक्ति कायोत्सर्गम्,
करोम्यहम्
(९ बार णमोकार)
चौपाई
दर्शन मात्र मेंटता दुखड़ा ।
भाँत चन्द्रमा सुन्दर मुखड़ा ।।
नासा टिके नैन मनहारी ।
करें वन्दना नाथ ! तुम्हारी ।।
आप चक्रधर-पञ्चम नामी ।
वन्द्रद्य इन्द्र शत, अन्तर्-यामी ।।
प्रभो शान्ति-जिन करके करुणा ।
करो शान्ति ! जश निरखो अपना ।।
छत्र, सिंहासन, वृक्ष-अशोका ।
धुनि, दुन्दुभि, दल-चॅवर अनोखा ।।
भा-मण्डल झिर-पुष्प-अनूठी ।
प्रातिहार्य-वसु आप विभूती ।।
अर्चित-जगत् ! शान्ति करतारी ।
ढ़ोक करो स्वीकार हमारी ।।
प्राण-भूत, सत्, जीव समस्ता ।
पायें परिणति शान्त प्रशस्ता ।।
देवों में जो देव बड़े हैं।
चरणों में हित सेव खड़े हैं ।।
हंस-वंश वे जग उजियारे ।
करें शान्ति मण्डित जग सारे ।।
(निम्न श्लोक को पढ़कर जल छोड़ना चाहिए)
शान्ति कीजिये गाँव-गाँव में ।
विश्व लीजिये पाँव-छाँव में ।।
डूब ‘साध-जन’ उतरें गहरे ।
लहर लहर-पचरंगा लहरे ।।
नृप धार्मिक बलशाली होवे ।
विकृति-प्रकृति मनमानी खोवे ।।
धर्म-चक्र-जिन सौख्य प्रदाता ।
रहे प्रवाहित यूँ हि विधाता ।।
द्रव्य सुमंगल-कारी होवे ।
क्षेत्र अमंगल हारी होवे ।।
होवे काल सुमंगल-कारी ।
होवें भाव अमंगल हारी ।।
कर्मन-घात घात मद सारा ।
सहजो सिद्ध रिद्ध परिवारा ।।
आदि आदि अर्हन् चौबीसा ।
शान्ति प्रदान करें निशि दीसा ।।
दोहा
किया शान्ति जिन भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।
चौपाई
पाँच सभी कल्याणक धारी ।
आठ प्राति-हारज मन-हारी ।।
अतिशय तीस चार मण्डित हैं।
अर बत्तीस इन्द्र वन्दित हैं ।।
चौ-विध संघ नखत मानिन्दा ।
राम श्याम चक्री, प्रभु ! चन्दा ।।
‘निलय-विनय’ अन-गिनत गभीरा ।
आद-आद जिन अंतिम वीरा ।।
अर्चन-पूजन-वन्दन करता ।
उनका मैं अभिनन्दन करता ।।
पीड़ा-दुक्ख-दरद-भय खोवे ।
मेरे कर्मों का क्षय होवे ।।
रत्नत्रय का मुझे लाभ हो ।
मेरी ‘गति-पंचम-उपाध’ हो ।।
मृत्यु-महोत्सव मना सकूँ मैं।
जिन-गुण-सम्पद् कमा सकूँ मैं ।।
________________________________________
समाधि-भक्ति
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री समाधि-भक्ति कायोत्सर्गम्
करोम्यहम्
(९ बार णमोकार)
चौपाई
सदा शास्त्र अभ्यास करूँ मैं।
सन्त समीप निवास करूँ मैं ।।
मौन धरूँ क्यूँ, गुणी दिखाये ।
गौण करूँ, यूँ दोष-पराये ।।
भावन-आत्म तत्व, नम-नयना ।
हित-मित रखूँ मधुरतम वयना ।।
जब तक राधा-मुक्ति रिझाऊँ ।
इन्हें जन्म जन्मान्तर पाऊँ ।।
तारण हारे……शरण सहारे ।
हृदय हमारे…. चरण तुम्हारे ।।
चरण तुम्हारे…. हृदय हमारा ।
रहे, तलक जब भव-जल-धारा ।।
स्वर-अक्षर पद मात्रा गलती ।
हुईं, चाहते बिन अनगिनती ।।
हो अपराध क्षमा यह मेरा ।
‘जैसा भी’ मैं अपना तेरा ।।
दोहा
किया समाधी, भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।
चौपाई
सम्यक्-दर्शन, सम्यक्-ज्ञाना ।
सम्यक्-चारित, ताना-बाना ।।
रूप अनूप ध्यान परमातम ।
बुद्ध-विशुद्ध ज्ञान धर आतम ।।
पूजन नित वन्दन करता हूँ।
अर्चन अभिनन्दन करता हूँ ।।
क्षय होवें दुख संकट सारे ।
क्षय हो जावें कर्म हमारे ।।
मुझे लाभ रत्नत्रय होवे ।
सुगति गमन, भय-सप्तक खोवे ।।
पाऊँ मरण-समाधी स्वामी ।
बनूँ रतन जिन-गुण आसामी ।।
‘पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्’
(यहाँ पर नौ बार णमोकार मंत्र पढ़ना चाहिए)
________________________________________
विसर्जन पाठ
अञ्जन को पार किया।
चन्दन को तार दिया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
नागों का हार किया ।।
धूली-चन्दन-बावन ।
की शूली सिंहासन ।।
धरणेन्द्र देवी-पद्मा ।
मामूली अहि-नागिन ।।
अग्नि ‘सर’ नीर किया।
भगिनी ‘सर’ चीर किया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
केशर महावीर किया ।।
बन पड़ीं भूल से भूल ।
कृपया कर दो निर्मूल ।।
बिन कारण तारण हार ।
नहिं तोर दया का पार ।।
(निम्न श्लोक पढ़कर विसर्जन करना चाहिये)
दोहा
बस आता, अब धारता,
ईश आशिका शीश ।
बनी रहे यूँ ही कृपा,
सिर ‘सहजो’ निशि-दीस ।।
(यहाँ पर नौ बार णमोकार मंत्र जपना चाहिये)
© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point
© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point