loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

विधान

43. रविवार व्रत विधान

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

रविवार व्रत पूजन

व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।
किया न जब-तक भाग्य तभी तक,
अपना रूठा है ।।
किया इसे मति-सागर सेठ-
सिठानी ने मिल के ।
लक्ष्मी उलटे पैर भागती,
आई घर चल के ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय भगवन्
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:
(इति स्थापनम्)
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।

आओ ! जल गंगा ले आओ ।
कर प्रासुक घट-स्वर्ण भराओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
सपना टूटा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
जलं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! घिस चन्दन ले आओ ।
गगरी केशर से महकाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
हा ! तुष कूटा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! कण अक्षत ले आओ ।
मणिमय रतन परात सजाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
पौरुष झूठा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! सुमन सुगन्धित लाओ ।
भर अंजुल में पुष्प झुलाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
संयम छूटा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! घृत नैवेद्य रचाओ ।
पिस्ता, काजू, दाख जमाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
उखड़ा खूँटा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! दीप मालिका लाओ ।
घृत अठ-पहरी पूर जगाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
स्रोत न फूटा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! अगर, कपूर मँगाओ ।
तगर चूर कस्तूर मिलाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
हावी मूठा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! ऋतु-ऋतु के फल लाओ ।
शीष लदे फल तरु-सा नाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
झुका अँगूठा है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
फलं निर्वपामीति स्वाहा ।

आओ ! आठों द्रव्य उठाओ ।
ढोल बजाओ, नाचो गाओ ।।
चलो रचाते मिल कर पूजा ।
पार्श्व देव-सा देव न दूजा ।।
इन्हें भुलाया तभी अभी तक,
खुश यम-दूता है ।
व्रत रविवार पार्श्व-प्रभु भक्ता !,
बड़ा अनूठा है ।।
किया न जब-तक भाग्य तभी तक,
अपना रूठा है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कल्याणक-अर्घ्य

देवों ने बरसाये रतना ।
भाग्य हमारा कब है इतना ।।
रात दिवाली दिवस फाग है ।
आज हमारा महा-भाग है ।।
रविव्रत हमनें किया आज है ।
व्रत नरभव उपहार, नाज है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
वैशाख-कृष्ण-द्वितीयायां
गर्भ कल्याणक प्राप्ताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

इन्द्र कराया न्हवन सुमेरा ।
इतना भाग्य कहाँ है मेरा ।।
लौ पाया बुझता चिराग है ।
आज हमारा महा-भाग है ।।
रविव्रत हमनें किया आज है ।
चिर-बिगड़ा बन पड़ा काज है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
पौष-कृष्ण-एकादश्यां
जन्म कल्याणक-प्राप्ताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

शिविका उठा स्वर्ग चल दीना ।
हमने इतना पुण्य न कीना ।।
सांझ अनूठी एक जाग है ।
आज हमारा महाभाग है ।।
रविव्रत हमनें किया आज है ।
पैर रखा शिव-पुर जहाज है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
पौष-कृष्ण-एकादश्यां
दीक्षा कल्याणक प्राप्ताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

अमृत देव कर्णांजुल चाखा ।
पुण्य न इतना हमनें राखा ।।
मन भँवरा पाया पराग है ।
आज हमारा महाभाग है ।।
रविव्रत हमनें किया आज है ।
दूर न हमसे अब स्वराज है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
चैत्र-कृष्ण-त्रयोदश्यां
ज्ञान कल्याणक प्राप्ताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पाये अग्नि देव नख केशा ।
अपना भाग कहाँ है ऐसा ।।
बुझने को बस राग-आग है ।
आज हमारा महाभाग है ।।
छेड़ चली वधु मुक्ति-साज है ।
रविव्रत हमने किया आज है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्रावण-शुक्ल-सप्तम्यां
मोक्ष कल्याणक प्राप्ताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जयमाला
व्रत रविवार करो सब मन से,
फल पायो सेठ-सिठानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।

वाराणसि नाम नगरिया थी ।
घर से ऊँची मंदरिया थी ।।
मुनि से माँ समेत गुणधर ने,
रविव्रत लेने की ठानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।१।।

लड़के बहुएं कह चाले हैं ।
खाने के जिनको लाले हैं ।।
वे करते व्रत तो भले करें,
घर अपने तो धन-खानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।२।।

व्रत निंदा रंग दिखा चाली ।
पा छिद्र पाप झोली खाली ।।
नीलाम हवेली हुई हाय !,
आँखों से छलका पानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।३।।

दर-दर की ठोकर खाते हैं ।
सब भ्रात अयोध्या आते हैं ।।
दिन काटें घास काटकर वे,
सहते कर्मन मनमानी ।।
प्रभु पारस है वरदानी ।।४।।

मुनि अवधिज्ञान धर देखे हैं ।
आ सेठ-सिठानी बैठे हैं ।।
भर आँखों में पानी कह दी,
सब अपनी राम-कहानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।५।।

मुनिवर बोले रवि व्रत साधो ।
चिंतामणि पारस आराधो ।।
रविवार अलोना भोजन लो,
लौटेगी खुशी पुरानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।६।।

छूटा क्या हसिया गुणधर से ।
पग उलटे लौटा वह घर से ।।
क्या देखा, हसिये पर बैठा,
अहि दूजा काल निशानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।७।।

मन जप ‘जय-पारस’ क्या लागा ।
मणि छोड़ सर्प सरपट भागा ।।
मणि वह पारस हसिया लोहा,
बन चला स्वर्ण लासानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।८।।

सब लड़के-बहुएं घर लौटे ।
मणि देख पिता-माँ खुश होते ।।
फिर सुमरण साध स्वर्ग आके,
साधेंगे शिव राजधानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।
व्रत रविवार करो सब मन से,
फल पायो सेठ-सिठानी ।
प्रभु पारस है वरदानी ।।९।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

दोहा
भूले भटके ही सही,
लिया पार्श्व प्रभु नाम ।
देर न लगे तुरंत ही,
बनते बिगड़े काम ।।

।। पुष्पांजलि क्षिपामि ।।

विधान प्रारंभ

अष्ट दलकमल पूजा
विधान की जय
सिध, अरिहंताणं णमो,
आयरिय, उवज्ञाय ।
नित सब साहूणं णमो,
सभक्ति मन, वच, काय ।।१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

मंगल अरिहंता प्रभो,
सिद्धा मंगल साध ।
दया धर्म मंगल अहो !,
सिमरत अन्त समाध ।।२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ओहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

अरिहत, सिध अनगीनती,
उत्तम यति अनगार ।
धर्म अहिंसा नित नुती,
मन, वच, काय संभार ।।३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो परमोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

प्रथम शरण अरिहंत हैं,
शरण सिद्ध, निर्ग्रन्थ ।
शरण करुण जिन ग्रन्थ हैं,
चार शरण जिन पन्थ ।।४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पार्श्व इक कल्याण मंदिर आप हो ।
अभय-दाता हो, तुम्हीं निष्पाप हो ।।
डूबते जे जीव भवि ! भव जलध में ।
उन्हें तुम जलयान हो इस जगत् में ।।५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अणंतोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

देव गुरु जैसे न तुम गुण गा सके ।
हाथ जोड़ खड़े झुका सिर कह थके ।।
चला-के मैं आपके गुण गा चला ।
किये पूरब पुण्य न कोई कला ।।६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो कोट्ठ-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

तुम असाधारण गुणों के हो धनी ।
विरद साधारण मुझे अटवी घनी ।।
शिशु उलूक जिसे न दिन में दीखता ।
भानु रूप बता चला करके खता ।।७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बीय-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

छुऊॅं गिर संज्ञान डग डग नाप के ।
गुण अनंत न गा सकूँगा आपके ।।
प्रलय पौन समुद्र जल राशी फिंकी ।
प्रकट राशी रतन किसने गिन रखी ।।८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पदाणु-सारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जल, मनहारी चन्दन झारी ।
अक्षत शाली, नन्दन क्यारी ।।
स्वीकारो, मम आराध्य-देव,
चरु, दीप, धूप, श्री-फल थाली ।।01।।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रौं ह्र:
अ-सि-आ-उ-सा नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्टदल कमल हृदयस्-थिताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।

षोडश दलकमल पूजा
विधान की जय

हा ! रिझा नाहिं सका अक्षर ज्ञान को ।
हुआ हूँ तैयार तुम गुणगान को ।।
पूछते शिशु सिन्धु है कितना बड़ा ।
क्या ? न बाँह पसार कर बतला चला ।।९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सं-भिण्ण-सोदा-राणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जहाँ सन्धि न योगी-गण के लिये भी ।
मुझे किमि अवकाश हा ! मैं मन्द-धी ।।
बिनु विचारे उठा बीड़ा मनु लिया ।
पक्षियों सा चहचहाना चुन लिया ।।१०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सयं-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दूर महिमा-वन्त संस्तवन आपका ।
नाम भी विध्वंश करता पाप का ।।
पद्म सरवर से हवा क्या ? आ गई ।
क्या न राही ? ग्रीष्म की पीडा गई ।।११।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पत्तेय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

हृदय में जिसके समाये आप हैं ।
पलक भर भी रह न सकते पाप हैं ।।
मोर वन में तान केका साधते ।
सांप चन्दन छोड़ दिखते भागते ।।१२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बोहिय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

स्वप्न में भी तुहें देखा हो कभी ।
काँप जाते उपद्रव जेते सभी ।।
गो-धनी से ज्यों हि आंखें चार हों ।
छोड़ गायें चोर नो दो ग्यार हों ।।१३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उजु-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

न जाने तारक तुम्हें क्यों ? कह दिया ।
तिराते हम भक्त रख तुमको जिया ।।
मसक चर्म लहर लहर बढ़ तैरती ।
बिन हवा पर पकड़ पाती कब गती ।।१४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विउल-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

हार बैठे हरि-हरादिक काम से ।
आपने क्षण में हराया है उसे ।।
आग को यूँ नीर ने दीना बुझा ।
क्या ? न बडवा सिन्धु जल देता सुखा ।।१५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

बोल ले गदगद सुमन श्रद्धा चढ़ा ।
जीव-धारी तुम्हें गुरु ! रख हीयरा ।।
कम समय में जन्म जल कैसे तिरें ।
आप सच चिंतन अगम महिमा धरें ।।१६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चउ-दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

क्रोध तुमने विनाशा जो पूर्व ही ।
कर्म चोरों को भगाया किस विधी ।।
हिम बयार तुषार होके शीतला ।
हरे वृक्षों को न देता क्या ? जला ।।१७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अट्ठंग-महा-णिमित्त कु-सलाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

तुम्हें योगी-जन हृदय में खोजते ।
पलक झपती और जा लगते पते ।।
भ्रमर मॅंड़रा चला कमलन कर्णिका ।
दूसरा ना थान और पराग का ।।१८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वि-उव्वण-इड्ढि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

आपका पल ध्यान करके आतमा ।
देह छूटे, बन चले परमातमा ।।
तीव्र अग्नि सॅंयोग जैसे भी मिले ।
अंध पाहन क्या ? ना सोना बन चले ।।१९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विज्जा-हराणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

आप जिसके हृदय में आ निवसते ।
देह उसकी कहो ? क्यों-कर विहँसते ।।
है स्वभाव ही महा-पुरुषों कर यथा ।
बीच रह विग्रह प्रशम करते सदा ।।२०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चा-रणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

लिये बुद्धि अभेद हम तुम एक हैं ।
भक्त भगवन् पाँत लेख अनेक हैं ।।
पिया पानी कह अमृत मंत्रित किया ।
विष विकार न टिका, रख रस्ता लिया ।।२१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पण्ण-समणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

नाम सार्थक अन्य ‘मत वाले’ हहा ! ।
तुम्हें ही हरि हरादिक उनने कहा ।।
हो गया है पीलिया जिनको सखे ! ।
क्या न शंख सुफेद भी पीला दिखे ।।२२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आयास-गामीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

देशना-पल जगत देता ढोक है ।
दूर जग तरु सार्थ नाम अशोक है ।।
जीव-जग जागा गगन रवि दिख पड़ा ।
छोड़ आलस पुष्प पंकज उठ खड़ा ।।२३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आसी-विसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

अधस् डण्ठल और ऊपर पाँखुड़ी ।
समशरण मनहरण लागी फुलझड़ी ।।
कहे रह कर सन्निधि में आपके ।
सुमन बंधन कर्म खिरते काँप के ।।२४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दिट्ठि-वि-साणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जल, मनहारी चन्दन झारी ।
अक्षत शाली, नन्दन क्यारी ।।
स्वीकारो, मम आराध्य-देव,
चरु, दीप, धूप, श्री-फल थाली ।।02।।
ॐ क्षां क्षीं क्षूं क्षें क्षैं क्षों क्षौं क्षं क्षः
नमोर्-ऽहते सर्वं रक्ष रक्ष हूं फट् नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
षोडशदल-कमल हृदयस्-थिताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।

चतुर्विंशतिदल कमल पूजा
विधान की जय

सिन्धु हृदय गभीर मन्थन अवतरी ।
आपकी पीयूष वह वाणी निरी ।।
जिसे पीकर जीव-धारी जगत् के ।
बन अजर, अक्षर निकट हों मुकत के ।।२५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उग्ग-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दूर तक झुक, गगन छूते बाद में ।
कहें चॉंवर सुशोभित सुर हाथ में ।।
शुद्ध भाव समेत झुक जिन चरण में ।
देर लगती ही नहीं शिव गमन में ।।२६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दित्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दिव्य सिंहासन खचित मणि स्वर्ण का ।
गिर गभीर शरीर श्यामल वर्ण का ।
स्वर्ण-गिर जल भरे बादल गरजते ।
झूम झुक मन मोर भवि ! मनु थिरकते ।।२७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो तत्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दीप्त भा-मण्डल निरख तव श्यामला ।
पत्र वृक्ष अशोक छव हतप्रभ त्वरा ।।
सचेतन वो कौन ? नहिं नीराग जो ।
‘पाय’ सन्निधि तुम अनन्य-विराग ओ ! ।।२८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महा-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

भाव आलस छोड़ कर भविजन ! सुनो ।
यहाँ शिरपुर सार्थवाह इन्हें चुनो ।।
देव दुन्दुभि दिश् विदिश् में बाजती ।
विनिर्मल तुम विरद मानो वॉंचती ।।२९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

आ चला शशि तीन अपने रूप ले ।
साथ लाया है सितारे रुपहले ।।
छत्र मिस सिर आप तिस ऊपर तना ।
पा चला अधिकार मनु फिर से छिना ।।३०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर गुण-परक्-कमाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

आपके त्रय शाल अद्‌भुत आप से ।
हेम-मय वह रचित आप प्रताप से ।।
कान्ति एकत्रित रचित इक माणिका ।
यश इकत्रित विनिर्मित इक रजत का ।।३१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-गुणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

विनत सुरगण मुकुट मालाएँ झुकीं ।
पाय ‘पाय’ पयोज तुम आकर रुकीं ।।
सुमन करते रमण प्रभु पद पंकजा ।
कम न चन्दन माथ प्रभु ! चरणन रजा ।।३२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ऽघोर-गुण-बंभ-यारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

लगे पीछे पीठ घट उत्तारता ।
आप ऊपर उठ चुके भव धारत: ।।
शून कर्म विपाक फिर भी तारते ।
धन्य ! पार्थिव नृप-पना तुम धारते ।।३३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आमो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

विश्व पति कैसे ? दिगम्बर भेष में ।
अखर वैसे, लिख न सकते पै तुम्हें ।।
यदपि ज्ञानी देखते जड़ जगत भी ।
आपकी महिमा वचन गोचर नहीं ।।३४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खेल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

शठ कमठ से बन पड़ी हा ! भूल है ।
गगन भरसक उड़ा चाला धूल है ।।
आपकी वह छाँव भी ना छू सका ।
हाथ निज इतिहास निज स्याही लिखा ।।३५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

भॉंत मूसल धार मनु बादल फटे ।
साथ बिजुरी भयानक घन गरजते ।।
हहा ! दुस्तर वारि यूँ बरसा चला ।
धार-दु: तलवारि कृत फल कल फला ।।३६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विट्ठो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

अग्नि लपटें रौद्र मुख से छोड़ते ।
मर्त्य मुण्ड विदिश् सभी दिश् दौड़ते ।।
प्रेत यह प्रेरित कमठ मन मार-के ।
आप दृढ़ता देख भागे हार के ।।३७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

उठी मन की तरंगे जे बाँधते ।
तीन संध्या आप पद आराधते ।।
साधते सुमरण अवीची मरण में ।
भविक केवल वही धन ! इन भुवन में ।।३८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो मण-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

हाय ! मैंने कदम मन-माना रखा ।
आपकी वाणी अमृत ना सुन सका ।।
विपद नागिन तभी आकर के डसे ।
खिलखिला के विफलता क्यूं ? ना हॅंसे ।।३९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वचि-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

एक तुम दाता किमिच्छिक दान के ।
किन्तु पूज न सका सब कुछ जान के ।।
हो रहा भव भव पराभव आज जो ।
क्यूँ सुनो, दूँ भी अगर आवाज तो ।।४०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो काय-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

नेत्र मेरे मोह पाटी से ढके ।
निरख भी तुमको न पल भर लख सके ।।
अनर्थों की टूट ना पंक्ती रही ।
सिवा मेरे और की गलती नहीं ।।४१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खीर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

तुम्हें पूजा सुना, देखा नयन से ।
रख चला पर दूर अंतःकरण से ।।
भाव शून्य क्रिया कहाँ कब फलवती ।
तभी अब तक लिखी नामे दुर्गती ।।४२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सप्पि-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पुण्य-भू आया तुम्हें करना भला ।
नाथ त्रिभुवन ! एक दुखियन वत्सला ! ।।
दलन दुख अंकुर करो, करके दया ।
कुछ करो, हो कर्म बंध न अब नया ।।४३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महुर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

एक शरणागत शरण तिहु लोक में ।
क्यूँ ना डूबा रहूँ इस भव शोक में ।।
आप पद जुग ध्यान से वंचित रहा ।
चुका पुण्य, दुरन्त अघ संचित हहा ! ।।४४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अमइ-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

देव बाँध कतार चरणों में खड़े ।
विनत विरदावल निरत तापस बड़े ।।
निकालो भव सिन्धु से करके कृपा ।
प्राप्त दुख क्या ? मुझे कब तुमसे छिपा ।।४५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अक्खीण-महा-णसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

सेव कीनी आपकी जैसे बनी ।
थी नहीं सामर्थ वैसे आपनी ।।
तुम्हीं मेरे मोक्ष तक स्वामी रहो ।
अगर कुछ प्रतिफल रहा इसका अहो ।।४६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वड्ढमाण-बुद्धि-रिसस्स
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

लक्ष्य करके आप मुख अरविन्द का ।
थवन यह जो हेत हट आनन्द का ।।
शान्त मन विधिवत् त्रि-संध्यावन पढ़ा ।
स्वर्ग क्या शिव आन झोली में पड़ा ।।४७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्व-सिद्धा-यद-णाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

कुमुद चन्द्राचार्य जी से भाव ले ।
आ खड़ा पत्तन ‘निराकुल’ नाव ले ।।
निराकुलता पा चलूँ आत्यंतिकी ।
ढोक देता हूँ वचन मन कायकी ।।४८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो भयवदो महदि
महावीर वड्ढमाण बुद्धिरिसीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पूर्णार्घ
जल, मनहारी चन्दन झारी ।
अक्षत शाली, नन्दन क्यारी ।।
स्वीकारो, मम आराध्य-देव,
चरु, दीप, धूप, श्री-फल थाली ।।03।।
श्री वृषभादि वर्धमान पर्यंत
परम-देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
चतुर्विंशति दल कमल
हृदयस्-थिताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।

महा-अर्घं
दीप, चरु, जल, धूप, गुल, फल, गन्ध, अक्षत ।
ले खड़ा तुम द्वार पर, दे रहा दस्तक ।
सुख ‘निराकुल’ हाथ में मेरे लगेगा,
आश रख विश्वास चरणन रखा मस्तक ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
नव देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्ट-चत्वारिंशद्-दलकमल
हृदयस्-थिताय
श्री पार्श्व-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

:: जाप्य ::
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्वनाथाय नमः ।।

जयमाला
दोहा
आश किरण इक रोशनी,
करुणा, दया निधान ।
विघ्न-हरण, चिंतामणी,
पार्श्व नाथ भगवान् ।।

बिजुरी आंधी मेघ पानी ।
तदपि अविचल शुक्ल ध्यानी ।।
नील वर्णी तरु तमाला ।
देव पार्श्व ! नमन हमारा ।।१।।

देव इन्दर धरण आके ।
लिया घेर फणा बना के ।।
यथा पर्वत मेघ माला ।
देव पार्श्व ! नमन हमारा ।।२।।

शुक्ल ध्यान उठा कटारी ।
सेन मोह खदेड़ डाली ।।
श्रेष्ठ अर्हत पद सॅंभाला ।
देव पार्श्व ! नमन हमारा ।।३।।

देख केवल-ज्ञान पाया ।
तापसी दल दौड़ आया ।।
और शिव मग पूछ चाला ।
देव पार्श्व ! नमन हमारा ।।४।।

उग्र कुल शशि सत् तपस्वी ।
विगत मिथ्या-मल मनस्वी ।।
मध्य, अध, ऊरध, दयाला ।
देव पार्श्व ! नमन हमारा ।।५।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

।। दोहा ।।
यही प्रार्थना आप से,
भगवन् पारस-नाथ ।
वस्तु स्वरूप विचार के,
कहूँ न, सह दिन-रात ।।

श्री सरसुति-मंत्र*
ॐ ह्रीम्
अर्हन् मुख कमल-वासिनि
पा-पात्म क्षयंकरि
श्रुत-ज्ञान
ज्वाला सहस्र प्रज्ज्वलिते
सरस्वति !
मत् पापम् हन हन दह दह
क्षाम् क्षीम् क्षूम् क्षौम् क्षः
क्षीरवर-धवले
अ-मृत संभवे
वम् वम् हूम् फट् स्वाहा
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे ।
ॐ ह्रीं जिन मुखोद्-भूत्यै
श्री सरस्वति-देव्यै
अर्घं निर्वपामीति स्वाहा

शांति पाठ
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री शांति-भक्ति कायोत्सर्गम् करोम्यहम्
(९ बार णमोकार )

*चौपाई*
दर्शन मात्र मेंटता दुखड़ा ।
भाँत चन्द्रमा सुन्दर मुखड़ा ।।
नासा टिके नैन मनहारी ।
करें वन्दना नाथ ! तुम्हारी ।।१।।

आप चक्रधर-पञ्चम नामी ।
वन्द्य इन्द्र शत, अन्तर्-यामी ।।
प्रभो शान्ति-जिन करके करुणा ।
करो शान्ति ! जश निरखो अपना ।।२।।

छत्र, सिंहासन, वृक्ष-अशोका ।
धुनि, दुन्दुभि, दल-चँवर अनोखा ।।
भा-मण्डल झिर-पुष्प-अनूठी ।
प्रातिहार्य-वसु आप विभूती ।।३।।

अर्चित-जगत् ! शान्ति करतारी ।
ढ़ोक करो स्वीकार हमारी ।।
प्राण-भूत, सत्, जीव समस्ता ।
पायें परिणति शान्त प्रशस्ता ।।४।।

देवों में जो देव बड़े हैं ।
चरणों में हित सेव खड़े हैं ।।
हंस-वंश वे जग उजियारे ।
करें शान्ति मण्डित जग सारे ।।५।।
(निम्न श्लोक को पढ़कर
जल छोड़ना चाहिए)

शान्ति कीजिये गाँव-गाँव में ।
विश्व लीजिये पाँव-छाँव में ।।
डूब ‘साध-जन’ उतरें गहरे ।
लहर लहर-पचरंगा लहरे ।।६।।

नृप धार्मिक बलशाली होवे ।
विकृत-प्रकृत मनमानी खोवे ।।
धर्म-चक्र-जिन सौख्य प्रदाता ।
रहे प्रवाहित यूँ हि विधाता ।।७।।

द्रव्य सुमंगल-कारी होवे ।
क्षेत्र अमंगल-हारी होवे ।।
होवे काल सुमंगल-कारी ।
होवें भाव अमंगल-हारी ।।८।।

कर्मन-घात घात मद सारा ।
सहजो सिद्ध रिद्ध परिवारा ।।
आदि आदि अर्हन् चौबीसा ।
शान्ति प्रदान करें निशि दीसा ।।९।।

*दोहा*
किया शान्ति जिन भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१०।।

*चौपाई*
पाँच सभी कल्याणक धारी ।
आठ प्राति-हारज मन-हारी ।।
अतिशय तीस चार मण्डित हैं ।
अर बत्तीस इन्द्र वन्दित हैं ।।११।।

चौ-विध संघ नखत मानिन्दा ।
राम श्याम चक्री, प्रभु ! चन्दा ।।
‘निलय-विनय’ अन-गिनत गभीरा ।
आद-आद जिन अंतिम वीरा ।।१२।।

अर्चन-पूजन-वन्दन करता ।
उनका मैं अभिनन्दन करता ।।
पीड़ा-दुक्ख-दरद-भय खोवे ।
मेरे कर्मों का क्षय होवे ।।१३।।

रत्नत्रय का मुझे लाभ हो ।
मेरी ‘गति-पंचम-उपाध’ हो ।।
मृत्यु-महोत्सव मना सकूँ मैं ।
जिन-गुण-सम्पद् कमा सकूँ मैं ।।१४।।
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री समाधि-भक्ति कायोत्सर्गम्
करोम्यहम्
(९बार णमोकार )

*चौपाई*
सदा शास्त्र अभ्यास करूँ मैं ।
सन्त समीप निवास करूँ मैं ।।
मौन धरूँ क्यूँ, गुणी दिखाये ।
गौण करूँ, यूँ दोष-पराये ।।१५।।

भावन-आत्म तत्व, नम-नयना ।
हित-मित रखूँ मधुरतम वयना ।।
जब तक राधा-मुक्ति रिझाऊँ ।
इन्हें जन्म जन्मान्तर पाऊँ ।।१६।।

तारण हारे…शरण सहारे ।
हृदय हमारे…चरण तुम्हारे ।।
चरण तुम्हारे…हृदय हमारा ।
रहे, तलक जब भव-जल-धारा ।।१७।।

स्वर-अक्षर पद मात्रा गलती ।
हुईं, चाहते बिन अनगिनती ।।
हो अपराध क्षमा यह मेरा ।
‘जैसा भी’ मैं अपना तेरा ।।१८।।

*दोहा*
किया समाधी, भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१९।।

*चौपाई*
सम्यक्-दर्शन, सम्यक्-ज्ञाना ।
सम्यक्-चारित, ताना-बाना ।।
रूप अनूप ध्यान परमातम ।
बुद्ध-विशुद्ध ज्ञान धर आतम ।।२०।।

पूजन नित वन्दन करता हूँ ।
अर्चन अभिनन्दन करता हूँ ।।
क्षय होवें दुख संकट सारे ।
क्षय हो जावें कर्म हमारे ।।२१।।

मुझे लाभ रत्नत्रय होवे ।
सुगति गमन, भय-सप्तक खोवे ।।
पाऊँ मरण-समाधी स्वामी ।
बनूँ रतन जिन-गुण आसामी ।।२२।।
‘पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्’
( यहाँ पर नौ बार णमोकार मंत्र
पढ़ना चाहिए )

विसर्जन पाठ
अञ्जन को पार किया ।
चन्दन को तार दिया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
नागों का हार किया ।।१।।

धूली-चन्दन-बावन ।
की शूली सिंहासन ।।
धरणेन्द्र देवी-पद्मा ।
मामूली अहि-नागिन ।।२।।

अगनी ‘सर’ नीर किया ।
भगिनी ‘सर’ चीर किया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
केशर महावीर किया ।।३।।

बन पड़ीं भूल से भूल ।
कृपया कर दो निर्मूल ।।
बिन कारण तारण हार ।
नहिं तोर दया का पार ।।४।।
दोहा
बस आता, अब धारता,
ईश आशिका सीस ।
कृपा निराकुल आपकी,
बनी रहे निशि-दीस ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)

आरती
जय पारस, जय पारस बोलो ।
बनता साध मौन जब खोलो ।।

माँ वामा के राज दुलारे ।
अश्वसेन कुल नभ ध्रुवतारे ।।
जन्मे काशी नाम नगरिया ।
बढ़ घी-मिसरी बोल मुरलिया ।।
पुण्य अपूर्व सातिशय बो लो ।
बनता साध मौन जब खोलो ।
जय पारस, जय पारस बोलो ।।१।।

राग रंग सर चढ़ ना पाया ।
बाल उमर वैराग्य समाया ।।
वस्त्र उतारे, केश उखारे ।
चार ज्ञान धर, तारणहारे ! ।।
हर्ष अश्रु से नयन भिंजो लो ।
बनता साध मौन जब खोलो ।
जय पारस, जय पारस बोलो ।।२।।

सार्थक नाम सम-शरण लागा ।
दृग्-नम मृग, सिंह, मेंढ़क, नागा ।।
घात अघात ब्याह शिव राधा ।
हित सुख ‘निराकुलम्’ आराधा ।।
सम दृग्, ज्ञान, चरित मण गो लो ।
बनता साध मौन जब खोलो ।
जय पारस, जय पारस बोलो ।।३।।

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point