loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

विधान

38. देव शास्त्र गुरु छहढाला विधान

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

पूजन देव, शास्त्र, गुरु
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरु भगवन् !
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरु भगवन् !
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:
(इति स्थापनम्)
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरु भगवन् !
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।

दर दर जा टेका माथा है ।
जुड़ चला आपसे नाता है ।
हो चला लाभ यह बड़ा मुझे,
कोई न और अब भाता है ।।
क्यूँ ना मैं जल भेंटूॅं चरणन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
जलं निर्वपामीति स्वाहा ।।

क्या नयनों ने तुमको देखा ।
फौरन निकाल औरन फेंका ।
जल पिया जिन्होंने मीठा है,
दर कब जल खारे पग टेका ।
क्यूँ ना मैं भेंटूॅं घट चन्दन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।।

तुम ज्ञान सार्थ केवल पाया ।
हिस्से न देव औरन आया ।
मणि महा तेज जैसा वैसा,
कम किरणाकुलित काँच छाया ।।
क्यूँ ना मैं भेंटूॅं अक्षत कण ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।।

प्रशमित हो चला राग जिनका ।
जागा परमाणु भाग तिनका ।
तुम रूप अनूप न और मिला,
जा छाना कण कण त्रिभुवन का ।
क्यूँ ना मैं भेंटूॅं नन्द सुमन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।।

वैभव सम-शरण अनूठा है ।
सिंह जातवैर मृग छूटा है ।
तमहर प्रकाश जैसा सूरज,
कब नक्षत्रों से फूटा है ।।
क्यूँ ना मैं भेंटूॅं घृत व्यंजन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

थुति दूर नाम तुम काफी है ।
यम राह कर्म ने नापी है ।
न नीर सही पा समीर भी,
बढ़ रूह थकन की कॉंपी है ।।
क्यूँ ना मैं भेंटूॅं दीप रतन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जप मनके आप यहां बढ़ना ।
कॅंप मन के पाप वहाँ झड़ना ।।
वन में मयूर क्या बोल चली,
झड़ चन्दन साँप हुआ गिरना ।।
क्यूँ ना मैं भेंटूॅं सुगंध अन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।।

गुण शुभ्र भाँत चन्दर न्यारे ।
मचले उलॉंघने जग सारे ।
जब हाथ आपका सिर पर है,
बॉंधा आ चले कौन आड़े ।।
क्यूँ ना मैं फल भेंटूॅं उपवन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
फलं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जल की झारी, चन्दन प्याली ।
अक्षत शाली, नन्दन क्यारी ।
व्यंजन थाली, घृत दीपाली,
भेंटूॅं सुगंध, फल मनहारी ।।
अब और न नाम लिखे भटकन ।
जिन वीतराग ! अनुयोग चार ! निर्ग्रन्थ श्रमण ! ।
निशि दिन क्षण-क्षण… अनगिन वन्दन ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जयमाला
पतितोद्वारक नाम से,
आप जगत् विख्यात ।
करते निस्पृह भाव से,
करुणा की बरसात ।।१।।

तुम्हें भुला भव-भव भ्रमा,
देव विभिन्न प्रकार ।
आज भाग मेरा जगा,
तुमसे आंखें चार ।।२।।

अस्त्र-शस्त्र न वस्त्र हैं,
पुत्र न कलत्र साथ ।
टिकी नासिका दृष्टि है,
रखे हाथ पर हाथ ।।३।।

अन्तर्-मुख मुद्रा अहा !,
शान्त मूर्ति ! छव सौम ।
हृदय गभीर समुद्र वा,
धुनि अनक्षरी ओम् ।।४।।

धर्म चक्र आगे चले,
रचना कमल विहार ।
जात वैर तज सिंहिनी,
मृग शिशु रही दुलार ।।५।।

तीन छत्र सिर शोभते,
भामण्डल खुद भांत ।
चॅंवर देव मिल ढोरते,
अनहद दुन्दुभि नांद ।।६।।

छाया वृक्ष अशोक की,
सिंहासन मणि सोन ।
बरसा नन्दन पुष्प की,
मन्द सुगंधित पौन ।।७।।

सभा मध्य जिन चन्द्रमा,
गणि नक्षत्र समान ।
देख सकूॅं यह दृश्य मैं,
बस दे दो वरदान ।।८।।

दोहा
जय जय जय जिन देव जी,
जय जिनवाणी मात ।
रखना लाज सदैव ही,
जयतु दिगम्बर साध ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

विधान प्रारंभ
छहढ़ाला

मंगलाचरण
सोरठा छन्द
एक भेद विज्ञान,
सार-भूत तिहूँ-लोक सुन ! ।
ज्ञान, चरित, सरधान,
साध नृभव भव कोटि पुन ।।

पहली ढ़ाल
बारह भावना
खिला फूल मुरझा चला,
लगा लगा ही डाल ।
रखता गला दबोच के,
भले घोटता काल ।।१।।

शिशु निगले मॉं सर्पिणी,
कौन बचावन-हार ।
शरण एक तिहुँ-लोक में,
महा-मंत्र नवकार ।।२।।

बन मसान कण-कण चुका,
रज-रज जन्मस्-थान‌ ।
पीछे सुख कस्तूर के,
आखिर प्राण प्रयाण ।।३।।

कर्म आन पड़ते गले,
पुण्य-पाप के जोर ।
बोने वाला काटता,
विधि न किसी विधि तोड़ ।।४।।

एक-मेक दिखते भले,
क्षीर भिन्न, भिन नीर ।
हंस नजर बस डाल दे,
नीर भिन्न, भिन क्षीर ।।५।।

देह न बनती देखते,
हटती झींनी चाम ।
काना पौड़ा बुब चलो,
धर्म-भूम हित-शाम ।।६।।

‘आ’ यानी चहुॅं ओर से,
‘स्रव’ यानी झिर-स्राव ।
चंचल योग सॅंयोग से,
लागे कर्मन दाँव ।।७।।

सछिद्र नौका डॉंट दो,
जल उलीच, लो घाट ।
साधो प्रवचन मात्रिका,
समिति-गुप्ति मिल आठ ।।८।।

पाल पूर्व रित फल पका,
जाग ! साध तप-त्याग ।
निर्जर अविपाकी भली,
मंजिल आती भाग ।।९।।

अनादि, अकृतिक, अक्षरा ।
हाथ न हरादि लोक ।
स्वयं मोह वशि जिय भ्रमे,
बन निर्मोही मोख ।।१०।।

दुर्लभ श्री गुरु देशना,
स्वानुभूति दिन-रात ।
देश-सकल व्रत साधना,
जागृत मरण समाध ।।११।।

कहे शब्द धरमा स्वयं,
मैं दूॅं धर…मॉं गोद ।
रह लो विधि, विधि ज्यों रखे,
धारा, बह तट पोत ।।१२।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दूसरी ढ़ाल
चेतन ! तूने केवल अब-तक,
दुख ही दुख पाया ।
सुख कस्तूर नाभि, मृग नाँई,
आश सुरभि धाया ।।

अठदश-बार श्वास इक माहीं,
मुआ और जीवा ।
आप बीति क्या निगोद भाषन,
हो किमि इक जीह्वा ।।
उचट चणक भड़-भूजड़ पाई,
थावर-त्रस काया ।
चेतन ! तूने केवल अब-तक,
दुख ही दुख पाया ।।१।।

मन बिन मूरख, रख मन पशु बन,
अबलन अत ढ़ाये ।
जबर नजर कर, सिहर-सिहर कर,
दृग-कण ढुलकाये ।।
हन्त ! तीव्र संक्लेश अन्त पल,
नरक हाथ आया ।
चेतन ! तूने केवल अब-तक,
दुख ही दुख पाया ।।२।।

हुआ गेंद सा ऊपर-नीचे,
दुर्गन्धित माटी ।
ठण्ड़ी-गरमी, भूख-प्यास सह,
आयु कठिन काटी ।
पटा कर्ज कुछ बचा कूख माँ,
उल्टा लटकाया ।
चेतन ! तूने केवल अब-तक,
दुख ही दुख पाया ।।३।।

खेल बालपन, सहेल यौवन,
रेत पेल गुजरा ।
नाड़ हिला मनु कहे नाह…ना,
पछताये डुकरा ।।
दुर्गति-देव अकाम निर्जरा,
अकथ कर्म माया ।
चेतन ! तूने केवल अब-तक,
दुख ही दुख पाया ।।४।।

देख विभव पर ईर्ष्या से भर,
किया कर्ज फिर से ।
अन्त माल मुरझाई चिंतित,
हाथ टिका सिर से ।।
थावर फिर, फिर फेर सुदृग् बिन,
दृग् आगे छाया ।
चेतन ! तूने केवल अब-तक,
दुख ही दुख पाया ।।५।।

पा किरपा गुरु, देव, शास्त्र भवि !,
सम-दर्शन साधो ।
पूछ न क…छुआ, भीतर कछु…आ,
स्वदेव आराधो ।।
पग-बॉंधो मत हिलना हिरना,
मॉं ने समझाया ।
सुख कस्तूर नाभि, मृग नाँई,
आश सुरभि धाया ।
चेतन ! तूने केवल अब-तक,
दुख ही दुख पाया ।।६।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

तीसरी ढ़ाल
छार-छार भव कोटि कर्म तत्काल ।
महिमा सम्यक् दर्शन अगम अपार ।।

तन पुद्‌-गल भिन जीव पिछाने ।
प्रकट दुखद रागादिक हाने ।।
राग न द्वेष बंध फल दोनों ।
लागत ज्ञान विराग सलोनों ।।
रोकत चाह, स्वशक्ति न खोई ।
रह न निराकुल आंख भिंजोई ।।
सार्थ जगत रह, मूढ़ न लोका ।
गुरु-निर्ग्रंथ, दे-जिन ढ़ोका ।।
षड् अनायतन स्वप्न न आंखें चार ।
छार-छार भव कोटि कर्म तत्काल ।।१।।

शंका रञ्च न अब जिनवाणी ।
वॉंछा भव-सुख बात पुरानी ।।
औ…गुण और, दृष्टि गुण राखी ।
ओझल सृष्टि आप निधि ताँकी ।।
अवगुण और ढ़के गुण अपने ।
हाथ लगा पूरत पर सपने ।।
प्रीत सधर्मी गो बछड़े सी ।
साधी बनी कीर्ति वृष जैसी ।।
आत्म निष्ठ सम-दर्श दोष वसु टाल ।
छार-छार भव कोटि कर्म तत्काल ।।२।।

ज्ञानी तदपि न करे गुमाना ।
कब घमण्ड यूॅं जाना-माना ।।
विलीन कुल-मद यदपि कुलीना ।
मातृ पक्ष-मद जाति विहीना ।।
छोड़ करम भूला दम देना ।
दानी तदपि धसे भू नैना ।।
पलटा आखर त…प प…त राखे ।
सुन्दर अन्दर-चमड़ी झाँके ।।
हंस विवेकी, बगुला भक्ति विसार ।
छार-छार भव कोटि कर्म तत्काल ।।३।।

धर्म, सधर्म, शर्म अनुरागी ।
तन विषयन संसार विरागी ।।
आत्म साक्ष निन्दन अपराधा ।
गुरु समक्ष फिर गर्हण साधा ।।
मन्द मन्द-तर कषाय भावा ।
सिद्ध, साध, अरिहन्त लगावा ।।
गुण आस्तिक पुन पाप भरोसा ।
प्राणी मात्र दया सन्तोषा ।।
जन्म न दुष्कुल, दुर्गति नपुंस, नार ।
महिमा सम्यक् दर्शन अगम अपार ।।४।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

चौथी ढ़ाल
निकट-भव्य बन चालो ।
सम्यक् ज्ञान जगा लो ।।

संशय, विभ्रम अटके ।
तत्त्व विमोही भटके ।।
साथ ज्ञान बस जाता ।
सार्थ न साथी नाता ।।
दर्शन कारण माना ।
कारज सम्यक् ज्ञाना ।।
प्रकाश त्यों ही पा लो ।
ज्यों ही दीप प्रजालो ।‌।
निकट-भव्य बन चालो ।
सम्यक् ज्ञान जगा लो ।।१।।

मति श्रुत परोक्ष दोई ।
प्रकट अक्ष मन होई ।।
वधि, मन पर्य प्रतछा ।
सपरिमाण विद् स्वच्छा ।।
गुण पर्याय अनन्ता ।
विद् युगपत् अरिहन्ता ।।
जर, मृतु, जन्म निवारो ।
औषध ज्ञान सॅंभालो ।।
निकट-भव्य बन चालो ।
सम्यक् ज्ञान जगा लो ।।२।।

जा ग्रैविक जिय आया ।
ज्ञान बिना दुख पाया ।।
निष्फल तप अज्ञानी ।
तट सगुप्त जिनवाणी ।।
नृभव, सुकुल, जिन-वैना ।
गिर मणि उदधि मिले ना ।।
विधि कोई अपना लो ।
गीत निजातम गा लो ।।
निकट-भव्य बन चालो ।
सम्यक् ज्ञान जगा लो ।।३।।

दूर न पद प्रति-बुद्धा ।
श्रुत उचारना शुद्धा ।।
अर्थ समझ श्रुत आई ।
दण्ड अनर्थ विदाई ।।
शब्दारथ श्रुत आया ।
पद प्रतिभा-रत पाया ।।
बचो अकाल बचा लो ।
शारद कण्ठ बुला लो ।।
निकट-भव्य बन चालो ।
सम्यक् ज्ञान जगा लो ।।४।।

आज विनय श्रुत साधी ।
भेंटे काल समाधी ।।
बाधी सीख गठरिया ।
संबोधन शिव-पुरिया ।।
गुरु पोथी बहुमाना ।
जश चहुॅं-दिश वरदाना ।।
नाम न सुगुरु छुपा लो ।
धन्य पुण्य गुदवा लो ।।
निकट-भव्य बन चालो ।
सम्यक् ज्ञान जगा लो ।।५।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

पांचवीं ढ़ाल
बीज रख फल भोग चालो ।
हृदय करुणा धरम धारो ।।

जिन सिवाय नमन न देवन ।
भला सप्त व्यसन न सेवन ।
प्रथम दर्शन नाम प्रतिमा,
मूल-गुण आठों सॅंभालो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।१।।

राख थावर, त्रस हनन ना ।
कटुक, निन्द्य कहे वचन ना ।।
दूर चोरी, तिय-पराई ।
गाँठ बनती सिर हटाई ।।
चादरा फैला समेटा ।
क्षण न अनरथ-दण्ड भेंटा ।।
भोग बस उपभोग बोला ।
हाथ-पैरों को सिकोड़ा ।।
निरखना पल बैठ श्वासा ।
पर्व एकासन उपासा ।।
दुतिय व्रत अद्-दुतिय प्रतिमा,
खड़े मुनि आंगन बुला लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।२।।

नित्य नियमित साँझ तीना ।
साध सुमरण आत्म-लीना ।
तीसरी सा-मयिक प्रतिमा,
लाभ भव मानस उठा लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।३।।

दिवस दो अनशन अराधा ।
पर्व बीच उपास साधा ।
तुरिय प्रोषध नाम प्रतिमा,
दवा-खाना क्षुध् मिटा लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।४।।

शब्द ही कह रहा सागा ।
काच खाया, या स-आगा ।
पाँचवी व्रत-सचित प्रतिमा,
विश्व अपनों में बिठा लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।५।।

कृतादिक, मन, वचन, काया ।
रात्रि भोजन त्याग भाया ।
छठी व्रत निशि-भुक्ति प्रतिमा,
पुण्य अनशन-अर्ध पा लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।६।।

नार बिटिया, बहिन, माई ।
चले दृग धरती टिकाई ।
सातवीं व्रत ब्रह्म प्रतिमा,
बुझे दव ईधन न डालो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।७।।

कब तलक आरंभ सुनना ।
पूर्व यम इति-सिरी चुनना ।
ठवीं त्यागा-रंभ प्रतिमा,
होड़ से हट, दृग भिंजा लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।८।।

सार्थ गिरि कीमती भेला ।
छोड़ दे, दो छोड़ मेला ।
नवीं परिग्रह त्याग प्रतिमा,
भावना वैराग्य भाव लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।९।।

पाप कृत, कारित हटाई ।
पाप अनुमति भी विदाई ।
दशम अनुमति त्याग प्रतिमा,
धार विधि नौ तट लगा लो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।१०।।

पुण्य पूरब हरिक झोली ।
देखते घर-बार छोड़ी ।
यही व्रत उद्-दिष्ट प्रतिमा,
पुर-निराकुल पग बढ़ा लो ।।
हृदय करुणा धरम धारो ।
बीज रख फल भोग चालो ।।११।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

छठी ढ़ाल
जौवन जो वन गये, गये-बन,
वो बस बढ़भागी ! ।
सन्त दिगम्बर धन-धन ! जिनकी,
परिणत नित जागी ।।

त्रस थावर हिंसा ना दोई ।
बोनलें वचन सत्य जो होई ।।
छोड़ा बिना-दिये कुछ लेना ।
नार-मात्र माँ, बिटिया, वैना ।।
सिर्फ न परिग्रह पोट उतारी,
मूर्च्छा परित्यागी ।
सन्त दिगम्बर धन-धन ! जिनकी,
परिणत नित जागी ।।१।।

देख चालते चार हाथ भू ।
करें न कहके कभी बात तू ।।
घर श्रावक आहार शुद्धि का ।
रखें, उठाते लगा पीछिका ।।
थल निर्जन्तु मलादिक क्षेपण,
लगन आत्म लागी ।
सन्त दिगम्बर धन-धन ! जिनकी,
परिणत नित जागी ।।२।।

विषय परस न पसारे आगे ।
रस-ना जान सकारे जागे ।।
घ्राण न घृणा बनाई दूरी ।
दृग् वशि मृग मरीचिका पूरी ।।
डाल कान अंगुली राखी सुन,
वाणि बाण आगी ।
सन्त दिगम्बर धन-धन ! जिनकी,
परिणत नित जागी ।।३।।

प्रतिमा योग लगा बैठे हैं ।
रति संस्तुति भीतर पैठे हैं ।।
वन्दन पंच परम गुरु संध्या ।
भूल सुधार चले पल बंध्या ।।
प्रत्याख्याना, कायोत्सर्गा,
आवश अनुरागी ।
सन्त दिगम्बर धन-धन ! जिनकी,
परिणत नित जागी ।।४।।

व्रत अस्नान, दाँत माँचें ना ।
भू व्यतीत इक करबट रैना ।।
ठाड़े पाणि पात्र आहारा ।
शोध भुक्ति एक सूर्य उजाला ।।
लट लुंचन, पट मुंचन, त्यागी-
चाह श्याह कागी ।
सन्त दिगम्बर धन-धन ! जिनकी,
परिणत नित जागी ।।५।।

दिवा-रेन द्वादश तप तपते ।
परिषह सहें दुबीस न कॅंपते ।।
धर्म क्षमाद भेद विज्ञानी ।
कर्म क्षणात् छेद सद्ध्यानी ।।
समय मात्र जा शिव लागी,सुख-
निराकुलम् भागी ।
जौवन जो वन गये, गये-बन,
वो बस बढ़भागी ! ।
सन्त दिगम्बर धन-धन ! जिनकी,
परिणत नित जागी ।।६।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

जयमाला
सर्वग, हित-उपदेश, विरागी ।
लगन हमारी तुमसे लागी ।।

दृष्टि नासिका अद्‌-भुत न्यारी ।
मुद्रा सौम्य, शान्त, अविकारी ।।
उर श्री-वत्स अनोखा चीना ।
पल-पल बिखरे हास नवीना ।।
पद्‌मासन अब भ्रमण न आगे ।
सत्-भासन अवतरण न आगे ।।
जीवन मुक्त पाँत बड़‌भागी ।
लगन हमारी तुमसे लागी ।।१।।

रखें न शस्त्र, डरें न डराते ।
वस्त्र वगैर नयन-मन भाते ।।
नाड़ी मान समीप न नारी ।
पास न दासी, दास, सवारी ।।
दोष अठारह एक न कोई ।
तुम-से तुम छाना जग दोई ।।
सदा सर्वदा परिणति जागी ।
लगन हमारी तुमसे लागी ।।२।।

धर्म चक्र गतिमान अगारे ।
रचना पुष्प स्वर्ग बगिया ‘रे ।।
मृग सिंह साथ समशरण दीखे ।
नन्त चतुष्टय स्वयं सरीखे ।।
दिव्य धूप घट सुरभि अनूठी ।
सेवक चक्रि समेत विभूती ।।
धुन सुन मोहन निद्रा भागी ।
लगन हमारी तुमसे लागी ।।३।।

देव भक्त बन खड़े मनाने ।
ढुरते चौंसठ चंवर सुहाने ।।
छत्र तीन सिर चन्दा दूजे ।
दुन्दुभि-देव चतुर्दिक गूंजे ।।
अष्ट प्राति-हारज मनहारी ।
क्षायिक रत्नत्-त्रय श्रृंगारी ।।
शुक्ल ध्यान परजारी आगी ।
लगन हमारी तुमसे लागी ।।४।।

मंगल द्रव्य सुशोभें सर्वा ।
विरदावलि वाँचें गन्धर्वा ।।
कौन न परिचित ! सार्थक बाजे ।
वैभव छुआ न, अधर विराजे ।।
समय मात्र वर मुकति दुलारी ।
‘सहज निराकुल सुख’ अधिकारी ।।
जयति ! न फिरके परिणति कागी ।
सर्वग, हित-उपदेश, विरागी ।
लगन हमारी तुमसे लागी ।।५।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
श्री देव, शास्त्र, गुरवे नमः
सर्व शान्तिर्-भवतु
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।

दोहा
लोग बड़े, रख लें भले,
बड़े-बड़े अरमान ।
मरण-समाधी का मुझे,
दे दो बस वरदान ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)

श्री सरसुति-मंत्र*
ॐ ह्रीम्
अर्हन् मुख कमल-वासिनि
पा-पात्म क्षयंकरि
श्रुत-ज्ञान
ज्वाला सहस्र प्रज्ज्वलिते
सरस्वति !
मत् पापम् हन हन दह दह
क्षाम् क्षीम् क्षूम् क्षौम् क्षः
क्षीरवर-धवले
अ-मृत संभवे
वम् वम् हूम् फट् स्वाहा
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे ।
ॐ ह्रीं जिन मुखोद्-भूत्यै
श्री सरस्वति-देव्यै
अर्घं निर्वपामीति स्वाहा

शांति पाठ
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री शांति-भक्ति कायोत्सर्गम् करोम्यहम्
(९ बार णमोकार )

*चौपाई*
दर्शन मात्र मेंटता दुखड़ा ।
भाँत चन्द्रमा सुन्दर मुखड़ा ।।
नासा टिके नैन मनहारी ।
करें वन्दना नाथ ! तुम्हारी ।।१।।

आप चक्रधर-पञ्चम नामी ।
वन्द्य इन्द्र शत, अन्तर्-यामी ।।
प्रभो शान्ति-जिन करके करुणा ।
करो शान्ति ! जश निरखो अपना ।।२।।

छत्र, सिंहासन, वृक्ष-अशोका ।
धुनि, दुन्दुभि, दल-चँवर अनोखा ।।
भा-मण्डल झिर-पुष्प-अनूठी ।
प्रातिहार्य-वसु आप विभूती ।।३।।

अर्चित-जगत् ! शान्ति करतारी ।
ढ़ोक करो स्वीकार हमारी ।।
प्राण-भूत, सत्, जीव समस्ता ।
पायें परिणति शान्त प्रशस्ता ।।४।।

देवों में जो देव बड़े हैं ।
चरणों में हित सेव खड़े हैं ।।
हंस-वंश वे जग उजियारे ।
करें शान्ति मण्डित जग सारे ।।५।।
(निम्न श्लोक को पढ़कर
जल छोड़ना चाहिए)

शान्ति कीजिये गाँव-गाँव में ।
विश्व लीजिये पाँव-छाँव में ।।
डूब ‘साध-जन’ उतरें गहरे ।
लहर लहर-पचरंगा लहरे ।।६।।

नृप धार्मिक बलशाली होवे ।
विकृत-प्रकृत मनमानी खोवे ।।
धर्म-चक्र-जिन सौख्य प्रदाता ।
रहे प्रवाहित यूँ हि विधाता ।।७।।

द्रव्य सुमंगल-कारी होवे ।
क्षेत्र अमंगल-हारी होवे ।।
होवे काल सुमंगल-कारी ।
होवें भाव अमंगल-हारी ।।८।।

कर्मन-घात घात मद सारा ।
सहजो सिद्ध रिद्ध परिवारा ।।
आदि आदि अर्हन् चौबीसा ।
शान्ति प्रदान करें निशि दीसा ।।९।।

*दोहा*
किया शान्ति जिन भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१०।।

*चौपाई*
पाँच सभी कल्याणक धारी ।
आठ प्राति-हारज मन-हारी ।।
अतिशय तीस चार मण्डित हैं ।
अर बत्तीस इन्द्र वन्दित हैं ।।११।।

चौ-विध संघ नखत मानिन्दा ।
राम श्याम चक्री, प्रभु ! चन्दा ।।
‘निलय-विनय’ अन-गिनत गभीरा ।
आद-आद जिन अंतिम वीरा ।।१२।।

अर्चन-पूजन-वन्दन करता ।
उनका मैं अभिनन्दन करता ।।
पीड़ा-दुक्ख-दरद-भय खोवे ।
मेरे कर्मों का क्षय होवे ।।१३।।

रत्नत्रय का मुझे लाभ हो ।
मेरी ‘गति-पंचम-उपाध’ हो ।।
मृत्यु-महोत्सव मना सकूँ मैं ।
जिन-गुण-सम्पद् कमा सकूँ मैं ।।१४।।
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री समाधि-भक्ति कायोत्सर्गम्
करोम्यहम्
(९बार णमोकार )

*चौपाई*
सदा शास्त्र अभ्यास करूँ मैं ।
सन्त समीप निवास करूँ मैं ।।
मौन धरूँ क्यूँ, गुणी दिखाये ।
गौण करूँ, यूँ दोष-पराये ।।१५।।

भावन-आत्म तत्व, नम-नयना ।
हित-मित रखूँ मधुरतम वयना ।।
जब तक राधा-मुक्ति रिझाऊँ ।
इन्हें जन्म जन्मान्तर पाऊँ ।।१६।।

तारण हारे…शरण सहारे ।
हृदय हमारे…चरण तुम्हारे ।।
चरण तुम्हारे…हृदय हमारा ।
रहे, तलक जब भव-जल-धारा ।।१७।।

स्वर-अक्षर पद मात्रा गलती ।
हुईं, चाहते बिन अनगिनती ।।
हो अपराध क्षमा यह मेरा ।
‘जैसा भी’ मैं अपना तेरा ।।१८।।

*दोहा*
किया समाधी, भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१९।।

*चौपाई*
सम्यक्-दर्शन, सम्यक्-ज्ञाना ।
सम्यक्-चारित, ताना-बाना ।।
रूप अनूप ध्यान परमातम ।
बुद्ध-विशुद्ध ज्ञान धर आतम ।।२०।।

पूजन नित वन्दन करता हूँ ।
अर्चन अभिनन्दन करता हूँ ।।
क्षय होवें दुख संकट सारे ।
क्षय हो जावें कर्म हमारे ।।२१।।

मुझे लाभ रत्नत्रय होवे ।
सुगति गमन, भय-सप्तक खोवे ।।
पाऊँ मरण-समाधी स्वामी ।
बनूँ रतन जिन-गुण आसामी ।।२२।।
‘पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्’
( यहाँ पर नौ बार णमोकार मंत्र
पढ़ना चाहिए )

विसर्जन पाठ
अञ्जन को पार किया ।
चन्दन को तार दिया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
नागों का हार किया ।।१।।

धूली-चन्दन-बावन ।
की शूली सिंहासन ।।
धरणेन्द्र देवी-पद्मा ।
मामूली अहि-नागिन ।।२।।

अगनी ‘सर’ नीर किया ।
भगिनी ‘सर’ चीर किया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
केशर महावीर किया ।।३।।

बन पड़ीं भूल से भूल ।
कृपया कर दो निर्मूल ।।
बिन कारण तारण हार ।
नहिं तोर दया का पार ।।४।।
दोहा
बस आता, अब धारता,
ईश आशिका सीस ।
कृपा निराकुल आपकी,
बनी रहे निशि-दीस ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)

आरती
आ सखी ‘री आ
ला दिया घी ला
आरति उतारते
आरत निवारते

पहली आरति हरषा-हरषा ।
गगन करे रतनों की बरसा ।।
सुपन देखती सोलह मैय्या ।
नाचे फल सुन ता था थैय्या ।।
‘रे उसका हिवरा ।
ला दिया घी ला ।।
आ सखी ‘री आ
ला दिया घी ला
आरति उतारते
आरत निवारते

दूजी आरति हरषा-हरषा ।
ढ़ोरें इन्द्र क्षीर जल कलशा ।।
जश गन्धर्व वांचते सुन के ।
रोम-रोम पुलकित जग जन के ।।
फला पुण्य पिछला ।
ला दिया घी ला ।।
आ सखी ‘री आ
ला दिया घी ला
आरति उतारते
आरत निवारते

तीजी आरति प्रीत अहिंसा ।
की लौकान्तिक देव प्रसंशा ।।
भेष राजसी मुचन कीना ।
पंच-मुष्टि कच लुंचन कीना ।।
लगा ध्यान विरला ।
ला दिया घी ला ।।
आ सखी ‘री आ
ला दिया घी ला
आरति उतारते
आरत निवारते

चौथी आरति पथ आदर्श ।
जात वैर सहसा अपकर्षा ।।
नाग गरुण बैठे सिंह हिरणा ।
पाया-सार्थ नाम समशरणा ।।
जग जुगपत् झलका ।।
ला दिया घी ला ।।
आ सखी ‘री आ
ला दिया घी ला
आरति उतारते
आरत निवारते

अंतिम आरति पूरण मंशा ।
कर्म शुक्ल ध्यानानल झुलसा ।।
व्याही सौख्य ‘निराकुल’ राधा ।
अगम आपकी गौरव गाथा ।।
लाई भक्ति धका ।
ला दिया घी ला ।।
आ सखी ‘री आ
ला दिया घी ला
आरति उतारते
आरत निवारते

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point