सतवास के नेमि नाथ का
पूजन विधान
करुणा दया निधान ।
शरणा तीन जहान ।
महिमा बड़ी महान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।
परिकर वाली, मूर्ति निराली,
जिन मंदिर पाषाण ।।
गद-गद हृदय बुलाऊँ ।
ह्रदय-वेदि पधराऊँ ।
सन्-निकट विराजो आन ।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्र !
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:
(इति स्थापनम्)
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।
प्रभु ने पद्मासन माड़ा है ।
इक टक नासाग्र निहारा है ।।
कह, अपना सो भीतर अपने ।
थम, मृग कस्तूर पूर सपने ।।
क्यूँ ना भेंटूँ जल गंग ।
तुम भरते जीवन रंग ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
जलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तरुवर अशोक ने की छाया ।
श्यामल कुंतल, श्यामल काया ।।
छव नीलम से अति प्यारी है ।
हटती न दृष्टि बलहारी है ।।
क्यूँ ना भेंटूँ घट-गंध ।
तुम मेंटत पापन बंध ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सिंहासन निर्मित सोने का ।
रतनार पार्श्व, ध्रुव अभिलेखा ।।
चौ-अंगुल अधर विराजे तुम ।
मनु भविक मोर घन गाजे तुम ।।
क्यूँ ना भेंटूँ अनटूट ।
नाता प्रभु-भक्त अटूट ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।।
चौंसठ चाँवर ढुरते रहते ।
चौखट मनसा पूरण कहते ।।
जो इन चरणों में झुक जाते ।
कद में कुछ ऊंचे उठ आते ।।
क्यूँ ना भेंटूँ फुल-माल ।
तुम दर्शन करे निहाल ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।।
रच तीन रूप चन्दर आया ।
तारागण मिष झल्लर लाया ।।
सिर ऊपर आप छतर ताना ।
माथे कलंक जो विथलाना ।।
क्यूँ ना भेंटूँ नैवेद ।
रग रग बहता लहु श्वेत ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
धन ! अन्तर्मुख मुद्रा आहा ! ।
ध्याना नल सब कर्मन स्वाहा ।।
बाजे बाजे जितने सारे ।
सुर देते सुर भक्ता आ ‘रे ।
क्यूँ ना भेंटूँ घृत दीप ।
तुम मोती प्रभु, मैं सीप ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सुंदर, नमेरु, पहुपन बरषा ।
शत इंद्र करें हरषा हरषा ।।
धन ! कण्ठ शंख आवर्ती है ।
श्री-वत्स छटा हट फबती है । ।
क्यूँ ना भेंटूँ घट-धूप ।
तुम सत्-शिव-सुंदर रूप ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भव सात साथ दीखे धन ! धन ! ।
भामण्डल भा सूरज अनगण ।।
पर चुभे न, नयन गगन गूँजा ।
शीतल पूरण चन्दर दूजा ।।
क्यूँ ना भेंटूँ बादाम ।
तुम मेरे चारों धाम ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
फलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सार्थक धुन-दिव्य जगत्त्राता ! ।
चमचम चमके सूरज माथा ।।
हाथों पे हाथ रखे बैठे ।
बिन कहे, कहें भीतर पैठे ।।
क्यूँ ना भेंटूँ द्रव आठ ।
तुम भव वैतरणी घाट ।।
हम भक्तन मान-गुमान ।
पुण्य-भूमि सतवास नगर के,
नेमि-नाथ भगवान् ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कल्याण अर्घ्य
पनदश मास रतन बरषा ।
इंद्र कुबेर करे हरषा ।।
भर भर रतन लुटाओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
नैनन जल भर लाओ ‘रे ।
चरणन नेमि धुलाओ ‘रे ।।
आओ भक्ता आओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
कार्तिक-शुक्ल-षष्ठ्यां
गर्भ कल्याणक प्राप्ताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
न्हवन सुमेर क्षीर कलशा ।
सुर सौधम करें हरषा ।।
इक टक दृष्टि टिकाओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
नैनन जल भर लाओ ‘रे ।
चरणन नेमि धुलाओ ‘रे ।।
आओ भक्ता आओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्रावण-शुक्ल-षष्ठ्यां
जन्म कल्याणक प्राप्ताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
संयम, त्याग, तप प्रशंसा ।
सुर लौ-कान्त करें हरषा ।।
गीत विराग उठाओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
नैनन जल भर लाओ ‘रे ।
चरणन नेमि धुलाओ ‘रे ।।
आओ भक्ता आओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्रावण शुक्ल-षष्ठ्यां
दीक्षा कल्याणक प्राप्ताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भामण्डल भव आदर्शा ।
सिंह मृग सम शरणस्-पर्शा ।।
श्रद्धा सुमन चढ़ाओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
नैनन जल भर लाओ ‘रे ।
चरणन नेमि धुलाओ ‘रे ।।
आओ भक्ता आओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अश्विन-शुक्ल-प्रतिपदायां
ज्ञान कल्याणक प्राप्ताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पढ़ पाते स्वर पन हृश्वा ।
समय मात्र शिव गति अश्वा ।।
सत जयकार लगाओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
नैनन जल भर लाओ ‘रे ।
चरणन नेमि धुलाओ ‘रे ।।
आओ भक्ता आओ ‘रे ।
अपना भाग जगाओ ‘रे ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
आषाढ़-शुक्ल-सप्तम्यां
मोक्ष कल्याणक प्राप्ताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जयमाला
शिवा-देवी आँख तारे ।
नृप समुद्र-विजय दुलारे ।
नगरिया सतवास बाबा ।
धूप जग, जिन-नेमि छाँवा ।।१।।
वेद, शास्त्र, पुराण, गीता ।
मैं न कहता, कहे सीता ।
नीर में अंगार बदले,
पलक ध्याया, बन विनीता ।।२।।
जाप मंतर प्रणव ओमा ।
मैं न कहता, कहे सोमा ।
नाग बदले फूल माला,
पल जपा, ले पुलक रोमा ।।३।।
खुशी अशुअन दृग पनीली ।
मैं न कहता, कहे नीली ।
पाँव लग पट वज्र खुल्ला,
जपत माया-देव ढीली ।।४।।
छतर झालर, चँवर चौंसठ ।
मैं न कहता, कहे द्रौपद ।
खड़ा चीर अछत कतारा,
कहा यह बस सिद्ध चौखट ।।५।।
निरंजन-अंजनन चंदन ।
मैं न कहता, कहे अंजन ।
सार्थ ‘गिर’ बजरंग बाला,
सार्थ सु…मरण शिवा-नन्दन ।।६।।
रहेगी झोली न खाली ।
मनेगी होली दिवाली ।
है मुझे विश्वास पूरा,
भले मंजिल दूर, पा ली ।।७।।
तुम्हीं काशी, तुम्हीं काबा ।
तुम्हीं भटकन, तुम्हीं ठावा ।
तुम्हीं मेरे, तुम्हीं मेरे,
कौन ? मेरा तुम अलावा ।।८।।
नगरिया सतवास बाबा ।
मोक्ष गाँवा, स्वर्ग नावा ।।
धूप जग, जिन-नेमि छाँवा ।
नगरिया सतवास बाबा ।।९।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दोहा
बड़ी आपकी पनडुबी,
थोड़ो म्हारो भार ।
थोड़ी सी करके कृपा,
दो उतार, उस-पार ।।१०।।
।। पुष्पांजलि क्षिपामि ।।
विधान प्रारंभ
अष्ट दलकमल पूजा
विधान की जय
लाखों को तुमने तारा है ।
मैंने भी तुम्हें पुकारा है ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
सर मेरे रख दो आप हाथ ।।१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सुर रचे, भले थुति तुम मनहर ।
मैं भी कहता कुछ तुतलाकर ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
शिव तक मेरा दो निभा साथ ।।२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ओहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम गाथा लाज छोड़ गाता ।
शशि जल पकडूँ, शिशु में आता ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
दो भुला भूल मेरी अनाद ।।३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो परमोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सुर-गुरु हारे, तुम गुण गाकर ।
सच ! पार कहाँ, भुज-बल सागर ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
भीतर कछु…आ हित सकूँ साध ।।४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पर पड़ी भक्ति तेरी पीछे ।
शिशु नेह पाश-सिंह मृग खींचे ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
तुम भक्त बना लो बस मुराद ।।५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अणंतोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
वरवश करती तुम भक्ति मुखर ।
लख बौर, कूक पिक मधुर अपर ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
ना करूँ पात में पात बात ।।६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो कोट्ठ-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
थुति आप विनाशे पाप ताप ।
लख रवि, तम भागे आप-आप ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
दो निपटा अठ कर्मन विवाद ।।७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बीय-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
थव होगा नव, तुम प्रभाव बल ।
दल कमल बिन्दु जल मुक्ताफल ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
दे दो शरणा अरविन्द पाद ।।८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पदाणु-सारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जल ले के, चन्दन ले के मैं ।
अक्षत लिये, सुमन ले के मैं ।।
चरु ले, दीप, धूप, फल न्यारे ।
करूँ यजन, दो लगा किनारे ।।01।।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रौं ह्र:
अ-सि-आ-उ-सा नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्टदल कमल हृदयस्-थिताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
षोडश दलकमल पूजा
विधान की जय
थव दूर कथा तव वृथा विहर ।
रवि ऊपर, कमल खिलें भूपर ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
धन ! भक्त पौध तुम कृपा खाद ।।९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सं-भिण्ण-सोदा-राणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम कर लेते अपने जैसा ।
आश्रित ही रखे, धनिक कैसा ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
पा सकूँ निराकुल सुख अबाध ।।१०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सयं-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कोई न रुचे तुम दीदा रख ।
जल क्षार चाह किस मीठा चख ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
गाऊँ यूँही तुम पुण्य गाथ ।।११।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पत्तेय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम तन परमाणु रहे विरले ।
सुंदर तुम भाँत न और मिले ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
कर लो खुद सा तेजश्व माथ ।।१२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बोहिय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मुख कहाँ आप मन सुमन हार ।
शशि छवि पलाश दिवि भागदार ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
खुद सा कर लो निकलंक चाँद ।।१३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उजु-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
विचरें स्वछन्द गुण भुवन फाँद ।
ले रोक कौन, सिर आप हाथ ॥
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
पा कृपा दाद सभ देव-राट् ।।१४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विउल-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कर सकीं न तिय, तुम विचलित मन ।
कब ड़िगा मेरु पा प्रलय पवन ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
कर लो खुद भाँत हृदय विराट ।।१५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
निर्धूम तुम अंधेरा न तले ।
इक जगत् जगत, दीपक विरले ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
नैय्या पाथर, लो बना काठ ।।१६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चउ-दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कब अस्त, ग्रस्त कब राहु मेह ।
सूरज अपूर्व, विस्मय न गेह ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
दे चलूँ न धागे प्रीत गाँठ ।।१७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अट्ठंग-महा-णिमित्त कु-सलाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बादल न राहु हतप्रभ प्रताप ।
शशि अद्वितीय मुख कमल आप ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
तुम कृपा हमारे ठाठ वाट ।।१८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वि-उव्वण-इड्ढि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
हो तुम तो, रवि शशि क्यों आते ।
पक खड़ी फसल क्यों घन गाते ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
सीखूँ गुर रसरी कूप पाट ।।१९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विज्जा-हराणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जग और न तुम सा भेद ज्ञान ।
दुति काँच साँच कब मणि समान ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
कर लो विरंच ! ब्रह्मा ! विधात ! ।।२०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चा-रणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दर-दर भटकन ने दिया आप ।
क्या दिया, चुरा चित् लिया आप ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
लूँ कर संध्या ना करूँ रात ।।२१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पण्ण-समणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
माँ खूब, आप सुत जग दपूर्व ।
दिश्-दिश् तारक, रवि गर्भ पूर्व ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
तुम भाँत रुलाऊँ एक मात ।।२२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आयास-गामीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तम विहर भास्कर नर नाहर ।
मृत्युंजय पद प्रद शिवनागर ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
कर लो शी…शी, लो लगा डांट ।।२३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आसी-विसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
अव्यय ! अचिन्त्य ! विभु ! आद्य ! एक ।
हरि ! हर ! ब्रह्मा ! ईश्वर ! अनेक ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
चिर ठहरे भीतर सौख्य सात ।।२४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दिट्ठि-वि-साणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भर लाया जल-चन्दन झारी ।
धान-शालि-सित, पुष्प पिटारी ।।
चरु ले, दीप, धूप, फल न्यारे ।
करुँ यजन, दुख मैंटो सारे ।।02।।
ॐ क्षां क्षीं क्षूं क्षें क्षैं क्षों क्षौं क्षं क्षः
नमोर्-ऽहते सर्वं रक्ष रक्ष हूं फट् नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
षोडशदल-कमल हृदयस्-थिताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
चतुर्विंशतिदल कमल पूजा
विधान की जय
बुध वन्द्य बुद्ध, शमकर शंकर ।
नर-सींह विधाता पथ शिव कर ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
लो तिरा मुझे भी सार्थ घाट ।।२५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उग्ग-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भू आभूषण भुवि दरद हरण ।
जै जगदीश्वर ! भव जलधि तरण ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
दो खुलवा दिव शिव दर कपाट ।।२६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दित्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
गुण पास आ गये आप दौड़ ।
बद औरों ने जो रखे ओड़ ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
दो हटक करे छल सांठ गाँठ ।।२७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो तत्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तरुवर अशोक वारे न्यारे ।
आ बैठे तर तारण-हारे ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
जीवन छाये अब नव प्रभात ।।२८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महा-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मणि सिंहासन तन श्याम वरण ।
घन मेरु मोर भवि विभोर मन ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
अब रीझ भी चले मुक्ति राध ।।२९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम वर्ण कृष्ण सित चारु चँवर ।
तट अंजन झिर निर्झर झर-झर ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
सर दो उतार परि…ग्रहन गाँठ ।।३०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर गुण-परक्-कमाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
शशि तीन छतर हर रवि प्रताप ।
ढुल झालर कहे जगेश आप ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
रखना यूँही सिर छत्र छाद ।।३१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-गुणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जन संगम हित दे जग फेरी ।
जयघोष अहिंसा तुम भेरी ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
साधूँ सँध्यावन प्रणव नाद ।।३२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ऽघोर-गुण-बंभ-यारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बरसात पुष्प, जल, मन्द पवन ।
गिरते से नभ तुम दिव्य वचन ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
तुम भाँत सँजाऊँ शिव बरात ।।३३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आमो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भा-मण्डल हर उपमा गुमान ।
द्युति कोटि भान छव शश समान ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
साधूँ क्षण आवीची समाध ।।३४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खेल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
प्रद स्वर्ग मोक्ष, जन कल्याणी ।
शिशु वृद्ध गम्य तेरी वाणी ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
रट रखूँ न तोते भाँत पाठ ।।३५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
शशि नख, सहस्र दल चरण विमल ।
रखते तुम, रचते देव कमल ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
मिट पाये मानस खुरापात ।।३६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विट्ठो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
समशरण अलौकिक तव वैभव ।
रवि भाँत न ग्रहगण सर्व विभव ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
न पालूँ गफलत वैर जात ।।३७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
अलि कुपित झिरे मद का झरना ।
तुम भक्त यथा गज क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
निर्भीक बना लो स्वयं भाँत ।।३८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो मण-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
गज कुम्भ चीर छीने रतना ।
तुम भक्त यथा सिंह क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
लो बना स्वर्ण जग कीच काद ।।३९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वचि-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बल वायु जगत चाहे भखना ।
तुम भक्त यथा दव क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
लो अपनों में रख मुझे छाँट ।।४०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो काय-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दृग् शोणित, कुपित, उठाय फणा ।
तुम भक्त यथा अहि क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
कर सकूँ किनारे इक विषाद ।।४१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खीर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
नित् लगा मारना या मरना ।
तुम भक्त यथा रण क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
हो पुनः न बारा वाट हाट ।।४२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सप्पि-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
गज रक्त सरित चाहे तरना ।
तुम भक्त यथा अरि क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
रेखा लाखन ना बढ़ूँ फाँद ।।४३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महुर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मुख फैलाये जलचर अपना ।
तुम भक्त यथा जल क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
ले जमा पाँव ना मद किरात ।।४४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अमइ-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जाँ-लेवा, देवा कष्ट घना ।
तुम भक्त यथा रुज् क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।।
दो छुड़ा पिण्ड हा ! आध व्याध ।।४५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अक्खीण-महा-णसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तन, मार-श्रृंखला रक्त सना ।
तुम भक्त यथा पल क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
सिख…लाऊँ पढ़ सुन स्याद्-वाद ।।४६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वड्ढमाण-बुद्धि-रिसस्स
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
इमि और-और यम अवतरणा ।
तुम भक्त वृथा भय क्या डरना ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
तज सकूँ समय अंतिम उपाध ।।४७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्व-सिद्धा-यद-णाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
वश भक्ति रचित गुण आप माल ।
जे धरें कण्ठ बस वे निहाल ।।
सतवास नगर के नेमि-नाथ ।
तुम सेवा मेरी जायदाद ।।४८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो भयवदो महदि
महावीर वड्ढमाण बुद्धिरिसीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पूर्णार्घ
जल पावन, वावन चन्दन ले ।
अक्षत अछत, सुमन मोहन ले ।।
चरु ले, दीप, धूप, फल न्यारे ।
करूँ यजन, टक दो जश तारे ।।03।।
श्री वृषभादि वर्धमान पर्यंत
परम-देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
चतुर्विंशति दल कमल
हृदयस्-थिताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
महा-अर्घं
जल मीठा लें चन्दन नीका ।
तण्डुल, गुल-कुल आप सरीखा ।।
चरु ले, दीप-धूप, फल न्यारे ।
करूँ यजन, हित शिरपुर द्वारे ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
नव देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्ट-चत्वारिंशद्-दलकमल
हृदयस्-थिताय
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
:: जाप्य ::
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ तीर्थंकराय नमः ।।
जयमाला
सुन पशुओं की चीख चढ़े गिरनार ।
राजुल पीछे, आगे नेमि कुमार ।।
देखे माँ ने सोलह सपने ।
दिव्य रत्न नभ लगे बरसने ।।
पूरी शौरी-पुरी सॅंजाई ।
नेमि जन्म की बजी बधाई ।।
देवी शचि कर दर्श भविक-अवतार ।
छ्व लख लख दृग सहस हर्ष अपार ।।१।।
दूज चाँद जैसे बढ़ चाले ।
गुरु बिन ग्रन्थ सभी पढ़ डाले ।।
भ्रात चचेरे बलभद, कृष्णा ।
बलशाली जिन सा दश दिश् ना ।।
अर्ध-चक्रि कृत पुण्य पूर्व भण्डार ।
सरिता ती सरके जीवन जल धार ।।२।।
एक बार जल क्रीड़ा ठानी ।
नेमि कुँवर सब चक्री-रानी ।।
देर बचा जब कपड़ा ओढ़ा ।
भींजा, देवर भाभी बोला ।।
जरा सुखा दो, धो यह वस्त्र हमार ।
कर चाली मजाक सतभामा नार ।।३।।
मेरे पति त्रिखण्ड अधिशासी ।
मुझे समझ क्या ? रक्खा दासी ।।
नाम सुदर्शन चक्र घुमाते ।
पाञ्च-जान्य इक शंख बजाते ।।
शेषनाग संरक्षित शयनागार ।
सिहं मद गले, भर चले नेमि दहाड़ ।।४।।
पैर अँगूठे चक्र चलाया ।
फूॅंक नाक से शंख बजाया ।।
कीनी क्रीड़ांगन अहि-शैय्या ।
आये भागे कृष्ण कन्हैया ।।
मचा तीन लोकों में हाहाकार ।
मांग क्षमा, सतभामा चाली हार ।।५।।
चिंता कृष्ण रात-दिन शाले ।
नेमि कहीं न राज हथिया ले ।।
काम कूट-नीती से लीना ।
ब्याह नेम राजुल रच दीना ।।
उठ बरात, ठहरी जूनागढ़ द्वार ।
बॅंधे मूक पशु रत क्रंदन लाचार ।।६।।
नेमि कुॅंवर ने पूछा भाई ।
किस हित बॉंधे पशु यह लाई ।।
सेवक कहे टिका दृग धरणी ।
यह बरात का भोजन अपनी ।।
कुछ म्लेच्छ नृप करते मांसाहार ।
खड़े देव लौकांतिक बाँध कतार ।।७।।
रस्ता रोक नेमि ठाड़ी है ।
राजुल सिसक रही भारी है ।।
पर न नेमि जब माने पीछे ।
पीछे हुई किये दृग नीचे ।।
पट मुंचन, लट लुंचन, पद्म-विहार ।
माँ गणिनी राजुल कल, प्रभु भव पार ।।
सुन पशुओं की चीख चढ़े गिरनार ।
राजुल पीछे, आगे नेमि कुमार ।।८।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री नेमि-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
।। दोहा ।।
लगा पता, लागे पते,
तुम तो भगवन् नेम ।
कमल भिन्न जल रह सकूॅं,
चोखा बनूँ ‘कि हेम ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)
श्री सरसुति-मंत्र*
ॐ ह्रीम्
अर्हन् मुख कमल-वासिनि
पा-पात्म क्षयंकरि
श्रुत-ज्ञान
ज्वाला सहस्र प्रज्ज्वलिते
सरस्वति !
मत् पापम् हन हन दह दह
क्षाम् क्षीम् क्षूम् क्षौम् क्षः
क्षीरवर-धवले
अ-मृत संभवे
वम् वम् हूम् फट् स्वाहा
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे ।
ॐ ह्रीं जिन मुखोद्-भूत्यै
श्री सरस्वति-देव्यै
अर्घं निर्वपामीति स्वाहा
शांति पाठ
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री शांति-भक्ति कायोत्सर्गम् करोम्यहम्
(९ बार णमोकार )
*चौपाई*
दर्शन मात्र मेंटता दुखड़ा ।
भाँत चन्द्रमा सुन्दर मुखड़ा ।।
नासा टिके नैन मनहारी ।
करें वन्दना नाथ ! तुम्हारी ।।१।।
आप चक्रधर-पञ्चम नामी ।
वन्द्य इन्द्र शत, अन्तर्-यामी ।।
प्रभो शान्ति-जिन करके करुणा ।
करो शान्ति ! जश निरखो अपना ।।२।।
छत्र, सिंहासन, वृक्ष-अशोका ।
धुनि, दुन्दुभि, दल-चँवर अनोखा ।।
भा-मण्डल झिर-पुष्प-अनूठी ।
प्रातिहार्य-वसु आप विभूती ।।३।।
अर्चित-जगत् ! शान्ति करतारी ।
ढ़ोक करो स्वीकार हमारी ।।
प्राण-भूत, सत्, जीव समस्ता ।
पायें परिणति शान्त प्रशस्ता ।।४।।
देवों में जो देव बड़े हैं ।
चरणों में हित सेव खड़े हैं ।।
हंस-वंश वे जग उजियारे ।
करें शान्ति मण्डित जग सारे ।।५।।
(निम्न श्लोक को पढ़कर
जल छोड़ना चाहिए)
शान्ति कीजिये गाँव-गाँव में ।
विश्व लीजिये पाँव-छाँव में ।।
डूब ‘साध-जन’ उतरें गहरे ।
लहर लहर-पचरंगा लहरे ।।६।।
नृप धार्मिक बलशाली होवे ।
विकृत-प्रकृत मनमानी खोवे ।।
धर्म-चक्र-जिन सौख्य प्रदाता ।
रहे प्रवाहित यूँ हि विधाता ।।७।।
द्रव्य सुमंगल-कारी होवे ।
क्षेत्र अमंगल-हारी होवे ।।
होवे काल सुमंगल-कारी ।
होवें भाव अमंगल-हारी ।।८।।
कर्मन-घात घात मद सारा ।
सहजो सिद्ध रिद्ध परिवारा ।।
आदि आदि अर्हन् चौबीसा ।
शान्ति प्रदान करें निशि दीसा ।।९।।
*दोहा*
किया शान्ति जिन भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१०।।
*चौपाई*
पाँच सभी कल्याणक धारी ।
आठ प्राति-हारज मन-हारी ।।
अतिशय तीस चार मण्डित हैं ।
अर बत्तीस इन्द्र वन्दित हैं ।।११।।
चौ-विध संघ नखत मानिन्दा ।
राम श्याम चक्री, प्रभु ! चन्दा ।।
‘निलय-विनय’ अन-गिनत गभीरा ।
आद-आद जिन अंतिम वीरा ।।१२।।
अर्चन-पूजन-वन्दन करता ।
उनका मैं अभिनन्दन करता ।।
पीड़ा-दुक्ख-दरद-भय खोवे ।
मेरे कर्मों का क्षय होवे ।।१३।।
रत्नत्रय का मुझे लाभ हो ।
मेरी ‘गति-पंचम-उपाध’ हो ।।
मृत्यु-महोत्सव मना सकूँ मैं ।
जिन-गुण-सम्पद् कमा सकूँ मैं ।।१४।।
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री समाधि-भक्ति कायोत्सर्गम्
करोम्यहम्
(९बार णमोकार )
*चौपाई*
सदा शास्त्र अभ्यास करूँ मैं ।
सन्त समीप निवास करूँ मैं ।।
मौन धरूँ क्यूँ, गुणी दिखाये ।
गौण करूँ, यूँ दोष-पराये ।।१५।।
भावन-आत्म तत्व, नम-नयना ।
हित-मित रखूँ मधुरतम वयना ।।
जब तक राधा-मुक्ति रिझाऊँ ।
इन्हें जन्म जन्मान्तर पाऊँ ।।१६।।
तारण हारे…शरण सहारे ।
हृदय हमारे…चरण तुम्हारे ।।
चरण तुम्हारे…हृदय हमारा ।
रहे, तलक जब भव-जल-धारा ।।१७।।
स्वर-अक्षर पद मात्रा गलती ।
हुईं, चाहते बिन अनगिनती ।।
हो अपराध क्षमा यह मेरा ।
‘जैसा भी’ मैं अपना तेरा ।।१८।।
*दोहा*
किया समाधी, भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१९।।
*चौपाई*
सम्यक्-दर्शन, सम्यक्-ज्ञाना ।
सम्यक्-चारित, ताना-बाना ।।
रूप अनूप ध्यान परमातम ।
बुद्ध-विशुद्ध ज्ञान धर आतम ।।२०।।
पूजन नित वन्दन करता हूँ ।
अर्चन अभिनन्दन करता हूँ ।।
क्षय होवें दुख संकट सारे ।
क्षय हो जावें कर्म हमारे ।।२१।।
मुझे लाभ रत्नत्रय होवे ।
सुगति गमन, भय-सप्तक खोवे ।।
पाऊँ मरण-समाधी स्वामी ।
बनूँ रतन जिन-गुण आसामी ।।२२।।
‘पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्’
( यहाँ पर नौ बार णमोकार मंत्र
पढ़ना चाहिए )
विसर्जन पाठ
अञ्जन को पार किया ।
चन्दन को तार दिया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
नागों का हार किया ।।१।।
धूली-चन्दन-बावन ।
की शूली सिंहासन ।।
धरणेन्द्र देवी-पद्मा ।
मामूली अहि-नागिन ।।२।।
अगनी ‘सर’ नीर किया ।
भगिनी ‘सर’ चीर किया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
केशर महावीर किया ।।३।।
बन पड़ीं भूल से भूल ।
कृपया कर दो निर्मूल ।।
बिन कारण तारण हार ।
नहिं तोर दया का पार ।।४।।
दोहा
बस आता, अब धारता,
ईश आशिका सीस ।
कृपा निराकुल आपकी,
बनी रहे निशि-दीस ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)
आरती
आरती नेमि ब्रह्म-बाला ।
उतारो लिये दीप माला ।।
बाजे झाँझ ।
सुबहो साँझ ।
बाती भाँझ ।
डाल घृत शान्ति दुग्ध धारा ।।
आरती नेमि ब्रह्म-बाला ।
उतारो लिये दीप माला ।।
आरती प्रथम गरभ न्यारी ।
रतनमय सौरी पुरि सारी ।।
भींगे नयन ।
पिछली रयन ।
सोलह सुपन ।
गये देखे माँ शिव द्वारा ।।
आरती नेमि ब्रह्म-बाला ।
उतारो लिये दीप माला ।।१।।
आरती दुतिय जनम न्यारी ।
सँजाई सौरी पुरि प्यारी ।।
फेर निरसन ।
मेर नह्वन ।
देर दर्शन ।
बना दृग सहस इन्द्र द्वारा ।।
आरती नेमि ब्रह्म-बाला ।
उतारो लिये दीप माला ।।२।।
आरती तृतिय त्याग न्यारी ।
चीख पशुअन सुन उर भारी ।।
अजी यदुकुल ।
सजी मंजुल ।
तजी राजुल ।
चढ़े गिरनारी मन मारा ।
आरती नेमि ब्रह्म-बाला ।
उतारो लिये दीप माला ।।३।।
आरती तुरिय ज्ञान न्यारी ।
रखी दृग नासा बलिहारी ! ।।
धन ! सम-शरण ।
केशर हिरण ।
प्रवचन श्रवण ।
प्रकट गुण, विघट करम चारा ।
आरती नेमि ब्रह्म-बाला ।
उतारो लिये दीप माला ।।४।।
आरती और मोक्ष न्यारी ।
जरे अरि ध्यान अग्नि जारी ।।
सुमरण वीर ।
नख-शिख क्षीर ।
समयिक तीर ।
‘निराकुल’ सुख अपरम्पारा ।
बाजे झाँझ ।
सुबहो साँझ ।
बाती भाँझ ।
डाल घृत शान्ति दुग्ध धारा ।।
आरती नेमि ब्रह्म-बाला ।
उतारो लिये दीप माला ।।५।।
Sharing is caring!
