loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 902

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 
  • परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक 902

बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।स्थापना।।

दीखे भव जल तीर
सुमरण हाथ अखीर
बनता हृदय गभीर
क्यों न भेंटूँ गंगा नीर
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।जलं।।

गम दोखे यम-दोर
अँखिंयाँ नम बेजोर
पग मंजिल बिन शोर
क्यों न भेंटूँ चन्दन घोर
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।चन्दनं।।

भीतर ठण्डक हाथ
दो दिन बिच इक रात
घनी छाहरी पाथ
क्यों न भेंटूँ धान परात
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।अक्षतं।।

देते दिली सुकून
अंक यही, जग शून
कलजुग मन्सा-पून
क्यों न भेंटूँ दिव्य प्रसून
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।पुष्पं।।

मुँह-माँगा वरदान
जीवन नव निर्माण
पाछी हवा समान
क्यों न भेंटूँ घृत पकवान
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।नैवेद्यं।।

मोती वाली सीप
नींव निराली चीप
गहरी डूब समीप
क्यों न भेंटूँ अनबुझ दीप
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।दीपं।।

विद विच चिन-मृण संध
पूर्ण गर्भ अनुबंध
स्वर्ग मोक्ष संबंध
क्यों न भेंटूँ नन्द सुगन्ध
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।धूपं।।

टूक-टूक भ्रम जाल
पाप पुञ्ज प्रक्षाल
नव के निकले काल
क्यों न भेंटूँ श्रीफल थाल
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।फलं।।

चीज पराई धूल
निधि निज हाथ अमूल
वाहु तैर भव कूल
क्यों न भेंटूँ जल-फल-फूल
अमृत मिसरी घोल
बड़े अनमोल
गुरु-मुख झिरते बोल ।।अर्घ्यं।।

=हाईकू=
आगे श्री गुरु चले,
‘के काँटें चुभें मुझे पहले

जयमाला
सीप जगमगाती मोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

उजला-उजला अन्तरंग है
एक न उठती मन तरंग है
परिणत अब न काग धोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

सीप जगमगाती मोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

एक अलग सी ठण्डक मन में
सहज निराकुल दण्डक वन में
रह पाना, न बात छोटी
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

सीप जगमगाती मोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

परहित हुए पनीले नयना
अल, कल-दूत’ रसीले वयना
भार न ‘अव-मत’ सर ढ़ोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

सीप जगमगाती मोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

उजला-उजला अन्तरंग है
एक न उठती मन तरंग है
परिणत अब न काग धोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती

सीप जगमगाती मोती
गुरु-वाणी अनबुझ ज्योती
।। जयमाला पूर्णार्घं ।।

=हाईकू=
जो हाथ जोड़े खड़े गुरु के आगे,
वो बड़भागे

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point