loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 715

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 
  • परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक 715

=हाईकू=
गुरु उतने खासमखास,
लेनी जितनी श्वास ।।स्थापना।।

भेंटूँ निर्मल नीर,
दृग्-नीर, धीर-वीर-गंभीर ।।जलं।।

भेंटूँ चन्दन धार, 
निर्जन वन क्रन्दनहार ।।चन्दनं।।

भेंटूँ अक्षत धान,
करुणा-दया-क्षमा निधान ।।अक्षतं।।

भेंटूँ सुमन थाल,
कलि गोपाल ! मति-मराल ।।पुष्पं।।

भेंटूँ छप्पन भोग,
‘दर्शन’ मणि काञ्चन जोग ।।नैवेद्यं।।

भेंटूँ अखण्ड ज्योत,
कर्तार जिन-मत उद्योत ।।दीपं।।

भेंटूँ अनूप धूप,
चिच्चिदानंद ! चैत्य चिद्रूप ।।धूपं।।

भेंटूँ श्री फल और,
साध सहज-दृग् शिर मौर ।।फलं।।

भेंटूँ अरघ दूज,
एक मत भू-सुरग पूज ।।अर्घ्यं।।

=हाईकू=
था गुरु जी को न पड़ा-सिखाना,
पी गुस्से को जाना

।।जयमाला।।

गुरुदेव की उतारते आ आरती,
गुरुदेव की
गुरुदेव ही, रथ भुक्ति-मुक्ति सारथी,
गुरुदेव ही
गुरुदेव की उतारते आ आरती,
गुरुदेव की

यही तो, थमा देते खुशिंयों के आँसू
यही तो चुरा लेते अंखिंयों से आँसू
गुरुदेव ही, जानें कला उस पार की,
गुरुदेव ही
गुरुदेव ही, रथ भुक्ति-मुक्ति सारथी,
गुरुदेव ही

यही तो, छुवा देते हैं, आसमाँ को
यही तो, दुआ देते हैं, पास माँ जो
गुरुदेव ही, श्रुत-विश्रुत माँ भारती,
गुरुदेव ही
गुरुदेव ही, रथ भुक्ति-मुक्ति सारथी,
गुरुदेव ही

यही जगमगा देते, किस्मत सितारे
यही तो, लगा देते किश्ती किनारे
गुरुदेव ही, रखते हैं नज़र पारखी,
गुरुदेव ही
गुरुदेव ही, रथ भुक्ति-मुक्ति सारथी,
गुरुदेव ही

।। जयमाला पूर्णार्घं ।।

=हाईकू=
काटें न,
‘बात’
‘अहिंसक होने से’
गुरु दें बना

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point