मुनि-सुव्रत लघु-चालीसा ‘दोहा’ यूँ ही कहे न जा रहे, करुणा दया निधान । हँसें ‘और-हित’ रोवते, मुनिसुव्रत भगवान् ।।
होली लगे दिवाली हाथ । भक्त न लौटे खाली हाथ ।। ले लेते कुछ मोती आँख ।। दे देते तुम ज्योती आँख ।।१।।
आशुतोष तुम, पूर्ण-मुराद । जल्दी सुन लेते फरियाद ।। सति-सीता की सुनी पुकार । सर-वर में बदले अंगार ।।२।।
होली लगे दिवाली हाथ । भक्त न लौटे खाली हाथ ।। लेते उर-गद-गद दो बोल । आप खजाने देते खोल ।।३।।
आशुतोष तुम, पूर्ण-मुराद । जल्दी सुन लेते फरियाद ।। सति-नीली की सुनी गुहार । पाँव लगा खुल पड़े किवाड़ ।।४।।
होली लगे दिवाली हाथ । भक्त न लौटे खाली हाथ ।। बस ले लेते फरसी ढ़ोक । हाथ लगा देते दिव-मोख ।।५।।
आशुतोष तुम, पूर्ण-मुराद । जल्दी सुन लेते फरियाद ।। सति-सोमा मुख सुन नवकार । घड़े नाग थे, निकले हार ।।६।।
होली लगे दिवाली हाथ । भक्त न लौटे खाली हाथ ।। ले श्रद्धा सुमनों को भेंट । भव-बन्धन तुम देते मेंट ।।७।।
आशुतोष तुम, पूर्ण-मुराद । जल्दी सुन लेते फरियाद ।। सति-द्रौपदी दृग् लख जल-धार । चीर जा छुआ क्षितिज किनार ।।८।।
देख न सकते नैनन नीर । रो देते, लख औरन पीर ।। दुखड़ा सुनना आता खूब । घनी-छाँव तुम, दुनिया धूप ।।९।।
कुछ लेते तो श्री-फल-हाथ । बरसाते करुणा दिन-रात । ‘सहज निराकुल’ तुम दरबार । छुआ हुआ मनु बेड़ा पार ।।१०।। ‘दोहा’ भू बस भेजे रश्मिंयाँ, रहता नभ में सूर । बढ़ सूरज तुम, भक्त से, बाल मात्र नहिं दूर ।।