मम आराध्य
भगवन् शान्ति नाथ
पूजन
देवाधिदेव ! ।
दृग गंग-रेव ! ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं मुक्ता नयन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्र !
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:
(इति स्थापनम्)
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।
श्वासों में तुम आते जाते ।
आकर मैं हूँ ना कह जाते ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं धारा गगन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
जलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
इक तुम आराध्य देव मेरे ।
मन मुड़ मुड़ क्यों न तुम्हें हेरे ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं धारा गगन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम मेरे हो, मैं तेरा हूँ ।
तुम मालिक हो, मैं चेरा हूँ ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं धारा गगन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।।
आ याद न जाती है तेरी ।
न्यौछावर दिल धड़कन मेरी ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं श्रद्धा सुमन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तुम प्राणों से भी प्यारे हो ।
दिन-दुर्दिन एक सहारे हो ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं व्यंजन शगुन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
अपलक निहारता हूॅं तुम को ।
छूता न कभी मिथ्या तम को ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं दीवा रतन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
इक तुमसे लगन लगा बैठा ।
तू देवों में सबसे जेठा ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं सुगंध विभिन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।।
है एक तुहीं अपना मेरा ।
सोऊँ देखूँ सपना तेरा ।।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं ऋत फल चमन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
फलं निर्वपामीति स्वाहा ।।
है मेरा बस तुमसे रिश्ता ।
तुम तक जाता मेरा रस्ता ।
चरणों में रोज़ चला आता ।
मैं अर्घिल अनन चढ़ा जाता ।
वरदान चाहता वरदाता ! ।
बलि बलि जाऊॅं, भव-भव पाऊॅं, तुम चरण सेव ।
तुम तीर्थंकर, तुम चक्रवर्ती, तुम कामदेव ।।
बीना ‘जि धन्य, तुम छांव-नन्य, तट भक्त खेव ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कल्याण अर्घ्य
गर्भ शेष छह महिने हैं ।
लागे रत्न बरषने हैं ।।
बोले स्वप्न दिखा माँ को ।
आये हम, जागो माँ ओ ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
भाद्रपद कृष्ण सप्तम्यां
गर्भ कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कानन किलकारी गूँजी ।
पाई माँ दूजी पूँजी ।।
दृग् अंजुल छव अमृत पिया ।
न्हवन मेर सौधर्म किया ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दश्यां
जन्म कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
विषय भोग विष से लागे ।
और न अलसाये, जागे ।।
जा वन वस्त्र उतार दिये ।
तत्क्षण केश उखाड़ लिये ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दश्यां
दीक्षा कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
नन्त चतुष्टय आ रीझा ।
हृदय ज्ञान केवल भींजा ।।
मोर वहीं अहि सिंह हिरणा ।
पाई जन-जन सम शरणा ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
पौष शुक्ल दशम्यां
ज्ञान कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
शुक्ल ध्यान अगनी जारी ।
जले कर्म बारी-बारी ।।
समय मात्र लागा भाई ।
लगी हाथ शिव ठकुराई ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दश्यां
मोक्ष कल्याणक प्राप्ताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
जयमाला
दोहा
कामधेन, पारस-मणी,
कल्प-वृक्ष, मणि-चिन्त ।
इनसे अतिशय क्षेत्र की,
महिमा बड़ी अचिन्त्य ।।
इक साँचा दरबार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
भक्त रात दिन आते हैं ।
भर झोली ले जाते हैं ।
बिन व्यापार दुलार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
झलक एक जुड़ता नाता ।
सम-दर्शन बढ़ता आता ।।
हुआ बर्फ संसार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
हृदय वसानी छव केवल ।
भय भागे चल सिर के बल ।।
सरका सर का भार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
मंत्र-मूठ, जादू-टोना ।
भज, पद-रज पकड़े कोना ।।
जय में बदली हार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
माथे गन्धोदक धारा ।
रोग स्वयं यम को प्यारा ।।
धका खुला, सुख-द्वार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
साँझ ज्योत घृत बाली है ।
साधो ! मनी दिवाली है ।।
जादूई पतवार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
कहूँ कहाँ तक पार कहाँ ।
हैं दो चार सितार कहाँ ।।
मौन भला जयकार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
इक साँचा दरबार है ।
महिमा अपरम्पार है ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दोहा
आये मुँह से माँगना,
ऐसी ही कब बात ।।
गूँगे भी ले जा रहे,
लुका-छुपा कुछ हाथ ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)
विधान प्रारंभ
अष्ट दलकमल पूजा
विधान की जय
दर्शन देवा ।
दिव-शिव खेवा ।।
माटी माधो ।
दर्शन ‘साधो’ ।।
पाप निकन्दा ।
जाप जिनन्दा ।।
‘सूर’ सबेरा ।
दूर अंधेरा ।।
प्रशान्त रूपा ।
जय चिद्रूपा ।।
रक्षक कोई ? ।
तुम जग दोई ।।
मिले हमेशा ।
भक्ति जिनेशा ।।
धन ! धन ! अंखिया ।
दर्श जिन किया ।।१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दूर होते पाप कृत-कारित सभी ।
नूर खोते पाप अनुमोदित सभी ।।
वन्दना करते ही जिन-वर भाव से ।
नाव लगती जन्म-जल शिव-गाँव से ।।२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ओहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
छाँव दिव देने वाला ।
नाव शिव खेने वाला ।।
निराकुल करने वाला ।
आपका दर्शन न्यारा ।।
वज्र मनु पाप पहारा ।
छिद्र अंजुल जल धारा ।।
विरागी वक्त्र निहारा ।
कोटि भव पाप विडारा ।।
दूर मानस अँधियारा ।
दृष्टि सम्यक् करतारा ।।
अकारण एक सहारा ।
अनवरत मंगल-कारा ।।३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो परमोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दर्शन जिनेश ।
निरसन कलेश ।
जल छिद्र ओक रिसता अशेष ।।
जुग चरण तोर ।
इक शरण मोर ।
रक्षक न और तुम चरण छोड़ ।।
त्राता जहान ।
अपने समान ।
तुम आगत नागत वर्तमान ।।
वैतरण वर्ण ।
लख आप चर्ण ।
क्षय आप आप भव जरा मर्ण ।।४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
इक सिवा आप चरणा ।
नहिं और मुझे शरणा ।।
कर दया, न कर देरी ।
कीजो रक्षा मेरी ।।
त्राता तुम सा ना था ।
है तुम सा ना त्राता ।।
त्राता जगत् प्रभावी ।
त्राता तुम ही भावी ।।५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अणंतोहि जिणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दर्शन जिनेश ।
निरसन कलेश ।।
सोपान स्वर्ग ।
शिविका पवर्ग ।।
जुग चरण तोर ।
इक शरण मोर ।।
इक त्राहि माम् ।
रट आप नाम ।।६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो कोट्ठ-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
छिन-छिन मिले भक्ति जिन देव ।
दिन-दिन मिले भक्ति जिन देव ।।
जन्म-भर मिले भक्ति जिन-देव ।
जन्म-हर मिले भक्ति जिन-देव ।।७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बीय-बुद्धीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दर्शन देव जिनेन्द्र का,
करे पाप का अवसान ।
अर्चन देव जिनेन्द्र का,
स्वर्ग, मोक्ष सोपान ।।
जाग चला पुन नेत्र का,
देखत ही जिनराज ।
रहा सिंधु भव चुलुक सा,
बलि-बलि जाऊँ आज ।।८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पदाणु-सारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
एक प्रदाता शान्ति के,
शान्ति-नाथ भगवान् ।
श्रृद्धा-सुमन चढ़ा रहा,
यूँ ही न तीन जहान ।।01।।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रौं ह्र:
अ-सि-आ-उ-सा नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्टदल कमल हृदयस्-थिताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
षोडश दलकमल पूजा
विधान की जय
चौपाई
‘जम्बू’ पूर्व-विदेहा विरली ।
पुष्क-वत पुण्-डरीक नगरी ।।
भव यह पिछला तीजा जानो ।
नाम मेघरथ यहाँ पिछानो ।।९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सं-भिण्ण-सोदा-राणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
वर्ण, स्वर्ण के जैसा दीखे ।
ग्यारह-अंग इन्होंने सीखे ।।
थे माण्-डलिक यहाँ पर राजा ।
बाद श्रमण भव-जलधि-जहाजा ।।१०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सयं-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
शगुन नेक सद्-गुण आभरणा ।
व्रत सिंह निष्क्रीड़ित आचरणा ।।
धन ! प्रायोप-गमन सन्यासी ।
दिव सर्वार्थ सिद्ध अधिशासी ।।११।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पत्तेय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
‘गर्भ-पर्व’ छह महीने पहले ।
रत्न बरसने लगे रुपहले ।।
लिये हाथ में भेंट अनोखी ।
माँ सेविका देवि-देवों की ।।१२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो बोहिय-बुद्धाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सार्थ नाम धर ऊरध रेता ।
विश्व सेन नृप, विश्व विजेता ।।
नगर हस्तिनापुर रजधानी ।
सति ऐरादेवी पटरानी ।।१३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उजु-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सपने लगे हुये से अपने ।
देखे माँ ने सोलह सपने ।।
मानो कोई बाल पुकारे ।
“जागो माँ हम आये द्वारे” ।।१४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विउल-मदीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भरणी नाम रिक्ष अभिरामा ।
गर्भ भाद्र-पद सप्तम श्यामा ।।
स्वर्ग उतर कुरुजांगल आये ।
कुल इक्ष्वाकु-प्रदीप कहाये ।।१५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
ज्येष्ठ कृष्ण दिन चौदस जनमे ।
स्वर्ग उतर आया भू छिन में ।।
योग ‘याम्य’-प्रात: विख्याता ।
मेष राशि जुड़ चाला नाता ।।१६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चउ-दस-पुव्वीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भरणी नाम रिक्ष अवतारी ।
आभा तप्त स्वर्ण मनहारी ।।
शचि आई, बालक को लाई ।
अवतारी भव-एक कहाई ।।१७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अट्ठंग-महा-णिमित्त कु-सलाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
हिवरा फूला नहीं समाया ।
बाल गोद सौधर्म थमाया ।।
पार रुप कब नेत्र सफीने ।
नेत्र हजार इन्द्र ने कीने ।।१८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वि-उव्वण-इड्ढि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
ऐरावत की किस्मत जागी ।
सेवा हाथ भागवत लागी ।।
रच सुमेर अभिषेक अनोखा ।
सुर-गण पुण्य कमाया चोखा ।।१९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विज्जा-हराणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पैर उखड़ते दीखे यम के ।
नृत्य किया ताण्डव फिर जमके ।।
यादगार ये दृश्य अनूठे ।
हिरण सुशोभित पाँव अँगूठे ।।२०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो चा-रणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बढ़ने लगे दूज चन्दा से ।
निष्कलंक शशि पूनम भासे ।।
दर्श मात्र अपहारक-पीडा ।
धनु चालीस उतुंग शरीरा ।।२१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो पण्ण-समणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बर्ष सहस पच्चीस कुमारा ।
वर्ष लाख इक जीवन धारा ।।
मन प्रसंग भव पूरब छाया ।
यह संसार जान के माया ।।२२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आयास-गामीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बारह सभी भावना भाये ।
देव तभी लौकान्तिक आये ।।
”विरला थामे केतु-अहिंसा” ।
लगे बाँधने सेतु-प्रशंसा ।।२३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आसी-विसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बिन ओड़े दैगम्बर-बाना ।
भ्रम व्रत-मन्दिर कलश चढ़ाना ।।
देव-शास्त्र-गुरु का कहना है ।
संयम भव-मानव गहना है ।।२४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दिट्ठि-वि-साणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कोई रखता ध्यान है,
भक्तों का तो आप ।
जग यूॅं ही थोड़े जपे,
‘जयतु शान्ति-जिन’ जाप ।। ।।02।।
ॐ क्षां क्षीं क्षूं क्षें क्षैं क्षों क्षौं क्षं क्षः
नमोर्-ऽहते सर्वं रक्ष रक्ष हूं फट् नमः
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
षोडशदल-कमल हृदयस्-थिताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
चतुर्विंशतिदल कमल पूजा
विधान की जय
सिर्फ न लोचन, मन-मन भाई ।
शिविका दिवि सिद्धार्था आई ।
चक्री-शान्ति पधारे आ के ।
हर्षाये सुर-असुर उठा के ।।२५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो उग्ग-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पुर परिजन ने दूर तलक आ ।
किया विदा निज-नैन-उदक ला ।।
हस्ति नाग-पुर जाना माना ।
विपिन आम्र-वन तप-उद्याना ।।२६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो दित्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
मुँह लग वृक्ष गगन बतियाई ।
धनु शत-चार अशीति उँचाई ।।
साथ सहस राजे महराजे ।
मूल नन्द तर आन विराजे ।।२७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो तत्त-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
‘णमो सव्व सिद्धाणं’ बोला ।
दिया उतार राजसी चोला ।।
पंच मुष्टी लुंचन अपना के ।
खड़े हो गये ध्यान लगा के ।।२८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महा-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दीक्षा कृष्ण ज्येष्ठ चौ-दशमी ।
अपराह्निक छवि रवि खर रशमी ।।
भरणी इक दीक्षा रिख न्यारा ।
अष्टम-भक्त नियम उर-धारा ।।२९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-तवाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
विसर पूर्व-भव-तापस शेखी ।
लगा टक-टकी नासा देखी ।।
कर अफसोश दोष-कृत पिछले ।
हरकत बिना तीन दिन निकले ।।३०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर गुण-परक्-कमाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
रखे दर्श-मुनि हित बेशबरी ।
जश दिश् दश मन्दर-पुर नगरी ।।
हेत पारणा आये स्वामी ।
पुण्यवान ‘नृप सुमित्र’ नामी ।।३१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो घोर-गुणाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
दुष्ट-मृगादि-भय वि-नाशनं भवतु
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
नवधा भक्ति से पड़गाया ।
गो-क्षीरान्न अहार कराया ।।
पुण्य सातिशय अबकि बोने ।
पञ्चाश्चर्य किये देवों ने ।।३२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो ऽघोर-गुण-बंभ-यारीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
बीते बरस षोडसी श्वासा ।
गले उतार ध्यान परिभाषा ।।
बस अन्तर्मुहूर्त इक लागा ।
सुप्त चतुष्टय-अनन्त जागा ।।३३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो आमो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पौष शुक्ल थिति दशमी न्यारी ।
अपराह्निक बेला सुखकारी ।।
नियम धारणा धारी बेला ।
इक भरणी रिख वाली बेला ।।३४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खेल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
वन सह-स्राम छटा लासानी ।
तर नन्दी तर केवलज्ञानी ।।
ऊँचाई धनु मानस्तंभा ।
शत चउ अशीति धुनि जगदम्बा ।।३५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो जल्लो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कोट उँचाई यही बताई ।
चैत्य ‘वृक्ष’ सिद्धार्थ गुसाईं ।।
गिरि-तोरण भी इतने ऊँचे ।
इतने ऊँचे ध्वज नभ गूँजे ।।३६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो विट्ठो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
वेदिस्-तूप न इससे ज्यादा ।
विस्तृत इतने ही प्रासादा ।।
कोट, वेदि सम-शरणा साँची ।
चौड़े शतर बीस धनु वाँची ।।३७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वो-सहि-पत्ताणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
गिरि धनु बीस तीन-शत चौड़े ।
धनु चालीस तूप अर थोड़े ।।
अध चउ युजन प्रमाण सभा का ।
‘कुस’ अठदश अर-‘मान’ सभा का ।।३८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो मण-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सिंहासन पद्मासन माड़े ।
चौषठ चँवर लिये सुर ठाड़े ।।
छतर तीन सिर-ऊपर डोलें ।
देव-दुन्दुभि मिसरी घोलें ।।३९।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वचि-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
भामण्ड़ल भव-भव दर्पण है ।
झिर लग गंधोदक बर्सण है ।।
मन्द-मन्द चाले पवमाना ।
पुष्प-वृष्टि नन्दन बागाना ।।४०।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो काय-बलीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
तर अशोक तर छटा निराली ।
ध्वनि शिव-स्वर्ग भिंटाने वाली ।।
गुण अनुरूप नाम सम शरणा ।
वैर छोड़ बैठे सिंह-हिरणा ।।४१।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो खीर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सहज केवली चार हजारा ।
शत-वसु पूरब धर विस्तारा ।।
गुरु वसु शत सहसिक चालीसा ।
वादिराज यति शत चौबीसा ।।४२।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सप्पि-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
सहस चार मति-विपुल प्रकाशा ।
गणि छह तीस रसिक दृग्-नासा ।।
छह हजार रिध विक्रिय धारी ।
सहस तीन मति अवधि प्रभारी ।।४३।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो महुर-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
गणि चक्रायुध तट वैतरणी ।
गुरु माँ हरिषेणा मुख गणनी ।।
कुल माँ शत-तिय साठ हजारा ।
‘नृप कुनाल’ मुख श्रोतृ पुकारा ।।४४।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अमइ-सवीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
लाख जुगल सुधि श्रावक शोभें ।
चार-लाख श्राविका सुशोभें ।।
‘यज्ञ यक्ष श्री गरुण’ सुनो जी ।
‘महा-मानसी’ यक्षि चुनो जी ।।४५।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो अक्खीण-महा-णसाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
निस्पृह सिखला आखर-ढ़ाई ।
मास पूर्व ली सभा विदाई ।।
ज्येष्ठ कृष्ण दिन चौदस मोखा ।
दुपहर भरणी रिक्ष अनोखा ।।४६।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो वड्ढमाण-बुद्धि-रिसस्स
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
कूट कुन्द-प्रभ गिर सम्मेदा ।
मुद्रा कायोत्सर्ग समेता ।।
जा पहुँचे शिव समय मात्र में ।
ऋषि-गण नव-शत सिद्ध साथ में ।।४७।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्व-सिद्धा-यद-णाणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
आठ बीस केवली अनबद्धा ।
चउ-‘शत-शत’ अड़तालिस सिद्धा ।।
कहूँ कहाँ तक पार न आता ।
‘सहज-निराकुल’ मौन सुहाता ।।४८।।
ॐ ह्रीं अर्हं णमो भयवदो महदि
महावीर वड्ढमाण बुद्धिरिसीणं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
पूर्णार्घ
बात माँगने की कहाँ
स्वामिन् ! मात समक्ष ।
आया, छाया पा गया,
चीन न बाँटे वृक्ष ।।03।।
श्री वृषभादि वर्धमान पर्यंत
परम-देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
चतुर्विंशति दल कमल
हृदयस्-थिताय
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।।
महा-अर्घं
दोहा
कोई भी न पा सका,
आप दया का पार ।
‘माटी-माधो’ मैं निरा,
रखना ख्याल हमार ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
नव देव भगवन् तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
अष्ट-चत्वारिंशद्-दलकमल
हृदयस्-थिताय
श्री भगवत् जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
:: जाप्य ::
।। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः ।।
जयमाला चालीसा
वजह नेह न आप पद सेवक बना ।
हेत दुख प्रद जन्म, मृतु कानन घना ।।
ग्रीष्म ऋत रवि उगलता जब आग है ।
छाँव तरु होता सहज अनुराग है ।।१।।
मन्त्र, विद्या, हवन, जल, औषध छुआ ।
तुरत ही विष-सर्प यम चौखट हुआ ।।
यहाँ पड़ते आपकी विरदावली ।
वहाँ बीमारी स्वयं ही झिर चली ।।२।।
ज्योति-दृग-हर रात स्याही मावसी ।
देख रवि यम-मात आँचल जा धसी ।।
आप चरणों को हृदय में क्या रखा ।
पुन: मुड़कर फिर न पीड़ा ने तका ।।३।।
किया जिसने मद-हरण हरि-शंकरा ।
काल वह दावाग्नि भीम-भयंकरा ।।
यदि न होती आप जुग चरणन नदी ।
कौन बच सकता हहा ! फिर किस विधी ? ।।४।।
शब्द क्या सिंह गर्जना के सुन पड़े ।
भागने होते खड़े हाथी बड़े ।।
आप पद-जुग भक्ति कीर्तन साधते ।
भयानक भी रोग दिखते भागते ।।५।।
स्वर्ग में सुख की कहो क्या ? है कमी ।
खड़ा द्वारे आन प्रभु रख दृग नमी ।।
सुख निराकुल, अतुल, अव्याबाध जो ।
एक तुम भवि भक्त को जो प्राप्त हो ।।६।।
उदय सूर्य न जब तलक होता सखे ! ।
कमल निद्रा भार श्रम ढोता दिखे ।।
आप की जब तक नहीं बरसे कृपा ।
पाप मन कोने किसी रहता छिपा ।।७।।
शरण तुम जुग चरण पा करुणामयी ।
शान्ति इच्छुक शान्ति पा बैठे कई ।।
साध श्रद्धा खड़ा मैं भी चरण में ।
मुझे भी रख लो कृपा कर शरण में ।।८।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
दोहा
शान्त्यष्टक नित प्रति पढ़ो,
सांची श्रद्धा राख ।
पूज्य पाद गुरु-देव की,
देख चली फिर आंख ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)
श्री सरसुति-मंत्र*
ॐ ह्रीम्
अर्हन् मुख कमल-वासिनि
पा-पात्म क्षयंकरि
श्रुत-ज्ञान
ज्वाला सहस्र प्रज्ज्वलिते
सरस्वति !
मत् पापम् हन हन दह दह
क्षाम् क्षीम् क्षूम् क्षौम् क्षः
क्षीरवर-धवले
अ-मृत संभवे
वम् वम् हूम् फट् स्वाहा
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे
मम सन्-निधि-करणे ।
ॐ ह्रीं जिन मुखोद्-भूत्यै
श्री सरस्वति-देव्यै
अर्घं निर्वपामीति स्वाहा
शांति पाठ
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री शांति-भक्ति कायोत्सर्गम् करोम्यहम्
(९ बार णमोकार )
*चौपाई*
दर्शन मात्र मेंटता दुखड़ा ।
भाँत चन्द्रमा सुन्दर मुखड़ा ।।
नासा टिके नैन मनहारी ।
करें वन्दना नाथ ! तुम्हारी ।।१।।
आप चक्रधर-पञ्चम नामी ।
वन्द्य इन्द्र शत, अन्तर्-यामी ।।
प्रभो शान्ति-जिन करके करुणा ।
करो शान्ति ! जश निरखो अपना ।।२।।
छत्र, सिंहासन, वृक्ष-अशोका ।
धुनि, दुन्दुभि, दल-चँवर अनोखा ।।
भा-मण्डल झिर-पुष्प-अनूठी ।
प्रातिहार्य-वसु आप विभूती ।।३।।
अर्चित-जगत् ! शान्ति करतारी ।
ढ़ोक करो स्वीकार हमारी ।।
प्राण-भूत, सत्, जीव समस्ता ।
पायें परिणति शान्त प्रशस्ता ।।४।।
देवों में जो देव बड़े हैं ।
चरणों में हित सेव खड़े हैं ।।
हंस-वंश वे जग उजियारे ।
करें शान्ति मण्डित जग सारे ।।५।।
(निम्न श्लोक को पढ़कर
जल छोड़ना चाहिए)
शान्ति कीजिये गाँव-गाँव में ।
विश्व लीजिये पाँव-छाँव में ।।
डूब ‘साध-जन’ उतरें गहरे ।
लहर लहर-पचरंगा लहरे ।।६।।
नृप धार्मिक बलशाली होवे ।
विकृत-प्रकृत मनमानी खोवे ।।
धर्म-चक्र-जिन सौख्य प्रदाता ।
रहे प्रवाहित यूँ हि विधाता ।।७।।
द्रव्य सुमंगल-कारी होवे ।
क्षेत्र अमंगल-हारी होवे ।।
होवे काल सुमंगल-कारी ।
होवें भाव अमंगल-हारी ।।८।।
कर्मन-घात घात मद सारा ।
सहजो सिद्ध रिद्ध परिवारा ।।
आदि आदि अर्हन् चौबीसा ।
शान्ति प्रदान करें निशि दीसा ।।९।।
*दोहा*
किया शान्ति जिन भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१०।।
*चौपाई*
पाँच सभी कल्याणक धारी ।
आठ प्राति-हारज मन-हारी ।।
अतिशय तीस चार मण्डित हैं ।
अर बत्तीस इन्द्र वन्दित हैं ।।११।।
चौ-विध संघ नखत मानिन्दा ।
राम श्याम चक्री, प्रभु ! चन्दा ।।
‘निलय-विनय’ अन-गिनत गभीरा ।
आद-आद जिन अंतिम वीरा ।।१२।।
अर्चन-पूजन-वन्दन करता ।
उनका मैं अभिनन्दन करता ।।
पीड़ा-दुक्ख-दरद-भय खोवे ।
मेरे कर्मों का क्षय होवे ।।१३।।
रत्नत्रय का मुझे लाभ हो ।
मेरी ‘गति-पंचम-उपाध’ हो ।।
मृत्यु-महोत्सव मना सकूँ मैं ।
जिन-गुण-सम्पद् कमा सकूँ मैं ।।१४।।
अथ पौर्वाह-निक (अप-राह-निक)
देव-शास्त्र-गुरु-वन्दना-क्रियायाम्
पूर्वाचार्या-नुक्-क्रमेण,
सकल-कर्मक्-क्षयार्-थम्,
भाव-पूजा-वन्दना-स्तव समेतम्
श्री समाधि-भक्ति कायोत्सर्गम्
करोम्यहम्
(९बार णमोकार )
*चौपाई*
सदा शास्त्र अभ्यास करूँ मैं ।
सन्त समीप निवास करूँ मैं ।।
मौन धरूँ क्यूँ, गुणी दिखाये ।
गौण करूँ, यूँ दोष-पराये ।।१५।।
भावन-आत्म तत्व, नम-नयना ।
हित-मित रखूँ मधुरतम वयना ।।
जब तक राधा-मुक्ति रिझाऊँ ।
इन्हें जन्म जन्मान्तर पाऊँ ।।१६।।
तारण हारे…शरण सहारे ।
हृदय हमारे…चरण तुम्हारे ।।
चरण तुम्हारे…हृदय हमारा ।
रहे, तलक जब भव-जल-धारा ।।१७।।
स्वर-अक्षर पद मात्रा गलती ।
हुईं, चाहते बिन अनगिनती ।।
हो अपराध क्षमा यह मेरा ।
‘जैसा भी’ मैं अपना तेरा ।।१८।।
*दोहा*
किया समाधी, भक्ति का,
भगवन् कायोत्सर्ग ।।
करूँ दोष आलोचना,
जो प्रद-स्वर्ग-पवर्ग ।।१९।।
*चौपाई*
सम्यक्-दर्शन, सम्यक्-ज्ञाना ।
सम्यक्-चारित, ताना-बाना ।।
रूप अनूप ध्यान परमातम ।
बुद्ध-विशुद्ध ज्ञान धर आतम ।।२०।।
पूजन नित वन्दन करता हूँ ।
अर्चन अभिनन्दन करता हूँ ।।
क्षय होवें दुख संकट सारे ।
क्षय हो जावें कर्म हमारे ।।२१।।
मुझे लाभ रत्नत्रय होवे ।
सुगति गमन, भय-सप्तक खोवे ।।
पाऊँ मरण-समाधी स्वामी ।
बनूँ रतन जिन-गुण आसामी ।।२२।।
‘पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्’
( यहाँ पर नौ बार णमोकार मंत्र
पढ़ना चाहिए )
विसर्जन पाठ
अञ्जन को पार किया ।
चन्दन को तार दिया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
नागों का हार किया ।।१।।
धूली-चन्दन-बावन ।
की शूली सिंहासन ।।
धरणेन्द्र देवी-पद्मा ।
मामूली अहि-नागिन ।।२।।
अगनी ‘सर’ नीर किया ।
भगिनी ‘सर’ चीर किया ।।
नहिं तोर दया का पार ।
केशर महावीर किया ।।३।।
बन पड़ीं भूल से भूल ।
कृपया कर दो निर्मूल ।।
बिन कारण तारण हार ।
नहिं तोर दया का पार ।।४।।
दोहा
बस आता, अब धारता,
ईश आशिका सीस ।
कृपा निराकुल आपकी,
बनी रहे निशि-दीस ।।
(पुष्पांजलि क्षिपामि)
आरती
विश्व शान्ति करतारी की, उतारो आरती ।
शिव सुख कारी की ।
भव दुख हारी की ।।
अहिंसा के पुजारी की, उतारो आरती ।।
बरसा रतनन की ।
सोलह सुपनन की ।।
पुण्य सातिशय धारी की, उतारो आरती ।
विश्व शान्ति करतारी की, उतारो आरती ।।
ऐरा-नन्दन की ।
मेर गिर नहवन की ।।
हस्तिनापुर अवतारी की, उतारो आरती ।
विश्व शान्ति करतारी की, उतारो आरती ।।
चक्र विमुञ्चन की ।
वन कच लुञ्चन की ।।
‘जित-चितवन’ अविकारी की, उतारो आरती ।
विश्व शान्ति करतारी की, उतारो आरती ।।
सार्थक ‘सु-मरण’ की ।
सार्थ सम शरण की ।।
गुण अनन्त भण्डारी की, उतारो आरती ।
विश्व शान्ति करतारी की, उतारो आरती ।।
समय-इक गमन की ।
निरा-कुल सदन की ।।
आवागमन विदारी की, उतारो आरती ।
विश्व शान्ति करतारी की, उतारो आरती ।।
शिव सुख कारी की ।
भव दुख हारी की ।।
अहिंसा के पुजारी की, उतारो आरती ।।
चालीसा
सागर मध्य प्रदेश गम्भीरा ।
कला देवरी भव जल वीरा ।।१।।
वेनू नाम गौंड़ इक राजा ।
जग ने बीना नाम नवाजा ।।२।।
यथा तथा गुण रखने वाली ।
नाम नदी सुख-चैन निराली ।।३।।
शान्ति दुग्ध धारा चलती है ।
गिर नामा गैय्या पलती है ।।४।।
घमण्ड खण्डित करने वाले ।
हैं दो मानस्तंभ निराले ।।५।।
पत्थर लाल विरचने खरचा ।
पत्थर मकराने इक विरचा ।।६।।
दिशा एक ना चारों साजीं ।
ऊपर नीचे मूर्ति विराजीं ।।७।।
मानो स्वर्ग अवतरे नीचे ।
खम्बे पीछे, खम्बे ऊँचे ।।८।।
हाथ दाहिने ज्यों चलते हैं ।
दर्शन आद प्रभो मिलते हैं ।।९।।
इन लग करते आओ दर्शन ।
निज स्वरूप दिखलाते दर्पण ।।१०।।
आओ बढ़े एक इक पैड़ी ।
अद्भुत घुमाव वाली सीढ़ी ।।१२।।
दो वेदीं, शीशम दरवाजे ।
अष्ट-धातु भगवान् विराजे ।।१२।।
चलना तो, आ चलो यहीं से ।
यूँ सीढ़ी लग बनी जमीं से ।।१३।।
गंध गुटी है, चतुर्मुखी है ।
भगवन् नासा-दृष्टि रखी है ।।१४।।
भूमि निरख नव-वधु के जैसे ।
जैसे आये चालो वैसे ।।१५।।
प्रतिमा जिन हस्ताक्षर ‘भी’ कीं ।
कई वेदिंयाँ एक सरीखीं ।।१६।।
हुई वन्दना आधी भाई ।
तभी वेदि कुछ बड़ी बनाई ।।१७।।
धातु-धातु-वसु, विजया नन्दा ।
सुत-वसु-पूज दूज ही चन्दा ।।१८।।
दे प्रदक्षिणा सकते इनकीं ।
होतीं पूर्ण मुरादें मन कीं ।।१९।।
शेष वन्दना आओ कर लें ।
चैत्य बड़े-प्राचीन सुमर लें ।।२०।।
लख दृग् करें अश्रु-जल बरसा ।
मन्दिर इक वन-वन चन्दन सा ।।२१।।
शीशम लकड़ी छतरी वाला ।
पाहन-स्वर्ण गर्भ गृह न्यारा ।।२२।।
भुवन तीन इक तारण-तरणा ।
नत बैठा चरणों में हिरणा ।।२३।।
पन्द्रह फिट प्रतिमा ऊँचाई ।
अहि सुर-नर-हर के मन-भाई ।।२४।।
चम्पक नासा, उन्नत माथा ।
मुख दृग् कर-तल पंकज नाता ।।२५।।
चाँद नखों में आया रहने ।
पग-तल भ्रमर गान क्या कहने ।।२६।।
जोर लगाया इक जय कारा ।
तोड़ दिखाया भव-भव कारा ।।२७।।
मानस्तंभ एक प्राचीना ।
इक अरिहन्त सन्त दिश् तीना ।।२८।।
पाणिग्रहण संस्कार किसी का ।
इक मत सम्मत साक्ष इसी का ।।२९।।
इसे बीच कर फेरे पड़ते ।
वर-वधु फिर ना कभी बिछुड़ते ।।३०।।
आ सीढ़ी उतरें तलघर की ।
यह वे-दिका अजित जिनवर की ।।३१।।
खोया आप स्वानुभव पाने ।
आ बैठे पल ध्यान लगाने ।।३२।।
मन्दिर एक बड़ा पुरु-स्वामी ! ।
चन्दा, वासु-पूज्य जग-नामी ।।३३।।
प्रति प्रतिमा मन-हरने वाली ।
मनती दर्शन मात्र दिवाली ।।३४।।
माथे तक गंधोदक लाना ।
रोग मिट चले नया-पुराना ।।३५।।
ज्योत जलाना चरणन आगे ।
मिथ्यातम पग-उलटे भागे ।।३६।।
खीचें हाथ हंस-मत रेखा ।
नये पुराने ग्रन्थ अनेका ।।३७।।
कुटिया सन्त कहीं ना ऐसी ।
बड़ी धर्म-शाला अपने सी ।।३८।।
कहूँ कहाँ तक, शिशु मैं छोटा ।
लगा रखा कवि सिर्फ मुखोटा ।।३९।।
बनी भूल जाने, अनजाने ।
अन्त लगा मन क्षमा मँगाने ।।४०।।
दोहा
कृपया कर दीजे क्षमा,
विनय यही सिर-टेक ।
लीजे भक्तों में बिठा,
और भक्त यह एक ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री शान्ति-नाथ जिनेन्द्राय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।।
Sharing is caring!
