सवाल आचार्य भगवन् ! ब्रहचारी विद्याधर जी खेस नहीं रखते थे, पर भगवन् ! वह तो फलालेन का सूती ही होता है क्या सोच थी इसके पीछे आपकी ? नमोऽस्तु भगवन्, नमोऽस्तु भगवन्, नमोऽस्तु भगवन्,
जवाब… लाजवाब ओ हो… फलां, फलां लेन लेकर फलालेन क्यों बढ़ानी क्या अपनी लेन पाई क्षितिज-छोर भाई ! जो और की लेेन बढ़ाने चले, बुझाओ जल्दी-जल्दी घर अपना भी जले सन्तों ने, लेकर मौन रक्खा अरिहन्त होने होकर अरिहन्त भी छियासठ दिन तक दिव्य धुनि न खिरी जाने हम क्यों फिर आ फिरके फिर फिर के फिरें बने चकरी सखे पलट अखर भले खे…स कहे पर बातों में न आये, बनती कोशिश व्रति इससे दूर रहे ओम् नमः सबसे क्षमा सबको क्षमा ओम् नमः ओम् नमः