पूजन क्रंमाक 703
=हाईकू =मेरी कुटिया पर कीजिये कृपा, अबकी दफा ।।स्थापना।।
आ दिखायेगा तू कभी तो झलक, भेंटूँ उदक ।।जलं।।
आ छुडायेगा तू कभी तो बन्धन, भेंटूँ चन्दन ।।चन्दनं।।
आयेगा तुझे कभी तो मेरा ध्यान, भेंटूँ सो धान ।।अक्षतं।।
उठायेगा, तू कभी तो दृष्टि, करूँ सो पुष्ष-वृष्टि ।।पुष्पं।।
भेंटूँ नेवज, पाऊँगा तेरी कभी तो पद-रज ।।नैवेद्यं।।
तू उबारेगा मेरी कभी तो पोत,सो भेंटूँ ज्योत ।।दीपं।।
करेगा मुझे तू कभी तो पसन्द,भेंटूँ सुगंध ।।धूपं।।
भेंटूँ फल,तू आयेगा मेरे घर, कभी तो चल ।।फलं।।
भेंटूँ अरघ, तू जितायेगा मुझे कभी तो जग ।।अर्घ्यं।।
=हाईकू=‘तरु’,परिन्दे देख हों खुश, नेक बन्दे श्री गुरु
।।जयमाला।। तेरे पावों का परस,करकेतेरा आँखों से दरशजो था सपनाहुआ अपना
जो था सपनासितारों की दुनियाँ को छू आने का‘कि सारी ही दुनियाँ में छा जाने काहुआ अपना
तेरे पावों का परस,करकेतेरा आँखों से दरशजो था सपनाहुआ अपना
जो था सपनाबाहों में सारा जहान भर पाने कानिगाहों में ये आसमान रख लाने काहुआ अपना
जो था सपनाकोकिल सा दिल सबका जीत लाने कावो, खो जिसमें दिल सबका, गीत गाने काहुआ अपना
तेरे पावों का परस,करकेतेरा आँखों से दरशजो था सपनाहुआ अपनाजो था सपना।। जयमाला पूर्णार्घं ।।
=हाईकू=मुफ्त में देते बना काम बिगडे, हो नादां ‘बड़े’
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.