पूजन क्रंमाक 603
हाईकूदो दीव थमा,गुरु जी छाई काली अतीव अमा ।।स्थापना।।
छोड़ी तुमनें जो गहल-म्याऊँ,सो जल चढ़ाऊॅं ।।जलं।।
छोड़ी तुमनें जो गफलत-भृंग,भेंटूॅं सो-गंध ।।चन्दनं।।
छोड़ी तुमनें मीन-गफलत,सो भेंटूॅं अक्षत ।।अक्षतं।।
छोड़ी तुमनें गहल ‘ना…गिन’ सो भेंटूॅं सुमन ।।पुष्पं।।
छोड़ी तुमनें गफलत गज,सो भेंटूॅं नेवज ।।नैवेद्यं।।
छोड़ी तुमनें गहल-खरगोश, सो भेंटूॅं ज्योत ।।दीपं।।
छोड़ी तुमनें टेव कूप-मण्डूक,सो भेंटूॅं धूप ।।धूपं।।
छोड़ी तुमनें वानरी गहल, सो चढ़ाऊँ फल ।।फलं।।
छोड़ी तुमनें टेव-शतुरमुर्ग,सो भेंटूॅं अर्घ ।।अर्घ्यं।।
हाईकूकाफी है गुरु का नाम, ले लीजे जो बिगड़े काम
जयमाला
।। सन्तों की बात निराली है ।।
जग रात जगाना नीरज को ।उठ प्रात उठाना सूरज को ।।निशि रोजाना उजियाली है ।सन्तों की बात निराली है ।।१।।
कर ज्ञान, ध्यान में लग जाना ।फिर-ध्यान, ज्ञान में लग जाना ।इक जिन्हें कबाली-गाली है ।सन्तों की बात निराली है ।।२।।
पल-पल नासा दृष्टि रखना ।दिल मुट्टी खिल सृष्टि रखना ।।दृग्-परिणति भोली भाली है ।सन्तों की बात निराली है ।।३।।
डग भरें बाद, देखें पहले ।संकल्प शक्ति लख दिल दहले ।।लख नजर उतरती काली है ।सन्तों की बात निराली है ।।४।।
आंखों से सब कुछ कह देना ।ना लेना कुछ, दिल रख लेना ।।मन बच्चों जैसा खाली है ।सन्तों की बात निराली है ।।५।।
।।जयमाला पूर्णार्घं।।
हाईकूमेरी धूमिल-छवि,भवि ! खुद सा कीजे मनस्वी
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.