==हाईकू == झीनी-झीनी सी, उड़ा के मैं गुलाल, गाऊँ जै-माल
।।जयमाला।।
दूर ‘फिर न’ ज्यादा आ बैठ श्री गुरु नाव दूर फिर न ज्यादा शिव गाँव अय ! दिले नाँदां
काँव काँव कागा-ए-मन शरारत तनाव ये ताव करने नदारत दूर ‘फिर न’ ज्यादा आ बैठ श्री गुरु नाव
पहिन उगलती अग्नि जेवर । दिखा रही हा ! गर्मी तेवर ।। ऐसी सूरत में श्री गुरु के पाँव घनी बरगदी छाँव दूर ‘फिर न’ ज्यादा अय ! दिले नाँदां
भाग हाथ कुछ उखड़ा-उखड़ा । मार कुण्डली बैठा दुखड़ा ।। ऐसी सूरत में श्री गुरु के पाँव माँ के आँचल वाली छाँव दूर ‘फिर न’ ज्यादा अय ! दिले नाँदां आ बैठ श्री गुरु नाव