परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचितपूजन क्रंमाक 319
=हाईकू=
तारे,नभ पा गये, ढेर सारे,मैं भी खड़ा द्वारे ।।स्थापना।।
चढ़ाऊॅं जल,‘कि कल फिर आना, ए महामना ! ।।जलं।।
भेंटूँ चन्दन,इस ओर लाना ‘कि चरण पुनः ।।चन्दनं।।
भेंटूँ धाँ शाली,‘कि मनाऊँ दीवाली यूँ ही रोजाना ।।अक्षतं।।
भेंटूँ कुसुम,‘कि आ जाया करो यूँ ही रोज तुम ।।पुष्पं।।
लगाऊँ भोग,कि कल फिर जुड़े यूँ ही संयोग ।।नैवेद्यं।।
भेंटूँ दीवाली,पावन कीजे कल फिर ये गली ।।दीपं।।
भेंटूँ धूप,न जाना दूर कि लगी पड़ने धूप ।।धूपं।।
भेंटूँ फल,‘कि नवधा भक्ति, मिले फिर से कल ।।फलं।।
भेंटूँ अरघ,न करना खुद से मुझे अलग ।।अर्घ्यं।।
पाँव छूते ही आपके,पाँव ढ़ीले हुये पाप के
जयमाला
सुत श्रि-मत जय जय जय ।यति जगत जय जय जय ।।श्रुत सुरत जय जय जय ।व्रति महत् जय जय जय ।।१।।
दृग् सजल जय जय जय ।जग कमल जय जय जय ।।रग अमल जय जय जय ।डग अचल जय जय जय ।।२।।
शिख सुनत जय जय जय ।दुख हरत जय जय जय ।।हरि विरत जय जय जय ।कलि भरत जय जय जय ।।३।।
सत् सु-मन जय जय जय ।पत श्रमण जय जय जय ।।रम वचन जय जय जय ।तम किरण जय जय जय ।।४।।
दिव मुकत जय जय जय ।मत सुमत जय जय जय ।।थिर विरद जय जय जय ।जय जयत जय जय जय ।।५।।
॥ जयमाला पूर्णार्घं ॥
क्या चाहूँ ?तो मैं चाहूँ,गुरुदेवखो पाऊँ फरेब ।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.