loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 113

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक – 113

लो लख इक नजर उठाकर ।
नीरज सूरज सा आकर ।।
रत्नाकर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर ।। स्थापना ।।

भरकर जल निर्मल गागर ।
भेंटूँ समकित हित सादर ।।
समता-धर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर ।।जलं ।।

भरकर रज मलयज गागर ।
भेंटूँ पद रज हित सादर ।।
गुण-आगर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर ।। चन्दनं ।।

धोकर सित अक्षत लाकर ।
भेंटूँ थिर-पद हित सादर ।।
श्रुत सागर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर।।अक्षतम्।।

चुनकर गुल-थाल सजाकर ।
भेंटूँ व्रत-धृत हित सादर ।।
आपा-धर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर |।पुष्पं ।।

तर-घृत पकवान बनाकर ।
भेंटूँ जित-क्षुध् हित सादर ।।
सुखदा ऽपर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर।।नैवेद्यं ।।

घृत संभृत दीपक लाकर ।
भेंटूँ श्रुत-सुत हित सादर ।।
नित-जागर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर ।। दीपं ।।

घट धूप सोधकर लाकर ।
भेंटूँ अरिहत हित सादर ।।
शिव-नागर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर ।। धूपं ।।

फल निकर मधुर-तर लाकर ।
भेंटूँ शिव-पद हित सादर ।।
अमि-सागर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्यासागर ।। फलं ।।

संस्कृत वसु द्रव्य सजाकर ।
भेंटूँ अमरित हित सादर ।।
अजरामर, ज्ञान-दिवाकर ।
जय जय गुरु विद्या-सागर ।।अर्घं।।

==दोहा==
कछुआ जिनसे पा गया,
कला अंग संगोप ।
गुरु विद्या गत-कोप वे,
करें ‘चपल-पन’ लोप ।।

॥ जयमाला ॥

।। बाँह पसार खड़े अपनाने ।।

स्वर्ण करे, मणि-पारस माना ।
जीव सभी लख सिद्ध समाना ।।
जुटे कनक-कण भेद मिटाने ।
बाँह पसार खड़े अपनाने ।।

कौन न पग पाहन ठकुराये ।
सिर्फ शिल्पि दृग् लख प्रभु पाये ।।
जुट साक्षात् गये प्रगटाने ।
बाँह पसार खड़े अपनाने ।।

जग कब शीर्ष भिजाना आसाँ ।
वो भी बिन छल-छिद्र-ऽभिलाषा ।।
लगे बाँसुरी बांस बनाने ।
बाँह पसार खड़े अपनाने ।।

खानि न दे यूँ ही दे सोना ।
वक्त गवाना पड़े सलोना ।।
ढ़ेर मिट्टी का लगे हटाने ।
बाँह पसार खड़े अपनाने ।।

कीमत ही क्या काँच शकल की ।
ये क्या ? दिखने लगी शक्ल की ।।
दिया पठा अनमोल घराने।
बाँह पसार खड़े अपनाने ।।

।।जयमाला पूर्णार्घ्य।।

==दोहा==
आँख उठा गुरुदेव ने,
लिया जिसे भी देख ।
भाग्यवान दूजा नहीं,
वो लाखों मैं एक ।।

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point