
अपनी प्रशंसा स्वयं करना
एक बार भी ठीक नहीं है,
दूसरों की प्रशंसा बार-बार करना ठीक है ।
एक बात और है,
कि दूसरों के द्वारा अपनी प्रशंसा
बहुत बार हो तो भी ठीक है ।
मुझसे हाई…को
प्रशंसा पर की पारखी बनाती
स्व खुरापाती ।
यदि वर्तमान में १६ बानी,
१०० टंच स्वर्ण के समान
शत-प्रतिशत शुद्ध आत्मतत्त्व है
तो इधर-उधर की बातों में,
विषय कषायों के सेवन में,
छोटे-बड़ों के चक्कर में,
आर्त-रौद्र ध्यान में क्यों लगा है ?
इस अवस्था में रहते हुए भी
वर्तमान में अपने आपको
सिद्धों की सानी में रखना
एक प्रकार का अज्ञान है
अथवा आगम का सापेक्ष ज्ञान नहीं है ।
स्वयं को धोखा देना है ।
दूसरों को भी धोखे में डालना है ।
आचार्यों का कथन है
कि धोखा- बाजी को धोकर नष्ट करो
अन्यथा हम अवश्य धोखा खायेंगे ।
धोखा में धो और खा ये दो अक्षर हैं
जिनसे निकलता है
कि जो धोखा करेगा,
वह धोखा खायेगा ।
अतः धोखा देना छोड़ देना चाहिए ।
मुझसे हाई…को
जरूर…कल खिलाया होगा,
तभी, धोखा खाया है
आज तक मोक्षमार्ग में जो कोई भी चढ़ा है
वह नियम से नीचे गिरा है ।
जैसे-झूला झुलाने से
सर्वप्रथम ऊपर की ओर जाता है
फिर नियम से नीचे की ओर
आता ही है
बिना नीचे उतरे झूला
और अधिक ऊपर नहीं चढ़ सकता ।
नीचे गिरने के भय से
जो ऊपर चढ़ने का प्रयास नहीं करता
वह कभी मंजिल को प्राप्त नहीं कर सकता ।
मुझसे हाई…को
उठ, गिर के फिर,
चीटीं जा बैठी गिरी के सिर
“कर्तृत्व, भोक्तृत्व एवं स्वामित्व
बुद्धि के कारण ही दुनिया पागल हो रही है । कर्तृत्व के कारण अहंक्रिया पुष्ट होती है,
भोक्तृत्व के कारण
लोभ कषाय के साथ-साथ
अहंक्रिया पुष्ट होती है
तथा स्वामित्व के कारण
जो अपना नहीं है
उस पर भी अपना अधिकार
जमाना चाहते हैं ।”
दूसरों को किंकर बनाकर
स्वयं स्वामी बनना चाहते हैं ।
उक्त तीनों बुद्धि के कारण ही
सारा संसार अशान्ति का अनुभव कर रहा है अतः अगर शान्ति चाहते हो
तो कर्तृत्वादि बुद्धि से
विमुख होने का प्रयास करो ।
मुझसे हाई…को
हा ! कर्त्ता, भोक्ता, स्वामी बन
अधूरा मोक्ष सुपन
आचार्य श्री जी…
दुनिया के साथ सम्बन्ध जोड़ना चाहो
तो बहुत जल्दी जुड़ जाता है ।
इन सम्बन्धों को यदि छोड़ना चाहो
तो गुमसुम होकर शान्त बैठ जाओ ।
कोई कुछ पूछे, तो उत्तर मत दो ।
क्या करें ! आज लगता तो ऐसा ही है
कि जैसा आचार्यों ने कहा है
वैसा ही करें ।
परन्तु क्या करें ? मुहूर्त ही नहीं आता है ।
ऐसा कह देते हैं ।
ध्यान रखो जोड़ने के लिए
संसार में मुहूर्त की व्यवस्था की गई है,
छोड़ने के लिए नहीं ।
तलाक के लिए आज तक किसी को
मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती ।
मुझसे हाई…को
करते कुट्टी,
‘बेमुहूर्त’
भोगों से भी तो, लो छुट्टी
आचार्य श्री जी…
सुनिए यह धर्म इन हीरे, जवाहरातों से भी
अधिक महिमावन्त है, अमूल्य है,
इसकी कीमत नहीं आंकी जा सकती ।
धर्म वह है जो धन को पीछे छोड़ देता है,
धन को अपनी दृष्टि से ओझल कर देता है
और आत्मतत्त्व को हमेशा
अपनी दृष्टि का विषय बनाकर चलता है ।
धर्म एक ऐसी महत्त्वपूर्ण वस्तु है
जो जीवन में सर्वोच्च स्थान को प्राप्त होती है
धर्म हीरे से अधिक मूल्यवान वस्तु है
उसे अत्यधिक सम्हालकर रखने की आवश्यकता होती है ।
हीरे का नग नोट की भाँति
हाथ में रहने से मैला नहीं होता ।
मुझसे हाई…को
रतन…रत न,
हाथों में ले, नोट होते है मैले ।
आचार्य श्री जी…
स्वामित्व बुद्धि का त्याग करने के लिए
ज्ञेय-ज्ञायक सम्बन्ध का प्रयोग कीजिए ।
पर पदार्थों के साथ ज्ञेय-ज्ञायक भाव रखने से
स्वामित्व बुद्धि छूटना प्रारम्भ हो जाती है ।
यह विचार करो
कि जो दिख रहा है,
अथवा जिसको मैं जान रहा हूँ
वह ज्ञेय है
और जानने वाला मैं ज्ञाता हूँ ।
पर को पर के रूप में,
स्व को स्व के रूप में जानना
ज्ञेय-ज्ञायकपना है ।
जिस वस्तु का वियोग हुआ
वह वैसी की वैसी ही है ।
चार तोला थी, तो चार तोला ही है
लेकिन उसके वियोग में
व्यक्ति का १० किलो वजन कम हो जाता है ।
जिसको वह वस्तु मिली
उसका वजन बढ़ जाता है ।
ऐसा क्यों हुआ ।
उस सोने से ममत्व होने के कारण
मुझसे हाई…को
चीजें ज्ञेय… मैं ज्ञाता,
जाने क्यूँ ?
जड़ पे झुक जाता
आचार्य श्री जी…
लोग पूछते हैं
काम, भोग, बन्धकथा से मुक्ति कैसे संभव है ?
काम-भोग-बन्ध की सामग्री से परिपूर्ण
इसी संसार में भगवान् भी रहते हैं ।
शब्द ज्ञान उनको भी है
भले ही कान से नहीं सुनते ।
बल्कि अतीन्द्रिय स्वरूप केवलज्ञान से
वे सब कुछ जान रहे हैं, देख रहे हैं,
उनसे कुछ भी अनजाना और अनदेखा नहीं है
फिर भी वे काम-भोग- बन्ध कथा से पूर्णतः पृथक् हैं,
समवसरण में भगवान् के चरणों में
सारा दिव्य वैभव लोटता है
फिर भी भगवान् उसकी ओर
आँख उठाकर भी नहीं देखते हैं ।
यहाँ तक कि वे सिंहासन से
चार अंगुल ऊपर ही आसीन रहते हैं ।
इससे स्पष्ट है
कि पदार्थ हमसे नहीं चिपकते
किन्तु हम अपने ममत्व भाव के
कारण पदार्थ से चिपकते हैं ।
मुझसे हाई…को
श्री जी ने छुई ना,
मुँह मोड़ो…किसी की श्री हुई ना
आचार्य श्री जी…
जितना परिचय कम होगा
उतना बन्ध भी कम होगा ।
संक्लेश या आसक्ति का भाव
अधिक होने से बन्ध भी अधिक होता है
और विशुद्धि एवं अनासक्ति का भाव
अधिक होने से बन्ध कम होता है ।
जितना परिचय होगा
उतना ही संक्लेश होगा,
जितना कम परिचय होगा
उतनी विशुद्धि बढ़ेगी ।
मुझसे हाई…को
परिचय न बढ़ा
बड़ी सकरी मोक्ष की गली
आचार्य श्री जी…
धर्मोपदेश के समय
इन्हीं कथाओं का उपदेश दिया जाता है ।
धर्मोपदेश का अर्थ भी यही किया है
कि ६३ शलाका पुरुषों के
जीवन-चरित्र का कथन करना ।
जिससे पापों से भीति हो जाए
और पुण्यार्जन का भाव जागृत हो जाये,
ऐसा ही उपदेश धर्मोपदेश माना गया है ।
इन कथाओं के उपदेश श्रवण से पाप-पुण्य का फल
एवं जीवन में उतार चढ़ाव के कारण विदित होते हैं ।
मुझसे हाई…को
कम ना,
क ? … था
हमारा इति…हास, लगता पता
आचार्य श्री जी…
ज्ञान को दर्शन के समान
बनाने का प्रयास करना
आध्यात्मिक साधक की सर्वोत्कृष्ट साधना है ।
ज्ञान के साथ ज्ञेय-ज्ञायक सम्बन्ध बनता है ।
ज्ञेय-ज्ञायक सम्बन्ध अपने आप में बहुत महत्त्वपूर्ण है ।
इसमें स्व और पर सभी को
ज्ञेय बनाने की प्रक्रिया चलती है ।
दर्शन में ज्ञेय-ज्ञायक सम्बन्ध नहीं होता ।
अनुमान, व्याप्ति, तर्क, स्मृति,
प्रत्यभिज्ञान, अवग्रह, ईहा, अवाय,
धारणा आदि भी ज्ञानोपयोग की यात्रा में हैं ।
यदि ज्ञान को दर्शन जैसा
निर्विकल्प बनाना है
तो ज्ञान की यात्रा को पीछे रिवर्स में लौटाना होगा ।
स्मृति, तर्क, प्रत्यभिज्ञान, अनुमान, धारणा,
अवाय, ईहा अवग्रह तक रिवर्स में आना पड़ेगा ।
ज्ञान की यात्रा अवग्रह तक आते-आते
निर्विकल्प दर्शन जैसी हो सकती है ।
हालाँकि ज्ञान दर्शन रूप नहीं हो सकता
और दर्शन ज्ञान रूप नहीं हो सकता
क्योंकि ये दोनों पृथक् पृथक् गुण हैं ।।
मुझसे हाई…को
ज्ञान दर्पण सा,
दर्शन सा कर लो
…सँवर को
आचार्य श्री जी…
निश्चय का रस आना चाहिए ।
शुद्ध-बुद्ध चेतना का रस आना चाहिए ।
चेतना का रस आते ही
वे सभी फीके हो जाते हैं ।
सभी बाह्य सम्बन्ध छूट जाते हैं ।
मोक्षमार्ग अकेले का है ।
निश्चय मोक्ष मार्ग
और भी अधिक अकेले का है ।
व्यवहार का निभाना
अत्यन्त कठिन होता है ।
निश्चय बहुत सरल है
क्योंकि इसमें परिश्रम नहीं होता,
थकान नहीं होती,
विकल्प नहीं होते ।
मुझसे हाई…को
भींगे कितने रस चिच्चेतना,
से पूछो आत्मा से
आचार्य श्री जी…
धवला आदि ग्रन्थों में
दिट्ठमग्गो शब्द आया है ।
इसका अर्थ है
कि जिसने मार्ग को देख लिया है ।
एक बार वस्तु को देख लेने के बाद
टॉर्च की आवश्यकता नहीं होती ।
इसी प्रकार दिट्ठमग्ग होते हैं
वे यदि मार्ग से या सम्यग्दर्शन से
नीचे मिथ्यात्व में आ जाते हैं
तो अन्तर्मुहूर्त में बिना करण किए
शीघ्र ही पूर्व विशुद्धि के बल पर
सम्यग्दर्शन प्राप्त कर लेते हैं ।
यह दिट्ठमग्ग का प्रभाव है ।
बार-बार आत्मा की आराधना
करने वाला व्यक्ति
शेष द्रव्यों से प्रभावित नहीं होता है ।
यदि कर्मोदय में मन कहीं चला भी जाए
तो अभ्यास होने के कारण उसे शीघ्र ही अपने
आत्मतत्त्व की ओर वापस लौटा लेता है
मुझसे हाई…को
देखा मार्ग
दें खो मार्ग
…झूठ
दिद्ठ-मग्ग अनूठ
आचार्य श्री जी
एक मत में ‘नेति’ को स्वीकार किया है ।
इसका अर्थ बहुत गंभीर है ।
इसे समीचीन दृष्टिकोण से देखें
तो इसका इस प्रकार
प्रयोग किया जा सकता है ।
‘नेति’ का अर्थ क्या है ?
‘इस प्रकार नहीं है’
अथवा ‘यह नहीं है’ ।
जैसे-एक पेन है
उसका कथन नेति मान्यता में कैसे होगा ?
यह पेंसिल नहीं है,
यह पुस्तक नहीं है,
यह बेंच नहीं है, इत्यादि
तो क्या है ?
इस प्रश्न के उत्तर में यह पेन है,
ऐसा कथन नहीं करेंगे ।
जैसे-आत्मा है
उसका कथन नेति मान्यता में
इस प्रकार होगा
कि-यह पुद्गल आदि द्रव्य नहीं है,
मुझसे हाई…को
क्या फलां फलां चीज मैं ?
नेति-नेति
चिच्-चिदेव मैं
आचार्य श्री जी…
वीतरागी
रागी में भी वीतरागता का दर्शन करता है
लेकिन रागी
वीतरागी में भी राग का अनुभव करता है ।
हीरे का नग भले ही कीचड़ में फँसा हो
लेकिन हीरे का नग तो हीरा ही माना जाता है ।
जौहरी उस समय कीचड़ से परहेज नहीं करता
वरन् उसे उठाकर हाथ एवं नग को स्वच्छ करके
हीरे का दर्शन कर लेता है ।
जौहरी की दृष्टि में
एक मात्र हीरा दिखता है
चूँकि हीरे की ओर ही
उसका उपयोग रहता है ।
इसी तरह वीतराग दृष्टि वाले को
सर्वत्र वीतरागता का दर्शन होता है ।
मुझसे हाई…को
जोहरी, हटा कीचड़,
हीरा उठा ले…और चाले
आचार्य श्री जी…
बार-बार समयसार का
वाचन करने के उपरान्त भी
पाचन की ओर दृष्टि नहीं जाती ।
गाय, भैंस आदि पशु दिन में
घास खाकर आते हैं
और रात्रि में चर्बण करते हैं
अर्थात् जुगाली करते हैं ।
चिन्तन की चक्की में ही
शब्दों के अर्थ उद्घाटित होते हैं
उसके बिना नहीं ।
यदि शब्द चिन्तन में नहीं आये
बल्कि चित्त में ही रह गये
तो जैसे चक्की की कील के इर्द-गिर्द
गेहूँ पिसते नहीं हैं, ज्यों के त्यों रह जाते हैं
उसी प्रकार शब्द चित्त में रह जाते हैं
तो वे अर्थवान् न होकर
अनुभूत नहीं हो पाते ।
शब्द का अर्थ क्या है ?
यदि इस ओर दृष्टि नहीं जाती
तो स्वाध्याय का रस नहीं आता ।
मुझसे हाई…को
जा चिन्तन की चक्की में,
टूटे फूटे…शब्द अनूठे
आचार्य श्री जी…
आचार्य कुन्दकुन्द स्वामी ने
अपनी लघुता को
तथा प्राचीन आचार्यों से
उन्हें जो उपलब्ध हुआ उसकी गरिमा को
ज्यों का त्यों बनाए रखने का प्रयास किया है ।
जो जितना लघु होता है,
वह उतना महान् होता है ।
आचार्य स्वयं कह रहे हैं
कि यदि में भूल जाऊँ
तो मेरी भूल को छल के रूप में
ग्रहण मत कर लेना, यह उनकी महानता है ।
मुझसे हाई…को
बनो ल…घु
घु…ल मिल जाने,
डूबे पत्थर दिल
आचार्य श्री जी…
साधना के क्षेत्र में ऊपर उठने के लिए
अनेक आयाम किये जाते हैं ।
तब कहीं साधक साधना की ऊँचाईयों का
स्पर्श कर पाता है ।
जैसे-आपको पर्वत के शिखर पर चढ़ना है,
तो वहाँ सीधे ही नहीं पहुँच जाते हैं
किन्तु वहाँ पहुँचने के लिए रास्ता भी
घुमावदार होता है ।
दूरी ज्यादा हो सकती है ।
लेकिन चक्कर आने से बच जाते हैं ।
चक्कर को बचाने के लिए
पर्वत का चक्कर लगाना पड़ता है ।
मुझसे हाई…को
झुक के,
थोड़ा सा घूम के,
ऊंट…
जा पर्वत के कूट
आचार्य श्री जी…
पूछा जा रहा है
कि आत्मा के गुणों में हमेशा
ज्ञान गुण की ही विशेष चर्चा क्यों होती है ?
यही समस्त द्रव्यों की पहचान कराता है ।
ज्ञान गुण के बिना
‘मैं आत्मा हूँ’ यह भी नहीं जान सकेंगे ।
ज्ञान गुण प्रकाशमय है
इसके बिना तो अन्धकार ही अन्धकार है ।
मुझसे हाई…को
ज्ञान गुण भी ऊधमी थोड़ा
जैसे कमाऊ छोरा
आचार्य श्री जी…
दुकानदार दुकान बन्द होने पर
मुनीम जी से कहता है
कि मुनीम जी, पेटी ले आओ ।
और लेखा-जोखा प्रारम्भ हो जाता है ।
उस खुशी में इतना अधिक लीन हो गया
इस समय उसके पास कहीं से
फोन की घण्टी आती है
तो फोन भी नहीं उठाता
क्योंकि वह तो अपने प्रयोजन की
सफलता पर अत्यन्त प्रसन्न है ।
उसे अन्य किसी भी
प्रकार का विकल्प नहीं है ।
यह उसकी एक प्रकार से
निर्विकल्प दशा होती है ।
इससे पूर्व रुपयों की गिड्डी
गिनने आदि की क्रिया व्यवहार,
विकल्प की दशा थी ।
वह भी जरूरी होती है ।
यदि लेखा-जेखा नहीं रखता
तो आय का आनन्द कैसे आता ?
मुझसे हाई…को
कहा हो ? आओ…सिलक मिला लें
ओ ! मन मुनीम
आचार्य श्री जी…
शान्ति से बैठकर
चिन्तन करने में उपयोग की एकाग्रता होने से
बहुत बड़े-बड़े कार्य सफल हो जाते हैं ।
मोक्षमार्ग में हाथ-पैर चलाने की
या फावड़ा चलाने के श्रम की
आवश्यकता नहीं होती ।
बस, बाहर से भीतर की ओर अपने स्वभाव में आने की आवश्यकता होती है ।
मैं कौन हूँ ? इस प्रश्न के अभाव में
हमारा अनन्त अतीत कैसे चला गया ।
इसके बारे में कुछ सोचा ही नहीं,
कुछ विचार ही नहीं किया,
अभी भी नहीं सोचते ।
‘के तत्त्वचिन्तन में हमारे कितने क्षणों का
सदुपयोग होता है,
मुझसे हाई…को
सोचूँ जरा,
मैं कौन हूँ…
आया कहाँ से, जाना कहाँ ?
आचार्य श्री जी…
बालक के समान कम कषाय वाला मन ही
जल्दी कल्याण कर सकता है
जैसे बालक को माँ ने चाँटा मारा
तो वह रोने लगता है ।
उसी समय रोते हुए को
यदि माँ ने किसी भी तरह से मना लिया
तो वह शान्त हो जाता है ।
किसी ने खुश कि खुश हो जाता है ।
माँ के मारे हुए चाँटे को शीघ्र ही भूल जाता है ।
यदि वह चाटे को याद रखता
तो खुश नहीं हो सकता है ।
मुझसे हाई…को
बचा कषाय से
बच्चा बनो किसी भी उपाय से
तोता क्यों रोता
कविता
प्रभु के प्रति किस में ?
इसमें…
प्रीति का वास है
प्रतीति पास है
पर्याप्त है यह
अब इसकी
नयन ज्योति भी चली जाए
कोई चिंता नहीं
किंतु ऐसा ना हो
‘कि प्रभु स्तुति से पूर्व
प्रभु नुति से पूर्व
इसके करुण नयनों में
नीर कम पड़ जाए ।
मुझसे हाई…को
आत्म प्रतीति
बस काफी है प्रभो !
आपसे प्रीति
आचार्य श्री जी…
जैसे कि शीत ऋतु में जब अत्यधिक ठण्ड पड़ती है ।
तब शीत लहर भी चलती है ।
उस शीत लहर के प्रभाव से हरे-भरे वृक्ष भी जल जाते हैं ।
दो प्रकार के जल होते हैं-
एक गर्म जल और दूसरा ठण्डा जल या बर्फ ।
देखा जाता है
कि ठण्ड के द्वारा हरे-भरे वृक्ष भी जल जाते हैं
और गर्मी के समय सूखे वृक्ष भी नहीं जल पाते हैं ।
इसी प्रकार ‘आत्मिक आनन्द’ शीतल बर्फ की भाँति
समस्त कर्म रूपी ईंधन को जला देता है ।
इसलिए ज्ञानी बनती कोशिश अपने परिणाम
स्वयं के अनुभवने में लगाता है
अपना कीमती समय व्यर्थ नहीं गंवाता है
मुझसे हाई…को
अनुभवता…
ज्ञानी !
स्वयं को ज्ञान स्वरूप सदा
आचार्य श्री जी…
आपके गले में चैन है लेकिन किसी ने यदि
चैन के बारे में पूछा नहीं तो
चैन के पहनने का कोई मजा नहीं आता ।
इसलिए कुछ लोग, कभी-कभी अपनी चैन,
कॉलर के ऊपर, यूँ-यूँ करते हैं
कुछ लोग ऊपर का बटन खोल कर रखते हैं
और कहते हैं कि ‘हवा के लिए’ खोल रखा है ।
जबकि रहस्य कुछ और रहता है
कि भीतर से चैन बाहर सभी को दिखती रहे ।
इससे स्पष्ट है, कि संसारी प्राणी का ‘सुख-चैन’ दूसरों के आश्रित है किन्तु योगियों का सुख किसी पर आश्रित नहीं होता ।
उनके जीवन में तो हमेशा होली, दीवाली त्यौहार रहता है।
मुझसे हाई…को
गले की चैन दिखा तो दिखी चैन,
हूॅं यूॅं बेचैन
आचार्य श्री जी…
भीतरी आत्म-साधना में लीन हो जाते हैं,
सिर्फ उन्हें ही वह आत्मिक आनन्द प्राप्त होता है ।
ख्याति, पूजा, लाभ चाहने वाले को नहीं ।
योग-साधना बढती जायेगी
तो ‘आत्म-आनन्द’ की लहर भी बढ़ती जायेगी ।
इसलिए अपने मन से पूछते रहो,
अभी थके हो या फिर नहीं
मुझसे हाई…को
मन हिरण से पूछो भी तो…
अभी थके ‘के नहीं
आचार्य श्री जी…
जिस प्रकार कोई भी धनवान या बनिया वृत्ति वाले लोग
अपना कमाया हुआ धन अपने परिवार के बीच खर्च करता है, बाजार में घूमने वालों के लिए नहीं ।
उसी प्रकार ज्ञानी-योगी भी
अपने द्वारा अर्जित ज्ञान-धन का उपयोग
एकान्त में स्वयं अपने आत्मानन्द की प्राप्ति हेतु करता है ।
मुझसे हाई…को
कमाये धन सा ज्ञान,
खर्चो पीछे पड़ोसी पर
आचार्य श्री जी…
अपने आप मन कहीं नहीं जाता,
किन्तु मन में जिस विषय के प्रति रुचि होती है
वहीं-वहीं अपने आप जाता है ।
मन क्या है ? वस्तुतः मन ज्ञान की ही परिणति है ।
आपको जिस वस्तु के प्रति यह विश्वास होता है
कि यह आनन्ददायी है
तभी मन वहाँ पर जाता है
किन्तु जब वहाँ से विश्वास हट जाता है,
तो मन वहाँ पर जाना बन्द कर देता है,
क्योंकि वहाँ जाने पर फिर उसे कोई आनन्द नहीं आता ।
मुझसे हाई…को
मानस खिंचा जा रहा,
यानि अभी रस आ रहा
आचार्य श्री जी…
सुख-दुःख का संवेदन प्रत्येक प्राणी को होता है,
लेकिन इसका संवेदन करने वाला कौन है ?
इसको कोई नहीं जानता ।
इसलिए आचार्य कहते हैं
कि स्वसंवेदन योग्य आत्म-तत्त्व है,
जिसकी ओर हमारा ध्यान ही नहीं जाता
इसलिए इसे पढ़ना चाहिए ।
आचार्य महाराज हमेशा कहते थे “बहुत नहीं, बहुत बार पढ़ो।”
मुझसे हाई…को
विद्यार्थी !
ढेर भर न पढ़,
फेर फिर… लो बढ़,
आचार्य श्री जी…
राग-द्वेषादि भाव हो भी जायें
तो उन्हें भी पृथक् समझो
और विचार करो कि यह भाव मेरा स्वभाव नहीं है।
कर्मों के उदय से यह मेरे भीतर वैभाविक शक्ति
काम कर रही है, लेकिन यह मेरा स्वभाव नहीं है।
मेरा स्वभाव तो इन सब विभाव-भावों से पृथक् है।
मेरा स्वभाव तो ज्ञाता दृष्टा है।
कषाय करना मेरा स्वभाव नहीं ।
अज्ञान के पीछे लग जाना मेरा स्वभाव नहीं,
ऐसा समझकर ज्ञानी हमेशा अच्छे कार्य ही करता है।
मुझसे हाई…को
हो चले तो हो चले,
कषाय चला के ना करनी
आचार्य श्री जी…
निमित्त पर क्षुब्ध होना
यह संसारी प्राणी की सबसे बड़ी कमजोरी है।
साधना की परीक्षा प्रतिकूलता के समय ही होती है।
प्रतिकूलता कर्मों के उदय से प्राप्त होती है,
अतः उस समय नोकर्म अर्थात् जिसने प्रतिकूलता
पैदा की उस पर क्षुब्ध क्यों होते हो ?
कर्मोदय तो स्वयं का है।
स्वयं किये कर्मों का फल मिल रहा है, ऐसा विचार करो।
मुझसे हाई…को
१.
कर्मों से यदि जीतना,
रख ढाल, शस्त्र फेंक दो
२.
सामने कर्मों के,
अपने घुटने दोनों टेक दो
आचार्य श्री जी…
हाँ, यह बात भी निश्चित है
कि कर्म का फल बिना नोकर्म के नहीं मिलता ।
अतः नोकर्मों पर, निमित्तों पर नहीं टूटना चाहिए,
लेकिन अज्ञान के कारण वही सामने दिखता है।
इसलिए कर्मों को पकड़ो,
उन्हीं को समाप्त करने का प्रयास करो
साथ में यह भी ज्ञात करो
कि ये कर्म कैसे आये ?
क्यों आये ?
कहाँ तक इनका प्रभाव है ?
ये जानोगे तो निश्चित रूप से
इन्हें समाप्त करने का प्रयास भी सफल हो सकता है
यही मोक्षमार्ग है।
मुझसे हाई…को
संभलो…
सार्थ नोकर्म,
कर्म फल लाने वाली नौ
आचार्य श्री जी…
लोग पूछते हैं
अरे ! आपने तो सारा का सारा छोड़ दिया,
अब कैसा अनुभव हो रहा है ?
सुख का या दुःख का ?
समाधान मिलता है
कि दुःख का अनुभव नहीं हो रहा है।
हम तो बस इतना ही जानते हैं
और आपको भी अपना अनुभव बताते हुए कहते हैं
कि दुःख उत्पादक-सामग्री से मुख मोड़ लो,
यही सुख का मार्ग है।
यही मोक्ष का मार्ग है अन्य कोई मार्ग नहीं।
अपने यहाँ मोक्ष का मार्ग मुड़ने रूप है,
केवल ग्रहण करने या छोड़ने रूप नहीं है।
कहाँ-कहाँ से मुड़ना है ?
जहाँ-जहाँ से जुड़े थे वहाँ-वहाँ से मुड़ना है ।
जिसको ग्रहण करने के भाव किये थे,
उनसे दृष्टि को फेर लेना । यही मोक्षमार्ग है
मुझसे हाई…को
जुड़े, वहीं से मुड़ना,
सत्पथ से यदि जुड़ना
आचार्य श्री जी…
आचार्य उमास्वामी जी ने
तत्त्वार्थ-सूत्र ग्रन्थ में
एक सूत्र लिखा है कि-
“जगत्काय स्वभावौ वा संवेग वैराग्यार्थं ॥ ७/१२ ॥”
अर्थात् संसार एवं शरीर के स्वभाव का चिन्तन
संवेग और वैराग्य भाव की वृद्धि में कारण होता है ।
अतः सामायिक के समय पर
किसी भी समय पर यदि और कुछ नहीं आता है
तो कोई बात नहीं,
परन्तु इतना तो आता ही है कि
यह शरीर आत्मा से भिन्न पदार्थ है
हमेशा हमारे साथ रहने वाला नहीं है
इतना याद कर लो तो भी काफी है
35.
मुझसे हाई…को
‘री जड़ देह, है मुझसे अन्य तू,
मैं चैतन्य हूॅं
मुझसे हाई…को
सब निश्चित है,
निश्चिन्त होने की देर है बस
जो अपना
वो मेरे अपने साथ में रहता है
हमारा रिश्ता प्रेम से,
नफरत का शैतान से
अपना लिया
यानि नफरत को दफना दिया
दिल न तोड़ो अपनों का…
बचने का रास्ता छोड़ो
व्यापार-सा दो-तरफा
हो प्यार तो एकतरफा
बन्दरबाट देख ले मुस्कान
लो पकड़ गली
ली निगरानी में
तरंग मन जा बैठी पानी में
स्वार्थ साध के
यदि प्रेम किया, तो क्या प्रेम किया
गुण देख के
यदि प्रेम किया, तो क्या प्रेम किया
दया दिखा के
यदि प्रेम किया, तो क्या प्रेम किया
मुंह बना के
यदि प्रेम किया, तो क्या प्रेम किया
भ्रम तुम्हें…
‘के तुम कुछ पा रहे
मृत्यु आ कहे
छुआ क्षितिज
या नभ
आया कब
क्यूॅं भाग रहे
कषाय पानी भिंजा
आत्मा कम्बल खींचा न खिंचा
जो दे जाँ निकाली
मन ला दो न ऐसी जानकारी
मनमानी को
स्वप्न में ही सही
No Entry तो रहो
पीछे रह,
है किसका जुलूस ? लो अपना कह
पता करते ही पता..
फेरे यहां मंजिल पता
हा ! फूलते ही
रेशा रेशा टुकड़े टुकड़े बाँस
‘रे मन
कहाँ से सीख चले तुम जबाव देना
कही क्या ? सभी ने यही ?
मन है ‘के मानता नहीं
आपस में मां बच्चे बोलते
थोड़ा सा लहराके
आंखें बाद में
होऊॅं चंचल मन से पहले मैं
सिवाय गाढ़े पुण्य
आया न किसी को आड़े आना
गैर ना
मन शायद मान जाये
देखो तो मना
विषयाशक्ति क्या छाई
हुई भगवद्-भक्ती विदाई
बढ़े क्या गुणस्थान ओर कदम
होड़ खतम
मन मानता जो नहीं
कुत्ते से भी गया बीता है
उठी मन की तरंगों को,
बाँधना ही साधना है ।
गलती भूल जा,
भूल दूसरों की,
हाँ अपनी भी ।
तालाब का ‘किं’ कर’
कंकर नदी वाला शंकर ।
एक ही बात है,
वस्त्र तो साफ है, या कहो मैला
ई शरारती मन से,
कह के तो देखो…
No No No
कहो भी तो…
ई खुरापाती मन से
Topic change
छूना समाधि हो,
तो असमाधि के स्थान न छुओ
साधो…
ज़वाब ना दो…
‘के नाक नाक के पानी आये
मन की चोरी पकड़
मुस्कुरा…
आ झेंप खिलायें
भाई मन को मनमानी
अच्छी न दोस्ती
जाने… मन दे कहां उलझा
रक्खो उलझा उसे
न आना मन की बातों में
खिलाता है धोखा यह
साधो… मन के पग बांधो
लेके ॐ शान्ति मनके
मन कौवे…
जा नाली में मुंह मार ही आये तुम
खोजना कह गया,
आत्मा खोजने से रह गया ।
देशी गायों के घी जैसा मिलो,
दूध पानी सा नहीं ।
कहा तंदुल मच्छ ने,
भव भावों का तानाबाना ।
लाना पड़ता है,
मन का बुढ़ापा आता नहीं है ।
‘प’ यानी प्रेम के,
ढाई अक्षर की बस पढ़ाई ।
नादानी भरे पल,
न ‘कि जीवन सारा…संभल ।
गिना खूबियाँ अपनों की,
लो भाग्य-शाली कहला ।
‘आना बुलावा’ सुनते ही,
आपे में आ जाता मन ।
ब्याह वासना का निमंत्रण नहीं,
नियंत्रण है ।
मूर्ति बनाने के पहले
बनाना सॉंचा जरूरी
कांटे पत्तियों ने…की पूरी
तस्वीर फूल अधूरी
खुद का खोजी
मंजिल से दूर भी… नजदीक भी
चलो भीतर चलो
बाहर रखा ही क्या अपना
क्षणिक सही ओ मेरे मन !
जर्रा शान्त तो बैठो
भीतर आना
आसान बड़ा बस आशा न बढ़ा
क्षण एकाध भी कम नहीं,
जग जगत् रह लो
देखने वाला देखेगा
अपन तो आपे में रहो
बैठ नाव में हाथ-पाँव मारना
घाटे का सौदा
कोऽहं कः कौन मैं
सोऽहं हूॅं सः वह शुद्ध स्वर्ण मैं
जोड़ लो घटा लो
अन्त में हासिल आना शून्य है
आज ठहरो या कल
है कहीं भी न पहुंचना
थमो न गवा छिन
बताये बिन ढलता दिन
खाली की खाली कटोरी
सुनहरी धूप बटोरी
हा है लड़ाई शैतान से
जा भिडूॅं मैं इंसान से
अपना में ‘अ’ छोटा
राखना हमें ही बडप्पन
सजा मत दो
अपना लो
झेप तो खा ही रहा है वो
कर दे माफ तू
आ के पाप करा के शैतान छू
हिस्से बांट में मा…ली
तब दिखता जा फूल खाली
घोड़ा थक के हार के
एक दिन गिर पड़ना
लेखा भगवन् देखा
क्या झुठलाना क्या ठुकराना
रहे स्मरण
उड़ जाना कपूर सा एक दिन
पड़े रहना काम अधूरे
दिन हो जाना पूरे
अनपढ़ हो के भी
पढ़ ले दोस्त मन बखूबी
दोस्त आँखों ने ज्यादा
बोला करते होंठों से कम
अंगूठे आंखों ने कहा
तुम जैसा न कोई दूजा
दुनिया नहीं
बदली जाती है तो सोच अपनी
‘रे टूटना क्यों कर
वक्त रहते मुड़ चलो ना
मन पानी
मैं मनचली मछली मौन मीन भी
पलके जैसी न खोलनी
पलक खोल मूंदनी
म…न कहता मुझे नहीं
पहले बाँधो नैनों को
माँ के दामन को जा छूते
उछाले कीचड़ छींटे
अग्नि न छुई,
छुऊॅं पाप… है भीति न जाने कैसी ?
खोजा बाहर
भीतर खजाना
क्यूँ पाऊॅं ठिकाना
बतला चले बतियाना
कितना ऊँचा घराना
क्यूॅं फेंकना ? क्या बाहर अपना
लो नजर फेर
क्या बच्चे हो ?
आग से जलने के पहले बचो
कहीं महंगे न पड़ जायें भाव
भाव कर लो
भान डूबने को आया
मैं भान में रह न पाया
रह न पाया
भान में रहना था
गया ठगाया
अपने भान को खोना
सलंगर नाव को खेना
बाहर न-जा-‘रे
कहते भीतर कानों से सुनो
सुनो
रहने निराकुल
अपने भान में रहो
ज्ञान सीढ़ी के जैसे है,
उतार न पकड़ लेना
जब उसकी ही चलनी
तो फिर चले चलो ना
देखा उसने जब वही होना
तो क्यूॅं आपा खोना
चलाना उसे
‘अपनी’
डेढ़ बुद्धि क्यूॅं खरचनी
मन हो बच्चा हो,
फिर फिर पड़े पढ़ाना वही
सुनो सुनार सुधारक,
पहले लुहार बनो
मन हो, घोड़ा हो,
संभालो, न दौड़ा दो बेलगाम
खोया जो होश पुनः
अच्छे से हुआ अफसोस न
मन ले आया फिर गंदगी,
यानी शाबाशी मिली
रखी भीतर वस्तु
खोजूं बाहर क्यूं हाथ लगे
हाईकू
लुटाते, लौट लौट के आता…
प्रेम माँगा न जाता ।
माटी क्या गली…
नाले में फँसा गधा पार हो गया ।
गले तक दो खिला पिला…
तो हाथी हाथ न आता ।
भले करा ले भूलें कर्म तू…
किन्तु मैं न करूँगा ।
पानी मनुआ एक सा…
जैसा रंग मिलता वैसा ।
सोने को पानी राख पाना न आया
माटी ने जाना ।
स्वयं हो सके सुलझना…
इतने ही उलझना ।
अब जाने भी दो..
कर्म करा लेते है अच्छा बुरा ।
सांझ होने को आई…
क्या उजाला न करना माई ।
मेरा अपना…
सिवा अपने और है ही क्या ? यहाँ ।
सुधार बिना सिधारते…
वे फिर फिर-के आते ।
झगड़े वाली टोन से…
झगड़ तो लो इस बारी ।
कोरा घड़ा पी चला पानी बूँदें…
हैं पीछे हम ही ।
वश में होंगे भी तो…
ज़्यादा से ज़्यादा चालीस लोग ।
एक दिन…
जो आसपास वो सब कुछ खोना है ।
गहरी साँस लो…
जल्दी मत करो, सहज रहो ।
हमेशा रात भी न रहनी…
दिन भी न रहना ।
ओ ! जल्दबाज़…
हंस बनना है ‘के बगुला, बाज़ ।
कर्म मँगाने आयें कर्ज…
तो राजी-खुशी दे देना ।
Sharing is caring!
© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point
© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point