loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

विधान

49. टोंक के अर्घ (सम्मेद शिखरजी)

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

गौतम गणधर की टोंक

ग्राम के उद्यान आदिस्-थान से ।
गौतमादिक गणि जुड़े निर्वाण से ।।
कृतिक, कारित, नुमत, गुण मन-वच-तना ।
तिन्हें मेरी भाव भींनी वन्दना ।।१।।

ॐ ह्रीं श्री गौतम स्वामी आदि गणधर देव
ग्राम के उद्यान आदि भिन्न-भिन्न स्थानों से
निर्वाण पधारे हैं तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥१ ॥

ज्ञानधर कूट

कोटि-कोटिक छियानवे छियानव करोड़ ।
लाख बत्तिस छियानवे हज्जार और ।।
सात सौ ब्यालीस मुनि जिन कुन्थु आद ।
ज्ञान-धर इस-कूट शिव, नुति हित समाध ।।२।।

ॐ ह्रीं श्रीकुन्थु नाथ जिनेन्द्रादि मुनि
96 कोड़ा-कोड़ी 96 करोड़ 32 लाख
96 हजार 742 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ २ ॥

मित्रधर कूट

स्वामि नमि नव कोटि कोटिक अरब एका ।
लाख पैंतालीस सात हजार लेखा ।।
रु-नौ सौ ब्यालीस मुनि आराध्य म्हारे ।
मित्र-धर इस कूट से जो शिव पधारे ।।३।।

ॐ ह्रीं श्रीनमिनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
9 कोड़ा-कोड़ी 1 अरब 45 लाख
7 हजार 942 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ ३ ॥

नाटक कूट

कोटि निन्यानवे अर मुनि लाख निन्यानौ ।
सहस निन्यानवे नौ सौ और निन्यानौ ।।
नाम नाटक कूट से पा चले निर्वाणा ।
नमन रख अभिलाष छूटे ‘कि आना जाना ।।४।।

ॐ ह्रीं श्रीअरनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
99 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 मुनि
मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ ४ ॥

संबल कूट

मल्लि आदि करोड़ छियानौ मुनिवरा ।
मुक्त संबल कूट रज-कर्मन झरा ।।
कोटि-नव नुति उन सभी जिनराज को ।
डूबते भव-जल हमें हैं जिहाज जो ।।५।।

ॐ ह्रीं श्रीमल्लिनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
96 करोड़ मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं मीति स्वाहा ॥ ५ ॥

संकुल कूट

कोटि-कोटिक छियानवे छियानव करोड़ ।
सिद्ध लाखन छियानवे छियानव नवौर ।।
पांच सौ ब्यालीस मुनि जिन श्रेय आद ।
मुक्त संकुल कूट इस नुति जोड़ हाथ ।।६।।

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
96 कोड़ा-कोड़ी 96 करोड़ 96 लाख
9 हजार 542 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ ६ ॥

सुप्रभ कूट

जिन सुविध ले आदि कोटिक कोटि एक ।
लाख निन्यानवे सात हज़ार लेख ।।
सात सौ अस्सी श्रमण भव सिन्धु पार ।
कूट सुप्रभ तिन्हें वन्दन बार-बार ।।७।।

ॐ ह्रीं श्रीपुष्पदंत जिनेन्द्रादि मुनि
1 कोड़ा-कोड़ी 99 लाख 7 हजार
780 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ ७ ॥

मोहन कूट

प्रभ-पदम ले आदि निन्यानव करोड़ ।
लख सतासी सहस तेतालीस और ।।
सात सौ सन्तावनिक मुनि-गण विमुक्त ।
नाम मोहन कूट नुति योगन संयुक्त ।।८।।

ॐ ह्रीं श्रीप‌द्मप्रभ जिनेन्द्रादि मुनि
99 करोड़ 87 लाख 43 हजार
757 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ ८ ॥

निर्जर कूट

मुनि सु-व्रत ले आदि कोटिक कोटि निन्यानौ ।
कोटि निन्यानौ श्रमण गण लाख निन्यानौ ।।
रु- नौ सौ निन्यानवे मुनि जा लगे शिव को ।
नाम निर्जर कूट से नुति कोटि-नव सबको ।।९।।

ॐ ह्रीं श्रीमुनिसुव्रतनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
99 कोड़ा-कोड़ी 99 करोड़ 99 लाख
999 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ ९ ॥

ललित कूट

अरब नौ सौ चुरासी बारह करोड़ ।
लाख अस्सी चुरासी हज्जार और ।।
पाँच सौ पंचानवे मुनि चन्द्र आद ।
सिद्ध कूट ललित तिन्हें नुति विनय साथ ।।१०।।

ॐ ह्रीं श्री चन्द्रप्रभ जिनेन्द्रादि मुनि
984 अरब 12 करोड़ 80 लाख
84 हजार 595 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ १० ॥

श्रीआदिनाथ भगवान की टोंक

आदि आदिक दश हजारा ।
टूक दो कर कर्म-कारा ।।
मुक्त मुनि कैलाश गिर से ।
तिन्हें सविनय नमन सिर से ।।११।।

ॐ ह्रीं श्रीऋषभनाथ जिनेन्द्रादि
10 हजार मुनि कैलाश पर्वत से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्थ निर्वपामीति स्वाहा ॥ ११ ॥

विद्युतवर कूट

कोटि कोटिक अठारह कोटि ब्यालीस ।
लाख बत्तीसरु सहस ब्यालिस मुनीश ।।
और नौ सौ पाँच शीतलनाथ आद ।
कूट विद्युत-वर प्रसिद्ध लोक माथ ।।१२।।

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
18 कोड़ा-कोड़ी 42 करोड़ 32 लाख
42 हजार 905 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ १२ ॥

स्वयंभु कूट

कोटि कोटिक छियानवे सत्तर करोड़ ।
लाख सत्तर सहस सत्तर और जोड़ ।।
सात सौ मुनिराज मुक्त अनंत आद ।
प्रनुति कूट स्वयंभु साथ जयंत नाद ।।१३।।

ॐ ह्रीं श्रीअनन्तनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
96 कोड़ा-कोड़ी 70 करोड़ 70 लाख
70 हजार 700 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ १३ ॥

धवल कूट

कोटि कोटिक नवरु बारह लाख ।
सहस ब्यालिस पाँच सौ जिन-भाख ।।
नाथ संभव आदि मुनि शिवधाम ।
धवल नामा कूट कोटि प्रणाम ।।१४।।

ॐ ह्रीं श्री संभवनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
9 कोड़ा-कोड़ी 12 लाख 42 हजार
500 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥14 ।।

श्रीवासुपूज्य भगवान की टोंक

वासु-पूज्य समेत एक हजार ।
सिद्ध मुनि पुर-चंप गिर-मंदार ।।
नमन श्रद्धा साथ भर उल्लास ।
साँच श्रद्धा लाभ बस अभिलाष ।।१५।।

ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्य जिनेन्द्रादि
चम्पापुर मंदारगिरि से
एक हजार मुनि सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।। १५ ।।

आनन्द कूट

कोटि कोटिक बहत्तर सत्तर करोड़ ।
लाख सत्तर मुनि सहस ब्यालीस और ।।
सात सौ मुनिराज शिव अभिनन्द आद ।
कूट इक आनन्द नुति हित सुख अबाध ।।१६।।

ॐ ह्रीं श्रीअभिनन्दननाथ जिनेन्द्रादि मुनि
72 कोड़ा-कोड़ी 70 करोड़ 70 लाख
42 हजार 700 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ १६ ॥

सुदत्तवर कूट

कोटि कोटिक ऊन तीस उनीस कोट ।
लाख नव नव सहस मुनि भव जलधि पोत ।।
सात सौ पैंसठ श्रमण जिन धर्म आद ।
शिव सुदत्त-वरेक कूट विभज उपाध ।।१७।।

ॐ ह्रीं श्रीधर्मनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
29 कोड़ा-कोड़ी 19 करोड़ 9 लाख
9 हजार 765 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥17 ॥

अविचल कूट

कोटि कोटिक एक चौरासी करोड़ ।
लख बहत्तर सहस इक्यासी रु-जोड़ ।।
सात सौ इक्यासि मुनि जिन सुमति आद ।
कूट अविचल अचलपुर नुति असंख्यात ।।१८।।

ॐ ह्रीं श्रीसुमतिनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
1 कोड़ा-कोड़ी 84 करोड़ 72 लाख
81 हजार 781 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ १८ ॥

कुन्दप्रभ कूट

कोटि कोटिक नवरु लख नव ।
सहस नव नव सौ निन्यानव ।।
शांति आदिक सिद्ध साधो ।
कुन्द-प्रभ कूटिक अराधो ।।१९।।

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
9 कोड़ा-कोड़ी 9 लाख 9 हजार
999 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ १९ ॥

श्री महावीर भगवान की टोंक

सहित मुनि छब्बीस वीरा ।
पार उस भव-सिन्धु तीरा ।।
पद्म सरवर नगर-पावा ।
धोक हित तट मोक्ष नावा ।।२०।।

ॐ ह्रीं श्रीमहावीर स्वामी
पावापुर के पदम सरोवर स्थान से
26 मुनि सहित मोक्ष पधारे
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ २० ॥

प्रभास कूट

कोटि कोटिक उनन्-चास करोड़ चौरासी ।
लख बहत्तर जिन सुपारस ‘आद’ अधिशासी ।।
सहस सातरु सात सौ ब्यालीस मुनिराया ।
मुक्त कूट प्रभास से हित मुक्ति सिर नाया ।।२१।।

ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
49 कोड़ा-कोड़ी 84 करोड़ 72 लाख
7 हजार 742 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।। २१ ।।

सुवीर कूट

साध सत्तर कोटि कोटिक पार ।
साठ लाख सुभाख छह हज्जार ।।
विमल आदिक सात सौ ब्यालीस ।
सिद्ध कूट सुवीर नुति निशि-दीस ।।२२।।

ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
70 कोड़ा-कोड़ी 60 लाख 6 हजार
742 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।। २२ ॥

सिद्धवर कूट

कोटि अस्सी अजित आदी ।
लाख चौवन भज समाधी ।।
कूट सार्थक सिद्धवर से ।
सिद्ध शिव राधिका हरषे ।।२३।।

ॐ ह्रीं श्रीअजितनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
80 करोड़ 54 लाख मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।। २३ ।।

श्रीनेमिनाथ भगवान की टोंक

नेम आदिक मुनि बहत्तर कोट ।
और गणना सात सौ संज्योत ।।
मोक्ष जा पहुँचे पहुँच गिर-नार ।
नमन सविनय हित जलधि-भव पार ।।२४।।

ॐ ह्रीं श्रीनेमिनाथ जिनेन्द्रादि
शम्बू प्रद्युम्न अनिरुद्ध इत्यादि
72 करोड़ सात सौ मुनि
गिरिनार पर्वत से मोक्ष गए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।। २४ ।।

स्वर्णभद्र कूट

कोटि ब्यासी लख चुरासी सहस पैंतालीस ।
और मुनिगण सात सौ जिन पार्श्व आद ऋषीश ।।
स्वर्ण भद्रिक कूट से जा लगे सिरपुर ग्राम ।
पुर-निराकुल लग सकूँ ले आश कोटि प्रणाम ।।२५।।

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथ जिनेन्द्रादि मुनि
82 करोड़ 84 लाख 45 हजार
742 मुनि इस कूट से सिद्ध भए
तिनके चरणारविन्द को मेरा
मन, वचन, काय से बारम्बार नमस्कार हो,
जलादि अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ॥ २५ ॥


Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point