द्वादशांग माँ जिनवाणी की पूजन
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
अत्र अवतर अवतर संवौषट्
(इति आह्वानन)
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:
(इति स्थापनम्)
अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(इति सन्निधिकरणम्) ।
रेख दूसरों की न मिटाओ,
अपनी रेख बढ़ाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
जलं निर्वपामीति स्वाहा ।
भरी पालड़ी नीचे जाती,
सर का बोझ घटाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा ।
खुशबू दूर तलक जाती है,
नेकी कर दिखलाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा ।
पानी रखो बचा कर अपना,
हाथ न स्याह रॅंगाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।
किंवदन्ती न आँच, साँच को,
निज नजर न गिर जाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
लगना हाथ वही, जो बोया,
पौधा पुण्य लगाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।
वीर रखें जिस विध उस रह लो,
शिला सिर न टकराओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।
अपने काम बनायेंगे प्रभु,
औरन काम बनाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
फलं निर्वपामीति स्वाहा ।
अबकि फेंक तलवार, ढाल रख,
करजा कर्म पटाओ ‘री ।
बाँध रखी जो मोहन पाटी,
हद हो चली हटाओ ‘री ।।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।
द्वादशांग माँ जिनवाणी की,
पूजन आन रचाओ ‘री ।
आओ ‘री सखि आओ ‘री ।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
जयमाला
श्रुत भक्ति
भेद परोक्ष एक प्रत्यक्षा ।
नेत्र स्वरूप उन्हें है जिनको,
लोक-अलोक देखना इच्छा ।
संस्तुति करता हूँ मैं उसकी,
एक ज्ञान केवल वह सच्चा ।।१।।
अहा ! अभिमुख हुये नियमित,
विषय को जो जानता ।
तीन सौ छत्तीस विध,
बह्-वादि-वग्रह ज्ञानतः ।।
ऋद्धि-युत ! मन-इन्द्रियों से,
ले चले अवतार जो ।
धोक तिस मति-ज्ञान को,
श्रुत-ज्ञान का आधार वो ।।२।।
कथित जिनवरा ।
रचित गणधरा ।
भेद दो तथा अनेक ।
अंग, अंग-बाह्य एक ।
युत अनंत विषय लेख ।
नुति अनंत माथ टेक ।
ज्ञान श्रुत निरा ।
कथित जिनवरा ।
रचित गणधरा ।।३।।
पर्यय, अक्षर, पद, संघातरु,
प्रतिपत्तिक, अनुयोग विधी ।
प्राभृत-प्राभृत, प्राभृत, वस्तुरु,
पूर्व संयुक्त समास निधी ।।
दश दुगुणित मिल भेद सभी यह,
बीस भासते रतनों से ।
द्वादशांग-श्रुत ज्ञान उसे नुति,
तन से, मन से, वचनों से ।।४।।
आचारांगा सूत्र कृतांगास्-
थानांगा समवायांगा ।
व्याख्या-प्रगप्ति ज्ञातृ कथांगा,
उपासना अध्यय-नांगा ।।
अंग अन्तकृत अनुत्तरा उप-
पादिक दश दश अंग नवा ।
प्रश्न-व्याकरण विपाक-सूत्तर,
नुति सविनय वसु अंग नवा ।।५।।
सूत्र, पूर्व, परिकर्म,
प्रथमनु-योगरु चूलिका ।
दृष्टि-वाद विध पंच,
नमन माथ से सिर टिका ।।६।।
कहे पूर्व चौदह सभी,
प्रथम पूर्व उत्पाद ।
आग्रायणीय दूसरा,
फिर वीर्यानु-प्रवाद ।।७।
अस्ति-नास्ति फिर ज्ञान-प्रवादा ।
सत्य-प्रवादा, आत्म-प्रवादा ।।
कर्म-प्रवादा, प्रत्याख्याना ।
विद्या-नुप्रवादा, कल्याणा ।।८।।
प्राणावाय पूर्व अपने सा ।
क्रिया-विशाला पूर्व विशेषा ।।
पूरण-लोकबिन्दु-सारेका ।
झुक-झुक धोक पूर्व प्रत्येका ।।९।।
दश, चौदह फिर आठ, अठारा ।
दो पूर्व में वारा-वारा ।।
सोलह, बीस, तीस, पन-दश बस ।
क्रमशः शेष वस्तुएं दश-दश ।।१०।।
वस्तु वस्तु प्राभृत कहे,
अधिक न कमती बीस ।
मन, वच, काय संभाल के,
नमन तिन्हें निशि-दीस ।।११।।
वस्तु चार-दश द्वितीय-पूर्वा ।
पूर्वान्तरु-अपरान्त अपूर्वा ।।
नाम वस्तु ध्रुव, सुनिधि अध्रुवा ।
च्यवन-लब्धि, सम्प्रणिधि-अध्रुवा ।।१२।।
अर्थ, भौमा-वयाद्य विधाना ।
सरवारथ-कल्पनीय, ज्ञाना ।।
काल अतीत-अनागता वस्तु ।
सिद्धि, उपाध्य त्रिकाल नमोऽस्तु ।।१३।।
पंचम वस्तु प्राभृतक चौथा ।
तिस अनुयोग नाम अविरोधा ।।
सर्व-प्रथम कृति सविनय नुति सिर ।
वेदन, पर्शन, कर्म-प्रकृति फिर ।।१४।।
बन्धन बाद निबन्धना,
प्रक्रम-नु-पक्रमेक ।
अभ्युदया, मोक्षिक तथा,
संक्रम, लेश्या लेख ।।१५।।
लेश्या-कर्म, लेश्य-परिणामा ।
सात, असात ख्यात तिहुं-धामा ।।
दीर्घ, हृश्व अनुयोग जिनागम ।
भव-धारणीय, पुद्गल-आतम ।।१६।।
निधत्त फिर अनिधत्त निराला ।
सनिकाचित, अनिकाचित धारा ।।
फिर पश्चिमस्-कंध चौबीसा ।
नुति विद् अल्प-बहुत्व ऋषीशा ।।१७।।
कोटि एक सौ बारह गणना ।
लख तेरासी ज़्यादा कम ना ।।
हजार अट्ठावन पद पंचा ।
नुति श्रुति-पद, पद हेत विरंचा ।।१८।।
अंग-बाह्य परकीर्णका,
सब मिल चौदह भेद ।
सूक्ष्म अर्थ प्रति-पादका,
वन्दन विनय समेत ।।१९।।
सामायिक, संस्तव-चौबीसा ।
वन्दन, प्रति-क्रमणा निशि-दीसा ।।
नुति वैनयिक प्रनुति कृति-कर्मा ।
जश दश-वैकालिक सभ-धर्मा ।।२०।।
सविधि उत्तरा-ध्ययन प्रनुति ।
सुनिधि कल्प-व्यवहार अनूठी ।।
कल्पा-कल्प अर्थ अधिकारा ।
महा-कल्प संज्ञान पिटारा ।।२१।।
नाम एक पुण्डरीक आया ।
और महा पुण्डरीक गाया ।।
निषिद्धिका अर नाम अशीती ।
वन्दन तिन्हें समन्वित प्रीती ।।२२।।
पुद्गल की मर्याद लिये जाने स्वच्छा ।
भेद अनेक वेद वर्णित जो प्रत्यक्षा ।।
देशावधि, परमावधि, सर्वा-वधि भेदा ।
अवधिज्ञान वह, उसे धोक सविनय देता ।।२३।।
छुपा कुछ जो और मन में ।
जान लेते उसे क्षण में ।।
भेद ऋजु मति विपुल मति दो ।
मन: पर्यय ज्ञान नुति हो ।।२४।।
काल तीन पदार्थ जितने वह सभी ।
भाँति दर्पण झलकते इक-साथ ही ।।
सकल सुख-गृह नंत क्षायिक द्वन्द ना ।
ज्ञान केवल करूँ उनकी वन्दना ।।२५।।
देखने जग तीन नेत्र समान जो ।
पाँच सब के सभी ज्ञान प्रमाण वो ।।
करूँ वन्दन हाथ निज श्रीफल बना ।
सुख निराकुल हाथ लागे भावना ।।२६।।
नाथ कायोत्सर्ग साधा ।
भक्ति श्रुत जिनवाणि माता ।।
करूँ आलोचन प्रदोषा ।
क्षमा दोगे है भरोसा ।।२७।।
पूर्वगत, प्राभृत, उपांगा ।
प्रकीर्णक, परिकर्म, अंगा ।।
सूत्र, थव, प्रथमानु-योगा ।
थुति-कथा, चूलिका ढोका ।।२८।।
बोधि पाऊँ, दुख विलय हो ।
सुगति जाऊँ, कर्म क्षय हो ।।
वरण मरण-समाधि अन्ता ।
लाभ गुण सम्पद् जिनंदा ।।२९।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
विधान प्रारंभ
प्रथम वलय
सुन तीर्थंकर प्रभु की वाणी ।
गणधर देव साध हित प्राणी ।।
द्वादशांग की रचना करते ।
अंग प्रविष्ट उसे सिर धरते ।।
ॐ ह्रीं श्री अंग प्रविष्ट श्रुत देवाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
प्रथम आचारांग श्रुत विख्यात ।
अठारह हज्जार पद निज-भांत ।।
विवर्णित व्रत-शुद्धि समिति त्रिगुप्त ।
जयति चारित पाल भवि ! भव मुक्त ।।१।।
ॐ ह्रीं श्री अष्टादश सहस्र पदविभूषित
प्रथम आचारांगाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कृत-क्रियाएं कौन करना चाहिये ।
क्रिया किसमें मौन रखना चाहिये ।।
विषय सूत्रकृतांग अपने भाँत है ।
पद सहस छत्तीस नुति नत माथ है ।।२।।
ॐ ह्रीं श्री छत्तीस सहस्र पदविभूषित
द्वितीय सूत्र कृतांगाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
जीव इक विधि ज्ञान दर्शन भेद दो ।
ध्रौव्य, व्यय, उत्पाद तीन प्रभेद भो ! ।।
यूँ तृतिय थानांग वर्णन अर्थ का ।
पद सहस ब्यालीस नुति मस्तक झुका ।।३।।
ॐ ह्रीं श्री ब्यालीस सहस्र पदविभूषित
तृतीय स्थानांगाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
धर्म एक अधर्म इक आकाश भो ! ।
असंख्यात प्रदेश सम गुण-राश सो ।।
तुरिय समवायांग में वर्णन यथा ।
अगम लाखिक सहस-चौंसठ पद कथा ।।४।।
ॐ ह्रीं श्री एक लाख चौसठ सहस्र
पदविभूषित चतुर्थ समवायांगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
प्रश्न साठ हजार कोऽहं आद ।
अनुत्तर उत्तर ‘रे सोऽहं साथ ।।
पांचवा व्याख्या प्रज्ञप्तिक अंग ।
पद सहस अठ-बीस नुति साष्टंग ।।५।।
ॐ ह्रीं श्री दो लाख अट्ठाईस सहस्र
पदविभूषित पंचम व्याख्या प्रज्ञप्ति अंगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
ज्ञातृ धर्म कथांग छँटवा है छटा ।
युत निधान समाधि बोधि संकथा ।।
लाख पाँच हजार छप्पन पद निरे ।
तिन्हें वन्दन भाव-भीने उर भरे ।।६।।
ॐ ह्रीं श्री पांच लाख छप्पन सहस्र
पदविभूषित ज्ञातृधर्म कथांगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
उपासक अध्ययन अंगिक सांतवा ।
विवेचित क्या ? धर्म श्रावक श्राविका ।।
लाख ग्यारह सहस सत्तर पद सभी ।
कल पढ़ूँगा नमन तो कर लूँ अभी ।।७।।
ॐ ह्रीं श्री ग्यारह लाख सत्तर सहस्र
पदविभूषित सप्तम उपासका-ध्ययनांगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
हरिक तीर्थक के समय में,
केवली दश दश हुये ।
सहन कर उपसर्ग भव का,
अन्त कर सिरपुर गये ।।
अंत-कृत दश अंग जिसमें,
विवेचन तिनका रहा ।
पद विभूषित लाख तेइस,
सहस अट्ठाइस अहा ।।८।।
ॐ ह्रीं श्री तेईस लाख अठ्ठाईस सहस्र
पदविभूषित अष्टम अन्तकृतदशांगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
हरिक तीर्थक के समय में,
मुनि हुए दश दश निरे ।
सहन कर उपसर्ग विजया-
दिक अनुत्तर अवतरे ।।
अनुत्तर उपपादिका दश,
अंग तिन वर्णन रहा ।
बानवे लख चबालीस,
सहस्र पद मंडित कहा ।।९।।
ॐ ह्रीं श्री बानवे लाख चबालीस सहस्र
पदविभूषित नवम् अनुत्तरांगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
प्रश्न पर-मत उठाये आगे धरे ।
युक्ति नय से उन्हें दे उत्तर चले ।।
प्रश्न व्याकर-णांग दशवाँ विश्रुती ।
लख तिरानव सहस सोलह पद नुती ।।१०।।
ॐ ह्रीं श्री तेरानवे लाख सोलह सहस्र
पदविभूषित दशम प्रश्न व्यांकरणांगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
पाप-पुण्य विपाक भाषी ।
पद करोड़िक लख चुरासी ।।
अंग सूत्र-विपाक नामा ।
अष्ट अंग नवा प्रणामा ।।११।।
ॐ ह्रीं श्री एक करोड़ चौरासी लाख
पदविभूषित एकादशम् विपाक सूत्रंगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
दृष्टि वादिक अंग साधो आँख ।
सतत् श्रुत रति साध पानी राख ।।
तीन सौ तेसठ कुवादी ।
खण्डनन मत मण्डनादी ।।१२।।
कोटि इक सौ आठ अर अड़सठ लाख ।
सहस छप्पान पाँच पद जिन भाख ।
सतत् श्रुत रति साध पानी राख ।।
ॐ ह्रीं श्री एक सौ आठ करोड़
अड़सठ लाख छप्पन हजार पांच
पदविभूषितद्वादशम् दृष्टिवादांगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
एक सौ बारह करोड़ ।
लाख तेरासी रु जोड़ ।।
सहस अट्ठावन व पाँच ।
सर्व पद क्या आँच ? साँच ।।
ॐ ह्रीं श्री एक सौ बारह करोड़
तेरासी लाख अठ्ठावन सहस्र पांच
द्वादश अंग श्रुतज्ञानाय
पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा ।
द्वितीय वलय
परिकर्म, सूत्र, प्रथमानुयोग ।
कर पूर्वगतरु चूलिका जोग ।।
मिल पाँच दृष्टि-वादांग भेद ।
वन्दन सांची श्रद्धा समेत ।।
ॐ ह्रीं श्री दृष्टि-वादांग
श्रुत देवाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
शशि, रवि, जम्बू द्वीप प्रज्ञप्ति ।
व्याख्या सागर द्वीप प्रज्ञप्ति ।।
भेद पाँच परिकर्म अनोखे ।
नुति दे टूक बंध कर्मों के ।।
ॐ ह्रीं श्री दृष्टि-वादांग अंतर्गत परिकर्म
श्रुत देवाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
देव चन्द्र विमान में जे अवतरें ।
ऋद्धि कितनी गति, उँचाई, वय धरें ।।
चन्द्र-प्रज्ञप्ति यही सब वांचती ।
लाख छत्तिस सहस पांच सुपद नुती ।।१।।
ॐ ह्रीं श्री छत्तीस लाख पांच सहस्र
पदविभूषित प्रथम चन्द्र प्रज्ञप्ति परिकर्माय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
देव सूर्य विमान में जे अवतरें ।
ऋद्धि कितनी गति, उँचाई, वय धरें ।।
सूर्य-प्रज्ञप्ति यही सब वांचती ।
पांच लाख सहस्र तीन सुपद नुती ।।२।।
ॐ ह्री श्री पाँच लाख तीन सहस्र
पदविभूषित द्वितीय सूर्य प्रज्ञप्ति परिकर्माय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
द्वीप जम्बू नर, तिर्यच बखान है ।
विवर्णन क्या पर्वतादि प्रमाण है ।।
जम्बू द्वीप प्रगप्ति अपने-सी कृती ।
तीन लाख सहस पचीस सुपद नुती ।।३।।
ॐ ह्रीं श्री तीन लाख पच्चीस सहस्र
पदविभूषित तृतीय जम्बूद्वीप प्रज्ञप्ति परिकर्माय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
दीप सिन्धु विविध पदार्थ बखान है ।
विवर्णन क्या ? सागरादि प्रमाण है ।।
द्वीप सिन्धु प्रगप्ति ना दूजी कृती ।
लाख बावन सहस छत्तिस पद नुती ।।४।।
ॐ ह्रीं श्री बावन लाख छत्तीस सहस्र
पदविभूषित चतुर्थ द्वीप समुद्र प्रज्ञप्ति परिकर्माय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
काल, धर्म, अधर्म, भव्यिक सिद्ध ।
विवर्णन नभ, जड़, अभव्ययिक सिद्ध ।।
पद चुरासी लख सहस छत्तीस ।
प्रनुति व्याख्या प्रज्ञप्तिन् निशि-दीस ।।५।।
ॐ ह्री श्री चौरासी लाख छत्तीस सहस्र
पदविभूषित पंचम व्याख्या प्रज्ञप्ति परिकर्माय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि इक इक्यासि लाखा ।
और पाँच हजार भाखा ।।
प्रनुति पद परिकर्म पंचा ।
वरद और न पद विरंचा ।।
ॐ ह्रीं श्री एक करोड़ इक्यासी लाख
पांच सहस्र पदविभूषित पंच परिकर्माय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
सूत्र भेद अनेक धरमा ।
अबंधक भावेक प्रथमा ।।
विवर्णित पद लख अठासी ।
साध नुनि-बहु शिव-निवासी ।।
ॐ ह्री श्री अट्ठासी लाख पदविभूषित
द्वितीय सूत्र अधिकाराय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
तृतिय प्रथमनुयोग परिकर्मिक निधी ।
कथा त्रेषठ-शलाका पुरुषन सुधी ।।
पद सुशोभित सहस पांच अनूठ से ।
साध नुति जुड़ चलें साँच विभूत से ।।
ॐ ह्री श्री पाँच सहस्र पदविभूषित
तृतीय प्रथमानुयोगाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
पूर्वगत परिकर्म भेदा ।
तुरिय यह इस भेद चौदा ।।
वन्दना नव कोटि इनको ।
बांध पाऊँ चपल मन को ।।
ॐ ह्रीं श्री दृष्टि-वादांग अंतर्गत पूर्वगत
श्रुत देवाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
जीव, पुद्गल आदि का जैसा जहाँ उत्पाद ।
विवर्णन उत्पाद पूरब कर चले निर्बाध ।।
वस्तु दश प्राभृतिक दो सौ तथा पद इक कोट ।
वन्दना मानस, वचन, कायिक विनिर्गत खोट ।।
ॐ ह्रीं श्री एक करोड़ पदविभूषित
प्रथम उत्पाद पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
अग्र यानि प्रधान स्व समय वर्णना ।
नाम अग्रा-यणीय पूर्व सुवर्णना ।।
वस्तु चौदह, छियानवे लख पद जुदा ।
प्राभृतिक दो सौ रु अस्सी नुति सदा ।।
ॐ ह्रीं श्री छ्यानबे लाख पदभूषित
द्वितीय अग्रायणी पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
ऋद्धि-सुर, सामर्थ्य नर, सुर, नाग ।
कर चला वर्णन समान चिराग ।।
वस्तु वसु, प्राभृतिक एक सौ आठ ।
सुपद सत्तर लाख वीर्यनुवाद ।।
ॐ ह्री श्री सत्तर लाख पदविभूषित
तृतीय वीर्यानुवाद पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
अस्ति नास्ति अनेक भंग विवेचना ।
अस्ति नास्ति प्रवाद पूरब वन्दना ।।
प्राभृतिक मिल तीन सौ अस्सी रहे ।
वस्तु अठ-दश, साठ लाख सुपद कहे ।।
ॐ ह्रीं श्री साठ लाख पदविभूषित चतुर्थ अस्तिनास्ति प्रवाद पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
पूर्व ज्ञान प्रवाद सार्थक नाम ।
पाँच ज्ञान विवेचना अविराम ।।
कोटि ऊनिक सुपद, बारह वस्तु ।
प्राभृतिक दो सौ चलिस नमोऽस्तु ।।
ॐ ह्रीं श्री निन्यानबे लाख निन्यानबे सहस्र
नौ सौ निन्यानबें पदविभूषित
पंचम ज्ञानप्रवाद पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
सत्य विध दश विवर्णन अभिराम ।
पूर्व सत्य प्रवाद सार्थक नाम ।।
कोटि-इक छह सुपद, बारह वस्तु ।
प्राभृतिक चालीस सहज नमोऽस्तु ।।
ॐ ह्रीं श्री एक करोड़ छह पदविभूषित
षष्टम सत्य प्रवाद पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
आत्म विध विध विवेचन निष्काम ।
पूर्व आत्म प्रवाद सार्थक नाम ।।
कोटि छब्बिस सुपद, सोलह वस्तु ।
तीन सौ दश दश प्राभृतिक नमोऽस्तु ।।
ॐ ह्रीं श्री छब्बीस करोड़ पदविभूषित
सप्तम आत्मप्रवाद पूर्वाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कर्म थिति दश विवेचन इक ठाम ।
पूर्व कर्म प्रवाद सार्थक नाम ।।
कोटि इक लख अस्सी, बीस सुवस्तु ।
चार सौ प्राभृतिक कोटि नमोऽस्तु ।।
ॐ ह्रीं श्री एक करोड़ अस्सी लाख
पदविभूषित अष्टम कर्मप्रवाद पूर्वाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
द्रव्य भाव दुभेद त्याग विवेचना ।
पूर्व प्रत्याख्यान शतशः वन्दना ।।
प्राभृतिक छह सौ रु तीन सुवस्तु भो ! ।
पद चुरासी लख प्रतेक नमोऽस्तु हो ।।
ॐ ह्रीं श्री चौरासी लाख पदविभूषित
नवम् प्रत्याख्यान पूर्वाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
विवर्णन विद्या समस्त निमित-महा ।
कोटि इक दश लाख पद जश अनकहा ।।
तीन सौ प्राभृतिक, पंद्रह वस्तु भो ! ।
पूर्व विद्या-नुवादेक नमोऽस्तु हो ।।
ॐ ह्रीं श्री एक करोड़ दस लाख पदविभूषित
दशम् विद्यानुवाद पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
विवर्णन कल्याण पंच ललाम ।
सुपूरब कल्याण वाद प्रमाण ।।
सुपद कोटिक बीस-छह, दश वस्तु ।
प्राभृतिक दो सौ प्रतेक नमोऽस्तु ।।
ॐ ह्रीं श्री छब्बीस करोड़ पदविभूषित एकादशम कल्याणवाद पूर्णाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कथन आयुर्वेद प्राणापान ।
पूर्व प्राणावाय स्वयं समान ।।
वस्तु दश, प्राभृतिक दो सौ पूज ।
कोटि तेरह पद सुलोचन दूज ।।
ॐ ह्रीं श्री तेरह करोड़ पदविभूषित
द्वादशम प्राणावाय पूर्वाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कला चौषठ-बहत्तर विस्तार ।
पूर्व क्रिया विशाल नुति शत बार ।।
वस्तु दश, प्राभृतिक दो सौ धोक ।
कोटि नव पद दूज रवि आलोक ।।
ॐ ह्रीं श्री नौ करोड़ पदविभूषित
त्रयोशम क्रिया विशाल पूर्वाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
लोक व्याख्या गणित सूत्र तमाम ।
लोक बिन्दुन सार पूर्व प्रणाम ।।
सुपद बारह कोटि लाख पचास ।
वस्तु दश, प्राभृतिक दो सौ राश ।।
ॐ ह्रीं श्री बारह करोड़ पचास लाख
पदविभूषित चतुर्दशम लोक बिन्दुसार पूर्वाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
प्राभृतिक त्रिक सहस छह सौ अड़सठा ।
एक सौ अड़सठ सुवस्तुन् बड़-छटा ।।
कोटि पंचानने लाख पचास पाँच ।
सरब पद पूरब चतुर्दश अगम वाँच ।।
ॐ ह्रीं श्री सर्व एक सौ अड़सठ वस्तुगत
तीन सहस्र छह सौ अड़सठ प्राभृमतमय
पंचानने करोड़ पचास लाख पांच पद विभूषित
चतुर्दश पूर्वाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
नाम चूलिका पांचवा,
दृष्टिवाद का भेद ।
हेत बोधि मस्तक नवा,
वन्दन विनय समेत ।।
ॐ ह्रीं श्री दृष्टि-वादांग अंतर्गत चूलिका
श्रुत देवाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि दो नौ लख उनासी,
सहस दो सौ पाँच ।
पद भूषित जलगता,
चूलिका सुगुरु उवाच ।।
जलस्-थम्भन जल गमन हित,
मंत्र-तंत्र अनेक ।
तापसी अतिशय इत्यादिक,
विवर्णित अभिलेख ।।
ॐ ह्रीं श्री दो करोड़ नौ लाख उन्नासी सहस्र
दो पाँच सौ पदविभूषित प्रथम जलगता
चूलिकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि दो नौ लख उनासी,
सहस दो सौ पाँच ।
पद भूषित थलगता,
चूलिका सुगुरु उवाच ।।
वास्तु विद्या भूगमन हित,
मंत्र-तंत्र अनेक ।
तापसी अतिशय इत्यादिक,
विवर्णित अभिलेख ।।
ॐ ह्रीं श्री दो करोड़ नौ लाख उन्नासी सहस्र
दो सौ पदविभूषित द्वितीय थलगता
चूलिकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि दो नौ लख उनासी,
सहस दो सौ पाँच ।
पद लसित मायागता,
चूलिका सुगुरु उवाच ।।
इन्द्रजाला-दिक विमण्डित,
मंत्र-तंत्र अनेक ।
तापसी अतिशय इत्यादिक,
विवर्णित अभिलेख ।।
ॐ ह्रीं श्री दो करोड़ नौ लाख उन्नासी सहस्र
दो सौ पदविभूषित तृतीय मायागता
चूलिकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि दो नौ लख उनासी,
सहस दो सौ पाँच ।
पद भूषित रूपगत,
चूलिका सुगुरु उवाच ।।
सिंहादिक बहु रूप हित विधि,
मंत्र-तंत्र अनेक ।
तापसी अतिशय इत्यादिक,
विवर्णित अभिलेख ।।
ॐ ह्रीं श्री दो करोड़ नौ लाख उन्नासी सहस्र
दो सौ पदविभूषित चतुर्थ रूपगता
चूलिकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि दो नौ लख उनासी,
सहस दो सौ पाँच ।
पद लसित आकाशगत,
चूलिका सुगुरु उवाच ।।
गमन कर सकने गगन विधि,
मंत्र-तंत्र अनेक ।
तापसी अतिशय इत्यादिक,
विवर्णित अभिलेख ।।
ॐ ह्रीं श्री दो करोड़ नौ लाख उन्नासी सहस्र
दो सौ च पदविभूषित पंचम आकाशगता
चूलिकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि दश उनचास लाखा ।
सहस छह-चालीस भाखा ।।
और पद पच्चीस साघो ।
चूलिका पंचक अराधो ।।
ॐ ह्रीं श्री दश करोड़ उनचास लाख
छियालीस सहस्र पदविभूषित
पंच चूलिकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
अरब एक करोड अठ धन ! ।
लाख अड़सठ सहस छप्पन ।।
पद सुशोभित दृष्टिवादा ।
नमन हित समदृष्टि साधा ।।
ॐ ह्रीं श्री एक अरब आठ करोड़ अड़सठ लाख
छप्पन सहस्र पदविभूषित पंचभेद परिकर्म
सूत्र प्रथमानुयोग पूर्वगत चूलिका सहित
दृष्टिवादाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
तृतीय वलय
श्री श्रुत देव जयवन्ता ।
मनसा वन्दना नन्ता ।।
ले आधार अंगप्रविष्ट ।
रचना अंग बाह्य विशिष्ट ।।
किरपा साध मति मन्दा ।
करुणामयी निर्ग्रन्था ।।
मनसा वन्दना नन्ता ।
श्री श्रुत देव जयवन्ता ।।
ॐ ह्रीं श्री अंग बाह्य श्रुत देवाय नमः
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
अंग-बाह्य प्रभेद चौदा ।
प्रथम सामायिक सुबोधा ।।
भाव समता विधि विधाना ।
साध जिन-गुण निधि निधाना ।।
ॐ ह्रीं श्री प्रथम सामायिक प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कथा तीर्थंकर विघाता ।
चतुर्विंशति थव कहाता ।।
भीग थोड़ी सांझ तीना ।।
उसे वन्दन भाव-भीना ।
ॐ ह्रीं श्री द्वितीय चतुर्विंशति संस्तवन
प्रकीर्णकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
तीर्थकर भगवान् एका ।
सविस्तृत जश गान लेखा ।।
वन्दना वन्दना उसको ।
लाभ हो सद्धर्म मुझको ।
ॐ ह्रीं श्री तृतीय वन्दना प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
प्रतिक्रमण दैवशिक रात्रिक ।
पक्ष, चातुर्-मास, वार्षिक ।।
कथन ईर्या-पथिक न्यारा ।
औत्त-मार्थिक नमन म्हारा ।।
ॐ ह्रीं श्री चतुर्थ प्रतिक्रमण प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
विनय चारित, ज्ञान, दर्शन ।
तप विनय उपचार वर्णन ।।
वैनयिक श्रुत स्वयं भाँती ।
कोटि वन्दन दिवस राती ।।
ॐ ह्रीं श्री पंचम वैनयिक प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कथन पूजा विधि जिनन्दा ।
सूरि, पाठक, सिद्ध, सन्ता ।।
उसे श्रुत कृतिकर्म भाखा ।
बोधि-हित नित नमन लाखा ।।
ॐ ह्रीं श्री षष्टम कृतिकर्म प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
विवर्णन वि-विशेष काला ।
गोचरी विधि विधि अचारा ।।
नाम दश वैकालिका श्रुत ।
कोटि नव त्रै कालिका नुत ।।
ॐ ह्रीं श्री सप्तम दश वैकालिका प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
सहन चउ उपसर्ग करना ।
परी-षह बाबीस सहना ।।
विवर्णन जिसमें अशेषा ।
उत्तराध्ययन श्रुत विशेषा ।।
ॐ ह्रीं श्री अष्टम उत्तराध्ययन प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
योग मुनि आचरण कैसा ।
विवर्णित है आप जैसा ।।
कल्प व्यवहारिक अराधूँ ।
हेत मरण-समाधि साधूँ ।।
ॐ ह्रीं श्री नवम कल्प व्यवहारिक प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कथन मुनि आचरण योगा ।
श्रमण क्या ? चारित अयोगा ।।
नमन कल्पाकल्प ग्रन्था ।
अंग-बाह्य जयत जयन्ता ।।
ॐ ह्रीं श्री दशम कल्पाकल्प प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
काल संहनन देख करके ।
योग्य क्या मुनि लेख करके ।।
सूरि विरचा महाकल्पा ।
प्रणुति रख श्रद्धा अनल्पा ।।
ॐ ह्रीं श्री एकादशम् महाकल्प प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
हेत जन्म विमान देवा ।
विनिर्मल जल गंग-रेवा ।।
विवर्णन श्रुत पुण्डरीका ।
धोक विरद स्वयं सरीखा ।।
ॐ ह्रीं श्री द्वादशम् पुण्डरीक प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
जन्म इन्द्र प्रतीन्द्र हेता ।
त्याग-तप वर्णन समेता ।।
नमन श्रुत महा-पुण्डरीका ।
सुगम शिशु मति-मन्द टीका ।।
ॐ ह्रीं श्री त्रयोदशम् महा-पुण्डरीक प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कथन् प्रायश्चित समूचा ।
निषिधिका श्रुत सार दूजा ।।
नमन मन से वचन तन से ।
निकल सकने जन्म वन से ।।
ॐ ह्रीं श्री चतुर्दशम् निषिधिका प्रकीर्णकाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
कोटि वसु इक लाख आठ हजार ।
अखर इक सौ पचत्तर श्रुत सार ।।
लख पचीस सहस्र तीन श्लोक ।
ति-सौ अस्सी अखर पनदश धोक ।।
ॐ ह्रीं श्री आठ करोड़ एक लाख
आठ सहस्र एक सौ पचहत्तर अक्षरयुक्त
चौदा भेद अंक अर्थात् पच्चीस लाख
तीन सहस्त्र तीन सौ अस्सी श्लोक
पंद्रह अक्षर रूप बाह्य श्रुतज्ञानाय
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
जयमाला
श्रुत स्कंध विधान कथा
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।
छेद स्त्रीलिंग श्रुत-शालिनी भगवान् ।।
पिता चन्द्र रुचि नृप विख्याता ।
चन्द्र-प्रभा पटरानी माता ।।
कन्या रूपवान यह आप समान ।
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।।१।।
आर्या जिनमति पास पठाई ।
निपुण शीघ्र पढ़ आखर ढाई ।।
जब अपनी बुद्धि के द्वारा ।
श्रुत स्कंध मांडना माड़ा ।।
तब गुरु मां को अचरज हुआ महान ।
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।।२।।
करी प्रशंसा भूरी-भूरी ।
रहे न ज्यादा मंजिल दूरी ।।
दे आशीष भिजाया घर को ।
कन्या चली झुका के सर को ।।
खुश माँ पिता इस कन्या गुणवान ।
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।।३।।
वर्धमान मुनि नगर पधारे ।
हित दर्शन पहुंचे जन सारे ।।
भर दृग में खुशियों का पानी ।
पूछ चले मुनि से नृप-रानी ।।
किस कारण ? यह कन्या पुण्य निधान ।
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।।४।।
मुनि बोले भव पूर्व विदेहा ।
रही कमल-जिय भिन जल-देहा ।।
धुन सुन श्री सीमंधर स्वामी ।
व्रत श्रुत स्कंधा जग-नामी ।।
भज समाधि इन्द्राणी स्वर्ग विमान ।
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।।५।।
कन्या श्रुत-शालिनि वह देवी ।
श्रुतस्-कन्ध वह व्रत पुनि सेवी ।।
बन आर्या, कर मन्द कषाया ।
इन्द्र बनेगी तजकर माया ।।
चक्रि नयंधर तीर्थंकर निर्वाण ।
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।।
छेद स्त्रीलिंग श्रुत-शालिनी भगवान् ।
विरद न कमती श्रुत स्कंध विधान ।।६।।
ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं अर्हं
तुष्टिं पुष्टिं च वर्धनं
श्री द्वादशांग माँ जिनवाणी
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
दोहा
जोड़ा रह जाना यहीं,
थोड़ा भी संज्ञान ।
अखर न जलता कह गये,
कुन्द-कुन्द भगवान् ।।
Sharing is caring!
