
कल्याण-मन्दिर स्तोत्र
…पद्यानुवाद…
*मंगलाचरण*
नमो जिणवर अरि-हंताणं ।
णमो सिद्धम् आ-यरि-याणं ।।
उवज्झायाणं णमो णमो ।
सव्व साहूणं णमो णमो ।।
जगत कल्याण आप करते ।
दे अभय-दान पाप हरते ।।
आप जलयान जलध जग में ।
निरत तव विरद गान मग में ।।१।।
देव दुर्लभ गुण रत्नाकर ।
थके सुरगुरु तुम गुण गाकर ।।
कमठ से हार जीत चाले ।
पार्श्व वे त्रिभुवन रखवाले ।।२।।
आप गाथा रचना चाहीं ।
मन्द-मत पढ़ा लिखा नाहीं ।।
धृष्टता कर उलूक बाला ।
सूर्य वर्णन मनु कर चाला ।।३।।
मोह क्षय पा केवल ज्ञाना ।
न होगा तुम गुण गा पाना ।।
प्रकट जल रत्न राश दिखती ।
कहो किसने कर ली गिनती ।।४।।
कखहरा भी न मुझे आता ।
सोच यह कीर्तन तुम गाता ।।
भुजाएँ अपनी फैलाकर ।
बताता शिशु सीमा सागर ।।५।।
विफल जब बड़े बड़े जोगी ।
आप थुति क्या मुझसे होगी ।।
कार्य बिन सोच समझ साधा ।
चहक चिड़िया मनु आराधा ।।६।।
दूर थुति आप ऊर्ध्व रेता ।
नाम भी पाप विहर लेता ।।
ग्रीष्म ऋत पथिक भरे हापी ।
हवा झोंका सरवर काफी ।।७।।
आप जिसके मन में रहते ।
पाप “अब हम चलते” कहते ।।
नाग चन्दन लिपटे काले ।
मोर केका सुन झर चाले ।।८।।
नजर बस पड़ जाये तेरी ।
भागती दिखे निश अंधेरी ।।
देख गोस्वामी को आते ।
चोर पशु छोड़ भाग जाते ।।९।।
तुम्हें क्यों तरण कह पुकारें ।
हृदय हम बिठा तुम्हें तारें ।।
मसक तैरे, जादू मन्तर ।
हवा जो है उसके अन्दर ।।१०।।
काम वशीभूत जगत सारा ।
आप आगे मन्मथ हारा ।।
अग्नि बुझ चाली जिस जल से ।
वही जल वडवानल झुलसे ।।११।।
सार्थ गुरु नाम आप भारी ।
तिरें रख उर तुम संसारी ।।
अगम चिन्तन गौरव गरिमा ।
झलकती करुणा, दया क्षमा ।।१२।।
क्रोध परिणाम पूर्व विनशे ।
भिड़ चले कैसे कर्मन से ।।
यदपि शीतल तुषार होता ।
उजड़ वन हरा भरा खोता ।।१३।।
खोजने तुम्हें सन्त चाले ।
हृदय बैठे डेरा डाले ।।
खोज गर कमल बीज ठाना ।
कर्णिका कमल इक ठिकाना ।।१४।।
ध्यान क्या आप लगाया है ।
दशा परमात्म रिझाया है ।।
अग्नि संजोग देर केवल ।
धातु स्वर्णिम तज भाव उपल ।।१५।।
हृदय जिस आश्रय तुम लेते ।
विदेही उसे बना देते ।।
सुमन यूॅं ही स्वभाव है ना ।
हाथ खुशबू से भर देना ।।१६।।
मान के तुम हम इक भाँती ।
तुम्हें ध्या स्वानुभूति थाती ।।
अमृत यह जल विचार ऐसा ।
‘कि निर्विष विष संशय कैसा ।।१७।।
ब्रह्म हरिहर माने दुनिया ।
तुम्हें शंकर माने दुनिया ।।
पीलिया रोग अगम लीला ।
श्वेत भी शंख दिखा पीला ।।१८।।
समय धर्मोपदेश ‘माया’ ।
वृक्ष भी अशोक कहलाया ।।
रखा सूरज ने आद कदम ।
जीव जग जागा साथ पदम ।।१९।।
पॉंखुरी ऊर्ध्व अधो डण्डल ।
वृष्टि सुर पुष्पों की अविरल ।।
सुमन जो तुम समीप आते ।
अधो गति बन्ध-कर्म पाते ।।२०।।
हृदय गम्भीर सिन्ध द्वारा ।
प्रकट तुम वाक् अमृत धारा ।।
पान कर जिसका भवि प्राणी ।
मेंट लेते आनी-जानी ।।२१।।
दूर तक नीचे जाते जो ।
तुरत फिर ऊपर आते वो ।।
चँवर जश ऐसा कुछ गाते ।
नत-विनत गत-ऊरध नाते ।।२२।।
दिव्य धुन श्याम तन सलोना ।
जड़ित मण सिंहासन सोना ।।
स्वर्ण गिर मेर गरजते घन ।
भविक जन मोर थिरते मन ।।२३।।
आप भा-मण्डल अहि-चीना ।
पत्र तर अशोक छवि-छीना ।।
निकटता थारी बड़भागी ।
सचेतन कौन न वैरागी ।।२४।।
देव दुन्दुभि बाजे गगना ।
शब्द करती अँगना-अँगना ।।
निरालस आ, झट इन्हें चुनो ।
यहाँ शिव सारथवाह सुनो ।।२५।।
आप मुख क्षत अँधयार हुआ ।
चन्द्रमा च्युत अधिकार हुआ ।।
सेव हित शश, समेत तारे ।
छत्र मिस देह तीन धारे ।।२६।।
स्वर्ण का कोट प्रताप समां ।
कोट चाँदी कीरत प्रतिमा ।।
कोट इक माणिक दिव पूंजी ।
कान्ति प्रति मूरत ही दूजी ।।२७।।
विनत सुर मुकुटों की माला ।
चरण तुम सेवक तत्काला ।।
सुमन तुम चरण टिके आके ।
लेख लो देख विध उठा के ।।२८।।
आप पीछे लगना आया ।
तीर भव जल उनने पाया ।।
घड़े से आगे आप कदम ।
तारते शून्य विपाक करम ।।२९।।
नगन तुम जगदीश्वर कैसे ।
न लेखन हो, अक्षर ऐसे ।।
जड़ जिन्हें कहते अज्ञानी ।
उन्हें जानो कैसे ज्ञानी ।।३०।।
क्रोध से भर शठ कमठ चला ।
किया नभ उड़ा धूल धुंधला ।।
न छू पाया छाया तुमरी ।
उलट रज कर्म आत्म जकड़ी ।।३१।।
गरजती भीम मेघ माला ।
चमकती बिजुरी विकराला ।।
धार मूसल पानी दुस्तर ।
कमठ कृत कर्म लेप वज्जर ।।३२।।
मुण्ड माला पहने दौडें ।
प्रेत मुख से ज्वाला छोड़ें ।।
कमठ ने जिन्हें भिजाया है ।
निकाचित कर्म बुलाया है ।।३३।।
सुमन श्रद्धा, सरगम ओमा ।
हृदय गदगद, पुलकित रोमा ।।
काम सब छोड़ तोर सिमरण ।
उन्हीं का जीवन बस धन-धन ।।३४।।
कान दे अंगुली रख छोड़ी ।
सलंगर द्रोणी कब दौड़ी ।।
मन्त्र तुम नाम न सुन पाया ।
विपद् विषधर दौड़ा आया ।।३५।।
जन्म इस जन्मांतर दूजे ।
आप पद पंकज नहिं पूजे ।।
हा ! पराभव इस भव झोली ।
दिवाली तम, अनरव होली ।।३६।।
बँधी दृग् विमोह अंधियारी ।
दर्श तुम किया न इक बारी ।।
मर्म-भेदी अनर्थ जेते ।
पॉंत लग सभी दुक्ख देते ।।३७।।
जुड़ा तुम श्रुत, यज दर्शन से ।
कहाँ जुड़ सका किन्तु मन से ।।
टूट जो रही ना दुख पंक्ती ।
क्रिया कब भाव शून्य फलती ।।३८।।
भक्त वत्सल ! शरण्य शरणा ।
नाथ हे ! पुण्य भूम करुणा ।।
नत विनत मुझे शरण लीजे ।
दलन दुख अंकुर कर दीजे ।।३९।।
सार भण्डार ! अमंगल हर !
पूर्ण मन भावन ! मंगलकर !
तलक जब सु…मरण ना होवे ।
पलक तव सुमरण न खोवे ।।४०।।
तारने वाले भव जल से ।
दया तुम निस्वारथ बरसे ।।
उठा, रख दो मुझको सुख में ।
नाक तक डूबा जल दुख में ।।४१।।
भक्ति तुम चरण कमल लूटा ।
पुण्य यदि सातिशय अनूठा ।।
तलक जब मैं दूॅं भव फेरे ।
बने रहिये स्वामी मेरे ।।४२।।
भव्य जन जे प्रमाद तज के ।
पुलक, दृग् मुक्ताफल सज के ।।
निरखते अपलक तुम आनन ।
विरचते आप भजन, वे धन ।।४३।।
अहो जन ‘नयन कुमुद चन्द्रा’ ।
पार्श्व हे ! मॉं वामा नन्दा ।।
मैल हाथों का धन पैसा ।
‘निराकुल’ कर लो खुद जैसा ।।४४।।
२. श्री कल्याण मंदिर जी
मंदिर कल्याण ! अभय दाता ! ।
गत-पाप ! अनिन्द ! जगत्-त्राता ! ।।
भव-जल निमग्न पन-डूब भॉंत ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१।।
गाथा न देव-गुरु गा पाई ।
बन पाछी पौन माँ भिजाई ।।
सद्भावन !, हो पूरण मुराद ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२।।
कैसा ? रवि कहे मुखर होई ।
दिन अन्ध उलूक-बाल कोई ।।
त्यों ही कहना तुम विरद-गाथ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३।।
पल प्रलय प्रकट सागर रतना ।
बोलो कर सका कौन ? गणना ।।
समरथ न भले गत कर्म-घात ।
पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।४।।
पूछा प्रमाण सागर बाला ।
निज बाहु पसार बता चाला ।।
यह सोच, खड़ा बढ़-बड़न पाँत ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।५।।
नहिं सन्ध जहाँ ज्ञानी-ध्यानी ।
करने तत्पर मैं नादानी ।।
मनु, भरी परिन्दे चहक प्रात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।६।।
हो पीड़ित गर्मी से प्राणी ।
संतृप्त हवा, न भले पानी ।।
थुति दूर, सुखद तुम नाम मात्र ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।७।।
कानों में शब्द मोर पड़ते ।
चन्दन से सर्प विदा कहते ।।
निर्बन्ध तुम्हें करते ही याद ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।८।।
दल-चोर चुरा गायें जाता ।
भागे, क्या ? गोस्वामी आता ।।
तुम दर्श-मात्र, क्षय भय-विषाद ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।९।।
तुम कैसे ? हमें पार लाते ।
धर हृदय तुम्हें हम तैराते ।।
सच ! चर्म-मसक, बल पवन घाट ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१०।।
जिसने हरि-हर मद संहारा ।
वह काम-देव तुमसे हारा ।।
वडवा क्या ? पिये न जल अगाध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।११।।
जन्मोदधि तिरें तुम्हें साधा ।
गुरु यानि भार जिसका ज्यादा ।।
चिन्तन अगम्य ! महिमा विराट ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१२।।
सुनते तुम प्रथम क्रोध रीते ।
फिर कर्म चोर कैसे ? जीते ।।
‘ऋत’ शिशिर दग्ध वन हिम-प्रपात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१३।।
परमात्म रूप जिन अरिहन्ता ।
उर-कमल तुम्हें खोजें सन्ता ।।
निध कण पराग मध-पुष्प ख्यात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१४।।
पल भले तुम्हें जो भी ध्याता ।
जड़ मुड़, पद परमातम पाता ।।
अब शिल न, स्वर्ण प्रज्ज्वल प्रसाद ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१५।।
जो हृदय तुम्हें पधराता है ।
विग्रह उनका मिट जाता है ।।
दुख-दर्द, विघन या भले गात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१६।।
सोऽहं सोऽहं जो रटते हैं ।
जिन बनते, कर्म विघटते है ।
कह अमृत-’अमृत-जल’ क्या ? न भ्रात ! ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१७।।
पर-वादि तुम्हें कहते भोला ।
ब्रह्मा, हरि तुम्हें गया बोला ।।
सित शंख पीत पीलिया व्याध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१८।।
पल समय देशना आया है ।
तरु भी अशोक कहलाया है ।।
जग जगे, कमल जागे प्रभात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।१९।।
पॅंखुड़ी ऊपर, डण्ठल नीचे ।
सुर-पुष्ष वृष्टि जन-मन खींचे ।।
सु’मनन अध बन्धन कर्म-आठ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२०।।
उर जलधि गभीर अमृत वाणी ।
पी अंजुल कर्ण अमर प्राणी ! ।।
बन साध, साध-सुमरण-समाध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२१।।
जा नीचे, उठ ऊपर आते ।
चाँमर मानो यह बतलाते ।।
गति-ऊर्ध्व चरण तुम झुका माथ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२२।।
तन श्याम सिंहासन सोने का ।
गिर-मेर मेघ लख टक-एका ।।
भवि ! मन मयूर कब थमत पाद ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२३।।
आगे तुम भामण्डल श्यामा ।
छव हत-प्रभ तर-अशोक नामा ।।
नीराग न कौन ? विराग साथ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२४।।
कहती सी सुर दुन्दुभि लागे ।
जागो, जाओ ओ ! बढ़-भागे ।।
इक सार्थवाह यह मोक्ष-पाथ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२५।।
हित झल्लर तारा-गण लाया ।
त्रय छत्र बहाने सिर छाया ।।
शशि हिस्से फिर मनहर उपाध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२६।।
एकत्र कान्ति माणिक कटनी ।
एकत्र प्रताप स्वर्ण कटनी ।।
जश इकत्र कटनी तृतिय ‘चॉंद’ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२७।।
देवों के मुकुटों की माला ।
तज मुकुट चरण तुम श्रृंगारा ।।
जग चर्चित जोड़ा सुमन ‘पात’ ! ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२८।।
जल जन्म अवतरण ना वैसे ? ।
लग पृष्ठ तट तरण फिर कैसे ? ।।
घट शून विपाक न तट ? विधात ! ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।२९।।
तन वस्त्र न, ऐसे ईश्वर हो ।
लिपि-बद्ध न, वैसे अक्षर हो ।।
कैसे ? ज्ञानी जड़-जगत् ज्ञात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३०।।
हा ! धूल कमठ ने नभ फेंकी ।
आहत खुद, रखी रही शेखी ।।
छाया न छू सका काल हाथ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३१।।
दश दिशा बधिर घन गरजा है ।
घनघोर हो चली बरसा है ।।
कृत ‘दुस्-तर-वारि’ अरात सार्थ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३२।।
पहिने पिशाच मुण्डन माला ।
दुठ प्रेरित, मुख-उगले ज्वाला ।।
नहिं सके बाल भी तुम विराध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३३।।
गद-गद वाणी, पुलकित रोमा ।
जप जपा सॉंझ अ-सि-सा-’ओ-मॉं’ ।।
अवशेष जन्म ‘मानो’ इकाध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३४।।
वाणी न आप की सुन पाई ।
आ धमक, यम किया भू-साई ।।
तब हावी ना…गिन आध-व्याध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३५।।
पावन तुम पॉंवन पूजे ना ।
स्वर अर्चन तुम नभ गूॅंजे ना ।।
हो रहा पराभव, चल अनाद ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३६।।
तम मोह ढ़के लोचन म्हारे ।
सपने न किये दर्शन थारे ।।
घटते अनर्थ, घटती न रात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३७।।
सुन तुम्हें, जजा भी, निरखा भी ।
मन किन्तु निरत तॉंका-झॉंकी ।।
फल भाव अभाव न पूज-पाठ ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३८।।
दुखियन दुख हरने वाले हे ! ।
दुख सुन दृग् भरने वाले हे ! ।।
कृपया दुख अंकुर दो विघात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।३९।।
मुझ सा न दूसरा हतभागी ।
अब तलक न भक्ति-ज्योत जागी ।।
झिर कृपा यदपि तुम निराबाध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।४०।।
करुणा निधान ! अन्तर्यामी ।
भव तारक ! उद्धारक नामी ! ।।
हा ! त्राहि माम् अष्टक अरात ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।४१।।
साधूॅं तुम पद पंकज पूजा ।
तुम पद पूजा बढ़ क्या दूजा ? ।।
चाहूॅं प्रति-फल तुम पद अराध ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।४२।।
अपलक निहार, प्रभु मुख चन्दा ।
भवि ! मन-चकोर धन ! आनन्दा ।।
सम्राट न वह सुख देव-राट् ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।४३।।
प्रभु भक्त सजग पद सुर पाते ।
आ सौख्य ‘निराकुल’ पुर जाते ।।
बन नगन साध, धन ! स्याद्वाद ।
जय पार्श्व-नाथ, जय पार्श्व-नाथ ।।४४।।
३ श्री कल्याण मंदिर जी
सिध, अरिहंताणं णमो,
आयरिय, उवज्ञाय ।
नित सब साहूणं णमो,
सभक्ति मन, वच, काय ।।
मंगल अरिहंता प्रभो,
सिद्धा मंगल साध ।
दया धर्म मंगल अहो !,
सिमरत अन्त समाध ।।
अरिहत, सिध अनगीनती,
उत्तम यति अनगार ।
धर्म अहिंसा नित नुती,
मन, वच, काय संभार ।।
प्रथम शरण अरिहंत हैं,
शरण सिद्ध निर्ग्रन्थ ।
शरण करुण जिन ग्रन्थ हैं,
चार शरण जिन पन्थ ।।
सत कल…यान सुमन्दिरा,
नाम भांति गुण ठाम ।
पनडुबि जनम समुन्दरा,
भगवन् पार्श्व प्रणाम ।।१।।
सुर गुरु ज्ञाता ! आपकी,
गा न सका, पुन-गाथ ।
गाऊँ गाथा आपकी,
नाथ ! निभाना साथ ।।२।।
बिन सोचे मग पग रखा,
बड़ी हो चली चूक ।
कब रवि वर्णन कर सका,
दिवांध बाल उलूक ।।३।।
गिन न सकूंगा गुण सभी,
भले विमोह विनाश ।
कब गगनीय समुद्र की,
झिलमिल रतनन-राश ।।४।।
गुण वर्णूं, मूरख निरा !,
इतना सिर्फ विचार ।
सागर कितना कह चला,
शिशु जुग बाँह पसार ।।५।।
तुम थुति पथ फिर घूम के,
हाथ वही फिर थान ।
चहक भरूं मनु झूम के,
पंछी प्रात समान ।।६।।
रहे दूर विरदावली,
कम न आपका नाम ।
पवन पद्म-सरवर चली,
गुम आकुलता घाम ।।७।।
बन्धन तड़-तड़ टूटते,
हृदय दिखे क्या ? आप ।
शोर मोर सुन छूटते,
वन चन्दन तरु सांप ।।८।।
माथ आप चरणन टिके,
विघ्न भागते छोड़ ।
गोस्वामी आता दिखे,
दौड़ भागते चोर ।।९।।
कैसे तारक ? हम तुम्हें,
धर उर धरें किनार ।
मसक तिराती तब हमें,
बिच मारुत संचार ।।१०।।
मन्मथ ने जग वश किया,
तुम ढ़िग विनत अखीर ।
दव ने जल सागर पिया,
अग्नि बुझे यूँ नीर ।।११।।
गुरु ! उर तुम्हें बिठाल के,
पार जनम जल लोक ।
मन, वच, काय संभाल के,
चरित अगम ! झुक धोक ।।१२।।
क्रोध बिना अरि सर्व को,
किस विध किया निढाल ।
क्या न जलाता शस्य को,
शीतल भले तुसार ।।१३।।
स्वयं लाभ यदि खोजते,
बीच प्रसून पराग ।
तभी तुम्हें यति खोजते,
हृदय मंझार विराग ! ।।१४।।
तीव्र अग्नि संयोग से,
पाथर स्वर्ण समान ।
आप ध्यान के योग से,
त्यों पामर निर्वाण ।।१५।।
तुम्हें पलक भी उर रखा,
देह भाव हो चूर ।
पुरुष महान स्वभावतः,
विग्रह करते दूर ।।१६।।
सोऽहम् सोऽहम् जप किया,
भक्त बने भगवान् ।
मान अमृत पानी पिया,
विष विकार अवसान ।।१७।।
हरि, हर आदिक नाम से,
तुम्हें पुकारें लोग ।
श्वेत शंख पीला लसे,
कृपा पीलिया रोग ।।१८।।
कमल साथ सब जग जगा,
प्रकट भान आलोक ।
धर्म सभा तुम रॅंग रॅंगा,
तरु भी सार्थ अशोक ।।१९।।
ऊर्ध्व-मुखी डण्ठल अध:,
वृष्टि पुष्प वन नन्द ।
शिथिल सुमन बंधन दृढ़ा,
दर्शन मात्र जिनन्द ।।२०।।
आप अमृत धुन खिर चली,
हृदय सिन्धु गंभीर ।
अजर अरमता मिल चली,
सेवत ले दृग नीर ।।२१।।
दूर झुके, उठ बाद में,
कहें चंवर चौ-साठ ।
ऊरध-गति छिन हाथ में,
रख पद पंकज माथ ।।२२।।
श्याम देह तुम रूपसी,
सिंहासन स्वर्णाभ ।
घन गिर स्वर्ण अनूप सी,
मन-मोहक छवि लाभ ।।२३।।
तुम भा वृत्त प्रभाव से,
पत्र अशोक मलीन ।
पड़ वैरागी छाँव से,
सजग न कौन ? प्रवीण ।।२४।।
आओ आओ कह रही,
जग से दुन्दुभि-देव ।
और न जाओ, हैं यही,
खेवटिया शिव खेव ।।२५।।
तीन रूप धर आ चला,
चन्दा साथ सितार ।
छाँव छत्र मिस छा चला,
पाने पुन अधिकार ।।२६।।
चांदी, माणिक, सोन के,
तीन साल यह आप ।
एकत्रित चहुं कोन के,
मनु यश, कान्ति, प्रताप ।।२७।।
आन आप चरणन छुवा,
पुष्प मुकुट सुर छोड़ ।
कहाँ आप चरणन सिवा,
सुमनन दूजा ठौर ।।२८।।
मृण-घट जैसे आप हैं,
लग पीछे जग पार ।
यद्यपि शून विपाक हैं,
महिमा अगम अपार ।।२९।।
कैसे नगन ? जगाधिपा,
आखर कब लिपिबद्ध ? ।
ज्ञान चराचर जग दिपा,
कैसे केवल बुद्ध ? ।।३०।।
तुम ऊपर, भर क्रोध से,
कमठ उड़ाई धूल ।
जुड़ता जन्म निगोद से,
बिछुड़ जन्म जल कूल ।।३१।।
दुष्ट कमठ बरसा चला,
बिजुरी दुस्तर-वार ।
तुम न हान कुछ, फल मिला,
सिर लटकी तलवार ।।३२।।
अग्नि छोड़ता मुख धुंआ,
कमठ भिजाये प्रेत ।
तुम न बाल बाँका हुआ,
उलझी अरि भव-केत ।।३३।।
बीत रही जिनकी घड़ी,
लेकर प्रभु का नाम ।
है उपलब्धि यह बड़ी,
नामे सुमरण शाम ।।३४।।
सुना न कानों से कभी,
मंत्र नाम जिननाथ ! ।
विपद विषधरी यह तभी,
डसे मुझे दिन रात ।।३५।।
कर न सका भव अन्य भी,
पूजन पाद पयोज ।
पराभवों का हा ! तभी,
सिर पर बढ़ता बोझ ।।३६।।
तुम दर्शन कब कर सका,
ढके मोह से नैन ।
तांता व्यर्थ अनर्थ का,
लगा तभी दिन रैन ।।३७।।
सुना तुम्हें पूजा, लखा,
रखा न हृदय प्रसून ।
फलीभूत कब ‘रे सखा,
किरिया भावन शून ।।३८।।
हे ! वरदाता सौख्य के,
पुण्य अनन्त निधान ।
विघात अंकुर दुक्ख के,
नाथ ! फूंक दो प्राण ।।३९।।
हे ! शरणा तिहुं-लोक के,
अपार करुणा वन्त ।
पात्र बने हम शोक के,
आप ध्यान बिन हन्त ! ।।४०।।
भव तारण ! दुख सिन्ध से,
लो निकाल दे हाथ ।
वंचित निज आनन्द से,
कर लो अपने भाँत ।।४१।।
किंचित प्रभु तुम भक्ति का,
फल यदि कुछ जिनदेव ।
बना रहूं तुम भक्ति का,
यूँ ही पात्र सदैव ।।४२।।
ले पुलकित रोमावली,
साधे जो यह पाठ ।
सुमरण फिर अल्कापुरी,
पाता विभव विराट ।।४३।।
मैं क्या कहता, कह रहे,
कुमुद चन्द ऋषि राज ।
सहज निराकुल सुख बहे,
पाता वह साम्राज ।।४४।।
४ श्री कल्याण मंदिर जी
अर्हम् णमो-णमो ।
सिद्धम् णमो-णमो ।।
आ-यरि, उवझाया,
साधो णमो-णमो ।।
मंगल जिन-देवा ।
मंगल तट खेवा ।।
रति-जंगल मंगल,
मंगल दृग रेवा ।।
उत्तम अरिहन्ता ।
उत्तम गुण-नन्ता ।।
दया धर्म उत्तम,
उत्तम निर्ग्रन्था ।।
अरिहत जिन शरणा ।
अगणत गुण शरणा ।।
शरणा संयत मुन,
सन्मत धुन शरणा ।।
मन्दिर कल…याना ।
पारस भगवाना ।
मुझे शरण तेरी,
मेंटो आना जाना ।।१।।
सुर-गुरु नत माथा ।
गा तुमरी गाथा ।
गाथा तुम गाऊँ,
पत रखना दाता ! ।।२।।
कृत मम अविचारा ।
गुण कीर्तन थारा ।
कहे भानु कैसा ?,
मनु उलूक बाला ।।३।।
भले मोह रीते ।
कब गुण गिनती ते ? ।।
कौन सिन्धु बिनु जल,
मण गणना जीते ।।४।।
तुम गुण अनगणा ।
तदपि हुआ गिनना ।
शिशु पसार बाँहें,
कहे सिन्धु कितना ।।५।।
जोगी-जन हारे ।
गिन तुम गुण तारे ।।
भाँत चहक चिड़िया,
गाऊॅं गुण थारे ।।६।।
छोड़ो संस्तवना ।
नाम आप कम ना ।।
पीड़ा ग्रीष्म हरे,
सरवर तर पवना ।।७।।
थुति तुम मन जोड़ा ।
पापों ने छोड़ा ।।
साँप छोड़ चन्दन,
भागें सुन मोरा ।।८।।
दर्श मात्र तुमरा ।
करे दूर दुखड़ा ।
लख स्वामी गो…रख,
चोर खिसक निकला ।।९।।
उर बिठाल जगती ।
तुम्हें पार करती ।।
भीतर जो पवना,
मसक तीर लगती ।।१०।।
मन्मथ जग जीता ।
तुम ढिग दृग तीता ।।
क्या नहिं वडवानल,
सागर जल पीता ।।११।।।
गुरु तुम उर राखा ।
तट भव जल झाँका ।।
अगम विरद थारा,
जाये नहिं आंका ।।१२।।
क्रोध पूर्व मारा ।
अरि किमि संहारा ।।
हरा भरा जंगल,
पड़ तुषार काला ।।१३।।
आप हृदय भक्ता ।
खोज आप करता ।।
कमल कर्णिका बिच,
बस पराग मिलता ।।१४।।
आप ध्यान छूते ।
देह भाव छूटे ।।
पाथर स्वर्ण बने,
अगनी बलबूते ।।१५।।
तुम जिस मन रहते ।
तन खिसको कहते ।।
महत् स्वभाव यथा,
विग्रह कब सहते ।।१६।।
सोऽहं रति होती ।
भक्त ‘तोय’ मोती ।।
जल कह अमृत पिया,
विष वेदन खोती ।।१७।।
तुझे ब्रह्म, भोला ।
हरि, जग ने बोला ।।
दृग पीलिया कृपा,
पीत शंख धौरा ।।१८।।
तुम प्रवचन नाता ।
तरु अशोक पॉंता ।।
जीव जगत जागे,
कमल जाग जाता ।।१९।।
नीचे डण्ठल वा ।
ऊर्ध्व-मुखी फुलवा ।।
बन्धन सु-मन अध:,
कहते, सुन मनुवा ।।२०।।
जन्म हृदय-पानी ।
आप अमृत वाणी ।।
आत्मसात करके,
अजर अमर प्राणी ।।२१।।
दूर झुके जाते ।
फिर ऊपर आते ।।
बतलाते चॉंमर,
नत उध-गत पाते ।।२२।।
सिंहासन सोना ।
श्याम तन सलोना ।।
मनु सिर गिर स्वर्णा,
नव-घन देखो ना ।।२३।।
वृत्त-भा सुनीला ।
तरु अशोक पीला ।।
ढिग विराग किसका,
राग नाहिं ढीला ।।२४।।
मत छोड़ो मौका ।
आओ दो ढोका ।।
दुन्दुभि-देव कहे,
यहाँ नाव मोखा ।।२५।।
शश त्रिरूप धारे ।
कर झल्लर तारे ।।
प्रभु ऊपर छाया,
छत्र मिष अहा ‘रे ।।२६।।
साल तीन वर्णा ।
मणि, चांदी, स्वर्णा ।।
कान्ति, यश, प्रतापा,
पिण्ड आप चरणा ।।२७।।
मुकट माल देवा ।
रत तुम पद सेवा ।।
सु-मन शरण केवल,
चरण तुम सदैवा ।।२८।।
पृष्ठ उठा भारा ।
तुमने उत्तारा ।।
मृद-घट-वत् अचरज,
विपाक परिहारा ।।२९।।
अलिपि अखर कैसै ? ।
नगन अधिप कैसे ? ।।
हो केवल ज्ञानी,
विद् जड़-जिय वैसे ।।३०।।
कमठ कहर ढाई ।
गगन रज उड़ाई ।।
तुम न बाल बांका,
आँख किर-किराई ।।३१।।
बिजुरी घन काला ।
प्रेरित अरि द्वारा ।।
हा ! दुस्तर-वारी,
पांव निज प्रहारा ।।३२।।
मुख अगनी छोड़े ।
बाल वक्र थोड़े ।।
प्रेत कमठ भेजे,
खड़े हाथ जोड़े ।।३।।
कीनी तुम पूजा ।
छोड़ काम दूजा ।।
धन्य जन्म उनका,
गगनांगन गूंजा ।।३४।।
मन्त्र आप नामा ।
सुन न, व्यर्थ शामा ।।
पीछे पड़ी तभी,
दुख नागिन श्यामा ।।३५।।
तुम पूजा नामी ।
की न कभी स्वामी ! ।।
क्यों ? न पराभव हो,
ओ ! अन्तर्यामी ।।३६।।
क्या दिन ? क्या रैना ।
ढ़के मोह नैना ।।
देख न सके तुम्हें,
तभी छिना चैना ।।३७।।
सुना, जजा, देखा ।
मन न चरण टेका ।।
भाव शून किरिया,
असफल अभिलेखा ।।३८।।
दयाल ! गंभीरा ! ।
कृपाल ! दृग नीरा ।।
जला राख कर दो,
अंकुर दुख पीड़ा ।।३९।।
शरण ! वीतरागी ! ।
लगन न तुम लागी ।।
तुम पद ध्यान बिना,
भव-भव हतभागी ।।४०।।
घनी वृक्ष छाँवा ! ।
अधिपति शिव गांवा ।।
डूबूं भव सागर,
लो बिठाल नावा ।।४१।।
भक्ति सजल दृग् ले ।
प्रतिफल यह निकले ।।
रहें आप स्वामी,
भव इस, भव अगले ।।४२।।
ले गदगद वाणी ।
कृति यह कल्याणी ।।
पढ़ी जिन्होंने भी,
वरी मुकति-रानी ।।४३।।
नयन ‘कुमुद चन्दा’ ! ।
भवि प्रद आनन्दा ।।
हित सुख ‘निराकुलम्’,
जयतु जय जिनन्द्रा ।।४४।।
५ श्री कल्याण मंदिर जी
तुम से लागी लगन ।
ले लो अपनी शरण, पारस प्यारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।।।
कल्या-णिक मंदिरा ।
सत्यम् शिव सुन्दरा, भव-जल तारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१।।
गाथा कह ना सके ।
सुर-गुरु नयना झुके, मैं मत-बाला ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२।।
दिन में अंधा रहे ।
कौशिक रवि छवि कहे, दृग जल धारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३।।
केवल ज्ञानी जतन ।
गणना कब जल रतन, कृत अविचारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।४।।
बांहें फैला कहा ।
सागर कितना रहा, शिशु उपकारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।५।।
चिड़िया चहकी सुबह ।
देख, पाऊँ न रह, जश विस्तारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।६।।
हरती ग्रीषम तपन ।
सरवर बहती पवन, सिमरन न्यारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।७।।
सुन धुन मोरन झटत ।
अहि-गण चन्दन झरत, धन ! जयकारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।८।।
क्या गो-स्वामी लखा ।
तस्कर टिक ना सका, नो दो ग्यारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।९।।
भीतर मारुत झलक ।
तिर तट लगती मसक, तुम आधारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१०।।
वडवा सोखत जलध ।
यूं जल अगनी बुझत, मन्मथ हारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।११।।
उर गुरु तुमको धरे ।
जाने किमि भवि तिरे, चारित न्यारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१२।।
फसलें जातीं झुलस ।
पाला शीतल परस, कुप् संहारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१३।।
मध कमलन कर्णिका ।
खोजत केसर मिला, उर श्रृंगारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१४।।
पाथर सोना खरा ।
पामर जोना-हरा, चिन्तन थारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१५।।
लीना उर क्या बिठा ।
दीना विग्रह मिटा, अचरज यारा ! ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१६।।
जिन, जप सोऽहं भगत ।
विष-हर जल कह अमृत, अतिशय न्यारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१७।।
पीला जग, पीलिया ।
तुमको ही कह दिया, हर, करतारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१८।।
तरु अन-शोका सजल ।
रवि जग जागा कमल, गुण गुणकारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।१९।।
डण्ठल सुमना अधः ।
झिर सम-शरणा सदा, सत् संचारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२०।।
जनमत उर-जल गहन ।
सेवत अमरित वचन, आखर धारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२१।।
झुक फिर उठते चॅंवर ।
‘नत उन्नत’ दें खबर, साठर चारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२२।।
श्यामल तन, हट बनक ।
तुम सिंहासन कनक, गिरि घन बाला ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२३।।
भावृत श्यामल इतर ।
फीकी छव तरु पतर, पुन रखवाला ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२४।।
सुर दुन्दुभि ने कहा ।
भक्ता आओ यहां, तारणहारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२५।।
छाया सिर पर अधर ।
पूरण शशि मिष छतर, झल्लर तारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२६।।
जश, परतापा, चमक ।
चाँदी, सोना, मणक, धन ! तिय साला ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२७।।
तज सुर मुकुटन सु-मन ।
लें तुम चरणन शरण, हित उद्धारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२८।।
घट बिन पाकिक शरत ।
लग तुम पीछे तिरत, भव संसारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।२९।।
लिख ना सकते अखर ?।
किमि ज्ञानी जड़ नजर, धनि ! अनगारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३०।।
फेंकी रज नभ कमठ ।
दृग आ भरती पलट, हा ! अंधियारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३१।।
पानी बिजुरी हवा ।
छाया तक ना छुवा, किल्विष हारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३२।।
अगनी छोड़ें वदन ।
विरथा प्रेता-गमन, लग यम द्वारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३३।।
दूजा कारज तजा ।
पूजा तुमसे भजा, धन ! अवतारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३४।।
वाणी तुम ना सुनी ।
डसती दुख सर्पिणी, निशि, दिन सारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३५।।
पूजा नाहीं तुम्हें ।
लागी व्याधी हमें, लख हज्जारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३६।।
तुमको लख ना सका ।
मोहन पर्दा ढका, फल गत चारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३७।।
किरिया भावन बिना ।
निष्फल कहते जिना, लूं पतवारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३८।।
परहित दृग निर्झरा ! ।
दुख अंकुर दो जला, मैं भी थारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।३९।।
पाके तेरे चरण ।
मेंटा ना भव भ्रमण, हूॅं भू भारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।४०।।
डूबूं सागर जनम ।
‘कर’ दे करके रहम, कर दो पारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।४१।।
फल तुम सेवा लहूँ ।
बनके सेवक रहूँ, भव भव थारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।४२।।
संस्तव यह जो पढ़े ।
दिव आगे शिव बढ़े, तोड़े कारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।४३।।
कुमुदिक चन्द्रा कृपा ।
पथ नीरा-कुल नपा, वन्दन म्हारा ।
मेंटो मेंटो जी संकट हमारा ।।४४।।
श्री कल्याण मंदिर जी
णमो अरिहंताय सिद्धा ।
णमो आयरिया भदन्ता ।।
सर्व उवज्ञाया अराधो ।
णमो निर्ग्रन्थाय साधो ।।
प्रथम मंगल देवदेवा ।
दुतिय सिद्ध किनार खेवा ।
तृतित मंगल नग्न श्रमणा ।
तुरिय मंगल पन्थ करुणा ।।
प्रथम उत्तम नन्त ज्ञानी ।
दुतिय कन्त विमुक्ति रानी ।।
तृतिय उत्तम नगन सन्ता ।
तुरिय उत्तम करुण पन्था ।।
वीतरागी प्रथम शरणा ।
दुतिय शरणा खतम भ्रमणा ।।
तृतिय यतिवर लगन मोखी ।
मत अहिंसा शरण चौथी ।।
मन्दिरा कल्याण नामी ।
विघ्नहर ! प्रभु पार्श्व स्वामी ।।
सहारा बस मुझे तेरा ।
दो लगा उस पार बेड़ा ।।१।।
ठान गाथा आप गाना ।
हुआ सुर-गुरु सिर झुकाना ।।
तदपि गाऊं आप गाथा ।
जुड़े अशुअन हर्ष नाता ।।२।।
बुद्धि साधारण हमारी ।
असाधारण कीर्ति थारी ।।
शिशु उलूक दिवांध कोई ।
कहे कैसा ? भानु हाई ।।३।।
विगत मोह सुमत सहारे ।
गा सकूंगा गुण न थारे ।।
भले सागर बिन्दु जल ना ।
कौन सक्षम रत्न गणना ।।४।।
भांत शशि भा गुण नन्ता ।
कहूँगा मैं बुद्धि-मन्दा ।।
सिन्धु कितना ? कहे बाला ।
बांह जुग फैला विशाला ।।५।।
हार बैठे पूर्व जोगी ।
आप थुति मुझसे न होगी ।।
चहक चिड़िया तान छेड़ी ।
काट पाऊं कर्म बेड़ी ।।६।।
आप संस्तवन रहे दूरा ।
नाम भी मन काम-पूरा ।।
दूर डूब तडाग पवना ।
मेंट देती गीष्ण तपना ।।७।।
स्वप्न भी सुन नाम थारा ।
कर्म कर जाते किनारा ।
वन सुदूर मयूर बोला ।
नाग चन्दन वृक्ष छोड़ा ।।८।।
मात्र दर्शन आप कीना ।
पाप रस्ता नाप लीना ।।
नैन क्या गोस्वामि लागे ।
छोड़ गायें चोर भागे ।।९।।
तुम्हें करता पार भक्ता ।
चूंकि अपने हृदय रखता ।।
वायु भीतर जो भरी है ।
मसक बन चाली तरी है ।।१०।।
काम वशि हरिहर अभागे ।
विनत मन्मथ आप आगे ।।
पिये बड़वा सिन्धु पानी ।
अग्नि अरि यूँ बिन्दु पानी ।।११।।
सार्थ गुरु हैं आप वैसे ।
हृदय रख भवि पार कैसे ? ।।
विरद तुम अचरज भरा है ।
नत विनत सुरपति खड़ा है ।।१२।।
पूर्व ही तुम क्रोध रीते ।
कहो किस-विध कर्म जीते ।।
भले शीत तुषार हा ! हा !!
झुलस हरि हरि-भरी स्वाहा ।।१३।।
बीच अपने हृदय सन्ता ।
तुम्हें खोजें मुक्ति कन्ता ।।
अगर केशर पुष्प पाना ।
कर्णिका केवल ठिकाना ।।१४।।
अवतरे क्या आप मन में ।
देह भाव विनष्ट क्षण में ।।
दे परीक्षा अग्नि ख्याती ।
खड़ा पाहन स्वर्ण पांती ।।१५।।
हृदय आश्रय आप लीना ।
देह कीना तुम विलीना ।।
बुध-महान स्वभाव गाया ।
सहन विग्रह कर न पाया ।।१६।।
सांझ सोऽहं रट लगाना ।
भक्त भगवन् गुण निधाना ।।
पिया कहके अमृत पानी ।
वेदना विष बस कहानी ।।१७।।
रुद्र, शंकर, शम्भू भोला ।
तुम्हें ब्रह्मा, विष्णु बोला ।।
ग्रसित रुज पीलिया आंखें ।
शंख धौरा पीत तांकें ।।१८।।
और छोड़ो तरु अशोका ।
लख तुम्हें दे फर्श ढोका ।।
जगे जग पग भान धरता ।
कमल वन भी जाग भरता ।।१९।।
नन्द वन पांखुरी उध वा ।
अधो डण्ठल झिरें फुलवा ।।
कहें बन्धन कर्म खोते ।
प्रभु निकट क्या सु-मन होते ।।२०।।
अमृत रूप तुम्हार वाणी ।
जन्म हृदय अथाह पानी ।।
जिसे पी कर जीव भविका ।
पात्र अजरामर सुशिविका ।।२१।।
दूर तक झुक ऊर्ध्व जाते ।
आप चांवर यह बताते ।।
नत विनत जगदीश चरणा ।
पात्र गत ऊरध सुमरणा ।।२२।।
स्वर्ण सिंहासन सलोना ।
श्याम देह सुगंध सोना ।।
स्वर्ण गिर पर्वत अनोखे ।
मनोहर नव मेघ शोभे ।।२३।।
अग्र तुम भा-वृत्त नीले ।
पड़े पत्र अशोक पीले ।।
सामने छव यदि विरागी ।
सचेतन कब तक सरागी ।।२४।।
सामने जग राज खोले ।
देव-दुन्दुभि बाज बोले ।।
चले आओ भक्त सारे ।
यहाँ शिव सारथि पधारे ।।२५।।
रूपसी शश छव अनोखी ।
बना झल्लर सितारों की ।।
छत्र मिष सिर आप छाया ।
मनु पुनः अधिकार पाया ।।२६।।
शाल तीन विभिन्न वर्णा ।
रतन-माणिक, रजत, स्वर्णा ।।
पिण्ड कान्ति, सुयश, प्रतापा ।
धन्य पुण्य अनन्त छापा ।।२७।।
पुष्प माल मुकुट सुरेशा ।
आ पड़ीं चरणन जिनेशा ।।
सु-मन कब तक प्रभु चरण से ।
दूर रहते छुपा किन से ।।२८।।
भक्त पीछे लग तुम्हारे ।
लगें भव सागर किनारे ।।
बिन विपाक न घट तिराता ।
अगम तुम चारित विधाता ! ।।२९।।
नगन तुम श्री मन्त कैसे ? ।
अखर कब लिपि-बद्ध ऐसे ।।
साथ चेतन जड़ दिखानी ।
कहो ? कैसे सिर्फ ज्ञानी ।।३०।।
कमठ ने नभ धूल फेंकी ।
हा ! रखी रह गई शेखी ।।
आंख पड़ छाया अँधेरा ।
बाल भी बांका न तेरा ।।३१।।
कड़कती बिजुरी गिराई ।
नाद घन, आंधी बुलाई ।।
गिरा दुस्तर वारि अबकी ।
कमठ सिर तलवारि लटकी ।।३२।।
प्रेत मुख से अग्नि निकले ।
मुण्ड माला बाल बिखरे ।।
कमठ प्रेरित कहर ढाते ।
पाप सामूहिक कमाते ।।३३।।
कर किनारे काम दूजा ।
साधते जे आप पूजा ।।
धन्य ! भव मानव उन्हीं का ।
लेख वे मेटें विधी का ।।३४।।
स्वप्न भी तुम नाम मंत्रा ।
सुन न पाया है जिनन्दा ।।
तब विपद सर्पिणी काली ।
डसे रात, दिवस, दुपारी ।।३५।।
नौ सलंगर लगा खेने ।
नाहिं पूजा तुम्हें मैंने ।।
पराभव भव इस तभी तो ।
रात पीस परात रीतो ।।३६।।
दिवस बीते यूं हि रैना ।
मोह पट से ढके नैना ।।
कब तुम्हें निरखा सॅंवरिया ।
सिर अनर्थ तभी गठरिया ।।३७।।
सुना, पूजा, तुम्हें देखा ।
किन्तु मन चरणन न टेका ।।
कहो क्या ? मनकाम पूना ।
ढ़ेर भी कृत भाव सूना ।।३८।।
भक्त वत्सल ! एक शरणा ! ।
निकेतन धन पुण्य करुणा ।।
शिशु अभी भूलें भुला दो ।
दलन दुख अंकुर करा दो ।।३९।।
आपके जुग चरण पाके ।
निपृस्ही तुम शरण आके ।।
रंग केशरिया न लागा ।
पा रहा दुख, हूँ अभागा ।।४०।।
जनम जल तारक अहो ! हो !! ।
जगत् उद्धारक विभो ! भो !! ।।
दुख जलधि डूबूं संभालो ।
हाथ दे मुझको निकालो ।।४१।।
साथ श्रद्धा भक्ति साधी ।
चाह पल अन्तिम समाधी ।।
रहो स्वामी तुम हमारे ।
पहुंचने तक मोक्ष द्वारे ।।४२।।
भर हृदय में भाव भीने ।
पढ़ी थुति यह जिस किसी ने ।।
साध सुमरण अन्त क्षण में ।
विहरता धन ! नन्द-वन में ।।४३।।
भाविक नयनन कुमुद चन्द्रा ।
भक्त तुम, पद छोड़ इन्द्रा ।।
सन्त बन अरिहन्त होता ।
सुख ‘निराकुल’ फिर न खोता ।।४४।।
श्री कल्याण मंदिर जी
हूँ मैं भक्तों में तेरे ।
श्री पार्श्व जिनेश्वर ! मेरे ।।
कल्याणों के मन्दिर हो ।
तुम सत्य, शिवम्, सुन्दर हो ।।
शत इन्द्र खड़े नत घेरे ।
श्री पार्श्व जिनेश्वर ! मेरे ।।
पापों का भेदन करते ।
दे अभय-दान भय हरते ।।
भव जलधि जहाज अकेले ।
श्री पार्श्व जिनेश्वर ! मेरे ।।
निष्कामी ! अन्तर्यामी ! ।
तुम एक अनिन्दित स्वामी ! ।।
देना न तुम्हें भव फेरे ।
श्री पार्श्व जिनेश्वर ! मेरे ।।१।।
तीर्थंकर पदवी धारी ।
जय पार्श्व जिनेश्वर ! थारी ।।
सक्षम क्षम समेत सूरा ।
अभिमान कमठ का चूरा ।।
निर्वाण न खेल, खिलाड़ी ! ।
जय पार्श्व जिनेश्वर ! थारी ।।
जो सब शास्त्रों के ज्ञाता ।
सुर गुरु कुछ कह तुम गाथा ।।
चुप, कह सामर्थ्य न म्हारी ।
जय पार्श्व जिनेश्वर ! थारी ।।
गुण-सागर आप अनोखे ।
रख श्रृद्धा आगे होके ।।
मैं करूॅं थवन तैयारी ।
जय पार्श्व जिनेश्वर ! थारी ।।२।।
रखना सिर हाथ हमेशा ।
मेरे प्रभु पार्श्व जिनेशा ! ।।
मैं हूँ थोड़ी मति-वाला ।
मैं हूँ थोड़ा मतवाला ।
थव बने साधता वैसा ।
मेरे प्रभु पार्श्व जिनेशा ! ।।
मति मेरी साधारण है ।
तुम चरित असाधारण है ।।
असफलता का अंदेशा ।
मेरे प्रभु पार्श्व जिनेशा ! ।।
जो रहता दिन में अंधा ।
वह बालक उलूक नन्हा ।।
है कैसा ? कहे दिनेशा ।
मेरे प्रभु पार्श्व जिनेशा ! ।।३।।
वरदाता ! भाग-विधाता !
जय मेरे पारस नाथा ! ।।
बल घुटने चलना आया ।
शशि बिम्ब पकड़ने धाया ।।
माया रचना तुम गाथा ।
जय मेरे पारस नाथा ! ।।
हो भले विमोह विलीना ।
दिख चले ज्ञान जग तीना ।।
दूॅं गिन कैसे गुण पॉंता ।
जय मेरे पारस नाथा ! ।।
चल पवन प्रलय मनमानी ।
कर दे सागर बिनु पानी ।।
मण राशि कौन गिन पाता ।
जय मेरे पारस नाथा ! ।।४।।
दे कोई और न इतना ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त दुर्गत ना ।।
नादानी कर जाता हूॅं ।
पछतावा फल पाता हूँ ।।
रहता है संस्थित चित् ना ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त दुर्गत ना ।।
इक से इक बढ़के न्यारे ।
गुण संख्यातीत तुम्हारे ।।
विस्तारूॅं बनता जितना ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त दुर्गत ना ।।
शिशु निज बाँहें फैला के ।
बुद्धी निज डेढ़ लगा के ।।
कहता है सागर कितना ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त दुर्गत ना ।।५।।
जप जपत भगत निशि-दीसा ।
जय जयत पार्श्व जगदीशा ! ।।
कृत पूरब पुण्य सहारे ।।
आया बिन सोच विचारे ।
बस साथ मात आशीषा ।
जय जयत पार्श्व जगदीशा ! ।।
थुति जहाँ प्रवेश न जोगी ।
कैसे वह मुझसे होगी ।।
हो सकता थवन उनीसा ।
जय जयत पार्श्व जगदीशा ! ।।
ले अपनी अपनी बोली ।
‘जग’ जग ने मिसरी घोली ।।
यानी चहकूॅं पाँखी सा ।
जय जयत पार्श्व जगदीशा ! ।।६।।
दृग धार खुशी अशुअन की ।
बलिहार पार्श्व ! वन्दन की ।।
ले पुलकन रोम अनूठी ।।
परणति नुति पारस छूती ।
लोहा कतार स्वर्णन की ।।
बलिहार पार्श्व ! वन्दन की ।।
तव संस्तव दूर विधाता ! ।
तुम नाम ज़ुबां पर आता ।।
टूटें बेड़ी कर्मन की ।
बलिहार पार्श्व ! वन्दन की ।।
ऋत ग्रीषम बरसे अगना ।
चल पद्म सरोवर पवना ।।
क्या ? हरे न पीर तपन की ।
बलिहार पार्श्व ! वन्दन की ।।७।।
रख रखा आंख भर नीरा ।
प्रभु पार्श्व ! समझते पीड़ा ।।
अन्तर्मन मात सरीखा ।
अपना कोई क्या दीखा ।।
दुख हरने सदा अधीरा ।
प्रभु पार्श्व ! समझते पीड़ा ।।
हा ! कर्म निकाच-निधत्ती ।
करते ही तुमरी भक्ती ।।
करते हैं बन्धन ढ़ीला ।
प्रभु पार्श्व ! समझते पीड़ा ।।
चन्दन न छोड़ने राजी ।
सुन मोर शोर काँपा जी ।।
अहि झिरें, पात मनु पीला ।
प्रभु पार्श्व ! समझते पीड़ा ।।८।।
सुन दूर खड़ा दुखड़ा है ।।
मण-पारस ! नाम जड़ा है ।।
जुड़ते ही तुमसे नैना ।
बढ़ चले दुख भरी रैना ।।
तेजोमय तुम मुखड़ा है ।
मण-पारस ! नाम जड़ा है ।।
अंतस् पैठा अंधियारा ।
जपते ही नाम तुम्हारा ।।
चित खाने चार पड़ा है ।
मण-पारस ! नाम जड़ा है ।।
लख गोस्वामी क्या आता ।
दल तस्कर गाय चुराता ।।
तज गायें भाग खड़ा है ।
मण-पारस ! नाम जड़ा है ।।९।।
त्रिभुवन इक तारण तरणा ! ।
जिन पार्श्व ! किसे ना शरणा ? ।।
मन आगे करके आना ।
हाथों का श्री फल लाना ।।
झिर पड़े खुशी दृग झिरना ।
जिन पार्श्व ! किसे ना शरणा ? ।।
क्यूॅं तारक आप कहाते ? ।
हिय रख हम तुम्हें तिराते ।।
तट शिला नाम प्रभु लिखना ।
जिन पार्श्व ! किसे ना शरणा ? ।।
बढ़ चर्म मसक तर आई ।
कीरत जग जन ने गाई ।।
जादुई भीतरी पवना ।
जिन पार्श्व ! किसे ना शरणा ? ।।१०।।
धन ! लगन चरण तुम लागी ।
बढ़ मण पारस ! वैरागी ।।
तुम चरणों में जो बैठा ।
रख तुमको भीतर पैठा ।।
मानूॅं खुद को बड-भागी ।
बढ़ मण पारस ! वैरागी ।।
हरि-हर-ब्रह्मा मन डोला ।
मन्मथ न आपसे बोला ।।
दृग नासा ! परिणति जागी ।
बढ़ मण पारस ! वैरागी ।।
यूॅं आग बुझाने पानी ।
चलती न किन्तु मनमानी ।
आगे जब वडवा आगी ।।
बढ़ मण पारस ! वैरागी ।।११।।
रागी न अंश भी द्वेषी ।
प्रभु पारस ! जगत्-हितैषी ।।
फल अपना स्वयं न खाया ।
जल सरिता भांत लुटाया ।।
पर-हित गति सूरज जैसी ।
प्रभु पारस ! जगत्-हितैषी ।।
गरिमा है गिर के भाँती ।
गंभीर सिन्धु परिपाटी ।।
माटी न दूसरी ऐसी ।
प्रभु पारस ! जगत्-हितैषी ।।
गुरु तुम्हें हृदय में धारा ।
तट झटति जलधि संसारा ।।
महिमा अचिन्त्य अपने सी ।
प्रभु पारस ! जगत्-हितैषी ।।१२।।
इक तारण-हार कतारा ।
प्रभु पार्श्व ! क्षमा अवतारा ।।
विधि की धारा में बहना ।
क्या कहना ? सब कुछ सहना ।।
ले ढाल जीत, न कटारा ।
प्रभु पार्श्व ! क्षमा अवतारा ।।
तुम क्रोध भाव से रीते ।
कैसे कर्मों से जीते ? ।।
क्या खून न आँख उतारा ।
प्रभु पार्श्व ! क्षमा अवतारा ।।
जल झुलस पड़ी है काली ।
थी पल पहले हरियाली ।।
कम शक्ति न शीत तुषारा ।
प्रभु पार्श्व ! क्षमा अवतारा ।।१३।।
चेहरे से हटे मुखोटा ।
नुति पार्श्व ! पटे चिर टोटा ।।
मन आ जाता आपे में ।
खरगोश भांत हाँपे ‘मैं’ ।।
कछुआ भीतर घट घोंटा ।
नुति पार्श्व ! पटे चिर टोटा ।।
परमात्म मिलन आशा ले ।
ऋषि हृदयाम्बुज आ चाले ।।
पैठे बन बच्चा छोटा ।
नुति पार्श्व ! पटे चिर टोटा ।।
रख चाह पवित्र परागा ।
कर्णिका तरफ मन भागा ।।
ले खाली हाथ, न लौटा ।
नुति पार्श्व ! पटे चिर टोटा ।।१४।।
सब हाथ, कहे बिनु दो ना ।
‘मण-पारस’ ! जुड़ देखो ना ।।
‘कलशा ढारो’ पथ जुड़ना ।
पलकों का पल को खुलना ।।
बढ़ना बन पाछी पौना ।
‘मण-पारस’ ! जुड़ देखो ना ।।
तज देह भाव पावनता ।
भज आत्म स्वभाव रमणता ।।
बनता मन ! साधो मौना ।
‘मण-पारस’ ! जुड़ देखो ना ।।
जुड़ जोग तीव्र-तर ज्वाला ।
पाषाण भाव खो चाला ।।
सौ टंच शुद्ध अब सोना ।
‘मण-पारस’ ! जुड़ देखो ना ।।१५।।
औरन की नावा खेते ।
प्रभु पार्श्व ! नमन बस लेते ।।
तकते रहते हैं राहें ।
फैला रखते है बाँहें ।।
हैं सब देवों में जेठे ।
प्रभु पार्श्व ! नमन बस लेते ।।
पल जिसने हृदय बिठाया ।
तुमने दी विघटा काया ।।
घट चले शगुन शुभ जेते ।
प्रभु पार्श्व ! नमन बस लेते ।।
धन ! महानुभाव स्वभावा ।
खा धूप, खिलाते छांवा ।।
विग्रह प्रशमित कर देते ।
प्रभु पार्श्व ! नमन बस लेते ।।१६।।
पाती वधु मुक्ति भिजाती ।
प्रभु पार्श्व ! कृपा निज भॉंती ।।
मन लौट ठिकाने आता ।
वन जोवन जुड़ता नाता ।।
धन ! सोऽहं रटन सुहाती ।
प्रभु पार्श्व ! कृपा निज भॉंती ।।
रख बुद्धि अभेद प्रवीणा ।
क्या हुआ स्वात्म लवलीना ।।
झिल-मिल शुद्धात्म दिखाती ।
प्रभु पार्श्व ! कृपा निज भॉंती ।।
यह अमृत भावना दीनी ।
जल धारा मुख क्या लीनी ।।
झट वेदन विष मिट जाती ।
प्रभु पार्श्व ! कृपा निज भॉंती ।।१७।।
भय मुझको नहीं मरण का ।
मैं सेवक पार्श्व ! चरण का ।।
हूँ अमर न मरने वाला ।
पड़ आग निखरने वाला ।
अनलख ! न प्रसंग हरण का ।
मैं सेवक पार्श्व ! चरण का ।।
गुण परक नाम ले बोला ।
जग तुम्हें ब्रह्म, हर, भोला ।।
क्या कहना स्यात् कथन का ।
मैं सेवक पार्श्व ! चरण का ।।
पीलिया हुआ है जिसको ।
दूधिया शंख भी उसको ।
दिखता है पीत वरण का ।
मैं सेवक पार्श्व ! चरण का ।।१८।।
भूलें न भूल भी तांकें ।
प्रभु पार्श्व नाथ ! पत राखें ।।
नहिं धुला दूध का कोई ।
‘जग’ सार्थक आंख भिजोई ।।
कब नाजुक कर्म सलाखें ।
प्रभु पार्श्व नाथ ! पत राखें ।।
सम-शरणा दृश्य अनोखा ।
दृग करुणा वृक्ष अशोका ।।
निज गिरेबान सब झांकें ।
प्रभु पार्श्व नाथ ! पत राखें ।।
पग सूरज ने राखा है ।
ना सिर्फ जगत् जागा है ।।
पंकज भी मीड़े आँखें ।
प्रभु पार्श्व नाथ ! पत राखें ।।१९।।
चाहे बस प्रणुति भगत से ।
न्यारे प्रभु पार्श्व ! जगत से ।।
कब मांगें मिसरी मेवा ।
इस-उस की खे दी खेवा ।।
पथ नाँपें और झटत से ।
न्यारे प्रभु पार्श्व ! जगत से ।।
डण्ठल अध, ऊरध पॉंखें ।
झिर सु-मन देख नम आँखें ।।
ले सीख सुजान प्रकृत से ।
न्यारे प्रभु पार्श्व ! जगत से ।।
जे सच्चे अन्तर्मन के ।
कर्मों के बन्धन उनके ।।
मुख अधस् साध संगत से ।
न्यारे प्रभु पार्श्व ! जगत से ।।२०।।
दृग लख पर पीर भिगोते ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त कब रोते ।।
उठकर जय-पारस जपना ।
तर जय-पारस निश सपना ।।
दिन रात पाप मल धोते ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त कब रोते ।।
शुरु सागर हृदय कहानी ।
रख कण्ठ अमृत वह वाणी ।।
प्राणी अजरामर होते ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त कब रोते ।।
पारस में पार अगारे ।
रस-पारस और कहाँ ‘रे ।।
चल पास, लिये खा गोते ।
प्रभु पार्श्व ! भक्त कब रोते ।।२१।।
शरणागत अपना चुनते ।
प्रभु पार्श्व ! अरज झट सुनते ।।
दूजी माँ हैं जग दोई ।
परहित जाँ दे कब कोई ।।
आवाज भक्त सुन मुड़ते ।
प्रभु पार्श्व ! अरज झट सुनते ।।
मचले छूने नभ सूरा ।
झुकते जा रहे सुदूरा ।।
नित चौंसठ चॉंवर ढुरते ।
प्रभु पार्श्व ! अरज झट सुनते ।।
जो जितने नत होते हैं ।
उतने उन्नत होते हैं ।।
आ बने विनय से जुड़ते ।।
प्रभु पार्श्व ! अरज झट सुनते ।।२२।।
बहि-रन्तर परिग्रह छोड़ा ।
पारस ! अन्तरंग कोरा ।।
माखी बढ़ पंख झड़ाती ।
तब जा उड़ान भर पाती ।।
दौड़ाना क्या मन घोड़ा ? ।
पारस ! अन्तरंग कोरा ।।
तुम सिंहासन सोने का ।
मणि माणिक जड़े अनेका ।।
जग और न दूजा जोड़ा ।
पारस ! अन्तरंग कोरा ।।
तिस ऊपर आप विराजे ।
गिर-स्वर्ण मेघ मनु गाजे ।।
नच उठे भविक मन मोरा ।
पारस ! अन्तरंग कोरा ।।२३।।
चंचलता गुम नयनों की ।
प्रभु पारस ! कृपा अनोखी ।।
पद, हस्त, काय, मन ‘वचना’ ।
दश मुण्डन अख वश करना ।।
जा कहीं तब डगर मोखी ।
प्रभु पारस ! कृपा अनोखी ।।
सांवलिया तन आभा है ।
तर अशोक धरम सभा है ।।
छव हरी हरी पत्तों की ।
प्रभु पारस ! कृपा अनोखी ।।
पाके सानिध्य विरागी ।
कब तलक सचेत ! सरागी ।।
लागे लगन त्रि-रतनों की ।
प्रभु पारस ! कृपा अनोखी ।।२४।।
जुड़ सकने स्वानुभवन से ।
प्रभु पारस ! पूजो मन से ।।
आओ आलस को छोड़ो ।
मत देर लगाओ दौड़ो ।।
दुन्दुभि कहती जग-जन से ।
प्रभु पारस ! पूजो मन से ।।
मत पूछो भीतर क…छुआ ? ।
खुद बूझो भीतर कछु…आ ।।
कस्तूर न दूर हिरण से ।
प्रभु पारस ! पूजो मन से ।।
तिल तेल, दूध घृत जैसे ।
तन भीतर भगवत् वैसे ।।
मिलता तप-त्याग जतन से ।
प्रभु पारस ! पूजो मन से ।।२५।।
रखते दृग गंगा-रेवा ।
जय जयतु पार्श्व प्रभु देवा ! ।।
पूरण-मासी छव लाया ।
शश तीन रूप रख आया ।।
मन ठानी करनी सेवा ।
जय जयतु पार्श्व प्रभु देवा ! ।।
लाया है साथ सितारे ।
मन-हरण चमकते प्यारे ।।
भर चला पुण्य-धन जेबा ।
जय जयतु पार्श्व प्रभु देवा ! ।।
सिर छाया छतर बहाने ।
अधिकार छिना फिर पाने ।।
तट दूर विमुक्ति न खेवा ।
जय जयतु पार्श्व प्रभु देवा ! ।।२६।।
पल मरण जपा यम काँपा ।
भव तट जय पार्श्व ! अलापा ।।
अपने ही भाँत रुपहली ।
है कटनी माणिक पहली ।।
संचित तुम कान्ति अमापा ।
भव तट जय पार्श्व ! अलापा ।।
अपने सा रूप सलोना ।
है कटनी दूजी सोना ।।
एकत्रित आप प्रतापा ।
भव तट जय पार्श्व ! अलापा ।।
मन अपने भाँति लुभाती ।
है कटनी तीजी चाँदी ।।
यश पिण्ड खण्ड-षट् नापा ।
भव तट जय पार्श्व ! अलापा ।।२७।।
बस और न इक अरदासा ।
प्रभु पार्श्व ! बना लो दासा ।।
आने तुम आभरणों में ।
नत देव खड़े चरणों में ।।
इक उठे दृष्टि ले आशा ।
प्रभु पार्श्व ! बना लो दासा ।।
जिनसे शोभा मुकुटों की ।
वे माला सु-मन अनोखी ।।
चरणन कर चलीं निवासा ।
प्रभु पार्श्व ! बना लो दासा ।।
सत्-संगत सुमन सुहाती ।।
मत सन्मत सुमरण थाती ।
खुद मुखर मौन की भाषा ।
प्रभु पार्श्व ! बना लो दासा ।।२८।।
मत रखना कमी विनय में ।
करुणा प्रभु पार्श्व ! हृदय में ।।
वैसे ले चलते खींचे ।
तट जैसे लग घट पीछे ।।
ना धीमे, मात्र समय में ।
करुणा प्रभु पार्श्व ! हृदय में ।।
सीमित है घट की चर्चा ।
निस्सीम आपकी अर्चा ।।
किस कोन न भौनत्रय में ।
करुणा प्रभु पार्श्व ! हृदय में ।।
तट तब, घट जब परिपाका ।।
तुम पास न कर्म विपाका ।
क्या ? विस्मय, आप विषय में ।।
करुणा प्रभु पार्श्व ! हृदय में ।।२९।।
हा ! अब तक रहा अभागा ।
मन-मोर पार्श्व प्रभु ! लागा ।।
जाने विश्वेश्वर कैसे ? ।
कैसे जन पालक ऐसे ? ।।
तन पर न आपके धागा ।
मन-मोर पार्श्व प्रभु ! लागा ।।
तुम अक्षर प्रकृत विचित्रा ।
लिख सकना बने न पत्रा ।।
लो भले कलम सुर बागा ।
मन-मोर पार्श्व प्रभु ! लागा ।।
जड़ वस्तु न तुम अनजानी ।
कैसे ? फिर ‘केवल’ ज्ञानी ।।
अचरज-मय चरित विरागा ! ।।
मन-मोर पार्श्व प्रभु ! लागा ।।३०।।
रखते आँखों में पानी ।
प्रभु पारस ! आतम ज्ञानी ।।
दश भव का वैरी आया ।
लेश्या तन श्याही लाया ।।
फिरके हरकत बचकानी ।
प्रभु पारस ! आतम ज्ञानी ।।
आकर मन की बातों में ।
ले रज दोनों हाथों में ।।
नभ उड़ा चला मनमानी ।
प्रभु पारस ! आतम ज्ञानी ।।
वह रज न तुम्हें छू पाई ।
दृग् भरी पलट के आई ।।
हा ! ओझल शिव रजधानी ।
प्रभु पारस ! आतम ज्ञानी ।।३१।।
रहते पापों से कट के ।
सक्षम प्रभु पारस ! हट के ।।
कर्मों की विचित्र लीला ।
दृग जुग फल पुण्य पनीला ।।
वह सूखा पास कमठ के ।
सक्षम प्रभु पारस ! हट के ।।
बिजुरी कड़ कड़क गिराई ।
गड़ गड़ गर्जन घन छाई ।।
आंधी ‘कि गिरे तरु वट के ।
सक्षम प्रभु पारस ! हट के ।।
झिर लागी मूसल धारा ।
ओले बन गिरे पहाड़ा ।।
अरि तरि डूबी ढिग तट के ।
सक्षम प्रभु पारस ! हट के ।।३२।।
अज्ञानी जग तुष कूटे ।
प्रभु पारस ! क्रोध अछूते ।।
दुर्मत जो होना आगे ।
जिय पाप कमाने लागे ।।
यूँ पिण्ड न कर्मन छूटे ।
प्रभु पारस क्रोध अछूते ।।
मुख छोड़ें अगनी ज्वाला ।
पहनी मुण्डों की माला ।।
सक्रिय विक्रिय बलबूते ।
प्रभु पारस ! क्रोध अछूते ।।
हा ! प्रेत आप पर छोड़े ।
मुंह की खा, उल्टे दौड़े ।।
शुभ भाव भवान्तर रूठे ।
प्रभु पारस ! क्रोध अछूते ।।३३।।
छू-मन्तर ऊपर बाधा ।
पद जुग प्रभु पार्श्व ! अराधा ।।
भावों की मिसरी घोली ।
ले करके गद-गद् बोली ।।
धनि ! धन ! वह रत गुण गाथा ।
पद जुग प्रभु पार्श्व ! अराधा ।।
आँखों में भरकर नीरा ।
लेकर रोमांच शरीरा ।।
धनि ! धन ! वह टेका माथा ।
पद जुग प्रभु पार्श्व ! अराधा ।।
मन के मनके ले करके ।
भीतर श्रद्धा से भरके ।।
धनि ! धन ! वह सुमरण साधा ।
पद जुग प्रभु पार्श्व ! अराधा ।।३४।।
‘गिर खड़ा’ न सिर नाया हूँ ।
अब पार्श्व ! शरण आया हूँ ।।
भागे दौड़े दिश् दश में ।
मन रहता है कब वश में ।।
प्रभु नाम न सुन पाया हूॅं ।
अब पार्श्व ! शरण आया हूँ ।।
तुम नाम मंत्र से कम ना ।
कम ना इक बार भी रमना ।।
रह रह कर पछताया हूँ ।
अब पार्श्व ! शरण आया हूँ ।।
मेरी भूलों पर हँसती ।
विपदा नागिन जो डसती ।।
माफी-नामा लाया हूँ ।
अब पार्श्व ! शरण आया हूँ ।।३५।।
‘सर मा’-न नारियल फेंका ।
अब पार्श्व ! चरण सिर टेका ।।
‘हूँ ज़ुबां’ कान में कहती ।
हा ! सिर पर चढ़कर रहती ।।
भर पलक न प्रभु को देखा ।
अब पार्श्व ! चरण सिर टेका ।।
रीते यूँ ही दिन रैना ।
थे ढके मोह से नैना ।।
स्याही इतिवृत अभिलेखा ।
अब पार्श्व ! चरण सिर टेका ।।
पीछे अनर्थ सब लागे ।
लख सुकृत दूर से भागे ।।
चिर सपना हंस-विवेका ।
अब पार्श्व ! चरण सिर टेका ।।३६।।
किस द्वारे नहीं झुका हूँ ।
आ अब पद पार्श्व टिका हूँ ।।
परिणामों में विष घोले ।
दृग फिरे डालती डोरे ।।
पल कब प्रभु पूज सका हूँ ।
आ अब पद पार्श्व टिका हूँ ।।
तुम थे मन वांछित दाता ! ।
वरदाता ! तुम सुख साता ।।
मृग जैसा दौड़ थका हूँ ।
आ अब पद पार्श्व टिका हूँ ।।
हो रहा पराभव मेरा ।
कष्टों ने मुझको घेरा ।।
संध्या यम द्वार दिखा हूँ ।
आ अब पद पार्श्व टिका हूँ ।।३७।।
जिन जैसा देव कहूँ ना ।
बढ़ पारस ! आशा पूना ।।
माना तुम नाम सुना है ।
पर मन से कहाँ चुना है ।।
फल क्रिया न भावन सूना ।
बढ़ पारस ! आशा पूना ।।
माना तुमको पूजा है ।
मन मंत्र न तुम गूॅंजा है ।।
हो पर-खो कब नभ छूना ।
बढ़ पारस ! आशा पूना ।।
माना तुम दर्शन कीने ।
रख सका भाव कब भींने ।।
चढ़ खिसकूॅं क्यों ना दूना ।
बढ़ पारस ! आशा पूना ।।३८।।
दुख अंकुर मेंटो जड़ से ।
हट पारस ! दुनिया भर से ।।
दुखिया जन के रखवाले ।
सुखिया धन ! तारणहारे ! ।।
दृग कृपा अकारण बरसे ।
हट पारस ! दुनिया भर से ।।
करुणा रखते अपने सी ।
कब रागी तुम कब द्वेषी ।।
दें लगा सांझ तक घर से ।
हट पारस ! दुनिया भर से ।।
विश्वासा अंतिम आशा ।
चेहरा पढ़ लेते मॉं सा ।
खाली न भेजते दर से ।
हट पारस ! दुनिया भर से ।।३९।।
ऊरध-रेता ! अख जेता ! ।
प्रभु पारस ! दया निकेता ।।
पद शरण्य-शरणा थाती ।
उपनयन किसी की लाठी ।।
खे चला पनडुबी रेता ।
प्रभु पारस ! दया निकेता ।।
सपने भी कब ध्या पाया ।
विकथा में समय गवाया ।।
बनके सोया कब चेता ।
प्रभु पारस ! दया निकेता ।।
क्यूँ ना हत भाग कहाऊॅं ।
क्यों निराकुलों में आऊॅं ।।
हूॅं पाप-कषाय समेता ।
प्रभु पारस ! दया निकेता ।।४०।।
अपनी तरफी से देरी ।
दें मेंट पार्श्व ! भव फेरी ।।
दर आ बस माथ झुकाते ।
तुम अनुकम्पा बरसाते ।।
है बारी अबकी मेरी ।
दें मेंट पार्श्व ! भव फेरी ।।
इक आप जगत्-त्राता हो ।
युगपत् ज्ञाता-दृष्टा हो ।।
किस कोन कीर्ति न तेरी ।
दें मेंट पार्श्व ! भव फेरी ।।
दुख सिन्धु पड़ा हूँ चिर से ।
हा ! हा !! डूबा हूँ सिर से ।।
लो थाम इस तरफ हेरी ।
दें मेंट पार्श्व ! भव फेरी ।।४१।।
तट दूर न कठ-नावों से ।
शिव लग पारस ! पांवों से ।
श्रद्धा के सुमन चढ़ा के ।
वेदिका हृदय पधरा के ।।
पूजा कीनी भावों से ।
शिव लग पारस ! पांवों से ।
फल चाहूॅं केवल इतना ।
तुम स्वामी बनकर रहना ।।
जूझूं ‘कि कर्म दांवों से ।
शिव लग पारस ! पांवों से ।
बरसेगी कृपा तुम्हारी ।
झोली न रहेंगी खाली ।।
तरु तृप्त करे छांवों से ।
शिव लग पारस ! पांवों से ।।४२।।
चरणों में झुकते जाना ।
प्रभु पारस ! दया निधाना ! ।।
वर्णों के लेकर मोती ।
गुण-धागा माला गो दी ।।
कर कण्ठी जन्म विमाना ।
प्रभु पारस ! दया निधाना ! ।।
वन नन्दन रत आनन्दा ।
नन्दीश्वर स्वर्ण सुगंधा ।।
चर्चा-अर्चा कल-याणा ।
प्रभु पारस ! दया निधाना ! ।।
भव मानव बाद भदन्ता ।
निर्ग्रन्था बन अरिहन्ता ।।
शिव फेर न फिरके आना ।
प्रभु पारस ! दया निधाना ! ।।४३।।
क्यों ना मैं बलि-बलि जाऊँ ।
पारस ! भक्तों में आऊॅं ।।
ऋषि कुमुद-चन्द्र कर आगे ।
सत्कर्म हमारे जागे ।।
‘विद्या सुपुत्र’ कहलाऊॅं ।
पारस ! भक्तों में आऊॅं ।
है साथ समय की धारा ।
सार्थक चित् कोने चारा ।।
नित वंशी चैन बजाऊँ ।
पारस ! भक्तों में आऊॅं ।।
रहती आँखों में लाजा ।
माँ-प्रवचन करती नाजा ।।
सुख ‘सहज निराकुल’ ध्याऊॅं ।
पारस ! भक्तों में आऊॅं ।।४४।।
श्री कल्याण मंदिर जी
तिहुँजग मंदिरा कल्याण ।
जल संसार पोत समान ।।
करुणा, क्षमा अवतारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१।।
रचना आप गाथा ठान ।
सुर गुरु चित्त चारों खान ।।
रखना लाज त्रिपुरारी ! ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२।।
म्हार दशा उलूक समान ।
यदपि दिवांध वर्णन भान ।।
गुरु आशीष बस भारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३।।
पा लूॅं भले केवलज्ञान ।
मैं असमर्थ तुम गुणगान ।।
सिन्धु न बिन्दु सु…मणा’ली ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।४।।
बाँह पसार ले मुस्कान ।
बालक कहे सिन्धु प्रमाण ।।
संस्तव सोच यह जारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।५।।
चुप ली ‘साध’ साध बखान ।
कब फिर मुझे संधिस्-थान ।।
चहकूॅं भाँत चिड़िया ‘री ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।६।।
आती सरोवर पवमान ।
हरती तपन खर दिनमान ।।
थुति हट, नाम रट न्यारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।७।।
धीमें भले बोले मोर ।
भागें साँप चन्दना छोड़ ।।
सिमरन कर्म पे भारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।८।।
क्या ? गो-स्वामि आंखें चार ।
तज गो चोर नो दो ग्यार ।।
दर्शन पाप परिहारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।९।।
कैसे आप तारणहार ।
धर उर तिराते हम धार ।।
मारुत ने मसक तारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१०।।
यूॅं जल बुझे बल खा आग ।
सागर पिये वडवा आग ।।
जित चितवन सुरग नारी ! ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।११।।
गुरु पर हृदय आप बिठाल ।
भवि ! भव सिन्धु तट तत्काल ।।
विरद अचिन्त्य बलिहारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१२।।
गुस्सा चला पहले रीत ।
कैसे ? कर्म पाये जीत ।।
शीत तुषार हरि काली ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१३।।
कर्णिक कमल केसर-वन्त ! ।
बीचों-बीच हृदय महन्त ।।
खोजें तुम्हें अविकारी ! ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१४।।
ध्याते जे तुम्हें जड़ भूल ।
मैंटें देह भाव समूल ।।
शिल पड़ अग्नि स्वर्णा ‘री ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१५।।
मन जिस करें आप निवास ।
तन तिस दें मिटा इतिहास ।।
विग्रह असह महता ‘री ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१६।।
भगवन् भक्त सोऽहं बोल ।
कह यह अमृत जल अनमोल ।।
विष वेदना रिस चाली ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१७।।
दृग पीलिया रोग समेत ।
पीला दिखे शंख सुफेद ।।
हरि-हर तुम्हीं करतारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१८।।
छोड़ो और वृक्ष अशोक ।
कमल समेत जागे लोक ।।
क्या ? नभ प्रकट तिमिरारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।१९।।
डण्ठल अधस्, ऊरध पाँख ।
झिरते सु-मन बढ़के साख ।।
बन्धन कर्म झिर जारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२०।।
वाणी अमृत साध तुम्हार ।
हृदय अथाह जल अवतार ।।
अजरामर सुदृग्-धारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२१।।
झुक पल, ऊर्ध्व जाते बाद ।
कहते आप चाँवर नाथ !।।
उन्नत विनत नर-नारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२२।।
कंचन सिहासन तन श्याम ।
दृश्य नवीन मेघ ललाम ।।
मनु गिर स्वर्ण मनहारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२३।।
चेतन कौन ? देर सराग ।
भा-वृत स्याह देख विराग ! ।।
हतप्रभ तरु अशोका ‘री ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२४।।
दुन्दुभि-देव खोले राज ।
आओ ! यहाँ मोख-जहाज ।।
इक सद्-धर्म अधिकारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२५।।
धार त्रिरूप, साथ सितार ।
पाने पुनः शशि अधिकार ।।
सिर मिष छत्र छाया ‘री ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२६।।
कान्ति, प्रताप, यश एकत्र ।
माणिक, स्वर्ण, रजत विचित्र ।।
छव कटनी नयन-हारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२७।।
डेरा लिया तुम पद डाल ।
तज सुर मुकुट सुमनन माल ।।
रीति अनाद यह प्यारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२८।।
पीछे लग भविक भव-पार ।
घट कब बिन विपाक किनार ।।
चिंतन अगम महिमा ‘री ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।२९।।
रहते नगन हो श्री-मन्त ।
कैसे अखर कब लिपि-वन्त ।।
ज्ञानी झलक जड़ ठाड़ी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३०।।
फेंकी रज कमठ भर रोष ।
कब छू सकी ‘आप’ सहोश ।।
मारी स्व-पद कुल्हाड़ी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३१।।
बिजुरी भीम झिर घन-घोर ।
बाँका बाल भी कब तोर ।।
‘दुस्तर वारि’ तलवारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३२।।
अगनी छोड़ते मुख प्रेत ।
लौटे पलट उलझी केत ।।
कृत दुख हेत, सुखहारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३३।।
धनि ! वे धन्य ! दाता-दीन ! ।
सुमरण लीन संध्या तीन ।।
भवि ! कब दीर्घ संसारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३४।।
कब मैं सुन सका दे कान ।
मन्तर नाम आप महान ।।
नागिन दुख डसे कारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३५।।
दान अभीष्ट दाता दूज ।
पल कब तुम्हें पाया पूज ।।
भव-भव पराभव जारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३६।।
हा ! रज ढके मोहन नैन ।
देख न तुम्हें हत ! दिन-रैन ।।
फिर फिर फेर दुस्वारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३७।।
सुन तुम देख, भज नत भाल ।
राख न सका हृदय मंझार ।।
टारी क्रिया निस्सारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३८।।
करुणा निलय ! हृदय विराट ! ।
अंकुर दुक्ख दो उत्पाट ।।
फल दो लगा सुख झाड़ी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।३९।।
पा तुम पद कमल अम्लान ।
कर पाया न पर भर ध्यान ।।
माथा हो न क्यों ? भारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।४०।।
अपना हाथ दे दो खींच ।
डूबूॅं दुक्ख सागर बीच ।।
श्रद्धा तुम्हीं पे म्हारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।४१।।
प्रतिफल साध यदि तुम सेव ।
रहना तुम्हीं स्वामि सदैव ।।
जीतूॅं तलक यम पारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।४२।।
थुति यह पढ़ी रख श्रद्धान ।
निश्चित जन्म स्वर्ग विमान ।।
कल निर्वाण की बारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।४३।।
पद चिन कुमुद चन्द्र सुसाध ।
मंजिल ‘निराकुलता’ साथ ।।
लागी हाथ कृति न्यारी ।
जय-जय पार्श्व प्रभु ! थारी ।।४४।।
श्री कल्याण मंदिर जी
करते अभय प्रदान ।
तुम मंदिर कल्याण ।
थे कल, आज भी हो,
भव सागर जलयान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१।।
पढ़ तुम कीरत गाथ ।
सुर-गुरु से नत माथ ।
थामो मेरा हाथ,
साधूॅं तुम गुणगान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२।।
हूॅं वैसे मति-मन्द ।
गुण गाथा अनुबन्ध ।
करे उलूक दिवन्ध,
सूरज रूप बखान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३।।
प्रकट रतन जल राश ।
गणना विफल प्रयास ।
मोहन भले विनाश,
विरद न तुम आसान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।४।।
गुण गाने तैयार ।
प्रेरित हो इक बाल ।
दीनी बांह पसार,
पूछा सिन्धु प्रमाण ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।५।।
भले जोगिया हॉंप ।
पथ गुण वर्णन नॉंप ।
साधूॅं कीर्तन आप,
चहकी चिड़िया जान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।६।।
दूर थवन ले नाम ।
सार्थक सु-मरण शाम ।
तपन मिटाये घाम,
चल सरवर पवमान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।७।।
हुआ आप अनुराग ।
दुष्कृत जाते भाग ।
चन्दन छोड़ें नाग,
साधी मयूर तान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।८।।
।।९ ।।
मसक मरुत बल तीर ।
तारक ! हृदय गभीर ! ।
चरणा शरण अखीर ! ।
उर जो विराजमान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१०।।
हरि, ब्रह्मा हतभाग ।
नत मन्मथ लख जाग ।
जल यूँ बुझती आग,
वडवानल बलवान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।११।।
गुरु सार्थक बहु भार ।
भक्त हृदय रख पार ।
महिमा आप अपार,
अगम्य तीन जहान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१२।।
विजित क्रोध अवतार ।
किस-विध कर्म सॅंहार ।
शीतल भले तुषार,
जल श्यामल खलियान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१३।।
विराम केशर खोज ।
बिच कर्णिका पयोज ।
तुम्हें योगि-जन रोज,
ध्यायें हृदयस्-थान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१४।।
धार हृदय तुम नूर ।
देह भाव चकचूर ।
पा के अग्नि प्रपूर,
स्वर्ण अंध पाषाण ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१५।।
रखा तुम्हें उर गेह ।
मेंटा तुमने देह ।
विग्रह निस्संदेह,
चूरें महत्-पुमान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१६।।
सोऽहं रटना साध ।
भक्ता भगवन् पाँत ।
विष वेदना विघात ।
जल कह अमृत समान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१७।।
रखे गुण परक नाम ।
जगत्, ब्रह्म, शिव, श्याम ।
कृपा पीलिया राम !
पीत शंख अम्लान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१८।।
सार्थक नाम अशोक ।
सुन तुम धुन, दे ढोक ।
जगत सार्थ आलोक,
अलस कमल अवसान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।१९।।
ऊपर रखके पाँख ।
डण्ठल नीचे राख ।
झिर सुमनन वन-नाक,
मनु भव बन्धन हान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२०।।
हृदय सिन्धु उद्-भूत ।
वागी अमृत अनूठ ।
अक्षर अजर विभूत,
करके जिसका पान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२१।।
चॅंवर उठें झुक बाद ।
कहते सज्जन ! साध ! ।
झुका चरण प्रभु माथ,
करते ऊर्ध्व प्रयाण ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२२।।
पीठ स्वर्ण बेजोड़ ।
साँवलिया तन तोर ।
गर्जित घन भवि-मोर !,
गिर सुवर्ण छविमान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२३।।
भा-वृत श्याम विचित्र ।
हतप्रभ अशोक पत्र ।
साध विराग पवित्र !,
सराग कौन ? सुजान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२४।।
देव दुन्दुभी बाज ।
खोल रही है राज ।
तारण-तरण जहाज,
यहाँ विराजे आन ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२५।।
तीन रूप शशि धार ।
आया साथ सितार ।
पाने पुनि अधिकार ।
छतर लिया सिर तान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२६।।
स्वर्ण, रजत मणि छाप ।
धन ! यश, कान्ति, प्रताप ।
मनु एकत्रित आप,
कटनी तीन प्रधान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२७।।
मुकुट माल नत देव ।
विनत चरण हित सेव ।
आशा सुमन सदैव,
चरण शरण वरदान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२८।।
लग पीछे तुम पार ।
घट ले चला किनार ।
बिन विपाक पर हार,
विरद अगम गुण-खान ! ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।२९।।
नगन यदपि श्रीमन्त ।
अक्षर कब लिपि-वन्त ।
झलकन विश्व समन्त,
अजड़ तदपि तुम ज्ञान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३०।।
कमठ कर चला भूल ।
पलट दृग भरी धूल ।
भव भव प्रतिफल शूल,
पथ सार्थक निर्-मान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३१।।
बिजुरी, मूसलधार ।
बरसा दुस्तर वार ।
लटकी गल तलवार,
हतप्रभ कमठ गुमान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३२।।
मुख से छोड़ें ज्वाल ।
प्रेरित प्रेत कराल ।
आप न बाँका बाल,
दुर्गत कमठ विधान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३३।।
लिया आपका नाम ।
छोड़ दूसरे काम ।
क्या सुबहो, क्या शाम,
धन-धन ! जन्म पुमान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३४।।
मंत्र दूज विषहार ।
सुना न नाम तुम्हार ।
नागिन करे प्रहार,
आपद रूप प्रमाण ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३५।।
तुम्हें न पाया पूज ।
गुण छव सित शशि दूज ! ।
हहा ! पराभव गूॅंज,
करती बहरे कान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३६।।
ढके मोह से नैन ।
दर्शन बिन दिन रैन ।
छिना भवांतर चैन,
कहॉं ? आप अनजान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३७।।
कृत धार्मिक सम्पून ।
रत गत हृदय प्रसून ।
क्रिया भावना शून,
साधे कब ? संधान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३८।।
शरणा हृदय विराट ! ।
भव वैतरणी घाट ! ।
दुख अंकुर उत्पाट,
रोपो सुख विरबान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।३९।।
कल्पवृक्ष तुम पाँव ।
वंचित शीतल छांव ।
किमि लागूॅं शिव गाँव,
पलक न साधूॅं ध्यान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।४०।।
भव सागर में नाथ ! ।
डूब रहा तर माथ ।
देकर अपना हाथ,
मुझे निकालो आन ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।४१।।
चाहूॅं वर जगदीश ! ।
फल सेवा निशिदीस ।
रहे आप आशीष,
जब तक घट में प्राण ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।४२।।
जिन थुति अपने भॉंत ।
किया रोज यदि पाठ ।
शिव वधु जोहे वाट,
कहते वेद, पुराण ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।४३।।
कुमुद चन्द्र ले भाव ।
मंजिल छूते पॉंव ।
सौख्य ‘निराकुल’ ठॉंव,
लागूॅं आन विमान ।
जयतु पार्श्व भगवान् ! ।।४४।।
श्री कल्याण मंदिर जी
पार्श्व इक कल्याण मंदिर आप हो ।
अभय-दाता हो, तुम्हीं निष्पाप हो ।।
डूबते जे जीव भवि ! भव जलध में ।
उन्हें तुम जलयान हो इस जगत् में ।।१।।
देव गुरु जैसे न तुम गुण गा सके ।
हाथ जोड़ खड़े झुका सिर कह थके ।।
चला-के मैं आपके गुण गा चला ।
किये पूरब पुण्य न कोई कला ।।२।।
तुम असाधारण गुणों के हो धनी ।
विरद साधारण मुझे अटवी घनी ।।
शिशु उलूक जिसे न दिन में दीखता ।
भानु रूप बता चला करके खता ।।३।।
छुऊॅं गिर संज्ञान डग डग नाप के ।
गुण अनंत न गा सकूॅंगा आपके ।।
प्रलय पौन समुद्र जल राशी फिंकी ।
प्रकट राशी रतन किसने गिन रखी ।।४।।
हा ! रिझा नाहिं सका अक्षर ज्ञान को ।
हुआ हूॅं तैयार तुम गुणगान को ।।
पूछते शिशु सिन्धु है कितना बड़ा ।
क्या ? न बाँह पसार कर बतला चला ।।५।।
जहाँ सन्धि न योगी-गण के लिये भी ।
मुझे किमि अवकाश हा ! मैं मन्द-धी ।।
बिनु विचारे उठा बीड़ा मनु लिया ।
पक्षियों सा चहचहाना चुन लिया ।।६।।
दूर महिमा-वन्त संस्तवन आपका ।
नाम भी विध्वंश करता पाप का ।।
पद्म सरवर से हवा क्या ? आ गई ।
क्या न राही ? ग्रीष्म की पीडा गई ।।७।।
हृदय में जिसके समाये आप हैं ।
पलक भर भी रह न सकते पाप हैं ।।
मोर वन में तान केका साधते ।
सांप चन्दन छोड़ दिखते भागते ।।८।।
स्वप्न में भी तुहें देखा हो कभी ।
काँप जाते उपद्रव जेते सभी ।।
गो-धनी से ज्यों हि आंखें चार हों ।
छोड़ गायें चोर नो दो ग्यार हों ।।९।।
न जाने तारक तुम्हें क्यों ? कह दिया ।
तिराते हम भक्त रख तुमको जिया ।।
मसक चर्म लहर लहर बढ़ तैरती ।
बिन हवा पर पकड़ पाती कब गती ।।१०।।
हार बैठे हरि-हरादिक काम से ।
आपने क्षण में हराया है उसे ।।
आग को यूॅं नीर ने दीना बुझा ।
क्या ? न बडवा सिन्धु जल देता सुखा ।।११।।
बोल ले गदगद सुमन श्रद्धा चढ़ा ।
जीव-धारी तुम्हें गुरु ! रख हीयरा ।।
कम समय में जन्म जल कैसे तिरें ।
आप सच चिंतन अगम महिमा धरें ।।१२।।
क्रोध तुमने विनाशा जो पूर्व ही ।
कर्म चोरों को भगाया किस विधी ।।
हिम बयार तुषार होके शीतला ।
हरे वृक्षों को न देता क्या ? जला ।।१३।।
तुम्हें योगी-जन हृदय में खोजते ।
पलक झपती और जा लगते पते ।।
भ्रमर मॅंड़रा चला कमलन कर्णिका ।
दूसरा ना थान और पराग का ।।१४।।
आपका पल ध्यान करके आतमा ।
देह छूटे, बन चले परमातमा ।।
तीव्र अग्नि सॅंयोग जैसे भी मिले ।
अंध पाहन क्या ? ना सोना बन चले ।।१५।।
आप जिसके हृदय में आ निवसते ।
देह उसकी कहो ? क्यों-कर विहँसते ।।
है स्वभाव ही महा-पुरुषों कर यथा ।
बीच रह विग्रह प्रशम करते सदा ।।१६।।
लिये बुद्धि अभेद हम तुम एक हैं ।
भक्त भगवन् पाँत लेख अनेक हैं ।।
पिया पानी कह अमृत मंत्रित किया ।
विष विकार न टिका, रख रस्ता लिया ।।१७।।
नाम सार्थक अन्य ‘मत वाले’ हहा ! ।
तुम्हें ही हरि हरादिक उनने कहा ।।
हो गया है पीलिया जिनको सखे ! ।
क्या न शंख सुफेद भी पीला दिखे ।।१८।।
देशना-पल जगत देता ढोक है ।
दूर जग तरु सार्थ नाम अशोक है ।।
जीव-जग जागा गगन रवि दिख पड़ा ।
छोड़ आलस पुष्प पंकज उठ खड़ा ।।१९।।
अधस् डण्ठल और ऊपर पाँखुड़ी ।
समशरण मनहरण लागी फुलझड़ी ।।
कहे रह कर सन्निधि में आपके ।
सुमन बंधन कर्म खिरते काँप के ।।२०।।
सिन्धु हृदय गभीर मन्थन अवतरी ।
आपकी पीयूष वह वाणी निरी ।।
जिसे पीकर जीव-धारी जगत् के ।
बन अजर, अक्षर निकट हों मुकत के ।।२१।।
दूर तक झुक, गगन छूते बाद में ।
कहें चॉंवर सुशोभित सुर हाथ में ।।
शुद्ध भाव समेत झुक जिन चरण में ।
देर लगती ही नहीं शिव गमन में ।।२२।।
दिव्य सिंहासन खचित मणि स्वर्ण का ।
गिर गभीर शरीर श्यामल वर्ण का ।
स्वर्ण-गिर जल भरे बादल गरजते ।
झूम झुक मन मोर भवि ! मनु थिरकते ।।२३।।
दीप्त भा-मण्डल निरख तव श्यामला ।
पत्र वृक्ष अशोक छव हतप्रभ त्वरा ।।
सचेतन वो कौन ? नहिं नीराग जो ।
‘पाय’ सन्निधि तुम अनन्य-विराग ओ ! ।।२४।।
भाव आलस छोड़ कर भविजन ! सुनो ।
यहाँ शिरपुर सार्थवाह इन्हें चुनो ।।
देव दुन्दुभि दिश् विदिश् में बाजती ।
विनिर्मल तुम विरद मानो वॉंचती ।।२५।।
आ चला शशि तीन अपने रूप ले ।
साथ लाया है सितारे रुपहले ।।
छत्र मिस सिर आप तिस ऊपर तना ।
पा चला अधिकार मनु फिर से छिना ।।२६।।
आपके त्रय शाल अद्भुत आप से ।
हेम-मय वह रचित आप प्रताप से ।।
कान्ति एकत्रित रचित इक माणिका ।
यश इकत्रित विनिर्मित इक रजत का ।।२७।।
विनत सुरगण मुकुट मालाएँ झुकीं ।
पाय ‘पाय’ पयोज तुम आकर रुकीं ।।
सुमन करते रमण प्रभु पद पंकजा ।
कम न चन्दन माथ प्रभु ! चरणन रजा ।।२८।।
लगे पीछे पीठ घट उत्तारता ।
आप ऊपर उठ चुके भव धारत: ।।
शून कर्म विपाक फिर भी तारते ।
धन्य ! पार्थिव नृप-पना तुम धारते ।।२९।।
विश्व पति कैसे ? दिगम्बर भेष में ।
अखर वैसे, लिख न सकते पै तुम्हें ।।
यदपि ज्ञानी देखते जड़ जगत भी ।
आपकी महिमा वचन गोचर नहीं ।।३०।।
शठ कमठ से बन पड़ी हा ! भूल है ।
गगन भरसक उड़ा चाला धूल है ।।
आपकी वह छाँव भी ना छू सका ।
हाथ निज इतिहास निज स्याही लिखा ।।३१।।
भॉंत मूसल धार मनु बादल फटे ।
साथ बिजुरी भयानक घन गरजते ।।
हहा ! दुस्तर वारि यूँ बरसा चला ।
धार-दु: तलवारि कृत फल कल फला ।।३२।।
अग्नि लपटें रौद्र मुख से छोड़ते ।
मर्त्य मुण्ड विदिश् सभी दिश् दौड़ते ।।
प्रेत यह प्रेरित कमठ मन मार-के ।
आप दृढ़ता देख भागे हार के ।।३३।।
उठी मन की तरंगे जे बाँधते ।
तीन संध्या आप पद आराधते ।।
साधते सुमरण अवीची मरण में ।
भविक केवल वही धन ! इन भुवन में ।।३४।।
हाय ! मैंने कदम मन-माना रखा ।
आपकी वाणी अमृत ना सुन सका ।।
विपद नागिन तभी आकर के डसे ।
खिलखिला के विफलता क्यूॅं ? ना हॅंसे ।।३५।।
एक तुम दाता किमिच्छिक दान के ।
किन्तु पूज न सका सब कुछ जान के ।।
हो रहा भव भव पराभव आज जो ।
क्यूँ सुनो, दूॅं भी अगर आवाज तो ।।३६।।
नेत्र मेरे मोह पाटी से ढके ।
निरख भी तुमको न पल भर लख सके ।।
अनर्थों की टूट ना पंक्ती रही ।
सिवा मेरे और की गलती नहीं ।।३७।।
तुम्हें पूजा सुना, देखा नयन से ।
रख चला पर दूर अंतःकरण से ।।
भाव शून्य क्रिया कहाँ कब फलवती ।
तभी अब तक लिखी नामे दुर्गती ।।३८।।
पुण्य-भू आया तुम्हें करना भला ।
नाथ त्रिभुवन ! एक दुखियन वत्सला ! ।।
दलन दुख अंकुर करो, करके दया ।
कुछ करो, हो कर्म बंध न अब नया ।।३९।।
एक शरणागत शरण तिहु लोक में ।
क्यूँ ना डूबा रहूँ इस भव शोक में ।।
आप पद जुग ध्यान से वंचित रहा ।
चुका पुण्य, दुरन्त अघ संचित हहा ! ।।४०।।
देव बाँध कतार चरणों में खड़े ।
विनत विरदावल निरत तापस बड़े ।।
निकालो भव सिन्धु से करके कृपा ।
प्राप्त दुख क्या ? मुझे कब तुमसे छिपा ।।४१।।
सेव कीनी आपकी जैसे बनी ।
थी नहीं सामर्थ वैसे आपनी ।।
तुम्हीं मेरे मोक्ष तक स्वामी रहो ।
अगर कुछ प्रतिफल रहा इसका अहो ।।४२।।
लक्ष्य करके आप मुख अरविन्द का ।
थवन यह जो हेत हट आनन्द का ।।
शान्त मन विधिवत् त्रि-संध्यावन पढ़ा ।
स्वर्ग क्या शिव आन झोली में पड़ा ।।४३।।
कुमुद चन्द्राचार्य जी से भाव ले ।
आ खड़ा पत्तन ‘निराकुल’ नाव ले ।।
निराकुलता पा चलूॅं आत्यंतिकी ।
ढोक देता हूँ वचन मन कायकी ।।४४।।
Sharing is caring!
© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point
© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point